icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow23 Sept 2024, 08:30 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में साइबर ठगी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 6.58 करोड़ रुपए का फ्रॉड

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर गैंग इंटरनेशनल सेक्सटॉरशन, AI फेक वीडियो और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अब तक करीब 6 करोड़ 58 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। हाल ही में इस गैंग ने कनाडा में रह रहे एक एनआरआई (NRI) को सेक्सटॉरशन के जाल में फंसाकर 50 हजार डॉलर की रंगदारी मांगी थी। आइए देखते हैं इस पूरे साइबर फ्रॉड के खेल की पूरी इन-डेप्थ रिपोर्ट। पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार आरोपी, गाजियाबाद साइबर क्राइम की दुनिया में ठगी का बड़ा जाल फैलाने वाले इस शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 फैसल, मो0 अमान त्यागी, मो0 हम्माद और मो0 फैजान मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 4 अकाउंट किट कार्ड, 5 सिम कार्ड और ₹2,600 नगद बरामद किए हैं। यह गैंग वर्ष 2023 से एक्टिव था और NCRP पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इस गिरोह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 40 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी फैसल नूंह मेवात का रहने वाला है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। यह गिरोह बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता था। आरोपियों ने 'नवप्रीत कौर' नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और कनाडा में रहने वाले एक एनआरआई को मैसेंजर के जरिए निशाना बनाया। इसके बाद AI (Artificial Intelligence) तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया गया और पीड़ित से 50,000 डॉलर ऐंठने के लिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। ठगी की रकम मंगवाने के लिए आरोपियों ने गाजियाबाद के RDC स्थित एक बैंक शाखा के फर्जी खाते का इस्तेमाल किया था। यही नहीं, यह गैंग शेयर मार्केट और 'डेल्टा एल्बो ऐप' के जरिए ट्रेडिंग के नाम पर भी लोगों से करोड़ों की ठगी करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गैंग के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

हांसी में परमल धान MSP पर सरकारी खरीद शुरू, विधायक भयाना ने निरीक्षण किया

Hansi, Haryana:हांसी में अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद विधिवत रूप से शुरू हो गई है। सरकारी खरीद की शुरुआत के मौके पर हांसी के विधायक विनोद भयाना मंडी पहुंचे और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की डीएफएससी अनुराधा, मार्केट कमेटी के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सरकार 24 की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसान को उसकी फसल का पूरा दाम दिलाना है।धान में नमी की जांच को लेकर विधायक ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य है। मंडी में उन्होंने खुद कई ढेरियों की जांच की। विधायक के अनुसार एक ढेरी में 16.1 प्रतिशत और दूसरी में 12.4 प्रतिशत नमी मिली। उन्होंने कहा कि मंडी में पहुंच रही फसल गुणवत्ता के लिहाज से मानकों के अनुरूप है और किसानों को निर्धारित कीमत मिलनी चाहिए। वहीं परमल धान की खरीद में आ रही परेशानी को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' व्यवस्था के तहत किसान ने जिस फसल की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की है, उसी के अनुसार उसकी खरीद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान को फसल बेचने में परेशानी आती है तो मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उसका समाधान करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का प्रयास किया जाएगा। मंडी गेट पर वाहनों की फोटो और ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर भी विधायक ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य किसी तरह की गड़बड़ी, फर्जीवाड़े या दूसरे राज्यों से आने वाली ऐसी फसल को रोकना है, जिसे MSP का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा सकता है। सरकार चाहती है कि MSP का लाभ वास्तविक किसान और हरियाणा की फसल को मिले।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026: सीएम धामी पहुंचे

Panchkula, Haryana:पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग-2026 में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी... पंचकूला में सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नमो क्रिकेट लीग-2026 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित इस आयोजन में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों और आयोजकों से मुलाकात की तथा क्रिकेट लीग के आयोजन की सराहना की। नमो क्रिकेट लीग-2026 के तहत पंचकूला में क्रिकेट मुकाबलों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और लोगों के पहुंचने की उम्मीद है。
0
0
Report

