icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow22 Nov 2024, 02:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरुग्राम पुलिस बाइकर्स सुरक्षा पर जोर: स्पीड सेफ्टी नियमों के साथ जागरूकता

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में BIKERS सड़क हादसों के बीच पुलिस का बाइकर्स पर फोकस सिया चौहान मामले समेत हालिया घटनाओं के बाद 60 बाइक राइडर्स से DCP East ने किया संवाद स्पीड लिमिट, लेन ड्राइविंग और जिम्मेदार राइडिंग की दी हिदायत पुलिस की दो टूक- ट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई ग्वाल पहाड़ी में की गई बाइकर्स की बैठक सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर किया जागरूक पुलिस का संदेश- स्पीड नहीं, सेफ्टी के साथ पूरी करें अपनी राइड गवाल पहाड़ी में जुटे दिल्ली-NCR के करीब 60 बाइक राइडर्स रोडरेज और हादसों के बीच गुरुग्राम पुलिस का सेफ राइडिंग पर जोर
0
0
Report

भगत सिंह के जन्मदिवस पर इंकलाब मंदिर में श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय शहीदों के दर्जे की मांग

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गुमथला राव स्थित इंकलाब मंदिर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में इंद्री बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कुलदीप सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं, ग्रामीणों और शहीद प्रेमियों के साथ भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंकलाब मंदिर के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि एडवोकेट कुलदीप सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को बंगा, लायलपुर में हुआ था। जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और शौर्य को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। इंकलाब मंदिर वीर शहीदों की स्मृति और उनके गौरवमयी इतिहास को जीवंत रखने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट रणबीर सिंह, शिव राम, सर्वजीत सिंह, करमबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, ग्रामीण और शहीद प्रेमी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

टोकावडे के पास पिकअप-टेम्पो भिड़ंत, तीनों की मौत; गाँव में शोक

Thane, Maharashtra:टोकावडे नजीक पिकअप व टेम्पोमध्ये भीषण अपघात, तिघांचा जागीच मृत्यू... माळशेज घाटातील एसटी-टेम्पो अपघाताची घटना ताजी असतानाच कल्याण-अहिल्यानगर महामार्गावर आणखी एक भीषण अपघात घडला आहे. टोकावडे नजीक पिकअप आणि टेम्पोची समोरासमोर धडक होऊन तिघांचा जागीच मृत्यू झाला असून खेडले-तळवली गावावर शोककळा पसरली आहे. ही घटना रविवारी पहाटे टोकावडे गावापासून एक किलोमीटर अंतरावर करचोंडे फाट्यालगत घडली. पिकअप आणि कोंबड्या वाहतूक करणाऱ्या टेम्पोची समोरासमोर जोरदार धडक झाली. धडक इतकी भीषण होती की टेम्पो महामार्गावर पलटी झाला. या व्हिडिओमध्ये दिसत आहे की टेम्पो रस्त्यावर उलटला असून त्यातून तेल रस्त्यावर सांडले आहे, काचा फुटल्या आहेत. या अपघातात मुरबाड तालुक्यातील खेडले-तळवली येथील मारुती तुकाराम खापरे आणि त्यांचा मुलगा अजय मारुती खापरे (वय 25) तसेच पिकअप चालक राम मालू सपाटे यांचा जागीच मृत्यू झाला आहे. मयत तिघेही एकाच गावातील आणि नातेवाईक असल्याने गावावर शोककळा पसरली आहे. घटनेची माहिती मिळताच टोकावडे परिसरातील ग्रामस्थ और टोकावडे पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत युद्ध पातळीवर मदतकार्य केले. पोलिस आणि स्थानिकांच्या मदतीने मृतदेह बाहेर काढून रुग्णवाहिकेतून रुग्णालयात हलवण्यात आले. या अपघाताचा पुढील तपास टोकावडे पोलीस करीत आहेत.
0
0
Report

किशनगंज पहुंचे मंत्री, गरीबों के हक की लड़ाई तेज करने की घोषणा

Kishanganj, Bihar:गरीब चौपाल यात्रा programme में किशनगंज पहुँचे, मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों को गरीब की परिभाषा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी बातों को रख नहीं पाते हैं, न ही संवाद स्थापित करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने हक और अधिकार की बात नहीं करेगा, उसकी लड़ाई नहीं लड़ेगा, वो निश्चित तौर पर पिछड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए हम पार्टी का गठन हुआ है, हम पार्टी की विचारधारा गरीब की विचारधारा है। और हम पार्टी वैसे गरीबों को सशक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। गरीबों का आवाज बनने और उसे मंच देने की कोशिश कर रही हैं। वही उन्होंने गरीब चौपाल पर बताया कि इसका नाम इसलिए दिया गया है ताकि गरीबों के बीच बैठकर उनकी बातों को सुनते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक गरीबों को सशक्त और अपनी हक की लड़ाई के लिए काबिल नहीं कर देते हैं, तब निरंतर गरीब चौपाल यात्रा लेकर चलते रहेंगे। वहीं मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुँचने में बाधा बनकर खड़े वैसे सिस्टम को खत्म किया जाएगा।
0
0
Report

