icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चीफ जस्टिस ने कॉकरोच वाले बयान पर सफाई दी: फर्जी डिग्री वालों पर निशाना

Noida, Uttar Pradesh:चीफ जस्टिस ने कल के कॉकरोच वाले बयान को लेकर सफाई दी। चीफ जस्टिस की ओर से बयान में कहा गया है:- _"मुझे इस बात का दुःख है कि मीडिया के एक सेक्शन में मेरी टिप्पणी को ग़लत तरीके से पेश किया। यह टिप्पणी मैंने एक निर्रथक मामले की सुनवाई करते हुए की। मैंने सिर्फ उन लोगों की आलोचना की थी जो फ़र्जी डिग्री के ज़रिए वक़ालत जैसे पेशे में आ गए।इस तरह के लोग मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी घुस आए हैं, और इसलिए वे परजीवियों की तरह हैं। यह कहना पूरी तरह निराधार है कि मैंने देश के युवाओं की आलोचना की। मैं न केवल हमारे वर्तमान और भविष्य के human resource पर गर्व करता हूँ, बल्कि देश का प्रत्येक युवा मुझे प्रेरित करता है। यह कहना अतिउत्साह नहीं होगा कि भारतीय युवाओं का मेरे प्रति गहरा सम्मान और आदर है और मैं भी उन्हें विकसित भारत के स्तंभ के रूप में देखता हूँ"_
0
0
Report

बिहार में सचेतक नियुक्तियाँ: विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप, बजट पर राजनीतिक तांडव

