icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रद्धा दुबे के जेल मिलने वालो की सूची में सिर्फ पिता-परिजन, अन्य रिश्तेदार बाहर

Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे से जेल में मिलने वालो की सूची में पिता और परिजन शामिल बाकी करीबी माने जाने वाले सूची से बाहर श्रद्धा दुबे ने जेल में मुलाकात करने वालों की सूची में रायबरेली निवासी परिजन शामिल इस सूची को जेल प्रशासन ने पुलिस सत्यापन के लिए भेज दिया है। करीबी माने जाने वाले अन्य लोगों के नाम सूची में नहीं जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने उन परिचितों के नाम भी सूची में शामिल नहीं किए हैं, जिनके साथ वह अक्सर घूमती थी और रेस्तरां में समय बिताती थी जेल सूत्रों के अनुसार, क्लबों और लग्जरी जीवनशैली के लिए चर्चित रही श्रद्धा ने शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को पूजा-पाठ किया और ध्यान लगाया। वहीं, उसकी बहन रश्मि तीसरे दिन भी मौन रही। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा रविवार को परिचितों के मिलने आने का इंतजार करती रही लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान उसने बैरक की महिला बंदियों से मदद मांगी। सूत्रों के अनुसार, महिला बंदियों ने दोनों बहनों को कपड़े आदि उपलब्ध कराए।
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक से दहशत, पिटाई का वीडियो वायरल

Motihari, Bihar:मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक सामने आया है । साइबर सरगना के इशारे पर एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की पिटाई के बाद उससे साइबर फ्रॉड छोटन सिंह के पांव पर गिरा कर माफी भी मंगवाया जा रहा है। वीडियो में साइबर फ्रॉड छोटन सिंह हाथों में पिस्टल लिए हुए भी दिखाई दे रहा है।मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर मनोज यादव नाम के युवक को पहले स्कॉर्पियो से उठाकर लाया गया फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। साइबर फ्रॉड का इससे भी मन नहीं भरा तो पीड़ित युवक की पिटाई करने के बाद चाकू से भी जख्मी किया गया है।पिस्टल से भी पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद पीड़ित को रातभर साइबर फ्रॉड गिरोह ने अपने पास रखा फिर दूसरे दिन घायल मनोज को मुक्त किया गया।घटना के बाद घायल ने कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सरगना छोटन सिंह पर पांच हजार रुपया के इनाम की घोषणा कर दिया गया है。
0
0
Report

मैनपुरी-करहल धूमधाम से संपन्न हुआ टेसू-झांझी का विवाह,बच्चों ने निभाई परंपरा ।

Ajay KumarAjay KumarFollow32m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल किशनी रोड पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ टेसू-झांझी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ,इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में खुशियां छाई रहीं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाने वाली इस पारंपरिक रस्म में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई दिनों से बच्चे टेसू-झांझी लेकर घर-घर जा रहे थे और इस परंपरा के तहत धन एकत्र कर रहे थे। रविवार को उसी धन से टेसू-झांझी का विवाह रचाया गया। विवाह समारोह में बरात निकालने से लेकर विवाह की रस्मों तक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया,विवाह संपन्न होने के बाद झांझी की ओर से टेसू को खिलौने और अन्य उपहार दहेज के रूप में भेंट किए गए। इसके बाद पारंपरिक तरीके से बरात की विदाई की गई। यह परंपरा बच्चों में आपसी मेलजोल,उत्साह और लोक-संस्कृति के प्रति लगाव को बढ़ावा देती है,आयोजित इस विवाह समारोह ने लोगों को पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का अवसर दिया।
0
0
Report
Advertisement

सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर भेदभाव नहीं, समरसता का आह्वान

Noida, Uttar Pradesh:2610ZUP_LKO_CM_PATI_R सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, सामाजिक समरसता, न्याय एवं मानवता के उद्घोषक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। रामराज्य की परिकल्पना भी प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है। आज उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि जी के इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में जुटी है। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर मैं आप सभी युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि युवा ऊर्जा के प्रेरणा पुंज भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह संकल्प लें कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानेंगे। जब मन से ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी समरस समाज का स्वप्न.sाकार होगा。 जय श्रीराम!
0
0
Report