डिजिटल रिश्वतखोरी: अंचल कुदरा में बड़े बाबू पर 500 रुपए रिश्वत का आरोप

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - डिजिटल घूसखोरी कुदरा अंचल के बड़ा बाबू पर ऑनलाइन ₹500 रिश्वत लेने का आरोप अंचल कार्यालय कुदरा में जमीन म्यूटेशन व धारा 44 के नाम पर वसूली; पीड़ित के Google Pay सबूत पर SDM सख्त, जांच के दिए आदेश वियो - अंचल कार्यालय कुदरा में फैला भ्रष्टाचार अब डिजिटल राह पकड़ चुका है। ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ कला निवासी सूर्यकांत तिवारी (पिता: कृपाशंकर तिवारी) से जुड़ा है, जिन्होंने अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू बाढू राम पर जमीन के मामले में धारा 44 की कार्रवाई और म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, अपनी ही रैयती जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ न्याय पाने के लिए वे लगातार अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि काम करने के बदले रिश्वत मांगी गई, जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के बैंक खाते से Google Pay के जरिए ₹500 सीधे अंचल कर्मी बाढ़ू राम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 25 सितंबर 2026 के इस ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट ने अंचल के घूसखोरी की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। मामला अनुमंडल कार्यालय मोहनिया पहुंचते ही एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा, "मामला मेरे संज्ञान में आया है। अंचलाधिकारी (CO) को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंचल में निजी सहायकों या बिचौलियों के जरिए काम कराने की शिकायत पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।" एसडीएम ने पीड़ित को धारा 44 के तहत सुरक्षा देने और त्वरित न्याय का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना ने अंचल कार्यालयों में बिना 'नजराने' के काम न होने के ढर्रे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - रतना प्रियदर्शनी, एसडीएम मोहनिया बाइट - सूर्यकांत तिवारी पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, भारी बारिश से सुरक्षा के लिए मार्ग बंद

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम की यात्रा पर एक बार फिर मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है। वहीं, अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंच गया है। वीओ: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए कल 26 सितंबर की दोपहर से आज 27 सितंबर तक श्री केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकने और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर कई स्थान डेंजर जोन के रूप में चिन्हित हैं, जहां बारिश के दौरान पत्थर और मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों से ऐसे स्थानों पर न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। वहीं, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आपदा कंट्रोल रूम के जरिए भी लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश और ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा के कारण आज अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर निर्धारित वार्निंग लेवल से करीब 10-10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। सिरोबगड़ और हिलांश होटल, खांकरा के समीप मलबा आने से मार्ग भी अवरुद्ध हुआ है, जिसे खोलने के लिए मशीनें मौके पर तैनात हैं। मौसम सामान्य होते ही मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार फिलहाल जनपद में स्थिति सामान्य है और किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर हैं। श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक यात्रा न करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बाईट: नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग
0
0
Report

खीरी में अर्नव तूफान से बिजली-बिजली? नहीं—खबर का उपशीर्षक नहीं चाहिए,headline: खीरी में अर्नव तूफान से जबरदस्त ब्लैकआउट, आपात राहत के बावजूद हालात बिगड़े

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अर्नव तूफान से हाहाकार जैसी नौबत बनी हुई है । हालांकि आज बारिश का दौर थमा है । लेकिन तेज आंधी और बारिश के चलते गिरे पेड और चपेट में आए खंबे और लाइन अभी तक रिस्टोर नहीं हो पाए हैं जिसके चलते ज्यादातर इलाकों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है। लोग पानी के लिए तरस गए है। हालांकि हालात सामान्य करने के लिए वन विभाग, बिजली विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय बीजेपी विधायक योगेश वर्मा और डीएम अंजनी कुमार सिंह बिजली की बहाली की स्थिति देखने पावर हाउस पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीएम ने जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
0
0
Report
Advertisement

नीरज कुमार ने चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप खारिज, इस्तीफे के सुझाव दिए

Nalanda, Bihar:स्लग: जेडीयू रिएक्शन न्यूज नालंदा लोकेशन:नालंदा मोबइल:9304231471 डेस्क:बिहार एंकर:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार चुनावी दौरे पर नालंदा के चंडी प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विपक्ष के सवालों को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी तरह की आपत्ति है तो उसके लिए न्यायपालिका और संसद में अपनी बात रखने की व्यवस्था है। नीरज कुमार ने कहा कि सत्ता और विपक्ष आते-जाते रहते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह आरोप लगाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है, तो पहले राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि आरजेडी के 25 विधायक और गठबंधन के अन्य विधायक भी इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएं। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ विधायक पद की सुविधाएं लेना उचित नहीं है।अंत में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक पक्ष है और हम चुनाव आयोग के प्रवक्ता नहीं है. अगर हमारे ऊपर आरोप लगेगा तो सफाई देने की भी उम्मीद करेंगे.
0
0
Report

