484661
बांधवगढ़ में विधायक का धरना समाप्त, पार्क प्रबंधन से समझौता
Sharda Colony, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिनों से चल रहा भाजपा विधायक मीना सिंह का धरना गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। पार्क प्रबंधन ने विधायक की मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य मांगों में स्थानीय रोजगार, नई जिप्सियों को पर्यटन रोस्टर में शामिल करना, वन्य जीवों के हमले से घायलों का त्वरित उपचार और मुआवजा शामिल थे। समझौते के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामदेवरा मेले में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर बदले
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा मेले में चौबीस घंटे हो रही है सुचारु विद्युत आपूर्ति बेहतर विद्युत व्यवस्था से मेलार्थियों को विद्युत सुविधा का मिल रहा लाभ रामदेवरा, जैसलमेर लोक देवता बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किये गये हैं। यही उसका परिणाम है कि मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति रहने से मेलार्थियों को विद्युत सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है एवं वे रात्रि में सहज आवागमन कर रहे हैं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी एवं अधिशासी अभियंता मोहनराम बैरल के निर्देशन में विद्युत व्यवस्था का मेले में उचित प्रबंध किया गया है। विद्युत व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है। कनिष्ठ अभियंता विद्युत मनीष कुमार ने बताया कि मेला अधिकारी रामदेवरा एवं उपखण्ड अधिकारी हीरसिंह चारण के निर्देशों की पालना में मेले से पूर्व रामदेवरा में करीब 11 किलोमीटर तक गलियों एवं सड़कों पर लगी खुली विद्युत तारों को हटाकर इंसुलेटेड तार लगाए गए। वहीं, 11 केवी की खुली लाइनों को भी इंसुलेटेड तारों से बदला गया, जिससे विद्युत व्यवस्था और अधिक सुरक्षित हो गयी है। उन्होने बताया कि मेले के दौरान बढ़ने वाले विद्युत भार को देखते हुए 12 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गये हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मेला क्षेत्र सहित रामदेवरा में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आए, इसके लिए नियमित कर्मचारियों के अलावा पांच अतिरिक्त एफआरटी टीमें तैनात हैं। इसके साथ ही निगम स्तर से अलग टीम का भी आदेश किया गया है, जो मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रही है।0
0
Report
उत्तराखंड मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उपाध्याय का आरोप है कि खेड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर झूठे और भ्रामक आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की。0
0
Report
सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान टक्कर के बाद NH-2_C पर आगजनी, तनाव
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बीते रात अमझोर थाना क्षेत्र के रमडिहरा में विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर तथा ट्रक में टक्कर के बाद दो युवकों की मौत हो गई थी। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने आज दिन में डेहरी से रोहतास की ओर जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग NH 2_C को रमडिहरा में जाम कर दिया। इन लोगों ने सड़क पर आगजनी की। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है की मूर्ति विसर्जन का रूट पहले से निर्धारित था। इसके बावजूद बड़े वाहनों को प्रवेश दिया गया। जिस कारण हादसा हो गया। लोगों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। काफी मन मनोबल के बाद लोग सड़क पर से हटे。0
0
Report
Advertisement
धनबाद में संविधान बचाओ समिति की रैली, यूजीसी और आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:यूजीसी और आरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को धनबाद में रेली निकली गई. जिला परिषद मैदान से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र व राज्य सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित मुद्दों और आरक्षण के अधिकार को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है. उनका कहना था कि सामाजिक न्याय और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट नीति के साथ आगे आना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा. रैली के दौरान बड़ी संख्या में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. रणधीर वर्मा चौक पर सभा के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।0
0
Report
DUSU उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन डबल मत से विजयी, विशेष यादव ने NSUI-ABVP को टक्कर दी
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार दीपांशु शौकीन डबल मतों से विजई होते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही विशेष यादव भी बराबर NSUI ABVP को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।इस बार DUSU चुनाव में NSUI से उमीदवार के रूप में न चुने जाने के चलते बागी हुए दीपांशु यादव ने इतिहास ही नही रचा बल्कि छात्र संघ को ये सिख दी है कि चुनाव में पार्टी नहीं बल्कि उम्मीदवार की मेहनत रंग लाती है। एनएसयूआई का हर का कारण विशेष यादव और दीपांशु शौकीन बने।0
0
Report
जोधपुर महापौर चुनाव: कांग्रेस ने बदली रणनीति, राजेंद्र सोलंकी होंगे प्रत्याशी