बिहार में एक महीने का नशा मुक्ति महाअभियान शुरू, शराब सहित दुष्प्रभाव जागरूकता

Patna, Bihar:हर तरह के नशे से युवाओं और आम लोगों को दूर रखने के लिए सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक एक महीने का विशेष नशा मुक्ति महाअभियान चलाया जाएगा। मंगलवार (27 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी नशा मुक्ति वाहिनी को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। विभाग के अनुसार, अभियान का लक्ष्य बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के तहत शराब के साथ-साथ गांजा, स्मैक, चरस और अन्य सूखे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी बर्बाद करता है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बहुआयामी रणनीति बनाई गई है। सोशल मीडिया, ऑडियो-वीडियो संदेश, रेडियो जिंगल और नगर निगम के वाहनों पर लगे पोस्टर-बैनर के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। शहरों से लेकर पंचायतों तक चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होंगे और प्रमुख स्थलों पर नशा मुक्त बिहार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। छठ महापर्व के दौरान घाटों पर भी नशा मुक्ति का विशेष संदेश दिया जाएगा। जीविका दीदियां और ब्रह्माकुमारी की होगी अहम भूमिका इस अभियान में जीविका दीदियों को नशा मुक्ति मित्र बनाया गया है। वे घर-घर जाकर महिलाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। वहीं, ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से राज्य के सभी जीविका क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) और स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता सत्र चलाए जाएंगे। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग और खेल-कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बता दें कि शराब एवं नशे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नंबर 15545 और 18003456268 सक्रिय है。
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, 36 मुकदमों वाला राजेश घायल, तुषार और अभय समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow58m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राहुल उर्फ मूसा उर्फ विनोद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके साथी तुषार सिंह और अभय उर्फ गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को 16 मंजिला गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में राजेश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा .315 बोर के दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई और आरोपियों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। बाइट: उपासना पांडे, एसीपी कविनगर (कार्यवाहक), गाजियाबाद।
0
0
Report

मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक के बीच सरगना छोटन सिंह की गिरफ्तारी

Motihari, Bihar:मोतिहारी में साइबर फ्रॉड गिरोह के आतंक सामने आया है । साइबर सरगना के इशारे पर एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक की पिटाई के बाद उससे साइबर फ्रॉड छोटन सिंह के पांव पर गिरा कर माफी भी मंगवाया जा रहा है। वीडियो में साइबर फ्रॉड छोटन सिंह के हाथों में पिस्टल लिए हुए भी दिखाई दे रहा है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर मनोज यादव नाम के युवक को पहले स्कॉर्पियो से उठाकर लाया गया फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। साइबर फ्रॉड का इससे भी मन नहीं भरा तो पीड़ित युवक की पिटाई करने के बाद चाकू से भी जख्मी किया गया है।पिस्टल से भी पिटाई की गई। पिटाई करने के बाद पीड़ित को रातभर साइबर फ्रॉड गिरोह ने अपने पास रखा फिर दूसरे दिन घायल मनोज को मुक्त किया गया।घटना के बाद घायल ने कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सरगना छोटन सिंह पर पांच हजार रुपया के इनाम की घोषणा कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान: बिहार के लिए भारी बारिश चेतावनी

Patna, Bihar:बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सोमवार तक मजबूत चक्रवाती तूफान में बदलने जा रहा है। 28 अक्टूबर तक यह आंध्रप्रदेश के तट तक पहुंचेगा। तूफान का मुख्य केंद्र बिहार से दूर रहेगा, लेकिन पूर्वी हवाओं और समुद्र की नमी से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 29 से 31 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 29 अक्टूबर को औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, रोहतास और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में बारिश होगी। वहीं 31 अक्टूबर को उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है।
0
0
Report

श्रद्धा दुबे के जेल के बावजूद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ना सवाल बन गया

Lucknow, Uttar Pradesh:WT Tushar Srivastava श्रद्धा जेल में, फिर भी इंस्टाग्राम एक्टिव है शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल के इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स, घटती फॉलोइंग ने खड़े किए सवाल कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे की कहानी में अब एक नया सवाल खड़ा हो रहा है। सवाल सिर्फ जेल के भीतर उसकी दिनचर्या का नहीं, बल्कि उस डिजिटल दुनिया का भी है, जहां श्रद्धा की मौजूदगी से जुड़ी गतिविधियों में बदलाव के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ श्रद्धा दुबे जेल में बंद है, तो दूसरी तरफ उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने और फॉलोइंग घटने की बात सामने आई है। आखिर इस अकाउंट को कौन संभाल रहा है? क्या यह सामान्य सोशल मीडिया गतिविधि है या जांच के लिहाज से कोई अहम सुराग? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है। शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल में दूसरे दिन की बेचैनी और तनाव की चर्चाओं के बीच अब श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दावा है कि हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या करीब 1 लाख 41 हजार से बढ़कर 1 लाख 44 हजार तक पहुंच गई। वहीं, उसके अकाउंट पर फॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या 421 से घटकर 407 होने की बात कही जा रही है। अगर इन आंकड़ों की पुष्टि होती है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि श्रद्धा के अकाउंट पर यह बदलाव कैसे हो रहा है। क्या पुराने फॉलो किए गए अकाउंट हटाए जा रहे हैं? क्या किसी करीबी के पास अकाउंट का एक्सेस है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? इन संभावनाओं के बीच सबसे अहम बात यह है कि केवल फॉलोअर्स या फॉलोइंग में बदलाव से अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकती। न ही इससे अपने आप सबूत मिटाने की साजिश साबित होती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top