484665
पतौर और मानपुर की टीम ने 8 चीतल शिकारी पकड़े
Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा के अनुसार, पतौर और मानपुर बफर की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से लखनौटी और कुठुलिया गांव में छापामार कार्रवाई की। टीम ने चीतल के शिकार में शामिल 8 आरोपियों को चीतल के मांस के साथ पकड़ा। आरोपियों ने पतौर बीट के कक्ष क्रमांक RF-406 में चीतल का शिकार करने की बात स्वीकार की। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली से पहले आलमपुर में वेतन बकाया के कारण सफाई-कार्य ठप्प
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-वेतन नहीं मिला तो दीपावली से पहले थमी सफाई! नगर में लगे कचरे के ढेर। भिंड जिले के आलमपुर नगर परिषद में सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहाँ स्थायी और अस्थायी सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि सितंबर महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। लगातार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे सफाई कर्मचारियों ने अब सफाई बंद कर आंदोलनराष्ट्रीय का रास्ता अख्तियार किया है。 सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दीपावली से पहले बकाया वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की थी लेकिन पाँच दिन बीत जाने के बाद भी बेतन ना मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने सफ़ाई बंद कर दी है。 यूनियन के ज्ञापन के मुताबिक, शासन के आदेशों में कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। इसके बावजूद आलमपुर नगर परिषद में इन निर्देशों का पालन नहीं होने का आरोप लगाया गया है。 वेतन में देरी का असर कर्मचारियों के परिवारों पर पड़ रहा है। त्योहार सिर पर है, लेकिन हाथ खाली हैं। मजबूरी में कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने के लिए कर्ज तक लेना पड़ रहा है。 यूनियन ने मांग की है कि स्थायी और अस्थायी सफाई कर्मचारियों को सितंबर और अक्टूबर महीने का वेतन दीपावली से पहले 5 तारीख तक दिया जाए। साथ ही अन्य लंबित समस्याओं का भी तत्काल निराकरण किया जाए。 वहीं नगरपालिका सीएमओ ने शुक्रवार तक बेतन देने का आश्वासन दिया है, अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन सफाई कर्मचारियों की इस परेशानी को कितनी गंभीरता से लेता है। क्योंकि अगर शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारियों ने ही काम बंद कर दिया है इसका सीधा असर आलमपुर की सफाई व्यवस्था पर रहा है। बही शहर भर में जगह जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं。0
0
Report
चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या, FIR दर्ज, पोस्टमार्टम आज
Morena, Madhya Pradesh:जघन्य हत्याकांड चरित्र संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या SSB जवान ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या मुरार के खुरैरी स्थित घर ने दिया वारदात को अंजाम हत्या करने के बाद ससुराल वालो को हार्ट अटैक से मौत होने की दी सूचना भिंड जिले के अटेर स्थित पैतृक गांव शव लेकर पहुंचा आरोपी पति ससुराल वालो ने संदेह के आधार पर पुलिस को दी सूचना पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया मृतिका रिंकी की 14 वर्षीय बेटी ने खोला मां की हत्या का राज मुरार थाना पुलिस ने आरोपी पति ज्ञान सिंह जाटव के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया आज ग्वालियर में होगा शव का पोस्टमार्टम0
0
Report
ईवीएम गड़बड़ी के आरोप: सुप्रीम कोर्ट ने पीसी शर्मा की याचिका खारिज कर दी
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL पीसी शर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बीजेपी एमएलए भगवानदास सबनानी का कांग्रेस पर तंज दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पीसी शर्मा की याचिका खारिज 2023 विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया था आरोप सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विधायक भगवानदास सबनानी का बयान बोले—एक बार फिर कांग्रेस का झूठ कोर्ट ने किया उजागर पीसी शर्मा ने पहले जबलपुर हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे पीसी शर्मा विवेक तन्खा समेत वरिष्ठ वकीलों के पैनल ने की पैरवी इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज भगवानदास सबनानी का कांग्रेस पर हमला बोले—ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस और उसके नेताओं का काम जनता के जनमत का मजाक उड़ाने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी विधि विशेषज्ञों से राय लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे बोले—कोर्ट के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के चीरवा टनल के पास रात भीषण सड़क हादसा; दो मौतें, एक घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के चीरवा टनल के पास रात भीषण सड़क हादसा; दो मौतें, एक घायल। हादसा राजसमंद से उदयपुर की ओर आ रहीं एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसने से हुआ।/car के सवार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
परिसीमन के विरोध में बयाना के नगला सिंघाड़ा में मतदान बहिष्कार जारी
Bharatpur, Rajasthan:परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार, नगला सिंघाड़ा में नहीं पड़ा एक भी वोट! बयाना में परिसीमन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मतदान के दिन खुलकर सामने आया। नगला सिंघाड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी गांव को सिंघाड़ा ग्राम पंचायत से हटाकर बंगसपुरा ग्राम पंचायत में शामिल करने को लेकर है。 मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को मनाने और मतदान शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल गांव में मतदान को लेकर गतिरोध बना हुआ है।0
0
Report
दीपावली से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में चांदी दरवाजों-दीवारों की चमक लौटेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। दीपावली पर्व को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विशेष साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। यहां लगे चांदी के द्वार और चांदी की दीवारों की सफाई के साथ उनकी पॉलिशिंग की जा रही है। पर्व के अवसर पर मंदिर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। सफाई के बाद चांदी के द्वार और दीवारें फिर से चमक उठेंगी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में नगर निगम कर्मी कुरबान की मौत: सुबह स्कूटी टक्कर, पुलिस मोर्चरी में शव
