484665
बांधवगढ़ में पूर्व मंत्री मीना सिंह ने तीसरे दिन समाप्त किया धरना
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह ने स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना शुरू किया था। जिप्सी यूनियन और प्रभावित ग्रामीणों के साथ 1 अक्टूबर से शुरू हुए इस धरने को प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा 1 महीने में सभी मांगें पूरी करने के आश्वासन पर 3 अक्टूबर, गुरुवार को समाप्त कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिलाई के हथखोज स्थित मयूरा कंपनी में भारी सामान गिरने से मजदूर चंद्रशेखर सिंह की दर्दनाक मौत, साथी श
Durg, Chhattisgarh:औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित मयूरा कंपनी में शनिवार सुबह कार्य के दौरान भारी सामान गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत बिहार निवासी श्रमिक चंद्रशेखर सिंह गंभीर रूप से दब गए। सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिलते ही मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए साथी श्रमिकों ने काम रोककर कंपनी परिसर में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जयपुर के कृष्ण मंदिरों में राधाष्टमी उत्सव की भव्य झांकियाँ
Jaipur, Rajasthan:Anchor- ‘जन्मदिन आज भलो माई, प्रकट भई राधे सुखदाई...’, ‘रावल में राधे प्रगट भई, बधाई बरसाने में बाजे...’ये बधाई पद गूंजे तो जयपुर के मंदिरों में वृंदावन-बरसाने जैसा रंग दिखाई दिया। कृष्ण प्रिया राधारानी के प्राकट्योत्सव राधाष्टमी पर कहीं 200 किलो पंचामृत से अभिषेक हुआ तो कहीं 12 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन चला। मंदिरों में विशेष झांकलियां सजीं, 56 भोग अर्पित किए गए और उत्सव मंडप में गोद भराई से लेकर पलना झांकी तक पारंपरिक नेगचार हुए। शहर के कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। ‘राधा रानी की जय, महारानी की जय’ के जयकारों और बधाई गान के बीच भक्तों ने दर्शन किए। मंदिरों को विशेष रोशनी और वंदनवार से सजाया गया। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में राधाष्टमी का मुख्य उत्सव हुआ। सुबह राधारानी का 200 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष शृंगार और झांकी दर्शन हुए। पुरानी बस्ती स्थित राधा गोपीनाथजी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजन हुआ। मदन गोपालजी, चांदनी चौक के बृजनिधिजी, आनंद कृष्ण बिहारीजी, रामगंज चौपड़ के मुरली मनोहरजी और बनीपार्क के राधाकृष्ण मंदिर सहित शहर के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी विशेष झांकीयां सजाई गईं। जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में राधारमणजी का महाअभिषेक, महाआरती और विशेष कथा हुई। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। यहां 12 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन चला, जिसमें शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के अमितासना दास ने कहा कि कृष्ण सर्व-आकर्षक हैं, लेकिन राधारानी अपने प्रेम से श्रीकृष्ण को भी आकर्षित करती हैं। गौड़ीय वैष्णव परंपरा में राधारानी की कृपा का विशेष महत्व है। मानसरोवर स्थित गिरिधारी दाऊजी-इस्कॉन मंदिर में अभिषेक, संकीर्तन, प्रवचन और महाआरती हुई। मंदिर अध्यक्ष पंचरत्न दास ने बताया कि राधा मदनमोहन, गिरिधारी दाऊजी और गौरा निताई को वृंदावन में तैयार कराई गई नवीन पोशाक धारण कराई गई। महासंकीर्तन के बाद राधा मदनमोहन के विग्रहों का अभिषेक हुआ। हरिभक्ति दास ने राधा तत्व और राधारानी की महिमा पर प्रवचन दिया। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। अमरापुर स्थान में स्वामी टेऊंराम के साप्ताहिक जन्मोत्सव के साथ राधाष्टमी मनाई गई। झूला झांकी सजाई गई और कन्याओं ने राधारानी का स्वरूप धारण किया। संत-महात्माओं ने राधे नाम का गुणगान किया और श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में हिस्सा लिया। हाथोज स्थित दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में राधा-गोविंददेव को नवीन पोशाक धारण करवाकर विशेष झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी प्रसाद वितरित किया गया। सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में राधाष्टमी का उत्सव पारंपरिक नेगचार के रंग में नजर आया। महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में आचार्य महाप्रभु स्वामी श्याम चरण का छठी महोत्सव भी मनाया गया। उत्सव मंडप में चौक पुरवाई के साथ मेवा-फल से गोद भराई, दुपट्टा धारण, पलना झांकी दर्शन जैसे नेगचार हुए। वंदनवार और स्वास्तिक सजाए गए। इसी दौर में ‘जन्मदिन आज भलो माई, प्रकट भई राधे सुखदाई...’ और ‘रावल में राधे प्रगट भई, बधाई बरसाने में बाजे...’ जैसे पदों ने माहौल को बरसाने के उत्सव के रंग में रंग दिया।0