Patna, Bihar:बिहार सरकार में शामिल पार्टियों यानि सत्तारूढ गठबंधन ने विधान सभा औऱ विधान परिषद में अपने मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतकों की नियुक्ति की है  ऐसे तमाम लोगों को कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्य मंत्री औऱ उप मंत्री जैसी सुख सुविधायें मिलेंगी. कुल 17 विधायकों और विधान पार्षदों को सरकार का तोहफा मिला है. बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया विधानसभा में सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक बनाए गए हैं. इसके साथ ही जेडीयू के विधायक मनजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है. दोनों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है. यानि मंत्रियों की तरह वेतन-भत्ता, स्टाफ, गाड़ी सब मिलेगा NDA गठबंधन ने विधानसभा में 9 विधायकों को सचेतक बनाया है इन सभी को भी मंत्री का दर्जा यानि सुख-सुविधा हासिल होंगी. जो विधायक सचेतक बनाये गये हैं, उनमें गायत्री देवी, राजू तिवारी, रामविलास कामत, सुधांशु शेखर, राणा रणधीर, विनय चौधरी, कृष्ण कुमार ऋषि, अरुण मांझी और रत्नेश कुमार शामिल हैं वही बिहार विधान परिषद की बात करे तो ललन कुमार सर्राफ और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सत्तारूढ़ गठबंधन का उप नेता बनाया गया है दोनों को मंत्री की तरह निजी स्टाफ, सुख-सुविधा, बंगला और गाड़ी मिलेगा. सत्तारूढ़ गठबंधन ने विधान परिषद में संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मुख्य सचेतक बनाया है उन्हें भी मंत्री का दर्जा मिलेगा. बीजेपी के जनक राम को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है औऱ उन्हें भी राज्य मंत्री की सुख सुविधा मिलेगी वहीं, नीरज कुमार और रीना देवी सचेतक बनाया गया है, दोनों को उप मंत्री वाली सारी सुविधायें मिलेंगी अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा सरकार कहती है कि फिजूलखर्ची पर हम रोक लगाएंगे। डीजल-पेट्रोल की कटौती करेंगे। कल फोटोShoot हुआ—मंत्री, मुख्यमंत्री पैदल से, ऑटो रिक्शा से, ई-रिक्शा से जा रहे थे। और कल ही के दिन धड़ल्ले से आपने सचेतकों की नियुक्ति भी कर दी। खजाने में पैसे न होने का भी रोना रोया जा रहा है, सच भी है खजाने में पैसा नहीं है। कर्ज लेने के लिए कैबिनेट से डिसीजन आपने लिया है—70 से 74 हज़ार करोड़ कर्ज लेंगे। साढ़े चार लाख करोड़ पहले से बिहार कर्ज में है। ठेकेदारों के बिल मिल नहीं रहे हैं, किए हुए काम बकाया हैं। वेतन नहीं मिल रहा है, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का नहीं मिल रहा है। राज्य के खजाने पर श्वेत पत्र जारी करने के लिए लगातार हम लोग मांग करते हैं, विपक्ष के लोग। चुप्पी साधे हुए है सरकार। बाइट ----शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD यह कैसी फिजूलखर्ची पर रोक है भाई? यह कौन सा दिखावा है भाई? रसातल में तो आपने भेज ही दिया बिहार। 'विकसित बिहार' कैसे बनेगा? 'आत्मनिर्भर बिहार' का मतलब क्या होता है? जब हम कर्ज में डूब जाएंगे तो आत्मनिर्भर होंगे? आत्मनिर्भर तो तब होता है जब अपने पैरों पर खड़ा होता है। लेकिन आपका बिहार अपने पैरों पर खड़ा कहाँ है, तो कर्ज पर खड़ा है जी!" बाइट ----शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD बिजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा की RJD के प्रवक्ता हमेशा झूठ और भ्रम की राजनीति करते हैं। सचेतक, मुख्य सचेतक की नियुक्ति एक संवैधानिक प्रक्रिया है सदन को अनुशासित रूप से चलाने के लिए, और सुचारू रूप से चलाने के लिए और यह रेवड़ी बांटना नहीं है, जो आप यह आरोप लगा रहे हैं। रेवड़ी बांटने की परंपरा तो लालू शासन में, जंगलराज में शुरुआत हुआ था। सभी