MP के उमरिया में 24 घंटे से जारी रही बारिश
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में पिछले 24 घंटों से जोरदार बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक चली। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि सूखे की कगार पर पहुंची धान की फसल को राहत मिली है। जिले में 24 घंटे में 45 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस सत्र में अब तक कुल 318 मिमी वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष की 408 मिमी से कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर दो-तीन दिन ऐसी ही बारिश जारी रही तो वर्षा की स्थिति पिछले साल के बराबर हो जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