0
Report
SI भर्ती पुनः परीक्षा 2021: राजस्थान में दो चरण, 666 केंद्र, 2 लाख उम्मीदवार
Ajmer, Rajasthan:लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार 20 सितंबर को एसआई भर्ती पुनः परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी.. परीक्षा को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं... परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान व विज्ञान की होगी.. प्रदेश के 11 जिलों में 666 केंद्रों पर परीक्षा होगी। कुल 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अजमेर में 74, अलवर में 48, भरतपुर में 58, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, जयपुर में सर्वाधिक 187, जोधपुर में 81, कोटा में 58, श्रीगंगानगर में 10, टोंक में 16 और उदयपुर में 64 केंद्र बनाए गए हैं... परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक पूर्व में की जा चुकी है ... परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने पर भी मंथन किया गया... परीक्षा को लेकर आयोग ने सख्त लहजे में कहा डमी अभ्यर्थी और फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन से जांच होगी...राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी .. परीक्षा केंद्रों पर एसओजी और एटीएस की निगरानी और पैनी नजर रहेगी.. इस बार ओएमआर में 5वां विकल्प भरना अनिवार्य किया गया है... 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा.... अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा..60 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद हो जाएंगे। केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मेटा ग्लासेस और ब्लूटूथ डिवाइस पर पूर्ण पाबंदी रहेगी साथ ही वीडियोग्राफी होगी और डिबार अभ्यर्थियों पर एसओजी-एटीएस की नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर तथ्य नहीं, झूठ की गूंज से विवाद बढ़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:इंदौर में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने ‘झूठ की गूंज’ का कार्यक्रम किया। हमेशा की तरह वे अपने विषय के प्रति लापरवाह नजर आए और आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बिना तैयारी के उन्होंने कुछ बच्चों और युवा मित्रों से संवाद किया। ऐसा लगा कि कांग्रेस के लोगों ने अपने एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया। दुख इस बात का है कि जब बात बच्चों और स्कूल शिक्षा की आती है, तो तथ्यों को भी सामने रखना चाहिए। मध्यप्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों सहित सरकार की विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। यह तथ्यात्मक आंकड़ा है, जिसे कांग्रेस और उनके साथियों को देखना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक अधिकांश समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग ₹2,000 करोड़ के आसपास था, जबकि आज मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा बजट ₹38,658 करोड़ है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, उनके शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश दिए जाते थे? क्या आने-जाने के लिए साइकिल दी जाती थी? क्या मेधावी बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जाती थीं? आज हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अगर स्वास्थ्य शिक्षा की बात करें, तो वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज मध्यप्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटें थीं, जो आज बढ़कर 7,000 से अधिक हो गई हैं। