484661
उमरिया में जोहीला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास जोहिला नदी में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव नदी के बीच पेड़ की झाड़ियों में फंसा हुआ था जिसे SDRF की टीम ने बाहर निकाला और पाली थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोतीहारी थानाध्यक्ष रिश्वत-चैटिंग के आरोप: निलंबन, विभागीय जांच शुरू
Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक थानाध्यक्ष को एक आरोपी से चैटिंग करना और पैसा लेना महंगा पड़ गया है।मामले की शिकायत मिलने पर महज दो घंटे में डीआईजी हरिकिशोर राय ने लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कारवाई शुरु कर दिया है। दरअसल पिछले महीने रंगदारी के आरोप में मोतिहारी के राहुल सिंह को लखौरा थानाध्यक्ष ने जेल भेजा था। आज उसी राहुल सिंह के एक रिश्तेदार ने चंपारण रेंज के डीआईजी से मिलकर लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के खिलाफ पैसा लेने और लगातार चैटिंग करने का साक्ष्य दिया जिसके बाद महज दो घंटे में डीआईजी हरिकिशोर राय ने लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है और Departmentीय कारवाई शुरु कर दिया है। आवेदन में लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुलदस्ता के साथ रुपया लेने का आरोप लगाते हुए आवेदनकर्ता ने थाना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की भी मांग किया है।0
0
Report
गुरुग्राम एनकाउंटर: 5 हथियार-कारतूस और स्कार्पियो बरामद, आरोपियों की पहचान
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस के द्वारा किये गए एनकाउंटर में पुलिस ने की प्रेस कांफ्रेंस बदमाश व्यापारी के घर पर कर रहे थे फायरिंग बदमाश व्यापारी के घर फायरिंग करते हुए बना रहे थे वीडियो पुलिस के पहुचने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर भी की फायरिंग पुलिस ने 5 हथियार, ज़िंदा कारतूस और स्कार्पियो गाड़ी को भी किया बरामद पूरे वारदात में दोनो तरफ से 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई बदमाशो की पहचान फतेहाबाद निवासी दीपा उर्फ संदीप,रोहतक निवासी नितिन, अंकित और आर्यन के रूप में हुई दीपा पर 14 मुकदमे है दर्ज,नितिन पर 1 मुकदमा है दर्ज आरोपी शिवम हुआ गंभीर रूप से घयाल गुरुग्राम पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी0
0
Report
कौशांबी में महिला टीचर ने गार्जियन पर चप्पल से हमला, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:महिला टीचर ने गार्जियन को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल कौशांबी ज़िले में एक महिला टीचर और बच्चों के गार्जियन के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला टीचर कथित तौर पर गार्जियन पर चप्पल से हमला करती दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला टीचर और बच्चों के गार्जियन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती दिखाई देती है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि महिला टीचर कथित तौर पर गार्जियन पर चप्पल से हमला कर देती हैं। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि यह विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और इसकी असली वजह क्या थी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
Advertisement
शामली हाईवे ब्रिज का हिस्सा खिसका, किसानों की फसलें बर्बाद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग ... एक बार फिर नेशनल हाइवे पर ब्रिज का मटीरियल खिसका शामली जनपद में लगातार बारिश के बीच हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जहाँ जनपद के आदर्श थाना क्षेत्र के गांव बधेव के जंगल से गुजर रहे मेरठ-करनाल -सहारनपुर हाईवे के ब्रिज का साइड हिस्सा नीचे खिसक गया, जिससे मलबा पास के किसान के खेत में जा गिरा। हादसे में किसान की लाखों रुपये की फसल बर्बाद होने का दावा किया जा रहा है। जबकि इससे पहले भी बीते 8 दिनों के नेशनल हाइवे पर इस तरह की तीसरी घटना है। आप को बता दे कि पूरा मामला जनपद के आदर्श थाना क्षेत्र के गांव बधेव के जंगल में स्थित मेरठ-करनाल -सहारनपुर हाईवे के एक ब्रिज का साइड हिस्सा अचानक खिसक गया। जहाँ इस ब्रिज का मलबा नीचे खेत में गिरने से किसान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि इस हादसे में लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय किसानों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और अब मेरठ-करनाल -सहारनपुर हाईवे पर सड़क और पुलों से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।0
0
Report