भाई, बहन, बेटा, मामा, साला, चाचा, चाची... सब वहाँ रेवड़ी, पूरे परिवार में रेवड़ी बांटते थे। और जो बचता था, अपने चमचों में बांटते थे और खजाना खाली तो आप लोग साफ करते थे ना? चारा घोटाला करके, अलकतरा घोटाला करके, अन्य तरह का जमीन घोटाला करके, नौकरी घोटाला करके... कि न जाने कितने घोटाले आप लोग करते थे, खजाना खाली करते थे आज बिहार के बजट का आकार अधिकतम स्तर पर है। आज भी बिहार में तीन बड़े-बड़े निवेश आए हैं, दो सीमेंट फैक्ट्रियां लग रही हैं। हाजीपुर में बहुत बड़ा, इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग प्लांट लग रहा है। बजट का आकार बहुत बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली में बिहार काफी बेहतर काम कर रहा है। आप भ्रम की राजनीति करना बंद करिए, जनता ने आपको नकार दिया है।" बाइट---- नीरज कुमार प्रवक्ता बीजेपी JDU प्रवक्ता अंजुम आरा ने पलटवार किया और बोली बिहार का विपक्ष ये बड़ा ही अफसोसजनक ये बात है कि बिहार का विपक्ष जो है ना, मुद्दाविहीन हो चुका है। उसके पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं और अनर्गल बेवजह की इस तरह की बातों को वो लेकर के आ रहे हैं। अगर रेवड़ियों बांटने की बात करेंगे ना, पॉलिटिकल रेवड़िया की बात कर रहे हैं, तो लालू जी के परिवार से ज्यादा पॉलिटिकल रेवड़िया कहीं बांटी गई है क्या? आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी, नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद। बहन मीसा भारती जी, राज्यसभा के रहते हुए लोकसभा का टिकट। बहन रोहिणी आचार्या जी, सिंगापुर में रहने वाली, सीधे फ्लाइट से आती हैं और उनको टिकट मिल जाता है। भाई तेजप्रताप जी, माननीय मंत्री बनाए जाते हैं, स्वयं वो नेता प्रतिपक्ष। तो रेवड़ियों का लंबा चौड़ा जो है ना कारोबार और इतिहास जो है उनके खुद की फैमिली का है इसलिए ऐसा बोलते हैं। बाइट---- अंजुम आरा जेडीयू प्रवक्ता दूसरी बात है सचेतक, मुख्य सचेतक, तो देखिए जब हम लोग कहते हैं ना कि नौवीं फेल है तो बड़ा उन्हें खराब लगता है। लेकिन हकीकत यही है। अरे आप कॉन्स्टिट्यूशनल पद पर बैठे हुए हैं, आप नेता प्रतिपक्ष हैं, इस बात को तो समझना चाहिए कि ये सारे जो नियुक्तियाँ हुई हैं, जो भी मनोनयन होते हैं ये सब कॉन्स्ट्यूशनल प्रोसेस हैं, ये संवैधानिक पद हैं जिसके तहत ये सारा किया... क्या चाहते हैं? कि हमारी सरकार विधिसम्मत काम ना करे? संविधान सम्मत काम ना करे? संविधान में जो प्रोवीज़न दिए गए हैं उसको इम्प्लीमेंट ना करे? तो माफ़ करिएगा हमारी सरकार जो है ना विधिसम्मत, संविधान के सम्मत काम करने वाली सरकार है और यही कारण है कि बिहार की अवाम का बारम्बार विश्वास जो है हमारी सरकार जीतती रही है और ये सिरे से खारिज होते रहे हैं। बाइट---- अंजुम आरा जेडीयू प्रवक्ता कॉंग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा की कुछ ही दिन पहले बिहार सरकार के तत्कालीन वित्त सचिव ने चिट्ठी जारी कर कहा था कि ट्रेजरी खाली है। कोई भुगतान नहीं होगा। अब देश के प्रधानमंत्री अपील कर रहे हैं कि तेल पेट्रोल बचाइए, सोना मत खरीदिए, देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। और दूसरी तरफ बिहार सरकार लॉलीपॉप बांट रहा है, या मिठाई बांट रहा है, सचेतक उपसचेतक बना रहा है। अभी तो वक़्त था कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों में कटौती करने की जरूरत थी। जो जंबोजेट मंत्रिमंडल हुआ है, पहले आधा कटौती उसका करे। ताकि सरकार आर्थिक बोझ से जो दबा हुआ है, उससे बचे। लेकिन सरकार की दोहरी नीति यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार दूरदर्शी सरकार नहीं है बाइट---राजेश राठौड़ मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस
0
0
Report

