icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़: दीदारगंज थाना प्रभारी के थप्पड़ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:थाना प्रभारी द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की खबर ZEE मीडिया पर चलने के बाद जांच टीम का गठन। जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना प्रभारी का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जहां पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस खबर को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया। वायरल वीडियो को लेकर उस दौरान पुलिस अपने सफाई में ताजिया को लेकर टीन शेड हटाने पर युवक द्वारा विवाद कर उच्च अधिकारियों व पुलिस को अपशब्द बोलने आरोप लगाये। जबकि आरोपी युवक की ओर से रास्ते से टीन शेड हटा लिया गया था। यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही जहां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े युवक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में दिखाई देने वाले दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश हैं। घटना का वीडियो युवक के घर के किसी सदस्य ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। उस दौरान पुलिस के अनुसार आरोप रहा की ताजिया रखने के निर्धारित स्थान पर शुभंकर शर्मा द्वारा करकट लगाकर अवरोध उत्पन्न किया गया था। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिगत पहले भी उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर करकट हटाने हेतु समझाया गया था, जिस पर उनके द्वारा इसे हटाने का आश्वासन दिया, किन्तु करकट नहीं हटाया गया। ताजिया जुलूस के दिन पुलिस द्वारा पुनः करकट हटाने के लिए कहा गया, तो सहयोग करने के बजाय शुभंकर शर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं थी। जिस पर थाना प्रभारी आक्रोशित होकर थप्पड़ जड़ दिये थे। वहीं इस खबर को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया जिसका असर रहा कि जिले के मुख्यालय से उच्च अधिकारी ने इस घटना को लेकर प्रथम दृष्टया जांच सीओ फूलपुर को सौपी गई है। बताया गया कि जैसे ही तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report

रामगढ़ के अस्पताल में ओटी ब्लास्ट, मरीज सुरक्षित बाहर निकले

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:ऐसी फटने से सदर अस्पताल रामगढ़ में लगी आग। अस्पताल कर्मी और स्थानीय दुकानदारों ने जान की बाजी लगाकर बचाई मरीजों की जान. रामगढ़ के सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी के एसी में ब्लास्ट होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया घटना देर रात्रि की है। एसी में ब्लास्ट के बाद पूरे ओटी परिसर में धुआं भर गया; तत्काल अस्पताल के कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की मदद से अंदर फंसे सभी मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई; इस दौरान 2 घंटे तक अस्पताल में भय का माहौल बना रहा। अस्पताल प्रबंधन इस घटना की जांच कर रहा है। राहत की बात है कि इस घटना में किसी मरीज की जान नहीं गई; सभी मरीजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया है।
0
0
Report

हरियाणा सरकार अपराधियों पर नकेल कस रही, विदेशों से गैंगस्टरों ने भी पकड़ा गया

Noida, Uttar Pradesh:‘हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया’ –ऊर्जा मंत्री अनिल विज “शिक्षा मंत्री ने ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आती आकाशवाणी, वो बार-बार भड़काने वाले बयान दे रहे” : अनिल विज "शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भाजपा सरकार के समय हुआ उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ : विज" चंडीगढ़, 26 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल डालने की कोशिश कर रही है और कई गैंगस्टरों को विदेशों से पकड़कर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल कस रही है। श्री विज आज पत्रकारों द्वारा हरियाणा में अपराधियों के एनकाउंटरों को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी तथा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग के प्रश्न के उत्तर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं कि लोग भड़क जाए, कभी वो जैन-जी को भड़काना चाहते है, तो कभी विद्यार्थियों को भड़काना चाहते हैं। शिक्षामंत्री जी ने छात्रों के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आकाशवाणी आती है”। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डिप्रेशन के शिकार है और उन्हें हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हुआ है। उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ।
0
0
Report
Advertisement

Son River Tragedy: Third Body Recovered After 48 Hours

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सोन नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश आखिरकार 48 घंटे बाद पूरी हो गई। गुरुवार को जहां रेस्क्यू टीम ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों के शव बरामद किए थे, वहीं आज तीसरे युवक का शव भी एसडीआरएफ ने नदी से खोज निकाला। शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे अभियान के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी में बीते बुधवार शादी की चौथी छुड़ाने की रस्म के दौरान महिलाएं स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान तीन युवक नदी के गहरे पानी में समा गए थे, जिसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गुरुवार को करीब 24 घंटे की अथक तलाश के बाद दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन तीसरे युवक की तलाश लगातार जारी रही। आखिरकार घटना के 48 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर गोठानी मंदिर के समीप नदी से तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया। तीसरे मृतक की पहचान मीतापुर निवासी बोल बम पुत्र लोधी के रूप में हुई है। शव नदी से बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके का माहौल बेहद भावुक हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए घटनास्थल पर पहले से ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस घटना में संदीप की मौत को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं। प्रशासन का कहना है कि संदीप की मौत नदी में डूबने से हुई, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के भय से युवक ने नदी में छलांग लगाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