Jodhpur, Rajasthan:जोaedpurनगर निगम महापौर चुनाव कांग्रेस ने बदली महापौर को लेकर रणनीति, जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी, बिना पार्षद चुनाव के ही कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दो बजे होगा नामांकन, पहले चार जनों से करवाने थे नामांकन0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के SDPO आवास परिसर से जहरीला कोबरा सुरक्षित बाहर निकाला गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास परिसर से एक जहरीला भारतीय नाग (कोबरा) को सुरक्षित बचाया गया है...यह नाग आवास के पीछे बने पुराने रिकॉर्ड रूम में मिला था...एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास के पास स्थित पुराने रिकॉर्ड रूम में यह जहरीला नाग देखा गया...नाग को देखकर आवास में रहने वाले सरकारी कर्मचारी घबरा गए...नाग मिलने की खबर आसपास फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई...इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई...सूचना मिलते ही वन विभाग से संबंधित सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल मौके पर पहुंचे और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया...जायजा लेने के बाद उन्हें जहरीला नाग दिखा, जिसके बाद वे सांप को बचाने में जुट गए...काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला...सांप को बचाने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया...इस त्वरित कार्रवाई से परिसर में मौजूद सभी लोगों ने राहत महसूस की...आसपास के लोगों ने बताया कि आवास के ठीक बगल में स्थित रिकॉर्ड रूम में कोबरा सांप देखा गया था, जो काफी जहरीला होता है...सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख ने बताया कि यह सांप बहुत जहरीला होता है और अक्सर बरसात के समय शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाता है...उन्होंने कहा कि कभी-कभी अनजाने में कोई व्यक्ति इसके करीब पहुंच जाए तो यह काट लेता है...उन्होंने सलाह दी कि यदि सांप काटे तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए...झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए...अशरफुल शेख ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले विज्ञान केंद्र से भी इसी तरह के एक कोबरा सांप को बचाया गया था...उन्होंने बताया कि यह सांप अभी वयस्क है...0
0
Report
PM आवास योजना: राशि मिलते ही ठप निर्माण, नगर परिषद करेगी वसूली की बात
Madanpur, Bihar:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने के बावजूद घर निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर अब नगर परिषद सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने योजना की जमीनी हकीकत जांचने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वार्ड नंबर 13 में 10 आवासों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि कई लाभुकों को आवास निर्माण की राशि काफी पहले मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। EO तान्या कुमारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे लाभुकों को नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में समय सीमा के भीतर घर का निर्माण पूरा कर अगली किस्त लेने का निर्देश दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी नहीं बनाया घर तो होगी पैसे की वसूली नगर परिषद ने साफ कर दिया है कि सरकारी राशि लेने के बाद आवास निर्माण में लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। नोटिस के बावजूद घर नहीं बनाने वाले लाभुकों से राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। EO तान्या कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसलिए राशि मिलने के बाद भी निर्माण नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अब आवास योजना की राशि लेकर निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
सोनभद्र: गोवंश आश्रय स्थल निरीक्षण के साथ नई गौशालाओं के निर्माण की घोषणा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सेवा संकल्प महाअभियान के तहत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश की पूजा-अर्चना कर उन्हें केला, गुड़ और फल खिलाया। वहीं शहर की सड़कों पर घूम रहे गोवंश और उनसे होने वाले हादसों को लेकर जिलाधिकारी ने नई गौशालाएं तैयार होने के बाद गोवंश को वहां शिफ्ट करने की बात कही। सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र स्थित गोवंश आश्रय स्थल में सेवा संकल्प महाअभियान के तहत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ पहुंचे। जिलाधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण कर गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोवंश की पूजा-अर्चना की और उन्हें केला, गुड़ और फल खिलाया। वहीं सोनभद्र शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश के घूमने की समस्या भी लगातार बनी हुई है। सड़कों पर घूमते गोवंश की वजह से कई बार वाहन हादसे का शिकार होते हैं, जिसमें गोवंश के साथ लोगों के घायल होने की भी घटनाएं सामने आती हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि तहसील स्तर पर नई गौशालाएं बनाई जा रही हैं, जबकि नगर पालिका की ओर से भी गौशाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। नई गौशालाओं के तैयार होने के बाद सड़कों पर घूम रहे गोवंश को वहां शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही गोवंश के खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
भोपाल की बाइकर आबिदा के साथ छेड़खानी पर सुरक्षा पर सवाल उठे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल की बाइकर आबिदा को सबसे सुरक्षित एरिया में शाम 7 बजे मनचलों ने छेड़ा अपशब्द करे वीडियो सामने आया अब आबिदा ज़ी न्यूज़ से बोली मजबूरी में माफ करना पड़ा पुलिस ने बताया कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे - क्या बाइकर बेटियां मजबूर है जी हां... - भोपाल जितना दावा किया जाता है उतना बेटियों के लिए सुरक्षित नही है... - सरेराह मनचले बेटियों को छेड़ते है... - महिला बाइकर आबिदा राणा के साथ सड़क पर बदतमीजी मामले में पुलिस मीडियेटर का काम किया... - पुलिस ने मनचलों को माफ करने के लिए आबिदा को कोर्ट प्रोसेस बताकर मजबूर किया... - फर्राटे दार बाइक चलाने वाली बाइकर आबिदा ने ज़ी न्यूज़ से बातचीत में जो खुलाशे किये वो कानून के रखवालो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है... - भोपाल में बेटिंयों की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी पीडित बाइकर आबिदा राणा ने...0