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं के पिंडदान के लिए झंडा पहचान परंपरा जीवित

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, यूपी: पितृपक्ष की शुरुआत के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर देशभर से श्रद्धालु पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध के लिए पहुंच रहे हैं। संगम तट पर सदियों पुरानी ‘झंडा पहचान’ परंपरा आज भी तीर्थयात्रियों के लिए सहारा बनी हुई है। अलग-अलग पुरोहित परिवारों के विशेष झंडे और प्रतीक चिह्न होते हैं, जिन्हें देखकर यजमान अपने पारंपरिक पंडों को आसानी से पहचान लेते हैं। इन पुरोहितों के पास पीढ़ियों पुराने बही-खाते भी हैं, जिनमें यजमानों के पूर्वजों और पिंडदान का विवरण दर्ज रहता है। प्रयागराज, यूपी: तीर्थ पुरोहित प्रदीप पाण्डेय ने कहा, "देखिए संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों का झंडा निशान होता है। पंडा का झंडा ही निशान होता है और जब यात्री आते हैं, तो वो निशान देखकर आते हैं। पहले के समय में मोबाइल, टीवी कोई व्यवस्था नहीं थी, तो झंडा को निशान रखा जाता था..."
0
0
Report
Advertisement

1 दिसम्बर से सामान्य व जाति जनगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:आगामी 1 दिसंबर से शुरू होने वाली सामान्य एवं जाति जनगणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की नीतियों और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है। सही और सटीक आंकड़ों के माध्यम से सरकार को विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को समझने तथा उसी के अनुरूप योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और पूरी प्रक्रिया में सहयोग करें। कार्यक्रम में सामान्य जनगणना के साथ जाति जनगणना को लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई। जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और जनगणना प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि विपक्ष के पास इसका विरोध करने के लिए कोई आधार नहीं है। बाईट - नरेंद्र कश्यप, स्वतंत्र प्रभार मंत्री
0
0
Report

नशा मुक्त हरियाणा: मोदी की मन की बात से युवा जागरूकता और राष्ट्र निर्माण

Palwal, Haryana:एंकर ; पलवल, हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को सेक्टर-2 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और देश हित से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम उपरांत कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नशे से दूर युवा ही स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल हरियाणा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने बताया कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत यह प्रयास 100 सप्ताह तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, हरेंद्रपाल राणा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित की जा रहीं ‘नशा-मुक्त हरियाणा-नमो मैराथन-2026’ भी युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा इनमें भाग लेकर नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक हरियाणा का संदेश दे रहे हैं। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुट होकर ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को मजबूत करने तथा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। नशा मुक्त भारत की शुरुआत हम सभी से होती है। सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर नशा मुक्त समाज तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट : गौरव गौतम खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नंबर 3
0
0
Report

नेवली में चक्का जाम: धारा 327 हटाने के मुद्दे पर तकरार

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय के पुलिस अधीक्षकों कार्यालय के सामने आज ग्राम नेवली के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया,ग्रामीणों का आरोप है कि नेवली निवासी युवक नंदकिशोर विगत 21 सितंबर को اپنی ससुराल धनिया खेड़ी गया था वहां पर राहुल बैरागी ने सोते समय नंदकिशोर पर हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको भोपाल रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी नंदकिशोर पर ही पुलिस द्वारा धारा 327 का मामला दर्ज किया गया है जो कि गलत है और इस धारा को तत्काल हटाया जाना चाहिए मौके पर पहुंची पुलिस एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और एसडीएम मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को दी समझाइए और मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही इसके बारे में ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे से चल रहा अपना चक्काजाम खत्म कर दिया। 21 सितंबर को नेवली निवासी नंदकिशोर पर अपनी ससुराल में आए राहुल बैरागी ने हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर कैस बना दिया इसी के विरोध में आज पुलिस द्वारा गलत कार्यवाही का आरोप लगाते हुए नेवली के निवासियों ने चक्का जाम कर दिया वहीं एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि समझाइए देकर चक्काजाम खत्म करवा दिया गया है आगे पुलिस द्वारा जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि एक पक्ष के लोगों ने आज यहां पर चक्काजाम किया है और उनकी मांग है की धारा 327 गलत रूप से लगाई गई है उनसे आवेदन मांगा गया है और उसकी जांच की जाएगी।वहीं पीड़ित परिवार के रूप सिंह बैरागी ने कहा कि नंदकिशोर पर गलत तरीके से धारा 327 लगाई गई है जो कि सरासर गलत है हमने कई बार पुलिस से उचित जांच करने की बात कही उसके बाद भी पुलिस द्वारा जांच नहीं की गई इस कारण हमें आज चक्का जाम करना पड़ा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top