फतेहपुर में व्यापारी से मारपीट के बाद लूट; 6 नामजद व 8-10 अज्ञात आरोपी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में कार सवार दबंगों ने व्यापारी से की मारपीट मारपीट कर अगवा करने व दुकान में रखे 2 लाख 84 हजार 400 रुपए लूटने का आरोप सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले जाने का आरोप पुलिस ने पीड़ित आशीष कुमार तिवारी की तहरीर पर 6 नामजद व 8,10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस किशनपुर थाना क्षेत्र अकलेवा चौराहे के समीप की घटना0
0
Report
गौरीबाजार :कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा व व्यवस्थाओं की गुणवत्ता
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पथरहट (गौरीबाजार) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, पठन-पाठन, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं छात्राओं को सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास गतिविधियों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने वार्डन को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर में छात्राओं के लिए तैयार भोजन का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्राओं के आवास, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ बनाए रखने को कहा। जिलाधिकारी ने नामांकन के अनुरूप छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जाए, जिससे छात्राएं सहज एवं सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने विशेष रूप से पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा छात्राओं की समग्र शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान वार्डन पुष्पलता सिंह, अध्यापिका शिल्पा कुशवाहा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में करंट से बच्चे को बचाते हुए दादा की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: करंट की चपेट में आये बच्चे को बचाने गए दादा की करंट से मौत। हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग निकालने के दौरान करंट की चपेट में आया था 12 वर्षीय अहद। अहद को बचाने गए 65 वर्षीय दादा इसरार की करंट की ज़द में आकर मौत। बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में हुआ हादसा।0
0
Report
सुरतगढ़ में प्रेमी युगल की आत्महत्या: जहर से मौत, लापता होने से रहस्य
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ से खबर जहर खाकर प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले रेलवे लाइन के समीप मिले प्रेमी युगल शव सुरतगढ़ उपखंड के राजियासर इलाके के करडू फांटे के समीप की घटना प्रथम द्रष्टया जहर खाकर दोनों ने की आत्महत्या हरियाणा के जमाल के निवासी बताए जा रहे है युगल दोनों पिछले तीन, चार दिनों से बताए जा रहे है लापता0
0
Report
हाथरस में बेलगाम अपराधियों का दुस्साहस, जमानत पर बाहर आए आरोपी ने चांदी व्यापारी पर की फायरिंग
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जनपद में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कानून का खौफ पूरी तरह खत्म होता दिख रहा है। जिले के कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बिसावर में गुरुवार देर रात एक यूट्यूबर की हत्या के मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक चांदी व्यापारी के घर पर सरेआम फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिसावर निवासी मुबारक, जो चांदी के घुंघरू बनाने का काम करते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब विवेक (पुत्र लाइन सिंह) और योगेंद्र उर्फ कलुआ (पुत्र महावीर सिंह) उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही अभद्रता शुरू कर दी और पीड़ित से 12 किलो चांदी की मांग करने लगे। मुबारक द्वारा मना किए जाने पर दोनों आरोपी आग-बबूला हो गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित व्यापारी मुबारक ने बताया कि गोली सीधे घर के मुख्य दरवाजे पर जाकर लगी और वहीं फंस गई। शुक्र है कि दरवाजा बंद था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी योगेंद्र उर्फ कलुआ शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में एक मर्डर केस में जेल से जमानत पर बाहर आया है। आरोपियों ने जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। सादाबाद कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी रोष है और वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
शामली पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार, 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के बाबरी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मुसीलीन पुत्र जाकिर, निवासी गंगोह, के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामद होने का दावा किया गया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है. आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है और कई मामलों में वांछित रहा है. पुलिस ने आगे पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बनाई है. जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है.0