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो वर्ष 1956 से 2002-03 तक यह लगभग ₹11,000 थी, जो आज बढ़कर ₹1.59 लाख हो गई है। वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जबकि आज मध्यप्रदेश में लगभग 32,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने का आंकड़ा सामने आया है। अकेले पुलिस विभाग में लगभग 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें से करीब 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियां की जा रही हैं और 7,000 प्राध्यापकों की भर्ती हुई है। हमारी सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष को यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना था, तो उन्हें आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए थी। लेकिन आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय ‘झूठ की गूंज’ सुनाई दी। केवल गाने-बजाने का आयोजन करने के बजाय यदि वे मध्यप्रदेश के विकास और जनता से जुड़े विषयों पर तथ्यों के साथ बात करते, तो ज्यादा अच्छा होता।0
0
Report
भाई के अपहरण के आरोप और पुलिस की जबरन सुलह पर पीड़िता ने उठाए गंभीर सवाल
Mau, Uttar Pradesh:भाई के अपहरण के आरोप और पुलिस की जबरन सुलह पर पीड़िता ने उठाए गंभीर सवाल वही पीड़िता ने मीडिया से बात चित में दी जानक्री0
0
Report
निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत, जांच शुरू
Bihar:पुलिस और चिकित्सा टीम ने निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 7 में स्थित क्लिनिक (चिल्ड्रेन हेल्थ केयर) से जुड़ी है. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. शव की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरदी चौघरा निवासी प्रेमरंजन मेहता की बेटी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि पेट दर्द के कारण बच्ची को क्लिनिक लाया गया था, जहां डॉक्टर आरएन रमन के क्लिनिक में भर्ती किया गया और इलाज शुरू हुआ. परिजनों के अनुसार डॉक्टर कुछ समय बाद चले गए और कंपाउंडर द्वारा इलाज किया गया; बिजली का भाप लगाए जाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी और दोपहर में मौत हो गई. परिजन के हंगामे के बाद राघोपुर CO रश्मि प्रिया, थाना पुलिस और रेफरल अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी. मौत के असल कारणों की तहकीकात की जा रही है. क्लिनिक डॉक्टर डॉ आरएन रमन या अस्पताल प्रबंधन ने टिप्पणी से इनकार किया है. जांच अधिकारी डॉ संजीव द्विवेदी ने कहा कि मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
नरकटियागंज के निजी क्लिनिक में गर्भवती मरीज की मौत, क्लिनिक सील, झोलाछाप डॉक्टर पर सवाल
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में एक निजी क्लिनिक में गर्भवती महिला के मौत के बाद जिला प्रशासन ने क्लिनिक को सील किया है स्वास्थ विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया है क्लिनिक का ओटी इसके पहले भी स्वास्थ विभाग की टीम ने सील किया था बावजूद झोलाछाप डॉक्टर सील तोड़ फेक हॉस्पिटल चला रहा था बता दे आज दोपहर में क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी गर्भवती महिला खलासी कराने पहुंची थी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रख हंगामा किया जिसके बाद प्रशासन की टीम पहुंची देर शाम स्वास्थ विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील किया है झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री का अस्पताल चला रहा था फेक डॉक्टर फेक अस्पताल की वजह से गर्भवती महिला की मौत हो गई है अब सवाल उठता है कि जब हॉस्पिटल पहले से सील था तो किसके सह पर झोलाछाप डॉक्टर अस्पताल चला रहा था0
0
Report
जलगांव-जामनेर में केले के भाव 2300 रुपये क्विंटल; किसानों ने अनोखे तरीके से मनाया जश्न
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर केळीला चांगला भाव मिळाल्याने जळगावातील सुनसगाव येथील शेतकऱ्याचा अनोख्या पद्धतीने आनंद साजरा केळीला तब्बल २,३०० रुपये क्विंटलचा भाव मिळाल्यानंतर शेतकरी समाधान महाजन यांचा अनोखा आनंदोत्सव समाधान महाजन यांनी टाळ-मृदुंगाच्या तालावर भजन-कीर्तन, फुगड्या खेळत आनंद साजरा केला समाधान महाजन यांनी शेतात २० हजार केळीच्या झाडांची लागवड केली असून पहिल्याच तोडणीत जवळपास ५ लाख रुपयांचे उत्पन्न अजून ४ ते ५ तोडण्या बाकी, त्यामुळे सर्वतो:डण्यांमधून जवळपास २० ते २५ लाख रुपयांचे उत्पन्न होण्याचा अंदाज चांगला भाव मिळाल्याने शेतकऱ्याच्या मेहनतीला मिळाले यश; अनोख्या पद्धतीने आनंद व्यक्त बाईट समाधान महाजन, केळी उत्पादक शेतकरी..0
