484665
MP के राज्यपाल मंगूभाई का गुरूवाही हेलीपैड पर हुआ स्वागत
Manpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का गुरूवाही हेलीपैड पर पूर्व मंत्री और मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, कमिश्नर शहडोल श्रीमन् शुक्ला, आईजी अनुराग शर्मा, उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू द्वारा आत्मिक स्वागत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पौड़ी में गुलदार के हमले से चार साल की मासूम की मौत, आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में चार साल की मासूम की मौत के बाद तनाव। एंकर- पौड़ी से सटे देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि को गुलदार ने उस वक्त अपना निवाला बना लिया जब वह देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के बाद जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विधायक को करीब 2 घंटे तक भीड़ के बीच फंसे रहे। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। देर रात तक प्रशासन और स्थानीय लोगों में तनातनी बनी रही। दरअसल खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। घटना को आरुषि के सात वर्षीय भाई आर्यन ने अपनी आंखों से देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मासूम का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। लेकिन विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार गांव में दिखाई देते हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वही आज पौड़ी में घटना को लेकर तनाव देखा जा सकता है।0
0
Report
जालौन में साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे बार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जोल्हूपुर मदारीपुर के जंगल में के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़। देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता ग्यादीन अहिरवार की हत्या की बारदात को दिया था अंजाम इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्ता झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर पुलिस ने आत्मरक्षा में छह राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।0
0
Report
केदारताल ट्रैक पर एवलांच में 2 शव बरामद, 6 की तलाश जारी आज फिर चलेगा सर्च अभियान
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दबे 2 ट्रैकर्स के शव बरामद, 6 की तलाश जारी आज फिर चलेगा सर्च अभियान उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद के kedartal ट्रैक लापता हुए 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड में से 2 शव रेस्क्यू टीमों द्वारा बरामद किए गए कल 03 नवंबर को SDRF और NIM की संयुक्त टीम को सर्च अभियान के दौरान एवलांच में दबे 2 शव बरामद किए शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जाएगा।बताते कि 8 सदस्यों का दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए गया था और 29 अक्टूबर को वापसी के दौरान भारी हिमपात और एवलांच की चपेट में आ गया।इस हादसे में 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड सहित कुल 08 सदस्य लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए थे। वहीं सर्च के दौरान एवलांच में दबे हुए एक महिला एवं एक पुरुष के शव को रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से बाहर निकाला। रेस्क्यू को आसान बनाने के लिए टीम ने घटनास्थल पर वैकल्पिक हेलीपैड भी बना दिया है।जिला प्रशासन ने बताया है कि बाकी लापता 06 लोगों की तलाश के लिए आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक ने बताया कि लगातार वन विभाग की टीम भी निम और एसडीआरएफ की टीम के साथ खोजबीन कर रही है वहीं मौसम विभाग की तरफ से ऐसा कोई अलर्ट नहीं था इसलिए ट्रैकिंग दल को परमिशन दी गई थी। बाइट -मयंक गर्ग उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तरकाशी0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल का डॉक्टर सस्पेंड
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल का डॉक्टर सस्पेंड* कन्नौज में प्रसूता को एनेस्थीसिया देने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में जिला अस्पताल के डॉक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि रिश्वत न देने पर डॉक्टर ने प्रसूता को बिना एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाए ही वापस लौटा दिया था। इसके बाद परिजनों ने प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया। मामले में महिला के पति ने समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से शिकायत की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम के संज्ञान में पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों के साथ किसी भी तरह का अन्याय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *बाइट - असीम अरुण,- समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार*0
0
Report
बिजनौर के आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान राख
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--आयुर्वैदिक दवाइयों के मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी दुकान में आग। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में मची अफरातफरी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू। थाना चांदपुर नगर के डाली बाजार का मामला。0
0
Report
कानपुर के मंधना चौकी के पास वाहनों में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मंडhna पुलिस चौकी के पास वाहनों में आग लगी, मची अफरा तफरी, भोर पहर शरारती तत्वों ने लगाई आग, धू धू कर जलने लगे वाहन कई वाहन. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. पुलिस आग लगाने वाले शरारती तत्वों की कर रही तलाश0
0
Report
Advertisement
लोकायुक्त की धार इंदौर में बड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ छापेमारी
