मानपुर में दशहरा उत्सव-चल समारोह की तैयारियों के लिए शांति समिति की बैठक
Umaria, Madhya Pradesh:मानपुर थाना परिसर में आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव-चल समारोह को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SDM कमलेश राम नीरज, तहसीलदार कन्हैयादास पनिका और थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी दुर्गा प्रतिमाओं को शाम 4 बजे तक बस स्टैंड पहुंचाया जाएगा, इसके लिए वाहन की व्यवस्था थाना द्वारा की जाएगी। चल समारोह बस स्टैंड से भगवान श्री राम की झांकी के साथ शुरू होगा, और रात्रि 9 बजे रावण दहन होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