गुरसराय के पास यूकेलिप्टस पेड़ गिरा, बाइक सवार की मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में ग्राम अडजरा के पास सड़क पर अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज kar आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम अडजरा के पास सड़क किनारे खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक भरभराकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। उस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार प्रवीण कुमार पेड़ की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा。
0
0
Report

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026: लॉटरी से 691 बुजुर्ग चयन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की मौजूदगी में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से लॉटरी निकालकर हवाई और रेल यात्रा के लिए कुल 691 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया में हवाई यात्रा के लिए 75 वरिष्ठ नागरिकों तथा रेल यात्रा के लिए 616 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को निष्पक्ष अवसर मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसीपी (सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग) तथा देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि तौसीफ रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
0
0
Report
Advertisement

निंबाहेड़ा आत्महत्या मामले: शादी के झांसे से जुड़ा नया मोड़, पुलिस जांच

Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - 23 जून को आत्महत्या के बाद परिजनों ने शव दफन कर दिया था, लेकिन मृतका के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और एक कथित सुसाइड नोट मिलने पर मामला गंभीर हो गया। परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण करने तथा शादी से इनकार करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया। निंबाहेड़ा पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि उपखंड अधिकारी की अनुमति से शव को कब्र से निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

बोधगया में बीटी एक्‍ट: 500 दिन, बौद्ध भिक्षुओं की एक दिवसीय भूख हड़ताल

Gaya, Bihar:बोधगया में बीटी एक्ट को लेकर जारी आंदोलन ने आज एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया। आंदोलन के 500 दिन पूरे होने पर आंदोलनरत बौद्ध भिक्षुओं ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। भिक्षुओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, इसलिए उनका शांतिपूर्ण आंदोलन लगातार जारी रहेगा। विश्व धरोहर महाबोधि महाविहार बोधगया में महाबोधि मंदिर प्रबंधन को लेकर चल रहे आंदोलन के 500 दिन पूरे होने के अवसर पर आंदोलनरत बौद्ध भिक्षुओं ने एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। महाबोधि मंदिर प्रबंधन से जुड़े बीटी एक्ट में संशोधन और बौद्ध समाज की मांगों को लेकर पिछले 500 दिनों से यह आंदोलन लगातार जारी है। भूख हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और समर्थक धरना स्थल पर मौजूद रहे। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। आंदोलनकारी भिक्षुओं का कहना है कि कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। 500 दिन पूरे होने के मौके पर भिक्षुओं ने इसे संघर्ष और धैर्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आंदोलन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और बौद्ध समाज के अधिकारों की लड़ाई है。 आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आकाश लामा ने कहा कि जिस प्रकार मंदिरों का प्रबंधन हिंदू, मस्जिदों का मुस्लिम और चर्चों का ईसाई समुदाय करता है, उसी प्रकार महाबोधि महाविहार का प्रबंधन भी पूरी तरह बौद्ध समाज को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान बीटी एक्ट 1949 के तहत गठित प्रबंधन समिति में बौद्धों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है और यह अधिनियम असंवैधानिक है। इसे निरस्त कर महाविहार का संचालन पूर्ण रूप से बौद्ध समुदाय को दिया जाए। बताया कि यह आंदोलन 12 फरवरी 2025 से लगातार जारी है। वर्ष 2012 में इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। भूख हड़ताल में देश के विभिन्न राज्यों से आए बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों ने भाग लिया। वहीं पूरे विश्व में आज भूख हड़ताल किया गया है। मुहर्रम को देखते हुए प्रशासन ने भूख हड़ताल की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने धरनास्थल से भिक्षुओं को हटा दिया। इसके बावजूद आंदोलन जारी रखने की बात कही है कहा कि संघर्ष जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM की सुविधा: स्पेशल ट्रेन, मुफ्त ठहराव, एयर एम्बुलेंस