पंजाब में ERV सिस्टम मजबूत, पुलिस प्रतिक्रिया समय और बेहतर

Khanna, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ — 11 ਮਿੰਟ 52 ਸਕਿੰਟ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ — 12 ਮਿੰਟ 41 ਸਕਿੰਟ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ — 13 ਮਿੰਟ 05 ਸਕਿੰਟ ਪਟਿਆਲਾ — 13 ਮਿੰਟ 44 ਸਕਿੰਟ ਬਰਨਾਲਾ — 14 ਮਿੰਟ 58 ਸਕਿੰਟ ਬਠਿੰਡਾ — 14 ਮਿੰਟ 29 ਸਕਿੰਟ ਜਲੰਧਰ ਰੂਰਲ — 14 ਮਿੰਟ 38 ਸਕਿੰਟ ਪਠਾਨਕੋਟ — 15 ਮਿੰਟ 17 ਸਕਿੰਟ ਤਰਨਤਾਰਨ — 15 ਮਿੰਟ 58 ਸਕਿੰਟ ਰੂਪਨਗਰ — 15 ਮਿੰਟ 44 ਸਕਿੰਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ — 16 ਮਿੰਟ 41 ਸਕਿੰਟ ਕਪੂਰਥਲਾ — 16 ਮਿੰਟ 43 ਸਕਿੰਟ ਸੂਬੇ ਦਾ ਔਸਤ ਰਿਸਪਾਂਸ ਟਾਈਮ: 11 ਮਿੰਟ 22 ਸਕਿੰਟ ਜਦਕਿ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਔਸਤ ਰਿਸਪਾਂਸ ਟਾਈਮ 11 ਮਿੰਟ 22 ਸਕਿੰਟ ਰਿਹਾ। ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵਧਿਆ ਭਰੋਸਾ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਤੇਜ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਮਹਿਲਾ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਤੱਕ ਹਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਮੌਜੂਦਗੀ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਜਿੱਤ ਰਹੀ ਹੈ。 ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਡਾ. ਦਰਪਣ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲિસ ਦਾ ਮਕਸਦ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਸਭ ਤੋਂ ਘੱਟ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਹੈ। ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ERV ਸਿਸਟਮ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬਿਹਤਰ ਪੁਲਿਸ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮਿਲ ਸਕਣ।
0
0
Report
Advertisement

सादगी की मिसाल जिला पंचायत अध्यक्ष का आम जनता जैसा सफर ई रिक्शा से स्टेशन और ट्रेन से गांव तक का सफर

SSANDEEPFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में इन दिनों सादगी की एक मिसाल खूब चर्चा में है। जिले के प्रथम नागरिक माने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी की सादगी की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने आम जनता की तरह सफर करने का फैसला किया। वे अपने कार्यालय से निकले और किसी सरकारी गाड़ी या काफिले की जगह ई-रिक्शा से सीधे देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने किसी खास सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि आम यात्रियों की तरह लाइन में लगकर टिकट लिया। इसके बाद उन्होंने बाघ एक्सप्रेस में बैठकर अपने पैतृक क्षेत्र भाटपार रानी के लिए सफर शुरू किया। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों से डीजल-पेट्रोल बचाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की है। उसी अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया। देवरिया में अब यही चर्चा है कि जब जिले का प्रथम नागरिक सादगी और बचत का संदेश दे रहा है, तो आम लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय में ट्रक से टकराकर बाइक सवार दंपति घायल

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि महिला का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर नारेपुर झमटिया ढाला के समीप का है।बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से बनवारीपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेघड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में मंजू देवी का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया, जबकि पति वीरेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लंबा जाम लग गया। मोहनिया ढाला से लेकर सुरो चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद डायल-112 और बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को सामान्य करते हुए ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया तथा यातायात को बहाल कराया।वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
0
Report

अयोध्या की कान्हा गौशाला से गांव में महिला सशक्तिकरण और रोजगार की नई कहानी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या जनपद के मां कामाख्या धाम स्थित बिहारा गांव की कान्हा गौशाला आज गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रही है। कभी सड़कों पर भटकने को मजबूर निराश्रित गोवंश अब यहां सुरक्षित वातावरण, पोषक आहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच संरक्षित किए जा रहे हैं। यह बदलाव योगी आदित्यनाथ सरकार की गोवंश संरक्षण नीति और ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभाव माना जा रहा है।कान्हा गौशाला में गोवंश के लिए नियमित टीकाकरण, हरे चारे, स्वच्छ पेयजल और उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की निगरानी में संचालित यह गौशाला अब रोजगार और आत्मनिर्भरता का भी केंद्र बन चुकी है। यहां स्थानीय महिलाएं गोबर और गौमूत्र से वर्मी कम्पोस्ट, धूपबत्ती, गोकाष्ठ, बीजामृत, जीवामृत और घना अमृत जैसे जैविक उत्पाद तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है।अयोध्या की उत्कृष्ट महिला किसान सबीना खातून ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई मिसाल पेश की है। उनका कहना है कि गौशाला से जुड़कर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।इसके साथ ही युवाओं को डेयरी और पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पशुधन बीमा योजना, कृत्रिम गर्भाधान और डेयरी मिशन जैसी योजनाएं ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही हैं। बिहारा गांव की यह कान्हा गौशाला आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनती जा रही है।
0
0
Report