Dhar, Madhya Pradesh:धार लोकायुक्त इंदौर की सर्च/ छापा कार्यवाही :- महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध sख्त कार्यवाही किये गये निर्देश के अनुसार उप police महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा police अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर द्वारा सर्च/छापा कार्यवाही श्री शेरसिंह ठाकुर, प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार, निवासी सोडपुर नालछा जिला धार (म.प्र) विवरण :- सूत्र सूचना प्राप्त हुई थी कि शेरसिंह ठाकुर निवासी सोडपुर नालछा, आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। इनके द्वारा लगभग बीस वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैध आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार है :- 1. आरोपी द्वारा .1520 हेक्टेयर भूखंड की बेनामी संपत्ति ग्राम सोडपुर नालछा जिला धार में क्रय की है जिस पर 2400 वर्ग फिट पर दो मंजिला भव्य भवन का निर्माण कराया है, भूखंड क्रय एवं निर्माण पर अनुमानित 97 लाख रुपयों व्यय किया जाना पाया गया है। 2. आरोपी द्वारा ग्राम नालछा में मांडव रोड़ सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्ग फिट का भवन क्रय किया है जो व्यवसायिक उपयोग हेतु उपयोग किया जाता है जिस पर अनुमानित 20 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है। 3. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर, जिला धार में .645 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 8 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 4. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर, जिला धार में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 42 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 5. आरोपी द्वारा JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा TUV, ऑल्टो कार, बुलेट, कृषि यंत्र-संयंत्र आदि क्रय किए गए हैं जिन पर अनुमानित 53 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है। 6. आरोपी के स्वामित्व में एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। 7. आरोपी से संबंधित अचल संपत्तियों पर अन्य कृषि संयंत्र, ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि भी रखे पाए गए हैं जिनके स्वामित्व का Determination एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है। इस प्रकार आरोपी को सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 6500000/- रू प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2,41,45,000/- रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 271.46 प्रतिशत अनुपातहीन है। आरोपी के विरूद्ध 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आरोपी के ग्राम सोड़पुर, ग्राम नालछा एवं ग्राम मांडव जिला धार स्थित ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त संगठन इंदौर की तीन अलग अलग टीम द्वारा की जा रही है। DSपी श्री आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, श्रीमती प्रतिभा तोमर, श्री सचिन पटेरिया की अलग-अलग टीमों द्वारा ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त सर्च दल:- ASI- रहीम खान। प्रधान आरक्षकगण- विजय कुमार, रणजीत द्विवेदी, प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला। आरक्षकगण- पवन पटोरिया, शैलेन्द्र सिंह बघेल, रामेश्वर निंगवाल, आदित्य सिंह भदौरिया, सतीश यादव, चन्द्रमोहन बिष्ट, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार। विशेष नोट :- लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी / कर्मचारी भ्रष्टाचार की शिकायत की सूचना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।0
0
Report
कन्नौज में मासूम की मौत पर कार्रवाई पर उठे सवाल, 24 घंटे में आरोपी को जमानत मिलने से भड़का पिता
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में मासूम की मौत पर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, 24 घंटे में आरोपी को जमानत मिलने से भड़का पिता, तहसील गेट पर रोते-बिलखते लगाई इंसाफ की गुहार* कन्नौज में तीन साल के मासूम बच्चे की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बच्चे की मौत के आरोपी मिनी लोडर चालक पर मामूली धारा में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। 24 घंटे के अंदर आरोपी को जमानत मिलने के बाद पीड़ित पिता दीपक इंसाफ की गुहार लगाने सदर तहसील पहुंचा। यहां रोते-बिलखते पिता ने हाथ जोड़कर अधिकारियों से न्याय की मांग की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ गांव का है, जहां बीते सोमवार भूसे से लदे मिनी लोडर का डाला लगने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया, जिससे आरोपी को जल्द जमानत मिल गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर पंचनामा में भी गलत बातें लिखवा ली गईं। त्योहार पर अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीदने की खातिर पिता मजदूरी करने गया था, लेकिन जब घर लौटा तो उसकी दुनिया ही उजड़ चुकी थी। बेटे को खोने का दर्द और न्याय न मिलने की बेबसी पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दी। तहसील परिसर में पिता को रोते-बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने तहसील गेट पर हंगामा करते हुए अधिकारियों से न्याय की मांग की। पिता दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। बाइट – दीपक, पीड़ित पिता0
0
Report
झारखंड में 5 नवंबर को ECINET डाउनलोड महाअभियान, युवाओं से अपील
Ranchi, Jharkhand:ECINET ऐप को लेकर 5 नवंबर को सोशल मीडिया महाअभियान झारखंड में 5 नवंबर को चलेगा #DownloadECINet सोशल मीडिया महाअभियान दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे का विशेष अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की युवाओं से भागीदारी की अपील सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को ECINET ऐप डाउनलोड करने का निर्देश ऐप डाउनलोड कर स्क्रीनशॉट और मतदाता जागरूकता से जुड़ी सेल्फी सोशल मीडिया पर करनी होगी पोस्ट पोस्ट के साथ #DownloadECINet हैशटैग का करना होगा अनिवार्य इस्तेमाल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र युवाओं का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित करने पर जोर0
0
Report
Advertisement