0
Report
हिसार-हांसी में रोडवेज हड़ताल: 280 बसें चक्का जाम, 15 मांगों पर धरना
Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार और हांसी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज 280 बसों का चक्का जाम रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर हैं, जिनमें सबसे प्रमुख मांग रात्रि ठहराव भत्ते (नाइट हॉल्ट अलाउंस) के लंबित 10 करोड़ रुपये का भुगतान है। प्रशासन और कर्मचारी नेताओं के बीच बातचीत के दौर चल रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई समाधान न निकलने के कारण कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक चक्का जाम और कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। हिसार डिपो के कर्मचारियों ने आज रोडवेज वर्कशॉप के सामने डिपो प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।0
0
Report
स्कूल बस के दरवाजे लॉक नहीं—बच्चा चलती वैन से गिरा; CCTV फुटेज सामने
Durg, Chhattisgarh:यदि आपके बच्चे भी स्कूल बस से स्कूल जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है कि किस तरह स्कूल बस या स्कूल वैन का दरवाजा ठीक से लॉक है या नहीं यह जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन के वाहन चालकों की है। दुर्ग से एक लाइव वीडियो सामने आया है जहां खुर्सीपार की फॉर्बेल्स स्कूल की वैन स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी; तभी नन्दनी रोड पर स्कूल वैन का संतुलन बिगड़ने के कारण एक मासूम बच्चा चलती स्कूल वैन से सीधे सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त पीछे से कोई भारी वाहन तेज रफ्तार से नहीं आ रहा था, वरना दुखद घटना घट सकती थी। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।0
0
Report
Advertisement
टिब्बी की टंकी पर चढ़े युवक ने रास्ता खोलवाने की मांग और सुसाइड चेतावनी दी
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh : टिब्बी के मल्लड़ खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक,युवक ने टंकी पर चढ़कर दी सुसाइड की चेतावनी,मकान के बंद रास्ते को खुलवाने की है मांग,युवक के अनुसार रास्ता बंद होने से हो रही है परेशानी,पानी की टंकी पर चढ़ा गांव का रविंद्र सिंह,युवक ने टिब्बी तहसीलदार और बीडीओ पर लगाए आरोप,दोनों पर कार्रवाई ना करने के लगाए आरोप,अपनी मौत होने पर दोनों को बताया जिम्मेदार0
0
Report
बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे युवक की मौत, शव मिला दिन बाद
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव घटना के एक दिन बाद दूसरे थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भूधारा वार्ड संख्या-8 निवासी बल्मीकि चौधरी के पुत्र संजय चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतक संजय चौधरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान वह किसी तरह बूढ़ी गंडक नदी में चला गया और डूब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार को चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर भैरव स्थान के पास नदी में युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।मृतक के पिता बल्मीकि चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसी कारण वह बूढ़ी गंडक नदी में डूब गया था। अब उसका शव आकोपुर भैरव स्थान के पास से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बाइट: बल्मीकि चौधरी – मृतक के पिता।0
0
Report
भोपाल में कलेक्टर मीटिंग में बवाल: विधायक बहस के बाद बैठक छोड़कर निकले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कलेक्टर में दिशा की बैठक में जमकर बवाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत से हुई बहस के बाद बैठक छोड़कर निकले Zee mpcg के कैमरे में कैद हुआ बवाल मास्टर प्लान को लेकर हो रही थी चर्चा इसी दौरान हुई तीखी नोंकझोंक विधायक आतिफ अकील से बोले जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत बदमाशी भी कर लूंगा राजपूत हूँ निपट लूंगा बवाल के बाद बैठक छोड़कर निकले कांग्रेस के दोनों विधायक बोले आरिफ मसूद बदतमीजी और बेईज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी विधायकों का विशेष हनन इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष करूंगा : आरिफ मसूद बाइट कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बाइट कांग्रेस विधायक आतिफ अकील0
0
Report
Advertisement