0
Report
वाराणसी के कपसेठी बाजार में जायसवाल जनरल स्टोर में जोरदार विस्फोट, 5 वर्षीय बालक घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के कपसेठी बाजार स्थित जायसवाल जनरल स्टोर में जोरदार विस्फोट। • हादसे में 5 वर्षीय मासूम बालक कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल। • प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर। • आशंका है कि दुकान के अंदर अवैध रूप से भारी मात्रा में रखा गया था विस्फोटक पदार्थ। • जनरल स्टोर के अंदर रखे विस्फोटक पदार्थ में अचानक हुआ तेज धमाका। • घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को निजी क्लिनिक ले गए। • सूचना मिलते ही कपसेठी थाना स्थानीय लोगों में दहशत: व्यस्त बाजार में अचानक हुए विस्फोट से आसपास के दुकानदारों में फैली अफरा-तफरी। • पुलिस ने अवैध रूप से विस्फोटक रखने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही।0
0
Report
21 वर्षों की पैदल परंपरा का नया रूप: 51 श्रद्धालुओं का अंबाजी रवाना
Dungarpur, Rajasthan:21 वर्षों की पैदल परंपरा का नया रूप: बांसिया से पहली बार मां अंबे के दिव्य रथ के साथ 51 श्रद्धालुओं का जत्था अंबाजी रवाना. डूंगरपुर जिले के बांसिया गाँव में मां जगदम्बा की भक्ति और अटूट श्रद्धा का अलौकिक नजारा देखने को मिला। आरासुरी पद यात्रा संघ बांसिया द्वारा बीते 21 सालों से पैदल अंबाजी जा रहे श्रद्धालुओं ने इस बार माताजी के दिव्य रथ के साथ गुजरात स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी के लिए प्रस्थान किया। रथ के गांव आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। फूलों और झालरों से सजे रथ के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ ने जय मां अंबे और बोल श्री अंबе मात की जय के गगनभेदी जयकारे लगाए। पूरे गांव में भजनों की स्वर लहरियों के बीच पुष्पवर्षा कर रथ का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात 51 पदयात्रियों का दल रथ को साथ लेकर अंबाजी धाम के लिए रवाना हुआ। गाँव की सीमा से बाहर निकलने पर यात्रियों ने कल्याण धाम और हनुमान मंदिर में माथा टेका, आशीर्वाद लिया और शक्तिपीठ की ओर कदम बढ़ा दिए। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 24 सितंबर को अंबाजी धाम पहुंचेगी। वहाँ सभी श्रद्धालु मां अंबे के मुख्य दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे और बांसिया व समस्त चौरासी क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए मंदिर के शिखर पर गाजे-बाजे के साथ पवित्र ध्वजा रोपण करेंगे।0
0
Report
Advertisement
यूपी में 818 नियुक्तियाँ: रवि किशन शुक्ला के बयान, राहुल गांधी Milan Pradhan गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Ravi Kishan Shukla (BJP MP) On 818 Appointment Letters Distributed In Uttar Pradesh / Rahul Gandhi On Arrest Of Milan Pradhan / Akhilesh Yadav’s PDA Rath Yatra For 2027 Assembly Polls0
0
Report
दमोह के मड़ियादो में लापता युवक का शव पेड़ से लटका, हत्या की आशंका
Damoh, Madhya Pradesh:लापता युवक का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते लगाया जाम... एंकर/ दमोह के मडियादो में एक लापता युवक का शव एक खेत में पेड़ से झूलता मिलने के बाद सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। दरअसल मडियादो क्षेत्र में रहने वाला 21 साल का महेंद्र लोधी कल शाम के बाद लापता था और परिजन उसे तलाश करते रहे उसका मोबाइल फोन भी चालू था लेकिन वो अटेंड नहीं कर रहा था जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई और आज सुबह एक खेत में पेड़ से लटका उसका शव मिला है। मौके की स्थिति और मृतक के शरीर पर बने निशानों के बाद परिजन इसे हत्या का मामला करार दे रहे है और इस बात को लेकर उन्होंने मडियादो में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। करीब घंटे भर तक चले प्रदर्शन को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की समझाइश के बाद खत्म कर दिया गया वहीं पुलिस अभी तक इसे आत्महत्या मान रही है और थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आयेंगे आगे उस हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
बाढ़ राहत में NDA की तेजी बनाम विपक्षी राजनीति—बिहार में सच क्या है
Patna, Bihar:बाढ़ राहत में NDA की तेजी बनाम विपक्षी राजनीति—बिहार में सच क्या है बाढ़ को लेकर विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है, जबकि NDA सरकार लगातार राहत और बचाव के काम में जुटी है। सरकार के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर जाकर लोगों के दुख-दर्द को समझ रहे हैं और राहत शिविरों का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक मुआवजा दिया गया है और नुकसान के अंतिम आकलन के आधार पर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिलेगा। किसानों को हुई क्षति की भी भरपाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने पहले भी बिहार को बाढ़ के समय राहत पैकेज दिए हैं। इस बार भी नुकसान का आकलन किया गया है और निश्चित रूप से बिहार के लोगों को बेहतर राहत मिलेगी। जनता यह फर्क देख रही है कि कौन बाढ़ के नाम पर राजनीति कर रहा है और कौन जमीन पर उतरकर राहत पहुंचा रहा है। NDA सरकार और उसके कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच मौजूद हैं, जबकि RJD के लोग जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। विपक्ष को सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ लोगों के बीच काम करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
