484665
श्री गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के लिए शांति समिति की बैठक
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर क्षेत्र में श्री गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार केडी पनिका और सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में थाना प्रभारी मुकेश मार्शकोले ने बताया कि नगर और क्षेत्र में गणेश प्रतिमा पंडालों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी। मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन के अनुसार कुंड का निर्माण कर विसर्जन कराया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी में 900 नई अदालतें: मुकदमों के बोझ घटाने को कैबिनेट ने मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में खुलेंगी 900 नई अदालतें, मुकदमों के बोझ को कम करने की तैयारी उत्तर प्रदेश में लंबित मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पहले चरण में 900 नई अदालतें स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। 75 जिलों में होंगी नई अदालतें नई अदालतों में— 237 अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 391 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) 272 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल होंगे। जिलों में अदालतों की संख्या वहां लंबित मुकदमों के आधार पर तय की जाएगी। 9,084 पदों को मंजूरी 900 नई अदालतों के संचालन के लिए 6,656 नियमित और 2,428 आउटसोर्स पद सृजित किए जाएंगे। इनमें न्यायिक अधिकारियों के साथ स्टेनोग्राफर, रीडर, मुंसरिम, वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायक समेत अन्य पद शामिल होंगे। 1.20 करोड़ से ज्यादा मुकदमे लंबित सरकार के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में 1,20,66,105 मुकदमे लंबित हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जरूरत के आकलन के आधार पर प्रदेश में कुल 9,149 अतिरिक्त अदालतों की आवश्यकता बताई है। 900 अदालतों का गठन इसी प्रक्रिया का पहला चरण है। सालाना 693.60 करोड़ रुपये खर्च 900 नई अदालतों और उनसे जुड़े पदों पर सरकार को करीब ₹693.60 करोड़ सालाना आवर्ती खर्च आएगा। इसके अलावा करीब ₹8.72 करोड़ का अनावर्ती खर्च प्रस्तावित है। इसमें आधारभूत ढांचे का खर्च शामिल नहीं है। नई भर्तियों की प्रक्रिया मौजूदा स्वीकृत पदों की रिक्तियों को भरने और जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद शुरू की जाएगी。0
0
Report
जालौन: नशे में धुत दरोगा का वायरल वीडियो सवालों के घेरे में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।0
0
Report
जालौन में मिशन शक्ति: नाबालिग युवतियाँ सुरक्षित बरामद, पुलिस 90 मिनट में लौटाई घर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, घर से अचानक लापता हुई थीं 17 और 16 वर्षीय दोनों नाबालिग युवतियां, सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन को किया ट्रैक, मिशन शक्ति टीम की दो पुलिस टीमों ने महज डेढ़ घंटे में दोनों युवतियों को किया बरामद, डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली के पास से दोनों नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने दोनों युवतियों की काउंसलिंग कर परिजनों को किया सुपुर्द, नाबालिगों की त्वरित बरामदगी से संभावित अपराध को रोकने में मिली सफलता, पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट, मिशन शक्ति टीम की जमकर की प्रशंसा, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: दूषित पानी से बीमारी, विपक्षी यशपाल आर्य ने प्रभावित गांवों का दौरा किया
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के ज्योलिकोट इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से हालात अभी भी बिगड़े हुए हैं। प्रभावित इलाकों में बीमारी का प्रकोप जारी है और मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मृतका नीमा जोशी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज व्यवस्था को जरूरी बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। ज्योलाकोट समेत छह गांवों में दूषित पेयजल की वजह से बीमारियों का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रभावित क्षेत्र के स्कूल बंद हैं। इसके बीच स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
डंपर से टकराने के चलते चार की मौत: नावां के मिठड़ी बायपास पर दर्दनाक हादसा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के मिठड़ी बायपास पर बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे डंपर और शिफ्ट कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी तुलसी, पुत्री शीतल तथा चालक रामाकिशन सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार जयपुर की ओर से आ रहा था और नावां की तरफ से मिठड़ी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे मुरड़ से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मृतका तुलसी स्वास्थ्य विभाग में कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं। बताया गया कि परिवार मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। मुरड़ से भरे डंपर से हुआ हादसा प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल डंपर में मुरड़ भरी हुई थी। स्थानीय स्तर पर डंपरों द्वारा रात के समय मुरड़-बजरी के परिवहन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। क्षेत्र में ऐसे वाहनों के संचालन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है। शवों को नावां उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक की एक साथ मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतको के परिजनों को सूचना दी गई है । परिजन आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया ओर डंपर को जप्त कर थाने भिजवाया है।0
0
Report
निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव उमड़े श्रद्धालु, झांकियाँ आकर्षक