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के कर्मचारी कुरबान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे सुबह करीब 6 बजे अपने काम पर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी में जमा हो गए।0
0
Report
धोद पंचायत में तीसरे चरण के चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन लोसल विधानसभा धोद पंचायती राज चुनावों को लेकर धोद पंचायत समिति में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी。 धोद विधानसभा गोरधन वर्मा ने बुथ संख्या 29 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरवड़ी में मतदान किया。 विधायक ने प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करने की की अपील。 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन चाक चौबंद。0
0
Report
पिपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में मतदान जारी, 89,309 मतदाता कर रहे मतदान
Tonk, Rajasthan:पीपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में मतदान जारी, 89,309 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पीपलू (टोंक)। पंचायत राज चुनाव के تحت मंगलवार को पीपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 89,309 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 45,624 पुरुष और 43,685 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए पूरे क्षेत्र में कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र के 17 वार्डों में होने वाले इस चुनाव में मतदाता पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. Dysp विनोद कुमार कानून व्यवस्था को लेकर लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं0
0
Report
Advertisement
नेपाल के हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय नागरिक की मौत, दो घायल
Motihari, Bihar:नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नेपाल के सोलukhुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहाँ लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गया. नेपाल पुलिस के अनुसार डाइनास्टिक एयर और फिस्टल एयर का हेलिकप्टर लैडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलिकॉप्टर पर सवार एक भारतिय नागरिक की मौत ہوئی है। जो मृतक है उन्हें लुक्ला लाया गया है। घटना कैसे हुआ ये इसका अनुसन्धान के बाद पता चलेगा। मृतक भारतीय नागरिक बसंत कुमार बालारामामडु है। जबकि घायल व्यक्ति में एक व्यक्ति शैलेश कृष्ण पटेल भारतीय दूसरा न्यूजीलैंड है। घायलों को हेलिकॉपटर से ककाठमाडौं के मेडिसिटी अस्पताल पहुचाया गया है।0
0
Report
मधुबनी के बलिराजगढ़ में एएसआई गोलीबारी: एक की मौत, चार घायल
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के बलिराजगढ़ में एएसआई द्वारा फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी।एक युवक अशोक यादव की मौत हो गयी वहीं एक महिला समेत तीन की हालत गंभीर है। दो को डीएमसीएच रेफर किया गया है ।मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी धनिकलाल यादव ने बताया सभी लोग घर के पास थे तभी खिड़की से फायरिंग किया गया जिसमें गोली लगी है।बहरहाल फरार आरोपी एएसआई की सूचना देने वालों को 25 हजार रुपया ईनाम की घोषणा एसएसपी ने किया है।0
0
Report
NTPC ने पानी टंकी को डायनामाइट से उड़वा दिया; पेयजल योजनाएं संकट में
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में एनटीपीसी की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा गया है। बताया गया है कि ग्रामीण पेयजल योजना के लिए करीब 12.78 करोड़ की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए ठेकेदार को लगभग 10.70 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन एनटीपीसी ने इसे डायनामाइट लगवाकर उड़ा दिया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि बड़कागांव और प्रखंड के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टावन बनाने का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा भी हो चुका था, लेकिन एनटीपीसी की ओर से इस वाटर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। एनटीपीसी की इस कार्रवाई से पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बड़कागांव और प्रखंड के कई गांवों में जलापूर्ति को लिए तैयार एनटीपीसी की ओर से बिना कोई सूचना दिए या शिफ्टिंग का आग्रह किए बगैर डायनामाइट लगाकर वाटर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर जिला प्रशासन को भी कोई सूचना नहीं दी गई, न ही विभाग को जानकारी दी गई। अपने बल पर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर विभाग की ओर से 31 अक्तूबर को स्थानीय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले की पूरी जानकारी दी गई।0
0
Report
Advertisement
सीताराम दास महंत अयोध्या चेतावनी देकर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत साकेत भवन अयोध्या चेतावनी देना चाहता हूं...वो सरकार नहीं है...तुम्हारी बाप है...जाओगे तो इतना ठोके जाओगे कि 7 पीढ़ी भी याद रहेंगी...तुम्हारे आका क्या सात पीढ़ी भी बाबर जैसे दुराचारी, पापाचारी के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने दिया जाएगा...सच्चे सनातनी तुम्हारे जैसे दलाल, मक्कार और आतंकी को इतना जूता मारेंगे कि भारत में नहीं पाकिस्तान के कराची में दिखाई देंगे.0
0
Report
पंचायत चुनाव: दांता रामगढ़ में सुबह 10 बजे तक 14.73% मतदान
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। क्षेत्र में 49 पंचायत समिति सदस्यों और 8 जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तीनों पंचायत समितियों दांता रामगढ़, खाचरियावास एवं पलसाना में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक तीनों पंचायत समितियों में औसतन 14.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के तहत 70 ग्राम पंचायतों के 285 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 66 हजार 204 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
सलूंबर पंचायत चुनाव में मतदान शुरू, 2.58 लाख मतदाता, 288 केंद्र
Udaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ सलूंबर में पंचायत चुनाव का मतदान शुरू! जिले की सलूंबर, सेमारी, लसाड़िया और गींगला पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी। 2,58,831 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। 288 मतदान केंद्रों पर वोटिंग। 12 जिला परिषद और 60 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मुकाबला。 एक मतदाता डालेगा दो वोट, 5 नवंबर को होगा पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान।0
0
Report
Advertisement
