चिल्हारी में झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लिनिक पर मारा गया छापा
Manpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के चिल्हारी में प्रशासनिक अमले ने एक झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लिनिक पर छापा मारा। डॉक्टर विष्णु प्रसाद मजूमदार उर्फ डॉ वीपी राय की क्लिनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां और फ्लूड जब्त किए गए। डॉक्टर के पास कोई वैध डिग्री, लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। गर्भाधान और गर्भपात से संबंधित दवाइयां भी बरामद हुईं। कार्रवाई की भनक लगते ही डॉक्टर पीछे के दरवाजे से भाग निकला। एसडीएम मानपुर, तहसीलदार और बीएमओ ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
