484665
मानपुर में नवमी पर जवारा विसर्जन और भंडारे का आयोजन
Manpur, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को मानपुर स्थित माता मढ़िया धाम में जवारा विसर्जन, कन्या भोज और वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। नगर मानपुर सहित क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह से ही मढ़िया धाम में भक्तों का तांता लगा रहा जहां सभी ने विधि विधान से पूजा कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। प्रबंधकारणी समिति के प्रमुख ओपी द्विवेदी ने बताया कि कल काली नृत्य और दशहरा उत्सव का आयोजन मढ़िया धाम में किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल: चिचोली में तेज बहाव ने दो ग्रामीणों को नदी पार करते वक्त बहा दिया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के चिचोली के थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात देवपुर से अपने गांव लौट रहे दो ग्रामीण उफनती चंपा नदी पार करते समय तेज बहाव में दोनों ग्रामीण बाइक समेत बह गए। चिचोली क्षेत्र में बीती रात मूसलाधार बारिश के बाद नदी उफान पर थी, ग्रामीणों के मना करने के बावजूद दोनों ने नदी पार करने का जोखिम उठाया और यही फैसला उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। आज सुबह करीब एक किलोमीटर दूर कुंवर देव टेकड़ा के पास झाड़ियों में दोनों के शव फंसे मिले। मृतकों की पहचान सिपलाई गांव निवासी राजेश बिहारे और दद्दू धुर्वे के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी,लेकिन वे नहीं माने। रातभर तलाश के बाद सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल चिचोली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बारिश के मौसम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।0
0
Report
बरसात से पहले हर्षिल में बाढ़ खतरे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा कार्य धीमे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी पर्यटन स्थल हर्षिल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। पिछले साल अगस्त माह में धराली आपदा आने से हर्षिल में झील बन गई थी और पूरा हर्षिल खतरे की जद में आ गया था। सरकार तरफ से तत्काल सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 10 करोड़ रिलीज किए गए थे लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ पहले हर्षिल में भागीरथी नदी एवं पकौड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ गया जिससे लोगों में भय का माहौल बन हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए और अब बरसात आने वाली है, भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ेगा और पास ही पकौड़ा गाड़ का भी जल स्तर बढ़ेगा जिससे हर्षिल पर खतरा मंडरा सकता है। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि हर्षिल में गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित कई भवन खतरे की जद में है और नदी की मुहाने पर है। नदी चैनेलाइज का कार्य काफी समय पहले पूर्ण हो चुका था लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गति काफी धीमी है। अब समय काफी कम है और बरसात होने पर नदी का जलस्तर बढ़ेगा जिससे पूरे हर्षिल क्षेत्र को खतरा बना हुआ है। हर्षिल क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के कार्य करने की मांग की है।0
0
Report
तीन माह से लापता किशोरी का कंकाल दौसा में मिला; आरोपी गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा तीन माह से लापता नाबालिग लड़की का मिला कंकाल आरोपी ने हत्या के बाद किया जमीन में दफन एक कट्टे में शव रखकर गाढ़ा जमीन में एमपी के मुरैना थाने में दर्ज है गुमशुदगी मुरैना पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची दौसा आरोपी की निशानदेही पर दौसा पुलिस के सहयोग से की खुदाई तो करीब चार फीट नीचे जमीन में गढ़ा मिला शव कोतवाली थाना क्षेत्र में सैंथल मोड़ के समीप गडा मिला शव मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से तीन माह से लापता नाबालिग किशोरी का शव पुलिस ने दौसा से बरामद किया मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी की निशानदेही पर दौसा पहुंची जहां दौसा कोतवाली पुलिस के सहयोग से जमीन में गड़ा हुआ किशोरी का शव मिला आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में सैंथल मोड़ पर एक खाली जमीन से खुदाई कर करीब चार फीट नीचे से शव बरामद किया है फिलहाल नाबालिग का शव दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है आरोपी द्वारा नाबालिग को यहां लेकर आना ओर फिर उसकी हत्या कर शव जमीन में दफन करने के मामले को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है एमपी पुलिस के ड्यूटी अधिकारी का कहना है आरोपी जगह-जगह घूम कर मजदूरी करता है और मृतका के गांव का ही रहने वाला है आरोपी की सगाई का पता जब मृतका को लगा तो दोनों में इसको लेकर विवाद हो गया ऐसे में आरोपी नाबालिग को लेकर घर से रवाना हो गया और उसने दौसा में लाकर उसकी हत्या की और फिर शव जमीन में गाड़ दिया मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा साथ ही डीएनए भी होगा क्योंकि शव कंकाल में तब्दील हो गया ।0