0
Report
एकता कपूर ने मां वनदेवी मंदिर में फिल्म द वन के लिए आशीर्वाद लिया
Danapur, Bihar:पटना के बिहटा स्थित मां वनदेवी महाधाम पहुंची ‘द वन’ फिल्म की टीम, फिल्म निर्माता एकता कपूर ने चढ़ाई चुनरी, फिल्म की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद ‘ANCHOR फिल्म ‘द वन’ की सफलता के लिए अपनी टीम के साथ एकता कपूर पटना के बिहटा स्थित ऐतिहासिक मां वनदेवी मंदिर पहुंची है जहां फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में चुनरी चढ़ाकर फिल्म की सफलता का आशीर्वाद लिया। फिल्म की टीम के मंदिर पहुंचते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही फिल्म के पुरी टीम ने मां वनदेवी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। बताते चलें कि 25 सितंबर को फिल्म ‘द वन’ रिलीज होने वाली है, ऐसे में रिलीज से पहले टीम का मां वनदेवी के दरबार पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में BD कल्ला का BJP पर हमला: सत्ता का दुरुपयोग आरोप
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में डॉ. बीडी कल्ला का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—सत्ता का हो रहा खुला दुरुपयोग जैसलमेर में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला शनिवार को जैसलमेर पहुंचे। कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कल्ला ने आरोप लगाया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका चुनाव शुरू होने के बाद से सत्ताधारी भाजपा द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें राजनीति करनी है तो सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आएं, लेकिन पद पर रहते हुए सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। सामान्य मामलों में अचानक नोटिस दिए जा रहे हैं और 10 से 20 वर्ष पुराने मामलों का हवाला देकर जनप्रतिनिधियों को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। कल्ला ने कहा कि पूर्व मेयर और यूआईटी अध्यक्ष रह चुके नेताओं को आंदोलनों में भाग लेने के मामलों में भी नोटिस दिए जा रहे हैं। कल्ला ने सीआईडी-सीबी की कथित कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसलमेर के एक होटल में बीकानेर के कांग्रेस पार्षदों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान बिना सर्च वारंट के लोगों के ठहरने की जानकारी जुटाई जा रही है, फोटो लिए जा रहे हैं और सूचनाएं आगे भेजी जा रही हैं। उन्होंने इसे निजता के अधिकार पर हमला बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से पार्षदों की हिस्ट्रीशीट खोलने की धमकियां दी जा रही हैं। कल्ला के मुताबिक बीकानेर में भाजपा के 27 और कांग्रेस के 42 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनादेश के विपरीत मेयर बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहारा ले रही है और पार्षदों पर नजर रखी जा रही है। कल्ला ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और 21 सितंबर को पूर्ण बहुमत के साथ बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया।0
0
Report
कटनी में कांग्रेस पदयात्रा से युवाओं के मुद्दे मिशन चौक तक गूंजे
Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 18/09/2026 कांग्रे़स की पदयात्रा, मेन स्टेशन से मिशन चौक तक गूंजा युवाओं का मुद्दा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मेन स्टेशन से मिशन चौक तक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा नेता, छात्र नेता और महिला नेत्रियां भी शामिल हुईं। मेन स्टेशन से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिशन चौक पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक मिशन चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इंदौर के कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार सहित छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाना है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर व ग्रामीण ने भी मिशन चौक पर स्क्रीन लगाकर छात्रों को गूंज कार्यक्रम को सुना ओर देखा वही काफी संख्या में आम जन मौजूद रहे0