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन आज का कार्यक्रम हम सब के लिए महत्वपूर्ण है हमारे लोकतंत्र की लड़ाई को कांग्रेस में रोकने का प्रयास किया जापान जैसा देश हमसे 1 साल बाद आजाद हुआ लेकिन वह कहां है हम कहां हैं कांग्रेस न तब सुधरी ना अभी सुधरी है इंदिरा गांधी के खिलाफ हाई कोर्ट ने फैसला दिया था तो सुप्रीम कोर्ट जाते मेरे पिताजी भी 19 महीने जेल में रहे कई लोगों के लिए आय साधन खत्म हो गया था लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों ने क्या अपराध किया था कांग्रेस में शामिल हो जाते थे तो छोड़ देते थे 1947 की आजादी भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई तो 75 से आजादी मिशाबंधियों ने दिलाया दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र वर्तमान में भारत है पाकिस्तान की क्या हालत है वह देख सकते हैं लोकतंत्र की मिसाल को जलाए रखना हमारे लिए आवश्यक है सीएम मोहन की घोषणा एक स्पेशल ट्रेन लोकतंत्र सेनानियों के लिए शुरू होगी रेस्ट हाउस में दो दिन रुकने की मुफ्त व्यवस्था होगी दिव्यांग लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर सड़क मार्गों का नाम रखा जाएगा लोकतंत्र सेनानी के इलाज के लिए जो खर्चा होगा सरकार देगी लोकतंत्र सेनानी के लिए कही भी एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र दिया जाएगा
0
0
Report

मुहर्रम ड्यूटी पर दारू पुलिस ने गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की

Hazaribagh, Jharkhand:मुहर्रम ड्यूटी के बीच हजारीबाग जिले के दारू थाना पुलिस ने पशु तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। देर रात झुमरा स्थित दीपू चौक के पास एक इनोवा कार का टायर फटने से वाहन बीच सड़क पर रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार गायों को अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने इनोवा और चारों गोवंश को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक और तस्करी गिरोह की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0
0
Report

धौलपुर मोहर्रम दशमी: ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में मोहर्रम की दसवीं पर ताजियों के जुलूस धौलपुर। मोहर्रम की दसवीं पर धौलपुर शहर में ताजियों को निकालने का जुलूस लगातार जारी है। शहर की विभिन्न चौकियों से ताजिए उठाए जाने के बाद यह जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए शाम तक घंटाघर रोड स्थित कर्बला मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। *दमापुर मोहल्ला से हुई शुरुआत* जुलूस की शुरुआत शहर के दमापुर मोहल्ला से बड़े ताजिए के साथ हुई। इसमें रिसाला बजरिया के ताजिए भी शामिल हुए। नमाज के बाद एक-एक कर सभी चौकियों से ताजिए उठाए गए और जुलूस में शामिल होते गए। *यह रहा जुलूस का रूट* दमापुर मोहल्ला से शुरू हुआ जुलूस घरामी गली से बजरिया तिराहा पहुंचा। वहां से तोप तिराहा होते हुए जुलूस छोटी सब्जी मंडी पहुंचा। इसके बाद हनुमान तिराहा होते हुए जुलूस तलैया मोहल्ला से गुजरा। तलैया मोहल्ला के बाद सभी ताजिए सीधे घंटाघर रोड स्थित कर्बला मैदान के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते भारी भीड़ रही। जुलूस में शामिल अलग-अलग अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक कला और करतब का प्रदर्शन किया। *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* मोहर्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एडीएम और एएसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जुलूस के रूट पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से पूरे जुलूस की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट ली जा रही है। *शांतिपूर्ण माहौल में मन रहा मोहर्रम* शहर में एक दिन पहले देर रात से ही मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई थीं। चौकियों पर ताजियों को मुकाम दिया गया और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। सुबह नमाज के बाद ताजिए उठाने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। आयोजकों ने भी प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया है।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में मास्टरस्ट्रोक एप से करोड़ों की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा निजी कंपनी के मास्टरस्ट्रोक एप में सेंध लगाकर धोखाधड़ी प्रकरण पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार लालसोट निवासी राहुल कुमार और रिंकू कुमार सैनी को किया गिरफ्तार मामले में दो आरोपी पूर्व में हो चुके गिरफ्तार आरोपियों ने कंपनी के एक करोड़,72 लाख 86 हजार 297 का लगाया चूना कंपनी के उत्पाद खरीदने पर दिया जाता टोकन रिवॉर्ड लेकिन आरोपियों ने नहीं खरीदा कोई उत्पाद आरोपियों ने जनरेट किया फर्जी क्यूआर कोड ओर उसके जरिए कर दी कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर साइबर थाने की कार्रवाई दौसा एसपी पियूष दीक्षित के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी से एक करोड़ 72 लाख ,297 रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में लालसोट निवासी राहुल कुमार सैनी और रिंकू कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है प्रकरण में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में है साइबर थाने के डिप्टी एसपी बृजेश कुमार मीणा ने बताया करीब आठवां पूर्व कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया था जिसमें अनुसंधान किया गया तो सामने आया कंपनी द्वारा अपने उत्पाद खरीद पर जो टोकन रिवॉर्ड दिया जाता था उसके आरोपियों ने फर्जी क्यूआर कोड जनरेट किए और उसके आधार पर एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया जिसके चलते मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं मामले का फिलहाल अनुसंधान जारी है अगर प्रकरण में किसी और की भूमिका शामिल हुई तो उसकी भी गिरफ्तारी होगी ।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top