icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow19 Apr 2025, 09:10 am

Umaria - घुनघुटी-शहडोल रोड पर जली हुई कार में मिला मानव शव

Manpur, Madhya Pradesh:

जिले के घुनघुटी-शहडोल रोड के बीच पूरी तरह जली हुई हालत में कार मिली है. इस कार के पीछे सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक इंसानी शव मिला है, जो पूरी तरह जला हुआ है. जिससे यह भी कयास लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि मृतक युवक है या युवती। मृतक के शरीर मे एक जला हुआ बेल्ट है, जिससे प्राथमिक रूप से इंसानी शव को युवक का शव माना जा रहा है. इस घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी और डॉक्टर्स टीम पहुंची है और घटना सम्बब्ध में ज़रूरी तफ्तीश कर रह है. घटना घुनघुटी के आगे मदारी ढावा और जेके काम्प्लेक्स के बीच अर्जुनी मार्ग की है, जो हाइवे से 100मीटर की दूरी पर है. इसके अलावा इस पूरे मामले में पुलिस टोल प्लाजा और हाइवे के बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की तैयारी में है. यह हादसा है अथवा प्लांड मर्डर इसका पता जांच उपरांत लगेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top