0
Report
NH-44 पर बड़ा हादसा: ट्राला ट्रक में घुसा, चालक फंसा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी NH-44 पर फिर बड़ा हादसा, ट्राला ट्रक में घुसा, चालक फंसा सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर के पास NH-44 नेशनल हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों_vehicle नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद वन-वे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।0
0
Report
Advertisement
डोंबिवली के स्कूल- कॉलेज परिसर में ड्रग्स बिक्री, मनसे ने कड़ी जांच की मांग
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत ड्रग्ज सेवनामुळे तरुण बारा तास बेशुद्ध डोंबिवलीत शाळा कॉलेज परिसरात खुलेआम ड्रग्स विक्री वरून मनसेकडून सखोल चौकशीची मागणी. डोंबिवलीतील दत्तनगर परिसरात ड्रग्ज सेवनामुळे एका तरुणाची प्रकृती गंभीर झाल्याची घटना समोर आली आहे. मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जचे सेवन केल्यानंतर हा तरुण बेशुद्ध पडला. कुटुंबीयांनी तातडीने त्याला एका खासगी रुग्णालयात दाखल केले. वेळेवर उपचार सुरू झाल्याने त्याचे प्राण वाचवण्यात डॉक्टरांना यश आले. दरम्यान संबंधित खासगी रुग्णालयातील डॉक्टरांनी या तरुणाने काय सेवन केले होते आणि त्याची प्रकृती याबाबतची माहिती रामनगर पोलिसांना दिल्याचे समोर आले आहे. या माहितीच्या आधारे रामनगर पोलिसांनी प्रकरणाचा तपास सुरू केला आहे. मात्र, या घटनेनंतर दत्तनगर नव्हे तर संपूर्ण डोंबिवलीत ड्रग्ज विक्रीचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. विशेषत, शाळा आणि महाविद्यालयांच्या परिसरात मुलांना आणि तरुणांना मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जची विक्री केली जात असल्याचा गंभीर आरोप मनसे कडून करण्यात आला आहे. मनसे पदाधिकारी हर्षद पाटील, यांनी या संपूर्ण प्रकरणाची चौकशीची मागणी केली आहे. तसेच डोंबिवलीतील वाढत्या ड्रग्जच्या समस्येबाबत प्रशासन आणि पोलिसांनी कठोर कारवाई करण्यांची मागणी करण्यात आली आहे. बाईट, हर्षद पाटील, मनसे शहराध्यक्ष0
0
Report
धौलपुर के नए सभापति गिरीश गर्ग ने सफाई व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग ने कार्यभार संभालते ही तीर्थराज मचकुंड से अपने कार्यकाल की शुरुआत की। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर वे मचकुंड धाम पहुंचे। सबसे पहले वे लाड़ली जगमोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना कर राधा रानी के चरणों के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभापति गिरीश गर्ग रानी गुरु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संत पागल बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संत पागल बाबा ने उन्हें सभापति बनने पर बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। सफाई कर्मचारियों से संवाद, बांटी मिठाई मचकुंड परिसर में ही सभापति ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। सभापति बनने की खुशी में उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान संत पागल बाबा ने भी कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। सफाई को लेकर एक्शन मोड में गर्ग शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सभापति गर्ग ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर भर में जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर, सड़कों पर गड्ढे और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। कहा कि धौलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।0
0
Report
जालौन में बोलेरो ने टक्कर मारी, दो बाइक सवार घायल; चालक हिरासत में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो गाड़ी को लोगो ने पकड़ा, घायल बाइक सवार लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरावली निवासी बोलेरो चालक को हिरासत में लिया, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के माधौगढ़ रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