बागपत: बड़ौत के जंगल में लाइव फायरिंग, मेनपाल मुठभेड़ में गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुई लाइव फायरिंग खूनी संघर्ष और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना में पुलिस दो अन्य आरोपियों को भी पूर्व में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। बड़ौत कोतवाली पुलिस की खेड़ा इस्लामपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ हुई है जिसके बाद आरोपी मेनपाल गिरफ्तार हुआ है। दरअसल आपको बता दे कि बागपत के खेड़ा इस्लामपुर गांव में ट्रैक्टर और बाइक सड़क से हटाने को लेकर दो पक्षों के दर्जनों लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर फायरिंग मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ था ।जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। लाइव फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद बागपत की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है और दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद जबकि तीन आरोपियों को गांव से धर दबोचा हैं।0
0
Report
गोरखपुर पदयात्रा के बीच भाजपा लोकतंत्र बचाने का दावा, अखिलेश के चुनाव नहीं लड़ने पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Anil Rajbhar (Cabinet Minister, UP) और Danish Azad Ansari (Minister, UP) BJP की पदयात्रा के खिलाफ कांग्रेस/Nitin Nabin's Gorakhpur Rally/Akhilesh Yadav के निर्वाचन से चुनाव लड़ने के बारे में बयान नोट बीजेपी की पदयात्रा और अखिलेश के चुनाव ना लड़ने पर भी बाईट है लखनऊ: आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने पर, यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत करते हैं। आज वे लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से गोरखपुर की सड़कों पर उतरेंगे। काशी क्षेत्र के लिए भी प्रयागराज में इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है... विपक्ष ने दिल्ली में कुछ मुट्ठी भर लोगों को इकट्ठा करके एक झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश की है; जनता अब इसका करारा जवाब दे रही है..." आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने पर, यूपी के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज गोरखपुर आ रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री खुद मौजूद रहेंगे, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी और संगठन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। विपक्ष ने देश में जो अराजकता का माहौल बनाया है और विदेशी ताकतों के इशारे पर हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में जनता को सतर्क करना और उनमें जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। वे कई अन्य लोगों के साथ एक विशाल 'पदयात्रा' में भी हिस्सा लेंगे... विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष देश को अस्थिर करने की जो कोशिशें कर रहा है, बीजेपी गोरखपुर की धरती से उसका कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देगी।" अखिलेश यादव कह रहे हैं हम बिना चुनाव लड़े सीएम बनते हैं इसलिए हम विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे के सवाल पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, समाजवादी पार्टी की राजनीतिक हताशा ये जो बयान है उसकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है क्योंकि जनता के मन में समाजवादी पार्टी के प्रति कहीं भी ना कोई उत्साह है ना ही कोई सहयोग है। जनता भारतीय जनता पार्टी पे डबल इंजन की सरकार पे विश्वास करती है। इसी विश्वास के बल पे 2027 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी और मोदी और योगी जी के गुड गवर्नेंस के बल पे हम तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं और ये बात समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी बखूबी जान चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ में जुआ-सट्टा विरोधी अभियान: 11 गिरफ्तार, 48,800 रुपये और 8 मोबाइल जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों में दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 48,800 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और 8 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम पंडरीपानी पूर्व बस्ती के बाहर खुले मैदान में कार्रवाई करते हुए काटपत्ती जुआ खेल रहे दो आरोपियों प्रवीण कुमार निषाद (37) और अजय कुमार कुसराम (43) को पकड़ा। मौके से पुलिस ने 24,800 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक चटाई जब्त की। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं छाल पुलिस ने ग्राम बांधापाली मंदिर के पास खेदापाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापेमारी की। पहली फड़ से मुकेश साहू समेत 5 और दूसरी फड़ से पंचम सिंह गोंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों फड़ों से कुल 24 हजार रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है。0
0
Report
63 लाख रुपये की अनियमित निकासी पर गरियाबंद शिक्षा विभाग में जांच शुरू
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2018 में योजना बंद होने के बाद भी उसके बैंक खाते संचालित होते रहे और अगले सात वर्षों में अलग-अलग किश्तों में करीब 63 लाख रुपये निकाल लिए गए। उल्लेखनीय है कि इन निकासी का विभागीय कैशबुक और अन्य सरकारी अभिलेखों में उल्लेख नहीं मिला। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2015-16 और 2016-17 में शिक्षाकर्मियों के एरियर्स भुगतान के लिए करीब तीन करोड़ रुपये आवंटित थे; 1 जुलाई 2018 को शिक्षाकर्मियों के संविलियन के बाद इन खातों में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये शेष थे, जिन्हें शासन को वापस लौटाकर खातों को बंद किया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 2018 से 2025 के बीच बंद हो चुकी योजना के खातों से अलग-अलग तारीखों पर करीब 63 लाख रुपये निकाले गए। सबसे गंभीर पहलू यह है कि निकासी का रिकॉर्ड कैशबुक, कैश रजिस्टर या अन्य विभागीय दस्तावेजों में दर्ज नहीं मिला। शिकायत दर्ज होने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 63 लाख रुपये की इस कथित अनियमित निकासी पर सरकारी वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं, और फिंगेश्वर विकासखंड के अन्य अधिकारीयों की भूमिका भी उभरकर आ सकती है।0
0
Report
गौनाहा में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना गौनाहा थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव की है। अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को टक्कर मार फरार हो गया। सड़क पर तड़पते घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक का नाम जुम्मन मियां बताया जा रहा है। घटना बीती देर रात्रि की है।0
0
Report
Advertisement
