icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली कोर्ट ने सनोज मिश्र को दोषमुक्त करार देकर केस बंद किया

Lucknow, Uttar Pradesh:पिछले साल मार्च महीने में दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दुश्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन पीड़िता ने जब उच्च न्यायालय में जस्टिस कठपालिया की अदालत में ये स्वीकार किया कि उसने वसीम रिजवी के बहकावे में आकर झूठा केस किया था तो दिनांक 30-05-2025 को उच्च न्यायालय ने ये कहते हुए जमानत दी कि झूठे केस से न्याय व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास कम होता है, और प्रभावित व्यक्ति के मान सम्मान को जो ठेस पहुंचती है उसकी भरपाई नहीं हो सकती, केस के गहन जांच के बाद दिल्ली तीस हजारी कोर्ट की जस्टिस श्रेया अरोरा मेहता ने केस को पूरी तरह से बंद कर सनोज मिश्र को दोष मुक्त करार दे दिया है
0
0
Report

3 सेकेंड में 6-7 थप्पड़: मंडी धनौरा CCTV फुटेज वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में 3 सेकेंड में 6-7 थप्पड़, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में दो युवकों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल CCTV फुटेज में एक युवक दूसरे युवक पर महज तीन सेकेंड में छह से सात थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक दुकान पर पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद एक युवक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
0
0
Report

योगी सरकार कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों को राहत कैंप में भोजन दे रही है

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई योगी सरकार - बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैम्प में खाने का इंतजाम - बाढ़ पीड़ितों को कम्युनिटी किचेन से मिल रहा दोनों टाइम का भोजन - सरकारी मदद की सराहना कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित - सीएम योगी आदित्यानाथ के संवेदना की सराहना कर रहे बाढ़ पीड़ित - टूटे तटबंध की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा - बोल्डर और मिट्टी की बोरी से कटान को भरने का चल रहा काम - दो दिन पूर्व टूटा था एपी तटबंध - तटबंध टूटने से कई गाँव के लोग हुए थे प्रभावित - सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की खुद पहुंचे थे - नारायणी नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी कई गाँव में लगा पानी - अभी बंधे पर तिरपाल के नीचे रह रहे लोग
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार उपकेंद्र के मैजापुर गांव के भार्गव पुरवा में आज बुधवार दोपहर बिजली लाइन जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की खंभे से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। हरसिंहपुर निवासी सोहन लाल उर्फ सुंदरलाल बुधवार को मैजापुर के भार्गव पुरवा में बिजली लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। मृतक के चाचा पाटन दीन के अनुसार सुंदरलाल बिजली विभाग में निजी तौर पर कार्य करते थे। वह खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहे थे, तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से वह खंभे से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी शीला, पुत्र सत्यम व शिवा तथा भाई शिव भगवान का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

उन्नाव में विकसित भारत संकल्प चित्रकला प्रतियोगिता: 64 हजार छात्रों ने भाग लिया

Unnao, Uttar Pradesh:विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आज विकास भवन सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को चयनित कर सम्मानित किया गया। बीएसए शैलेश पांडे ने बताया कि 2 अक्टूबर को होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम में भी इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिले के कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें करीब 64 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 8,802 बच्चों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन विजेता बच्चों का चयन किया गया। इस तरह 17 विकासखंडों से चयनित 54 बच्चे आज विकास भवन सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय करनहीपुर, बीघापुर की छात्रा सायमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडोखा, सिकंदरपुर सरोसी की छात्रा संध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय मटारिया, हसनगंज की छात्रा नैना गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। इन सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बीएसए ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की सराहना की और कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी आगे बढ़ाने के अवसर दिए जा रहे हैं। आज बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे किसी भी स्तर पर कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों से पीछे नहीं हैं। प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह उत्साहजनक है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
0
0
Report

