icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेड़ता रोड रेलवे लॉबी स्टाफ ने बेटी की शादी के लिए दी 5 लाख की आर्थिक मदद

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड रेलवे लाॅबी के रनिंग स्टाफ ने ड्यूटी पेटी रखने का काम करने वाले अशोक वाल्मीकि की दो बेटियों के विवाह में 5 लाख की आर्थिक सहयोग राशि देकर अपना कर्तव्य पूरा किया। रेलवे रनिंग स्टाफ को जब इस बात की जानकारी मिली कि अशोक अपनी दो पुत्री का विवाह कर रहा है तो अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए रनिंग स्टाफ द्वारा आपसी सहयोग से 5 लाख रुपए इकट्ठे कर अचानक अशोक के घर पहुंचे और दोनों पुत्रियों को आशीर्वाद देते हुए राशि अशोक की माता को भेंट की। रनिंग स्टाफ के इस सहयोग को लेकर अशोक वाल्मीकि परिवार ने स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

दमोह की कृषि उपज मंडी छत पर चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला

Damoh, Madhya Pradesh:कृषि उपज मंडी की छत पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव.. एंकर/ दमोह जिले के पथरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कृषि उपज मंडी के आफिस की छत पर यहीं के चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला है। ऑफिस खुलने के बाद जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो उन्होंने ये सब देखा और अधिकारियों के साथ पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा जहाँ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 54 साल के नन्नेलाल सेन इसी मंडी परिसर में रहा करते थे उनका अपना परिवार नहीं था भाई भतीजे थे जो शहर के वार्ड न 8 में रहा करते है। घटना के बाद नन्नेलाल के भतीजे ने इसे सुसाइड न मानकर मामले के संदिग्ध करार दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट/ रवि सेन ( मृतक का भतीजा) बाइट/ साहब सिंह ( सचिव कृषि उपज मंडी पथरिया दमोह) बाइट/ डॉ श्वेता पटेल ( चिकित्सक सिविल अस्पताल पथरिया दमोह) बाइट/ प्रिया सिंधी ( एसडीओपी पथरिया दमोह)
0
0
Report

रायगढ़ में विवाद के बाद पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने पहले पत्नी को हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से बुरी तरह पीटा, फिर पैर से गला दबाकर उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पति-पत्नी घरेलू सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गए थे। लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ। शराब के नशे में रास्ते में हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां की शिकायत पर कापू पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में कापू थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रहा。
0
0
Report
Advertisement

डोर-टू-डोर सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिला; प्रशासन के सामने 18 महीने का बकाया वेतन

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी की महिलाएं वेतन भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से गांव में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रही हैं लेकिन उन्हें पिछले 18 महीने से वेतन नहीं मिला है। महिलाओं का कहना है कि काम शुरू होने के बाद शुरुआती छह महीने का ही वेतन भुगतान किया गया था इसके बाद से अब तक उन्हें एक भी महीने का भुगतान नहीं हुआ है। महिलाओं ने बताया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर-घर जाकर कचरा एकत्रित कर रही थीं। इसके बावजूद लंबे समय से मेहनताना नहीं मिलने के कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बिना वेतन के लगातार काम करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन से लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की। गौरतलब है कि कचरा कलेक्शन का काम करने वाली महिलाओं की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर-घर जाकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाली इन महिलाओं को समय पर मेहनताना क्यों नहीं मिल रहा है? प्रशासन को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए बकाया वेतन भुगतान को लेकर जल्द ठोस पहल करनी चाहिए।
0
0
Report

केन्ट थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल: पति दौलतराम अहिरवार गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:सागर के कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति दौलतराम अहिरवार ने की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसी संदेह और कथित सामाजिक तानों से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची और सुनसान इलाके में ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया। सागर के कैंट थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे मील अज्ञात महिला के शव के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान करना थी। कैंट थाना क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की और मृतिका के शरीर पर मौजूद निशानों को आधार बनाया। اسی दौरान महिला के हाथ पर बने टैटू ने उसकी पहचान करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर महिला की पहचान शांति बाई के रूप में की, जो मोतीनगर थाना क्षेत्र की निवासी थी। पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू किया। इसके साथ ही हत्या के घटनाक्रम को समझने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महिला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ सुनसान इलाके की ओर जाती हुई दिखाई दी। इस फुटेज ने पुलिस की जांच को एक अहम दिशा दी। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की और पूछताछ का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान महिला के पति दौलतराम अहिरवार पर संदेह गहराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शांति बाई के चरित्र पर संदेह था। उसका आरोप था कि पत्नी के कई लोगों के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उसे उसके दोस्त ताने मारते थे। इन तानों और पत्नी को लेकर मन में बने संदेह के चलते वह परेशान रहने लगा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसी मानसिक तनाव और संदेह के चलते उसने पत्नी को सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या करने का निर्णय लिया। वहां उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मामले को छिपाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और महिला की पहचान के बाद घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतिका की तीन बेटियां हैं। परिवार के बीच चल रहे विवाद और आरोपी के मन में पत्नी को लेकर पैदा हुए संदेह ने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति दौलतराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कैंट थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस के लिए मृतिका की पहचान से लेकर आरोपी तक पहुंचने की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया रही। हाथ पर बने टैटू से महिला की पहचान, सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
0
0
Report

AIDSO का विरोध: 207 सरकारी स्कूल PPP मॉडल से निजी संस्थाओं को दिए जाएंगे?