0
Report
Advertisement
सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत,
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा...सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप थाना सदर क्षेत्र की विष्णु धाम कॉलोनी में सोमवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा देवी उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह की पत्नी थीं। शादी करीब 22 पहले हुई थी, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता का कहना है कि मेरी बेटी की दामाद चंद्रवीर ने गोली मारकर हत्या की है ,उन्होंने मुझे फोन कर कर भी जानकारी दी थी ,इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच कमांड हॉस्पिटल से सदर थाने को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में नेहा देवी और उनका बेटा प्रिंस उम्र 15 साल मौजूद थे। पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मेहनत हो रिटायर्ड सैन्य अधिकारी चंद्रवीर के घर पर कोई रिश्तेदार आया था, जिसके पास पिस्टल थी ,उस पिस्टल को चंद्रवीर का बेटा प्रिंस देख रहा था , इस दौरान गोली अचानक चल गई और मां नेहा देवी के लग गई, पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कार्यवाही मेंजुटी है, बाइट... राजीव कुमार , एसपी सिटी बाइट...ओमप्रकाश सिंह , म्रतक का पिता0
0
Report
Beerwah के विधायक डॉ. शफी अहमद वानी ने सीएम ओमर अब्दुल्ला से मुलाकात की
Aram Pora, Ganderbal, MLA Beerwah Dr. Shafi Ahmad Wani called on the Chief Minister Omer Abdullah , accompanied by delegations comprising senior citizens, youth representatives, members of the Shia community from Magam, and representatives of the Beerwah Traders Federation.0
0
Report
पटण के पुराने गांव से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बिना डिग्री क्लिनिक चलाता पाया गया
Patan, Gujarat:પાટણ\n\nહારીજના જુના માકા ગામેથી બોગસ તબીબ ઝડપી પાડ્યો \n\nપાટણ sog પોલીસે બોગસ તબીબ ઝડપી પાડ્યો \n\nકોઈ ડિગ્રી કે લાયસન્સ વગર چلાવતો હતો એલોપેથિક ક્લિનિક\n\nસંજય હરીશંકર વ્યાસ નામનો યુવક Polizeiના હાથે ઝડપાયો\n\nએલોપેથિક દવાઓ અને ઇન્જેક્શન આપી લોકોના આરોગ્ય સાથે કરતો હતો ચેડાં\n\nSOGને ખાનગી બાતમી મળતા ઓચિંતી કરી રેડ\n\nક્લિનિકમાંથી મોટી સંખ્યામાં દવાઓ, ઇન્જેક્શન, IV સેટ અને તબીબી સાધનો મળ્યા\n\nરૂ. 9,536થી વધુનો મેડિકલ સાધનોનો મુદ્દામાલ કર્યો જપ્ત\n\nઆરોપી વિરુદ્ધ ગુનો નોંધી પોલીસ વધુ તપાસ શરૂ કરી0
0
Report
Advertisement
अनिल राजभर का अयोध्या दौरा: कांग्रेस के उपद्रव बयान पर तंज़, कठोर चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने अयोध्या दौरे से पहले अजय राय को कथित तौर पर नज़रबंद किए जाने पर कहा, "प्रशासन ने बहुत अच्छा किया। ये उपद्रवी लोग हैं... जब न्यायालय का फैसला आया तब इनकी क्या प्रतिक्रिया थी? भगवान का मंदिर न बने, इस बात की कोशिश कांग्रेस ने हमेशा से की। आज वे अयोध्या उपद्रव करने जा रहे हैं, प्रशासन ने अच्छा किया। ज्यादा उपद्रव करेंगे तो जेल भी जाना पड़ेगा, वहाँ उदंडता के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस जैसी घृणित मानसिकता के लिए जगह नहीं है। ये बेवजह ड्रामा कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में यह ड्रामा चलने वाला नहीं है."0
0
Report
बेगूसराय के हादसे में एक मोहल्ले के तीन युवकों की मौत, मंत्री ने दुख जताया
