484665
मानपुर में स्व. रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि, सैकड़ों युवाओं ने मौन धारण किया
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर के बस स्टैंड पर 10 अक्टूबर 2024 को प्रख्यात उद्योगपति पद्म विभूषण स्व. रतन नवल टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, थाना प्रभारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और व्यापारी बंधु शामिल हुए। "गोपिका गरबा ग्रुप" की युवा टीम ने भी सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर दो मिनट का मौन धारण कर महान विभूति को श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौकी में हंगामा व तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शिक्षक और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट तथा पुलिस चौकी परिसर में तोड़फोड़ के मामले में बहेड़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की शाम एक शिक्षक शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे थे। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया गया तथा चौकी परिसर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना में शिक्षक सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में शिक्षक और पुलिस की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक अंकित सिंह बघेल, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार तथा हेड कांस्टेबल ओवेन्द्र की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम उनई मकरूका निवासी संजय सिंह (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कही। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
अनूपपुर के बिजुरी में तीन जगह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, पांच घायल
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में ग्राम पकरिया निवासी पुनिया साहू (40 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं हादसे में मुन्नी बाई साहू (52 वर्ष) और सुनीता साहू (30 वर्ष) सहित अन्य स्थानों के कुल पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को शासकीय अस्पताल बिजुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा का जन्मदिन सरवाड़ में व्यापक उल्लास के साथ मनाया गया; 3 किलोमीटर ट्रैफिक जाम के बीच समर्थकों की भीड़
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के केकड़ी उपखण्ड में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया.. अपने परिवार के साथ सरवाड़ बाबा रानी मंदिर पहुंचे कांग्रेस के कद्दावर नेट डॉक्टर शर्मा کا उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया .. इस दौरान बधाई देने के लिए प्रदेश के कौने-कौने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और माला पहनकर साफा बंधन करा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी... पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा ने पत्नी वीरा शर्मा पुत्र सागर शर्मा के साथ माता के दरबार में पूजा अर्चना की उसके बाद सभा स्थल पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया .. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 फीट लंबा साफा बंधवाकर 101 किलो फूलों की माला पहनाई ..लगातार भीड़ के चलते सरवाड़ से माता जी के मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रेलमपेल के चलते 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया... इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि 5 साल तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री के पद पर रहे और विधानसभा चुनाव विधायक शत्रुघ्न गौतम लड़े... ताकि विधानसभा चुनाव की हार का बदला सूत समेत लिया जा सके उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के आव्हान किया...0
0
Report
Advertisement
मोहाली में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, pumps सुचारू नहीं रहे
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:Manish Shanker Mohali ਜਿੱਥੇ ਬਰਸਾਤ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਪੋਲ ਖੋਲੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ 11 ਸਥਿਤ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਭਰਿਆ ਪਾਣੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਲਈ ਥਾਂ ਥਾਂ ਤੇ ਪੰਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਉਹ ਪੰਪ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਧਰੇ ਰਹਿ ਗਏ ਤੇ ਪਾਣੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫੇਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਅੰਦਰ ਵੜਿਆ。0
0
Report
कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए शिविर संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा क़ो लेकर शिविर संचालक़ो के साथ बैठक. जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व निरीक्षण किए जा रहे हैं इसी क्रम में रविवार शाम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा द्वारा अपने अधिनिस्थ अधिकारियों को साथ लेकर शहर से लेकर देहात तक कावड़ मार्ग पर लगने वाले कावड़ सेवा शिविर संचालको के साथ बैठक की वह यात्रा को कैसे से कुशल संपन्न कराया जा सके उसको लेकर सुझाव लिए. जिस भी शिविर संचालक द्वारा जो भी सुझाव दिया गया उस सुझाव पर अमल करते हुए उसको लेकर दिशा निर्देश दिए. कावड़ सेवा शिविर मे चलने वाले भंडारे मे लगने वाले गैस सलेंडर के लिए भी खाद्य विभाग क़ो निर्देशित किया गया वही सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका व पंचायतो क़ो जिम्मेदारी दी गयी. वही बिजली विभाग क़ो भी शिविर व कांवड़ मार्ग पर प्रकाश पथ की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए.0
0
Report
बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा लागू: नेम प्लेट अनिवार्य, मीट-होटलों और ढाबों पर सख्त निर्देश
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार भी सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर आने वाली सभी मीट और मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर संचालित होने والی सभी भोजन की दुकानें, ढाबे, होटल, रेहड़ी और ठेलों पर संचालक का नाम लिखा होना अनिवार्य होगा। इन आदेशों को लेकर दुकानदार और होटल संचालक किस नजरिया से देख रहे हैं, उसी को परखने के लिए बुलंदशहर के अलग अलग होटल संचालकों व रेडी वालों से बात कर जाना हाल। सभी संचालकों का कहना है कि जो भी सरकार और प्रशासन के आदेश हैं हम उनका पालन करते हैं और आगे भी पालन करेंगे जिस तरह भी हमें आदेश दिए जाएंगे हम उनको पूरा करेंगे, अभी तक हमारे पास पुलिस प्रशासन द्वारा बंद करने और नेम प्लेट के आदेश नहीं आए हैं, जैसे ही हमें प्रशासन द्वारा होटल बंद करने के आदेश दिए जाएंगे हम पूरी तरह बंद कर देंगे वहीं कुछ रेडी वालों का कहना है कि हमें अभी तक नेम प्लेट लगाने के प्रशासन द्वारा आदेश नहीं मिले हैं जैसे ही प्रशासन द्वारा नेम प्लेट लगाने के आदेश मिलेंगे हम उसका पालन करते हुए साफ साफ शब्दों में अपनी ठेली पर नाम लिख लेंगे, अन्य मुस्लिम संचालकों का कहना है कि हमारे हिंदू भाई इसी रोड से कावर के लिए गुजरते हैं और हम उनका मान सम्मान करते हैं, पानी खाने की व्यवस्था भी हमारे द्वारा कांवरियों के लिए की जाती है。