484665
MP में आरक्षण समाप्ति के विरोध में ओबीसी महासभा ने किया भारत बंद आह्वान
Manpur, Madhya Pradesh:उमरिया के ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष बालकदास पटेल ने 21 अगस्त को शांतिपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण समाप्ति के फैसले के विरोध में है। पटेल ने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है और SC, ST, OBC समुदायों के हित में है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। पटेल ने कहा कि यह फैसला संविधान के विरुद्ध है और वे गांधीवादी तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मछली मारने के विवाद में गोली, पंकज सहनी गंभीर हालत में अस्पताल
Chapra, Bihar:मछली मारने को लेकर विवाद में चली गोली, पंकज सहनी गंभीर रूप से घायल मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की सूचना है। गोली लगने से पंकज सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।परिजनों के अनुसार, पंकज सहनी अपने एक दोस्त के साथ मछली मारने के लिए गए थे। इसी दौरान वहांकुछ दबंग किस्म के लोगों से मछली मारने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने पंकज सहनी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल पंकज सहनी को लेकर मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि पंकज सहनी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस गोली चलने के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में लापरवाह ड्राइवर ने मासूम बच्ची पर कार चढ़ाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा — लापरवाह कार ड्राइवर ने बच्ची पर चढ़ा दी कार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-चाई-4 आदर्श विहार सोसाइटी का मामला, कार चालक ने स्कूल जा रही मासूम पर चढ़ाई कार, बच्ची के पैर में फ्रैक्चर की सूचना, घटना CCTV में हुई कैद, पुलिस ने मामले में लिया संज्ञान, जांच कर कार्रवाई में जुटी पुलिस, बीटा 2 थाना सेक्टर की घटना0
0
Report
एमडीसी की कार्रवाही सिर्फ दिखावा? अवैध इमारतों में भ्रष्टाचार का खेल उजागर
New Delhi, Delhi:जर्जर और अवैध इमारतों कार्यवाही महज दिखावा कार्यवाही के नाम पर झोंक रहा है लोगों की आँखों में धूल सत्य निकेतन की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम सभी 12 जोन (पूरी दिल्ली ) में लगातार अवैध और जर्जर इमारतों पर कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बड़ा सवाल यह है ये जो कार्यवाही की जा रही है वो एक महज लोगों की आँखों में धूल झोंकना तो नहीं ऐसा हम इसलिए क्यों कह रहे वो इसलिए कि मोरी गेट के राम बाजार में अशोक गली में आप खुद देख कर हैरान रह जायेंगे कि यहां इस इमारत में एमसीडी की तरफ से डेंजर बिल्डिंग का नोटिस चिपका है लेकिन यहां निर्माण का काम चल रहा है अब सवाल तो बड़ा ये ही है कि एक तरफ एमसीडी की तरफ से डेंजर बिल्डिंग का नोटिस चिपका है वहीं इस इमारत में निर्माण चल रहा है ऐसे में कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा दिल्ली नगर निगम को महा करप्ट डिपारमेंट ऐसे ही नहीं बोला जाता देख लिए एक तरफ जर्जर और अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो रही है हथोड़ा चल रहा है वहीं दूसरी तरफ अवैध निर्माण भी जा रही है भ्रष्टाचार का एक बड़ा खेल यहां पर भी एमसीडी में नजर आ रहा है0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के इंडिया बार में हुड़दंग, पुलिस ने दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- इंडिया बार में शराबियों ने काटा हुड़दंग, कई को पुलिस ने हिरासत में लिया, सूचना पर पहुँची पुलिस से भी हुड़दंगाइयों ने की बदसूलुकी, हुड़दंगाइयों को फटकार मारते हुए ASP श्रष्टि जैन का भी वीडियो आया सामने, आधा दर्जन से अधिक हुड़दंगाई युवकों को पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुँचाया, गांधी पार्क थाना इलाके के इंडिया बार पुराने बस स्टैंड का मामला.0
0
Report
सतना: पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के पास बंद मकान में शव मिलने से सनसनी
Satna, Madhya Pradesh:Satna। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पशुपतिनाथ मंदिर के पास शुक्रवार रात सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के अंदर तखत पर 3 से 4 दिन पुराना शव मिला। मृतक की पहचान रमाशंकर गर्ग के रूप में हुई है। शव के आसपास खून के धब्बे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के मजदूरों को दुर्गंध आने पर शक हुआ, सूचना पर पुलिस पहुंची तो बाहर कुंडी लगी थी। अंदर कमरे में तखत पर लाश पड़ी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया कि मृतक के परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं, दो बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं, वारदात के समय वह अकेले थे। बाहर से कुंडी और अंदर लाश मिलने से मामला उलझ गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
नया खानी तिहार: जलनी आया के आशीर्वाद से बस्तर में नई फसल और समृद्धि