Didwana, Rajasthan:लाडनूं तहसील के निम्बी जोधा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आकर्षक जीवंत झांकियां सजाई जा रही हैं, जिन्हें देखने और भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में गंगा, जमुना और सरस्वती सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं. झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामबाबू सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मंदिर में और अधिक आकर्षक एवं शानदार झांकियां सजाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार सिद्धिविनायक मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है. यह मंदिर निम्बी जोधा के ग्रामीणों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. गणपति महोत्सव के चलते मंदिर परिसर में इन दिनों धार्मिक माहौल बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
headline
Noida, Uttar Pradesh:कल दिनांक चौदह सितंबर को थाना अत्रस जंक्शन के ग्राम इमलिया में फायरिंग की घटना कारित की गई थी। अभियुक पंजीकृत किया गया। आज दिनांक पंद्रह सितंबर को सूचना दी गई कि ग्राम इमलिया में फायरिंग करने वाले कुछ लोग नगला अलीया बम्बा से भागने की फिराक में हैं। पुलिस पार्टी द्वारा नगला अलीया बम्बा पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर चार सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर बाइक सवार ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू की। जवाबी आत्मरक्षा फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। एसओजी टीम व थाना हातराज़ जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नगला इमलिया में की गई फायरिंग की घटना में 01 आरोपी अरविंद के विरुद्ध मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया, 03 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 04 तमंचा 03 जिंदा 315 बोर के खोखा, 02 मोटरसाइकिल बरामद।0
0
Report
खूँटी में विश्वकर्मा पूजा: 39 प्रतिमाओं की तैयारी, कीमत ढाई हजार रुपए तक
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। खूँटी में विश्वकर्मा पूजा को लेकर खूँटी शहर में तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं, मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों द्वारा छोटी-बड़ी कई तरह की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है। मूर्तिकार के अनुसार इस बार उनके यहां ढाई हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। मूर्तिकार ने बताया कि खूँटी जिले में बड़े कल-कारखानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संख्या कम होने के कारण यहाँ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। इसी वजह से इस वर्ष करीब 39 प्रतिमाओं का ही निर्माण किया गया है। इसके बावजूद पूजा को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।0
0
Report
देहरादून में भूमि धोखाधड़ी: पिता के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दो शातिर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में भूमि धोखाधड़ी: पिता के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दो शातिर गिरफ्तार मुख्य आरोपी सत्यम पुंडीर और उसके साथियों ने वादी के दिवंगत पिता के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जा किया था。 विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से और कर्मदास को इंजीनियर एनक्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया。 लाखों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है0
0
Report
Advertisement
बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज आखिरी दिन
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन का आज अंतिम दिन, पहले दिन आप ने लिए तीन फार्म बारां। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बारां नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई, पहले दिन आम आदमी पार्टी की ओर से तीन नामांकन फार्म लिए गए। आज बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नगर परिषद में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी आप के ही तीन निर्वाचित पार्षद पहुंचे। वार्ड 37 से शीतल राठौर, वार्ड 49 से नफीसा और वार्ड 1 से चंद्रकला ने पद की शपथ ली। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामावतार मीणा ने तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। उधर भाजपा और कांग्रेस ने अपने जीते हुए पार्षदों को अभी भी बाड़ेबंदी में रखा हुआ है। मंगलवार को दोनों दलों का कोई भी पार्षद शपथ लेने नहीं पहुंचा, न ही किसी ने सभापति पद के लिए नामांकन पत्र लिया। सभापति पद के लिए पहले दिन आप पार्षद शीतल राठौर ने दो और चंद्रकला ने एक फार्म लिया। बताया जा रहा है कि मतगणना के बाद तीनों ही दलों ने हारे हुए प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी से घर भेज दिया है, लेकिन जीते हुए पार्षद अभी भी बाड़ेबंदी में हैं। उनकी लोकेशन बदली गई है और निगरानी और सख्त कर दी गई है। आप को नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। अगर भाजपा और कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल होते हैं तो बोर्ड बनाने के लिए तोड़फोड़ की कोशिशें सामने आएंगी। वहीं दोनों दलों की ओर से नामांकन नहीं आने पर आप का बोर्ड बनना लगभग तय माना जाएगा और बाड़ेबंदी का औचित्य भी खत्म हो जाएगा।0
0
Report
रोहतक पार्क में 17 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, झगड़ा कारण जांच
Rohtak, Haryana:हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को एक 17 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोपहर को वह महम के एक पार्क में मौजूद था। झगड़े के बाद युवकों ने उसके चेहरे, छाती और पेट पर वार किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के के शव को कब्जे में लेकर महम अस्पताल में रखवाया गया है। अभी झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान निंदाना खास गांव निवासी अरमान के रूप में हुई है। वह आज ही 17 साल का हुआ था। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक अरमान के पड़दादा धनपत सिंह रागनी गायक रहे हैं। उन्हें राय साहब के नाम से भी जाना जाता है जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अरमान हुडा सिटी पार्क में मौजूद था। इसी दौरान वहां ITI में पढ़ने वाले 15 से 20 युवकों से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवाओं ने चाकू निकालकर अरमान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए0