0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में पुलिस-यातायात विभाग ने नियम तोड़ने वालों पर बड़ी चालानी कार्रवाई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में पुलिस और यातायात विभाग ने जिले भर में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। तेंदूखेड़ा, राजमार्ग और बरमान में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई है। सड़क सुरक्षा को लेकर नरसिंहपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के तेंदूखेड़ा, राजमार्ग और प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बरमान में अलग-अलग स्थानों पर विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर जमकर गाज गिरी। चालानी कार्रवाई के समय मौके पर रहे शिवकांत कुशवाहा (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) जिन्होंने यातायात के नियम बताते हुए लोगों को समझाइश दी0
0
Report
नंदन नीलेकणी का नया फोटो सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:नंदन नीलेकणी का फोटो0
0
Report
चानौत में पानी की मांग पूरी, सम्मान समारोह में चौटाला बोले- संघर्ष जीत है
Hansi, Haryana:हांसी 62 दिन के संघर्ष की जीत: चानौत में सम्मान समारोह, अजय चौटाला बोले- जो संघर्ष करता है, जीत उसी की होती अजय सिंह चौटाला के बार बार फिर बिगड़े बोल कहा इन नेताओं को कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा हांसी। पानी की मांग को लेकर 62 दिनों तक चले आंदोलन में जीत हासिल करने के बाद आज चानौत गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से राजनीतिक दलों के नेता, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चानौत गांव ने पानी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अपनी मांग मनवाने में सफल रहा। आपको बता दे कि आंदोलन के दौरान गांव की मांग पर शहरी भाखड़ा पाइपलाइन में टी लगने के बाद ग्रामीणों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए इसी की खुशी में यह आयोजन किया गया। जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा, जो संघर्ष करता है, उसकी हमेशा जीत होती है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, बल्कि देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस दौरान अजय चौटाला ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी राजस्थान कैनाल में पेंचर कर पानी पहुंचाने का काम किया था। अजय चौटाला ने कहा कि शुरुआत में सरकार कह रही थी कि टी नहीं लगाई जायेगी, लेकिन जनहित में फैसले बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कानून जनता के हित के लिए जनप्रतिनिधि बनाते हैं, इसलिए जब जनता की मांग उचित हो तो समाधान निकालना ही पड़ता है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबा संघर्ष करने के बाद ही किसानों की मांगें मानी गई थीं।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में शराबी ड्राइवर की टक्कर से हड़कंप, सड़क सुरक्षा की याद दिलाई
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में शराबी ड्राइवर की टक्कर से हड़कंप, सड़क सुरक्षा की याद दिलाई हरिद्वार की यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की अहमियत याद दिलाती है।0
0
Report
Nandan Nilekani की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार के लिए गठित मजबूत टास्क फोर्स
Noida, Uttar Pradesh:HIGH POWERED TASK FORCE on examination reforms under the leadership of Shri Nandan Nilekani constituted.0
0
Report
कांवड़ यात्रा के दौरान 113 शराब दुकानों को पर्दों से ढका गया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 26.07.2026 पर्दानशी हुई शराब की दुकाने शिवभक्त कांवड़ियों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब की दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया है। जनपद में कांवड़ मार्ग पर स्थित कुल 113 शराब की दुकानें पर्दे के पीछे से संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को किसी भी प्रकार की ठेस न पहुंचे और यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। हर वर्ष कांवड़ मेले के दौरान इसी व्यवस्था को लागू किया जाता है, जिससे मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। शराब कारोबारियों ने भी प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा वर्ष में केवल 5 से 7 दिनों का धार्मिक आयोजन है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि पर्दे लगने से उनके व्यापार पर कोई विशेष असर नहीं पड़ता और यदि इससे शिवभक्तों को सुविधा मिलती है तो यह व्यवस्था पूरी तरह उचित है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में सरकारी भूमि पर अवैध मजार हटाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर अवैध मजार पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा गांव की सरकारी भूमि पर कथित मजार को ग्रामीणों ने हटाया करीब 12 साल से बनी थी सरकारी भूमि पर अवैध मजार बाहर से आए मौलाना के रहने की मिली थी जानकारी ग्राम प्रधान को सूचना के बाद हटवाया गया मजार हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने हटाया मजार फाजिलनगर ब्लाक अंतर्गत बलियवां गांव के मुसहरी टोला का मामला।0
0
Report
रुद्रपुर में युवती के साथ गैंगरेप: पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तीन युवकों ने एक युवती को किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है।दरअसल यह घटना शनिवार रात की है। युवती अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकली तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने इन्हें घेर लिया। युवक ज़बरन युवती को मोटरसकिल से अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां आरोपियों ने युवती ने गैंगरैप किया और मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए जबकि पुलिस पूरी रात युवती की तलाश में जुटी रही । पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटना का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
राजकॉप ऐप डाउनलोड कराकर नशा व साइबर अपराध के रोकथाम पर जागरूकता बढ़ी
Nagaur, Rajasthan:#रियांबड़ी (नागौर ) सीएलजी बैठक में राजकॉप ऐप डाउनलोड कराया ,नशा व साइबर अपराध रोकने में सहयोग की अपील。 एंकर- [बयान हटाया] बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। डेगाना डिप्टी अजीत पाल ने बैठक में सभी सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी व दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, किसानों के जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीएलजी, शांति समिति एवं युवाओं से अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सीएलजी सदस्य सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