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार द्वारा 207 शासकीय स्कूलों को पीपीपी मॉडल के तहत 30 साल की लीज पर निजी संस्थाओं को सौंपने के प्रस्ताव का विरोध किया है। संगठन ने इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रदेश में चिह्नित 207 स्कूलों में 103 प्राथमिक और 104 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 30 साल की लीज के बाद इसे 10 साल और बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं सरकार और संबंधित संस्था की सहमति से अवधि 40 साल तक बढ़ाई जा सकती है। संगठन ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित रखने की बात कही जा रही है जबकि शेष 75 प्रतिशत सीटों पर फीस निर्धारित करने का अधिकार निजी संस्थाओं के पास होगा। इससे गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। संगठन का आरोप है कि सरकार सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पहले ही युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश के 10,463 सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है। इससे गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। संगठन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी बुनियादी सुविधाओं का अभाव और बजट की समस्या दूर करने के बजाय उन्हें निजी संस्थाओं को सौंपने का निर्णय उचित नहीं है। इससे न केवल बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार प्रभावित होगा, बल्कि भविष्य में सरकारी शिक्षकों की नौकरी और उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो सकता है संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पाइपलाइन लीकेज ठीक, ऑनलाइन शिकायत मिलने पर PHED ने मरम्मत की

Hanumangarh, Rajasthan:शिकायत के बाद पीएचईडी ने पाइपलाइन का लीकेज ठीक किया — खबर हनुमानगढ़ से है, हनुमानगढ़ जंक्शन में तिलक सर्किल से धानमंडी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने पाइप लाइन का लीकेज गुरुवार को ठीक कर दिया गया। PHED के कर्मचारियों ने ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह समस्या मीडिया के सामने उठाई थी और विभाग के कामकाज पर सवाल किए थे। उनका कहना था कि पाइपलाइन से रोजाना sैकड़ों-हजारों लीटर पानी बह रहा था। PHED कर्मचारी कृपाल सिंह ने बताया कि इस पाइपलाइन में पहले भी तीन-चार बार लीकेज हुआ था। हर बार इसे ठीक किया गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर पानी बहने लगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिकायत मिलने पर मरम्मत कराई जा रही है। शिकायत देर से मिलने पर काम में समय लग सकता है। विभाग को समय पर सूचना मिले तो समस्या जल्दी ठीक की जा सकती है।
0
0
Report

बिलासपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन, मांगों के निराकरण के लिए चेतावनी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधनी में अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अब आंदोलन की राह पर उतर आई हैं। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। पहले चरण में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो दिसंबर में प्रांतीय स्तर पर महापड़ाव किया जाएगा। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। बिलासपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से जिला कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी परियोजना अधिकारियों को आंदोलन की विधिवत सूचना सौंप दी गई है। आंदोलन के पहले चरण में 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान संगठन की ओर से साउंड स्पीकर के माध्यम से भी अपनी मांगों को उठाया जाएगा। वहीं आंदोलन के दूसरे चरण में 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय स्तर पर दो दिवसीय महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। संगठन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक निराकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में यदि महापड़ाव के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गयीं, तो प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। संगठन ने इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है.
0
0
Report

गोटेगांव में SBI कियोस्क संचालक के फर्जी आईडी से ठगी, शुरुआती आंकड़े 7–8 लाख

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से एक बड़े बैंकिंग फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहाँ SBI कियोस्क बैंक के संचालक पर फर्जी आईडी बनाकर और खाताधारकों की बिना अनुमति के पैसे निकालकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इस घोटाले के करोड़ों में होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में अब तक 7 से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला 15 नवंबर 2026 का है, जब हैमलता दासवाणी समेत करीब 15 से 20 महिलाओं ने गोटेगांव थाने में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। बही कियोस्क संचालक लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गया है। जब पीड़ित ग्राहक केंद्र पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला और शटर पर पारिवारिक गमी और खराब स्वास्थ्य के चलते केंद्र बंद रहने का नोटिस चस्पा था। हैरानी की बात यह है कि केंद्र के बाहर लगा SBI का बोर्ड भी गायब है और संचालक का फोन बंद आ रहा है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस से न्याय और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement