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में 'नया खानी' (नवाखाई) तिहार की शुरूआत हो गई है, नवखाई से पूर्व जगदलपुर के घाटकवाली में स्थानीय ग्रामीणों ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इंद्रावती नदी के तट पर एकत्रित होकर एक विशेष सेवा अर्जी का आयोजन किया, इस अवसर पर ग्रामीणों ने जल की देवी, जलनी (माता) आया को श्रद्धापूर्वक सोने की नाव और चांदी का पतवार भेंट की, इस अनोखी भेंट के साथ ही ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और बिना किसी विघ्न-बाधा के नया खानी त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जलनी आया से अनुमति मांगी। आस्था और परंपरा का अनूठा संगम बस्तर के जनजातीय समाज में कृषि और प्रकृति से जुड़े त्यौहारों का विशेष महत्व है। 'नया खानी' तिहार नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है, जिसमें खेतों से आई नई फसल (धान) का भोग सबसे पहले देवी-देवताओं और पूर्वजों को लगाया जाता है, घाटकवाली गांव की मान्यता के अनुसार, इंद्रावती नदी और उनकी देवी 'जलनी आया' घाटकवाली की जीवनदायिनी हैं, ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि जलनी आया की अनुमति और आशीर्वाद के बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं हो सकता, यही कारण है कि पुरखों से चली आ रही परंपरा अनुसार सोने की नाव और चांदी का पतवार अर्पित कर जलनी आया को प्रसन्न किया गया, ताकि गांव पर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान गांव के बैगा, सिरहा, पुजारी और मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इंद्रावती नदी के घाट पर एकत्रित हुए, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच पूजा की रस्में पूरी की गईं।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के बरगजवा ग्राम में आग से चार घर जलकर राख, नुकसान लाखों
Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया है घटना नरकटियागंज के बरगजवा गांव की है आगलगी की इस घटना में लाखो की संपति का नुकसान हुआ है दो दर्जन से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हो गई है एक भैंस भी झुलस गई है घर में रखे साइकिल बाइक अनाज कपड़ा बर्तन सबकुछ जलकर खाक हो गया है कड़ी मशक्कत कर फायर बिग्रेड के कर्मी और स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाया पीड़ित शकील मियां हारून मियां जमील मियां और वकील मियां का रो रोकर बुरा हाल है अलाव की चिंगारी से आग लगने की वजह बताई जा रही है चारो परिवार बकरी पालन भी करता था मवेशियों के लिए अलाव जलाया गया था और उसी के चिंगारी से आग पकड़ लिया मौके पर सीओ समन प्रकाश शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है नुकसान का जायजा लिया जा रहा है सीओ समन प्रकाश ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हुई है लाखों की संपति का नुकसान हुआ है पीड़ित परिवारों को तत्काल मुवावजा की राशि उपलब्ध कराई जाएगी0
0
Report
मंडावा में अचेत युवक की मौत: निष्पक्ष जांच की मांग के साथ प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में गोविंदपुरा स्टैंड पर अचेत मिले युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मारपीट कर सड़क पर छोड़ने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। थानाधिकारी के पांच दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिले युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों के अनुसार, सीकर जिले के दीनवा लाडखानी निवासी मूलचंद गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मूलचंद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में छोड़कर चले गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मूलचंद की मौत के बाद उसकी मां संतोष कुल्हरी, बहनों और अन्य परिजनों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मंडावा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान पुलिस जाब्ते के साथ गोविंदपुरा बस स्टैंडReach हुए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? उसके साथ मारपीट हुई थी या नहीं और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।0
0
Report
टोंक के उनियारा में भारी मशीन लदे ट्रेलर से खंभा टच, बिजली आपूर्ति बाधित
Kota, Rajasthan:बनेठा में बड़ा हादसा टला! ईसरदा डेम कंपनी की भारी मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर मुख्य बस स्टैंड पर बिजली के खंभे के ऊपरी हिस्से से टच हुई\n\nहादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।\n भारी मशीनों के परिवहन में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल। ग्रामीणों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।\n\nमौके पर बनेठा थाना पुलिस मय जाब्ता पहुंची और स्थिति को संभाला。0
0
Report
Advertisement
इंदौर में राहुल गांधी के विरोध के पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गए
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर इंदौर में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज शहर में जगह-जगह लगे राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर पोस्टरों पर लिखा- “झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय गीता भवन, पलासिया, वर्ल्ड कप, MR9, विजयनगर, भंवरकुआं समेत शहर के कई इलाकों में लगे पोस्टर राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जवाब में “झूठ की गूंज” का नारा आज शाम भारत जोड़ो मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे इंदौर एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक जगह-जगह मंचों से कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे स्वागत राहुल गांधी के दौरे से पहले इंदौर में तेज हुई पोस्टर पॉलिटिक्स0
0
Report