गोपालगंज के शीतलपुर में बांध टूटने से बाढ़ पानी सारण डैम की तरफ बढ़ रहा

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं आज बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी सारण बांध के तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ से शीतलपुर, फैजुलाहपुर,नरवार,बहरामपुर सहित आला दर्जन गांवों को प्रभावित करेगा वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया डीएम समीर सौरभ ने बताया कि बैकुंठपुर के शीतलपुर में जमींदारी बांध का कल निरीक्षण किया गया था आज सुबह बांध टूट गया कही ओर बांध न टूटे इसके लिए टीम काम कर रही है निचले इलाकों में पानी गया है वहाँ मेडिकल कैम्प सहित राहत शिविर शुरू किया जा रहा है प्लास्टिक सीट बंटा जायेगा बांध टूटने से 4 पंचायतों में पानी प्रभावित करेगा सारण बांध सहित सभी बाँधो पर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है ताकि लगातार निगरानी की सके पानी का लेबल घट रहा है
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हंगामा: राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में आज कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है. इससे मतदाताओं के अधिकारों पर खतरा है. ज्ञापन में कांग्रेस ने 4 बड़ी मांगें रखीं - मतदाता सूची में जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा हो, आयोग की IT प्रणाली की जांच हो, मतदाता सूची में बदलावों की जानकारी सार्वजनिक की जाए और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हो. गौरतलब है कि SIR को लेकर देशभर में सियासी विवाद चल रहा है. हालांकि निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी प्रक्रियाओं को कानूनी और नियमानुसार बताया है. छतरपुर में ज्ञापन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की. बाइट-गगन यादव -जिलाध्यक्ष कांग्रेस. बाइट-आलोक चतुर्वेदी-पूर्व विधायक
0
0
Report

भिवंडी FDA की बड़ी कार्रवाई: आवासीय इमारत से लाखों का गुटखा जप्त, अन्सारी पर FIR

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात प्रतिबंधित गुटख्यावर FDA आणि भोईवाडा पोलिसांनी संयुक्तपणे मोठी कारवाई केली आहे. निवासी इमारतीत साठवलेला लाखो रुपयांचा गुटखा जप्त करण्यात आला आहे. VO : भिवंडीच्या कारिवली रोडवरील समरूबाग परिसरातील सलीम मंजिल ही निवासी इमारत आहे. याच इमारतीच्या दोन फ्लॅटमध्ये प्रतिबंधित गुटख्याचा साठा असल्याची माहिती FDA ला मिळाली होती. गेल्या एक महिन्यापासून या प्रकरणाचा शोध सुरू होता. आज सकाळी पथकाने या ठिकाणी छापा टाकला. दोन्ही रूमला कुलूप असल्याने भोईवाडा पोलिसांना बोलावण्यात आले. पंचनामा आणि मीडियासमोर रूम उघडले असता आतमध्ये दिलबाग, रजनीगंधा सारख्या ब्रँडचा सुगंधित तंबाखू, गुटखा आणि पान मसाला असा मोठा साठा आढळला. या प्रकरणात वसीम अन्सारी याचे नाव पुढे आले असून त्याच्यावर गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे. जप्त मालाचे मोजमाप सुरू आहे.
0
0
Report

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों को राहत मिलने लगी

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्थागत कमियां और चुनौतियां सामने आई थीं, लेकिन अब स्थिति में सुधार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से हिमकेयर और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की महंगी दवाओं की बिक्री और उनकी कीमतों पर निगरानी को भी जरूरी बताया है। ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद हुए हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों का बचाव करते हुए लोगों से चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्था में कमियां और चुनौतियां जरूर आई थीं, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने के बाद अब स्थिति में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों के तहत गरीब और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं beschikbaar करवाने पर सरकार का विशेष ध्यान है। शांडिल ने कहा कि अक्टूबर महीने से हिमकेयर योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सरकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों के इलाज को लेकर संवेदनशील है और स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी गई। राज्य में पांच एमआरआई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं और कैंसर की सटीक जांच के लिए पेट स्कैन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा रोबोटिक तकनीक के जरिए न्यूनतम कट, 3 सेंटीमीटर से भी कम, और बिना ब्लड लॉस के सफल सर्जरी हो रही हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने पर भी काम कर रही है। अस्पतालों में ऐसी आधुनिक मशीनें लाई गई हैं, जिनसे एक ही बार में ब्लड प्रेशर, ईसीजी और ब्लड टेस्ट की सुविधा मिल सकती है। सरकार का प्रयास है कि इस तरह की उन्नत जांच प्रणाली धीरे-धीरे प्रदेश के गांवों तक पहुंचे। कैंसर की महंगी दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शांडिल ने कहा कि दवाओं के उत्पादन और लाइसेंसिंग प्रक्रिया की निगरानी बेहद जरूरी है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि जानलेवा बीमारियों की दवाएं तय दरों पर ही बिकें और गरीब मरीजों की पहुंच में रहें। वहीं, ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों के हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपने मरीज को खोना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से संयम बनाए रखने और चिकित्सा व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स कबड्डी गोल्ड जीतकर अयान लोचब गांव बूपनिया पहुंचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Jhajjar, Haryana:एशियन गेम्स के कबड्डी खेल में टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अयान लोचब अपने झज्जर के गांव बूपनिया पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह स्थल तक ले जाया गया। अयान ने अपने कोच, कड़ी मेहनत और माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे और देश के लिए पदक जीतना जारी रखेंगे। माता-पिता ने भी खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका बेटा ओलंपिक में भी देश का नाम रोशन करेगा। गांव के युवा भी उनसे प्रेरणा लेते हुए गौरवान्वित हैं।
0
0
Report