इंदिरापुरम JKJ हाइट में आठवें फ्लैट में आग, नौवें तल तक फैला; जनहानि नहीं

Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुधरा सेक्टर-18 स्थित JKJ हाइट सोसायटी में आठवें फ्लैट में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लिया और उसकी लपटें नौवें तल तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम चार दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रोलिकल प्लेटफॉर्म के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। JKJ हाइट सोसायटी में आठवें तल पर स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रोलिकल प्लेटफॉर्म को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने देखा कि आग आठवें तल से फैलकर नौवें तल तक पहुंच चुकी थी। इसके बाद फायरकर्मियों ने बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटर्स सेट) पहनकर फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पा लिया गया और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा ने खाटूश्यामजी के दरबार में बाबा श्याम के दर्शन किए

Noida, Uttar Pradesh:खाटूश्यामजी में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन किए। उन्होंने बाबा श्याम के समक्ष शीश नवाकर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर उन्होंने दीपक हुड्डा का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पांच बार भारतीय टीम के कप्तान रह चुके अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में आ रहे हैं। बचपन में अनाथ होने के बाद बाबा श्याम के आशीर्वाद से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और संबल मिला। इस अवसर पर विजय पूनिया सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
0
0
Report

सीमावर्ती गांव में 140 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित, सर्दी में बच्चों के चेहरे खिले

Pratapgarh, Rajasthan:सीमावर्ती गांव में 140 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित, सर्दी में बच्चों के चेहरे खिले प्रतापगढ़ जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत बिलेसरी के मध्यप्रदेश सीमा से सटे गांव सन्नोटी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 140 विद्यार्थियों को स्वेटर मिलने से उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सर्दी के मौसम में ऊनी वस्त्र मिलने से बच्चों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। विद्यार्थियों को स्वेटर मिलने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर हत्या के बाद टीकाराम जूली ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाकर सरकार कब जागेगी?

Alwar, Rajasthan:राजगढ़/अलवर। जयपुर में राजगढ़ निवासी युवा कैफे एवं स्टार्टअप संचालक मयंक गोपालिया की निर्मम हत्या के मामले में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मयंक को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। जूली ने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस मामले को वे उच्च स्तर पर उठाएंगे, ताकि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल परिजनों से मुलाकात के बाद टीकाराम जूली ने जयपुर में हुई हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान में बिगड़ते हालात की तस्वीर है। एक युवा अपने सपनों को साकार करने और अपनी पहचान बनाने के लिए स्टार्टअप शुरू करता है, लेकिन उसे निर्ममता से अपनी जान गंवानी पड़ती है। परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है। अपराधियों को सजा मिलने के बाद भी परिवार को उनका बेटा वापस नहीं मिल सकता। मुख्यमंत्री से पूछा- आखिर कितनी हत्याओं के बाद जागेगी सरकार? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जयपुर प्रदेश की राजधानी है और इसे शांत शहर माना जाता है, लेकिन यहां भी लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या की धमकियों से लेकर जानलेवा हमलों और हत्याओं तक की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर कितनी हत्याओं के बाद सरकार जागेगी? प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, साइबर अपराध और लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजधानी में लगातार वारदातों को लेकर सरकार को घेरा जूली ने कहा कि जयपुर में एक सप्ताह पहले हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी, जबकि करीब दो सप्ताह पहले भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या का मामला सामने आया था। राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। सरकार को इन घटनाओं पर जवाब देना चाहिए और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो। टीकाराम जूली ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय पार्षदों और पंचायत समिति सदस्यों को पकड़ने तथा राजनीतिक गतिविधियों में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान और अब भी जनप्रतिनिधियों को फोन कर बुलाने, धमकाने और भाजपा में शामिल होने अथवा भाजपा प्रत्याशियों की मदद करने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है? कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। जनता टैक्स देती है और उसी से सरकार तथा प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होती है। ऐसे में आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक दायित्व होना चाहिए। मयंक के परिवार की मांग है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार की मांगों को सरकार और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मांगे लाल मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। युवा मयंक गोपालिया की हत्या से राजगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और न्याय मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक लाख जुर्माना लगाया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैकेनिकल शूटिंग मशीन से सड़कों की सफाई करने वाली दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने की शिकायत पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ बलकार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। कंपनियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर viral हुआ था जिसको जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाएथा. दरअसल, शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। इस लापरवाही पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मेसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ सड़कों की यांत्रिक सफाई का कार्य कर रही हैं। सफाई के दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से अत्यधिक धूल उड़ने की शिकायत को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए कंपनियों को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण, दिल्ली, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के निर्देशों के तहत सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव और सफाई के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतना जरूरी है। इसके बावजूद कंपनियों की मशीनों से धूल उड़ने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके यह धनराशि वसूल की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने कहा है कि प्रदूषण फाइनल फैलाने वाले व्यक्ति अथवा फर्म पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

हरिद्वार: दिशा बैठक में योजनाओं के लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आज बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 महत्वपूर्ण बैठक सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कुंभ मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत के सभी जरूरी कार्य दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए सड़कों को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को जल्द लाभान्वित करने तथा सुकन्या समृद्धि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सांसद ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और परिवहन विभाग के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई से सड़क सुरक्षा की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। बैठक में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों से शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महापौर किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top