मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1500 रुपये की राशि वितरित की
Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयपुर से प्रदेश की बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि और रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपये एक साथ हस्तांतरित किए। प्रत्येक बहन के खाते में कुल 1500 रुपये की राशि जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा में भी किया गया जहां जिला स्तरीय आयोजन रविंद्र नाथ टैगोर भवन में हुआ। विदिशा में 258000 से अधिक लाडली बहनों के खातों में राशि जारी की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।