विकासनगर प्रशासन ने 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन मुक्त कराई

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- 80 बीघा पर बुलडोजर कार्यवाही...! एंकर :--- विकासनगर मे एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर गर्जा है... बुलडोज़र गरजते ही सरकारी ज़मीनो पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओ मे हड़कंप मच गया... उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शेरपुर, बायाखाला और कल्याणपुर क्षेत्र में तकरीबन 80 बिगाह अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही के जरिए ध्वस्त कर दिया... इन सभी प्लाटिंग में नदी श्रेणी और जंगल झाड़ी श्रеди की सरकारी जमीन शामिल थी... प्रशासन की टीम ने बीते एक हफ्ते में तकरीबन 180 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है... इस कार्यवाही से प्रशासन का संदेश साफ है कि सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
0
Report

अयोध्या नगर निगम: OTS के जरिए हाउस टैקס ब्याज माफ, 14 नवंबर तक आवेदन

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। OTS योजना के तहत पुराने बकाया हाउस टैक्स पर ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 750 बकायेदारों ने आवेदन किया है, जिनमें से 720 मामलों का निस्तारण हो चुका है। वहीं नगर निगम को करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। नगर आयुक्त जयंत कुमार ने बकायेदारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन जरूर कर दें। आवेदन के बाद मामलों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। नगर निगम की ओर से बकायेदारों को पुराने हाउस टैक्स का भुगतान कर ब्याज में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक OTS योजना का उद्देश्य पुराने कर बकायों का समाधान कर राजस्व वसूली को बढ़ाना है。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण, डीएम ने भोजन और भवन गुणवत्ता की जाँच की

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अशोक कुमार, नए भवन सहित पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर जाना, डीएम ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच, उच्च क्वालिटी के तेल मसालों का उपयोग कर बच्चों को पोषण युक्त भोजन देने के निर्देश, दूध के वितरण में शिकायत मिलने पर मामले की जाँच कर निस्तारण करने के निर्देश, नवीन भवन की शीघ्र कमियां दूर कर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश, पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का भी किया निरीक्षण, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा कंपोजिट विद्यालय का मामला।
0
0
Report

आशा की मांग

Rampur, Uttar Pradesh:*लोकेशन रामपुर* *वेतनमान की मांग को लेकर आशाओं और संगनी ने जिलाधिकारी से की मुलाकात एसडीएम कार्यालय पर की नारेबाजी गाड़ी घेरी विधायक आवास पर भी गई,* रामपुर। अपनी विभिन्न समस्याओं और वेतनमान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आशाओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों में लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष वेतनमान बढ़ाने, समय से मानदेय का भुगतान कराने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशाओं ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की।
0
0
Report

नशे के अवैध कारोबार करने वाले पर पुलिस का बड़ा एक्‍शन, दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow18m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना बेहट पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर नशा तस्कर तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम, निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर की करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये की 13 चल-अचल संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, तालिब को 16 अगस्त 2026 को थाना बेहट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच के साथ उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी छानबीन की। जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम 11 अचल और 2 चल संपत्तियां, कुल 13 संपत्तियां चिन्हित की गईं। पुलिस के अनुसार इन संपत्तियों के संबंध में वैध आय का स्रोत अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मामले में SAFEM (FOP) Act & NDPS Act, Delhi के समक्ष एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(E) के तहत वाद दायर किया गया। 28 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत इन 13 संपत्तियों को जब्त करने का आदेश पारित किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना बेहट पुलिस द्वारा संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ इस प्रकार की यह पहली कार्रवाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तालिब के खिलाफ थाना बेहट और थाना मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 के दो, वर्ष 2025 का एक और वर्ष 2026 का एक मुकदमा शामिल है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top