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही मोहल्ले के तीन युवकों की मौत के बाद बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया, संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री के पहुंचते ही परिजनों का दर्द छलक पड़ा और माहौल गमगीन हो गया।29 जून को बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित अंग्रेजी ढाला के समीप दो स्कॉर्पियो गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई थी, जबकि नौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला निवासी हिमांशु कुमार, सनी कुमार और ऋषभ कुमार शामिल थे। वहीं चौथे मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र निवासी राजा कुमार के रूप में हुई थी। एक ही मोहल्ले के तीन युवकों की मौत से पूरे पोखरिया मोहल्ले में मातम पसर गया था और एक साथ तीन अर्थियां उठने से हर आंख नम हो गई थी।इसी हादसे के बाद मंगलवार को गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली है।मंत्री संजय पासवान ने कहा कि वह स्वयं भी पोखरिया मोहल्ला के निवासी हैं। ऐसे में इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता और सरकारी सुविधाएं मृतकों के परिजनों तक पहुंचाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि एक ही मोहल्ले के तीन युवकों की असमय मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।0
0
Report
भीलवाड़ा में रिश्वत लेते रतलाम के हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई गिरफ्तार, हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पुलिस के औद्योगिक थाना में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई को राजस्थान के भीलवाड़ा में कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एसीबी राजस्थान ने ट्रैप किया है। इस कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद रतलाम पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रतलाम पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। रतलाम ऐएसपी विवेक कुमार के मुताबिक, एक जमीन सौदे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी लियाकत की तस्दीक के लिए हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भीलवाड़ा गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तपेश गोसाई को एसीबी राजस्थान ने रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की मदद करने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें 10 हजार रुपये पहले ही लिये जा चुके थे, इसके बाद 50 हजार मे बात तय हुई, तब बाकी 50 हजार रुपये भीलवाड़ा के एक होटल में लेते समय एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर दी। फिलहाल रतलाम पुलिस का कहना है कि आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीबी राजस्थान पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
स्कूल संचालिका हत्या केस: भाई मित्तल मास्टरमाइंड, गोविंद के साथ साजिश
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के सरस्वती पैराडाइज़ स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ASP मेहर पंवार के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि मृतका का भाई हिमांक मित्तल ही हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था। हिमांक म mittal ने अपने दोस्त गोविंद की मदद से शूटर आशीष और दीपक को हत्या की सुपारी दिलवाई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हिमांक ने गोविंद के बैंक खाते में 8.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे, जिनका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया। शिमला पुलिस ने 28 जून को गोविंद और 29 जून को हिमांक मित्तल को गिरफ्तार किया। गोविंद को अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जबकि हिमांक की तबीयत खराब होने के कारण वह फिलहाल रोहतक में है। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हिमांक मित्तल और गोविंद के पास स्कूल के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस था। इसी एक्सेस के जरिए स्कूल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हत्यारों को उपलब्ध कराई गई, जिससे वारदात की योजना बनाने में मदद मिली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूरे षड्यंत्र से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है。0
0
Report
तनुज पुनिया ने रोके जाने और राम मंदिर मुद्दे पर दबाव का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा, "...जिस तरह कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रोका जा रहा है, हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, सिर्फ नेताओं को नहीं आम कार्यकर्ताओं को भी रोका जा रहा है। कुछ न कुछ ये छुपाना चाह रहे हैं तभी यह कर रहे हैं। हम कोई विरोध प्रदर्शन करने नहीं बल्कि दर्शन करने जा रहे थे। यह सब जनता समझ रही है कि राम मंदिर में इन्होंने गड़बड़ की है और ये चीज़ों को सामने भी नहीं आने दे रहे, खानापूर्ति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी।"0
0
Report
हOOL दिवस पर रांची में सिदो कान्हू प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, 1855 लड़ाई की प्रासंगिकता