0
Report
उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; राहत बचाव तंत्र सक्रिय
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के थाना मोरी के अंतर्गत उजली खन्यासणी गांव के पास मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में 12 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तहसीलदार मोरी, पुलिस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गई। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही NDRF ,SDRF बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया वर्तमान में उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।वहीं बताया जा रहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है जबकि वाहन में सवार 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। घायलों में 03 गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर, देहरादून रेफर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
इटावा: अंतर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, कार-तमंचे-कारतूस बरामद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में लूट और चोरी की योजना बनाते अंतर्जनपदीय गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के पास से 1 कार,4 अवैध तमंचे,10 जिंदा कारतूस,2 चाकू,8 मोबाइल बरामद किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्त ओर कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान एक कार पुलिस को आती दिखाई दी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तभी पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से एक अंतर्जनपदीय गैंग 6 सदस्यों दीपक गौतम,मोहत तिवारी,अनुज शंखवार,शिवम यादव पंकज गौतम धीरेंद्र को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक कानपुर नगर जबकि 6 अभियुक्त कानपुर देहात के रहने वाले है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 कार,4 अवैध तमंचा,10 जिंदा कारतूस,2 चाकू,8 मोबाइल को बरामद किया गया है। वहीं अभियुक्तों में दीपक गौतम के ऊपर 11 मुकदमे,मोहत तिवारी पर 3 मुकदमे अनुज शंखवार पर 6 मुकदमे पहले से दर्ज थे。0
0
Report
छबड़ा नगर पालिका चुनाव: निर्दलीयों पर सत्ता की चाबी निर्भर
Baran, Rajasthan:छबड़ा नगर पालिका में किसी को बहुमत नहीं, निर्दलियों के हाथ सत्ता की चाबी भाजपा 14, कांग्रेस 12, बसपा 2 और निर्दलीय 7 सीटों पर जीते; बोर्ड बनाने के लिए 18 का आंकड़ा जरूरी बारा जिले की छबड़ा नगर पालिका चुनाव की मतगणना पूरी होते ही छबड़ा की सियासत की तस्वीर साफ हो गई है, लेकिन सत्ता का रास्ता अभी भी धुंधला है। 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भाजपा 14 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 12, बसपा को 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 सीटें मिली हैं। नगर पालिका में बहुमत के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में अब 7 निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी बनकर सामने आए हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ती गईं। राउंडवार परिणाम सामने आने के साथ कहीं जीत की खुशी देखने को मिली तो कहीं हार की मायूसी। अंतिम नतीजे सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि छबड़ा में अगला बोर्ड किसका बनेगा? भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में 14 पार्षदों के साथ खड़ी है, लेकिन बहुमत से अभी 4 कदम दूर है। वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीटें आई हैं और उसे बहुमत के लिए 6 पार्षदों के साझा की जरूरत होगी। बसपा के 2 और निर्दलीय 7 पार्षदों की भूमिका ऐसे में बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। निर्दलीयों पर टिकी सत्ता की नजर बहुमत का आंकड़ा किसी भी दल के पास नहीं होने से अब निर्दलीय पार्षदों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें टिक गई हैं। बोर्ड गठन से पहले राजनीतिक संपर्क, बैठकों और नए समीकरणों का दौर शुरू होने की संभावना है। आने वाले दिन छबड़ा की स्थानीय राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 7 निर्दलीय पार्षद किस ओर रुख करते हैं और 21 सितंबर को होने वाले पालिका अध्यक्ष के चुनाव में किसके सिर ताज सजता है।0
0
Report
BJP मंडल अध्यक्ष के बर्ताव पर FIR, न्याय की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:BJP मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ... जब से मैंने लगभग डेढ़ साल पहले चुनाव जीतने के बाद यह पद संभाला है, मुझे उनके बुरे बर्ताव और गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा है। छोटी-छोटी बातों, टीम से जुड़े मुद्दों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य मामूली विषयों पर अक्सर झगड़े होते थे. उन्होंने मेरे पहने हुए हार और कपड़ों तक की आलोचना की; उन्होंने कहा कि वे मुझे नेता नहीं मानते और मैं उनके साथ बैठने लायक भी नहीं हूँ. उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे और अपमानजनक बातें कहीं. मुझसे इस तरह बात करते हुए उन्होंने मुझ पर हमला किया और मुझे वहाँ बंधक बना लिया. यह घटना 10 सितंबर की शाम 8:30 बजे हुई. दीपक माथुर, विवेक और उनके भतीजे अमित माथुर सभी वहाँ मौजूद थे. उनके अलावा, वहाँ लगभग 8 से 10 अन्य लोग भी थे. गजेंद्र दराल ने ही मुझे पीटा... मैं एक BJP कार्यकर्ता हूँ; मैं 15 या 16 साल से ऐसा हूँ, और मैं जीवन भर BJP का समर्थक बना रहूँगा और पार्टी के लिए काम करूँगा. हाँ, मेरी FIR दर्ज हो गई है. जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, मैं न्याय की मांग करता रहूँगा. मैंने विधायक और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. हाँ, मैं अब तक की पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हूँ. FIR दर्ज हो गई है; अब देखते हैं कि मुझे किस हद तक न्याय मिलता है. मैं न्याय के लिए लड़ता रहूँगा और उसकी मांग करता रहूँगा.0
0
Report
Advertisement