रक्सौल में लव जिहाद: फर्जी आधार से पहचान बदली, युवती का यौन शोषण

Motihari, Bihar:ब्लर पहचान कार्ड मोतिहारी में लव जिहाद के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कर हिंदू से सुश्लिम बनाई गई लड़की का बकायदा मुस्लिम नाम से आधार कार्ड तक बनाया जा रहा है। सीमावर्ती शहर रक्सौल से लव जिहाद का एक ऐसा मामला आया है की आप सुनकर दंग रह जायेगे। हसरे आलम नामक युवक ने अपना धर्म और नाम छुपाकर एक युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फँसाया और फिर उसके नाम पर नया आधार कार्ड बनवाकर संगीता पासवान से सानिया खातून बना दिया फिर हसरे आलम ने लड़की का यौन शोषण कर गर्भवती कर छोड़ दिया। पीड़िता अब एन जी ओ के शरण में है。 पूरा मामला आदापुर प्रखण्ड के कचुरवारी गांव का है। कचुरवारी गांव के हसरे आलम रील्स बनाने के दौरान गांव की एक हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाया । हसरे आलम ने अपना असली नाम एवं धर्म छुपाकर अपना नाम राज बताया फिर अपने प्यार के जाल में संगीता को फँसा लिया । युवती को विश्वाश दिलाने के लिए हसरे आलम बिहार से नेपाल के जनकपुर के मंदिरों में जाकर पूजा भी किया। खुद को हिन्दू युवक दिखाने के लिए पूरा दिखावा किया। फिर हिंदू लड़की की पहचान बदल कर एक फर्जी आधार कार्ड बनवाकर संगीता पासवान को सानिया खातून बना दिया। फिर उसके साथ यौन शोषण कर गर्भवती कर दिया।जब लड़की गर्भवती हो गई तब हसरे आलम ने अपनी असली पहचान बताया की हम राज नही हसरे आलम है। हम पहले से शादीशुदा है। और युवती पर हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने रोजा, नमाज करने के लिए दबाव देने लगा। जब लड़की इसके लिए राजी नही हुई तो जिंदगी के आधे सफर में भटकने के लिए छोड़ दिया। अब महिला स्वच्छ रक्सौल संस्था के महिला शेल्टर होम में रह रही है। महिला गर्भवती है और इसका देखरेख स्वक्छ रक्सौल संस्था देख रेख कर रहा है。 इस मामले में स्वक्छ रक्सौल संस्था के संचालक रंजीत सिंह का कहना है कि युवती के साथ बहुत बुरा हुआ है। हम सभी लड़कियो से निवेदन करते है की प्यार करने से पहले पूरी तरह लड़के के बारे में जानकारी जुटा ले। नही तो आपकी भी जिंदगी संगीता से सानिया बनने में देर नही लगेगी। संस्था के सह संचालक शबरा खातून ने बताया की झूठ बोलकर बहला कर प्यार करना और पहचान बदलना बहुत गलत है। इसपर कड़ी करवाई होनी चाहिए。 बाईट - संगीता पासवान - पीड़िता बाईट - रंजीत सिंह - संचालक स्वच्छ रक्सौल. बाईट - शबरा खातून (उजला कपड़ा)- स्वसछ रक्सौल सह संचालक
0
0
Report
Advertisement

नगर पालिका परिषद उन्नाव में अधिवक्ता से मारपीट, पुलिसकर्मी व होमगार्ड पर आरोप

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव नगर पालिका परिषद परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और होमगार्ड द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रता एवं हाथापाई किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिसकर्मी और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, घटना को लेकर नगर पालिका परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top