Ranchi, Jharkhand:हूल दिवस के अवसर पर रांची के सिदो कान्हू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा हूल दिवस पर सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं नमन करता हूं।1855 स्वतंत्रता की लड़ाई सुदूर क्षेत्र भोगनाडीह में , हूल दिवस पर भोगनाडीह से अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी। वो लड़ाई इतिहास के स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। तब उस आंदोलन ने झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्से को प्रभावित किया था संथाल से बंगाल तक लोगो ने मार्च किया था। एक प्रकार से सिदो कान्हू के नेतृत्व में आंदोलन हुआ था आज भी झारखंड में उसकी प्रासंगिकता है।आज की तारीख में भी 1855 के हूल को सिर्फ याद नहीं करना इसके खिलाफ जहां अत्याचार हो रहा लोगो को संगठित करना है। बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा , हूल दिवस पर वीर सपूतों सिदो कान्हू और चांद भैरव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। ऐसे लोग जिन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं। हमारी सरकार ने मनकी मुंडा प्रधान को जो सुविधा देने का काम किया था राज्य में चलने वाली सरकार ने उसे छीनने का काम किया है। ऐसे महापुरुष के खिलाफ आज की सरकार ने उपहास उड़ाने का काम किया है। बाइट ....आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीएम और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, हूल दिवस 30 जून 1855 में अंग्रेजों ने आदिवासी,जल जंगल जमीन के सबसे बड़े यौद्धा सिदो कान्हू चांद भैरव को भूंज डाला था, उनकी आहुति हमारी प्रेरणा का श्रोत बंद गया है। उनसे हम प्रेरणा लेकर आगे लगातार काम करते रहें ताकि उनकी आहुति बेकार न हो बाइट ...अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम नबीन जायसवाल ने कहा 1857 की क्रांति से दो साल पूर्व 1855 सिदो कान्हू के नेतृत्व में आदिवासी भाई बहनों का जुटान हुआ था और तीर धनुष से अंग्रेजों का मुकाबला हुआ था। आज भी उस लड़ाई को लड़ने की आवश्यकता है। हूल के लिए फिर से तैयारी होनी चाहिए। बाइट ...नबीन जायसवाल,विधायक, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
धीरेन्द्र शास्त्री का राम मंदिर विवाद पर कड़ा संदेश: सनातन की रक्षा का आह्वान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का बयान राम मंदिर मामले पर जमकर बरसे धीरेन्द्र शास्त्री संतों पर खड़े हो रहे सवाल: धीरेन्द्र शास्त्री मंदिर की व्यवस्था सनातन के प्रति समर्पित लोगों को ही मिले: शास्त्री राम मंदिर में लाखों करोड़ों राम भक्तों की श्रद्धा को आघात पहुंचा धार्मिक सनातन परंपरा से जुड़े लोगों के हृदय को आघात लगा सनातन की ही क्षति हुई है राम जी के यहां रहकर कुकृत्य करने वाले महादंड पाएंगे रावण ने जानकी जी का आरान किया था तो समूल नाश हुआ था जो सनातन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं उन्हें ही मंदिर व्यवस्था की जिम्मेदारी मिले भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाना चाहिए देखना चाहिए जो 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं वो दिवाली भी मनाते हैं कथा भी सुनते हैं0
0
Report
अमेठी में नाराज़ किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- नाराज़ किशोरी चढ़ी मोबाइल टावर पर, करीब तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देखते ही देखते सूचना पर पहुंचे हजारों ग्रामीण, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ,व स्थानीय पुलिस बल और महिला थाने के पुलिस के साथ फायर टीम, करीब तीन घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद गांव के एक युवक ने टावर पर चढ़कर किशोरी को नीचे उतारा सुरक्षित, मौजूद लोगों की मानें तो प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी के टावर पर चढ़ने की बात आई है सामने, वहीं परिजनों की मानें तो किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं,जिसके चलते वह टावर पर चढ़ गई, पुलिस प्रशासन ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जारी रखा था रेस्क्यू , शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव का है मामला,0
0
Report
गोवा के कैलंगुट में कोटा खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण समेत 6 पदक जीते
Kota, Rajasthan:गोवा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक पर कब्जा कोटा से गोवा के कैलंगुट में आयोजित हुई 9वीं एशिया-कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोटा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में कोटा से कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतकर शानदार सफलता अर्जित की।0
0
Report
Advertisement