गाजियाबाद के दूदेश्वरनाथ मंदिर में रजत शिला पूजन, मंदिर निर्माण का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:तेरहमणि अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने किया रजत शिला पूजन दूदेश्वरनाथ मंदिर गाजियाबाद में धूम धाम से हुआ रजत शिला पूजन अयोध्या , हरिद्वार, वृन्दावन के बाद अब रजत शिला पूजन के लिए दूदेश्वर मंदिर गाजियाबाद पहुंची, मंदिर के महंत और तेरह मणि के अध्यक्ष पूज्य नारायण गिरि महाराज जी ने बैंड वाजों के साथ हजारों सनातनी हिंदुओं के साथ संकल्पित रजत शिला पूजन किया और जल्दी से न्यायालय में फैसला आने के बाद मथुरा मंदिर निर्माण की बात कही, रजत शिला को बैंड वाजों के साथ विशेष रथ के द्वारा गाजियाबाद के बाजारों से होते लडडू प्रसाद बांटते हुए सभी सनातनियों को पूजित रजत शिला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि सबसे पहले इस रजत शिला का पूजन राम जन्म भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज जी के द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया और सरयू नदी में स्नान करा कर आरती की साक्षी बनाया गया। सभी साधू संतों ने अपने अपने आश्रमों में रजत शिला पूजन की इच्छा जताई और कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि संकल्पित रजत शिला को एक लाख ग्रामों में और तीर्थ स्थलों में पूजन कराया जाएगा, महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि रजत शिला पूजन को लेकर हिंदुओं में बहुत भारी उत्साह देखा जा रहा है, सभी माता,बहनें रजत शिला पूजन करके अपने आप को मंदिर निर्माण का साक्षी बनाना चाहती हैं, फलाहारी महाराज ने कहा कि जब न्यायालय का फैसला आएगा तो इस संकल्पित रजत शिला को मंदिर निर्माण में प्रयोग में लाया जाएगा, इस अवसर पर अनिल कृष्ण शास्त्री, राजेश शास्त्री,अमित वालिया, सुखराम सिंह कमल, कृष्ण कुमार,कान्हा कौशिक आदि हजारों सनातनी उपस्थित रहे0
0
Report
कैमूर में नया एयरपोर्ट: प्रशासन ने प्रस्ताव नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में बनेगा नया एयरपोर्ट, प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव रामपुर प्रखंड में 161 एकड़ भूमि चिह्नित, हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार विवो - कैमूर जिले में हवाई सेवा शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा रामपुर प्रखंड के रामपुर, सबार और पाली मौजा में 161 एकड़ भूमि चिह्नित कर नागरिक उड्डयन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह भूमि निर्माणाधीन वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के बिल्कुल पास स्थित है। कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की ओर से कुछ तकनीकी फिजिबिलिटी स्टडी और विवरण मांगे गए हैं। जिला प्रशासन इन सभी दस्तावेजों और रिपोर्ट को तैयार करने में जुटा है, जिसे अगले एक सप्ताह के भीतर विभाग को भेज दिया जाएगा। डीएम के अनुसार, इस स्थान के चयन से कैमूर और रोहतास दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। यह स्थल भभुआ मुख्य शहर और प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर से लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि करमचट डैम से मात्र 5-6 किलोमीटर दूर है。 कैमूर में एयरपोर्ट बनने से सीधे बड़े महानगरों से जुड़ाव होगा। इससे न केवल क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में बड़े शहरों तक ले जाना आसान हो जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि नागरिक उड्डयन विभाग से जल्द ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी, जिसके बाद आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-10 के फर्नीचर कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- देर रात नोएडा के सेक्टर 10 में स्थित फर्नीचर कंपनी में लगी भीषण आग सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम फायर विभाग की तीन गाड़ियों में आग पर पाया काबू घटना में लाखों का सामान जलकर हुआ खाक गनीमत रही किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई थाना फेज 1 क्षेत्र के सेक्टर 10 का मामल。0
0
Report
हनुमानगढ़ विधायक और पत्नी सहित चार पर मुकदमा, CID-CB ने नोटिस तामील कराया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: विधायक और उसकी पत्नी समेत चार पर मुकदमा दर्ज मामला. विधायक को जयपुर में ज्योतिनगर थाना पुलिस ने तामील कराया नोटिस; विधायक की पत्नी संतोष बंसल नहीं मिली थीं घर. CID-CB निरीक्षक और जंक्शन सीआई ने सदस्य को नोटिस तामील; शुक्रवार से CID-CB ने डाला हुआ है हनुमानगढ़ में डेरा. विधायक और उसकी पत्नी को अपना पक्ष रखने के लिए गया कहा0
0
Report
कोटा के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ का आतंक, 8 फीट लंबा जीव कार के नीचे पकड़ा गया
Kota, Rajasthan:कोटा में मगरमच्छ का आतंक: सोगरिया में कार के नीचे छिपा 8 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया आवासीय कॉलोनियों में दर्जनों मगरमच्छ आने से लोगों में दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल में छोड़ा。 कोटा। शहर के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों की लगातार आवाजाही से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। हाल ही में सोगरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर खड़ी गाड़ी के नीचे 8 फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी मगरमच्छ छिपा हुआ मिला。 ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे चंबल नदी में रिलीज कर दिया। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में अब तक दर्जनों मगरमच्छ मिलने से दहशत बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