गांधी जयंती पर छिंदवाड़ा में सेवा मेरा योगदान अभियान की शुरुआत

Chhindwara, Madhya Pradesh:गांधी जयंती पर छिंदवाड़ा में सेवा मेरा योगदान अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत आज जिले में स्वच्छता और सेवा गतिविधियों के साथ हुई. जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल के गेट नंबर-1 स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर से हुई. यहां से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान फव्वारा चौक तक पहुंचा. इस दौरान सड़क के डिवाइडर पर रखे गमलों की सफाई भी गई.यहां नाटक मंचन के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया. लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में स्वच्छता का कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया. वहीं भाजपा छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सीपी राय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे.
0
0
Report

Upi के नए नियम

Kanpur, Uttar Pradesh:UPI MDR के नए नियम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे: NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के चीफ ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, कुणाल कलावतिया ने UPI MDR व्यवस्था के ग्राहकों और कारोबारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य UPI भुगतान प्रणाली को मजबूत करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर किसी तरह का अतिरिक्त खर्च न पड़े। कुणाल ने जोर देकर कहा कि उपभोक्ताओं के लिए UPI पहले की तरह मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा, “प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, MDR केवल ₹2,000 से अधिक के पात्र व्यापारिक पेमेंट पर लागू होगा।” प्रत्येक लेनदेन पर 0.4% MDR प्रस्तावित है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेनदेन होगी। उन्होंने ₹2,000 की सीमा को लेकर एक आम गलतफहमी भी दूर की। कलावतिया ने कहा, “₹2,000 की सीमा हर व्यापारी लेनदेन पर लागू होगी, न कि किसी व्यापारी को एक दिन में मिले कुल UPI पेमेंट की राशि पर।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ₹2,000 से कम के कई अलग-अलग लेनदेन पर MDR नहीं लगेगा। छोटे कारोबारियों की चिंताओं को दूर करते हुए, कलावतिया ने कहा कि जो व्यापारी अपने बैंक खाते में हर महीने UPI के जरिए ₹1 लाख तक प्राप्त करते हैं, उन्हें आगे भी कोई MDR नहीं देना होगा। उन्होंने समझाया, “इससे स्थानीय बाजारों में छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटी खुदरा दुकानें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना जारी रख सकेंगे।” शिक्षा, रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और ईंधन जैसे क्षेत्रों में ₹2,000 से अधिक के पेमेंट पर प्रति लेनदेन ₹5 का तय MDR लगेगा। इससे व्यापारियों के लिए खर्च तय और किफायती बना रहेगा। कलावतिया ने आगे बताया कि MDR से मिलने वाली राशि से एक अलग फंड बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल खासकर छोटे शहरों और कस्बों में डिजिटल पेमेंट का बुनियादी ढांचा बढ़ाने और छोटे व्यापारियों के बीच UPI की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन की मानवीय पहल, स्वास्थ शिविर शुरू

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां बाढ़ के विभीषिका के बीच जिला प्रशासन की मानवीय पहल सामने आई है नौतन के मंगलपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है मेडिकल टीम तटबंधों पर शरण लिए पीड़ितों का इलाज कर रहे है उन्हें तत्काल दवा मुहैया कराई जा रही है गर्भवती महिलाओं को भी आयरन की दवा बाटी जा रही है बुखार पेट दर्द सहित तमाम दवाओं का वितरण जांच के उपरांत दिया जा रहा है बुजुर्गों को बीपी की दवा सहित टॉनिक वितरण किया जा रहा है मंगलपुर शिवराजपुर फुलियाखाड़ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम भिजीट कर रही है इलाज के बाद दवा दिया जा रहा है बाढ़ प्रभावित गांवों में तीन तीन एंबुलेंस तैनात किया गया है ताकि किसी की भी स्थिति बिगड़ने पर मरीज को जीएमसीएच भेजा जा सके। डॉक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात है दवा के साथ एम्बुलेंस भी रखा गया है ताकि किसी भी तरह का बाढ़ पीड़ितों को असुविधा न हो वही बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिला प्रशासन हमलोगों के बीच मेडिकल टीम तैनात किया है हमलोग को इलाज के बाद दवा मिल रहा है इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद है।
0
0
Report

शाहजहांपुर पुवायां विधान की जनता ने विकास को लेकर क्या कहा ?

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow9m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। तिराहा चौराहा और चौपाल पर अब सियासी बातें चर्चा के तौर पर होने लगी है। यहां चाय की दुकानों पर अभी किसी पार्टी की बात नहीं हो रही है। बल्कि लोग विकास की बात कर रहे हैं। जी यूपी उत्तराखंड की टीम शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा पहुंची। यह एक सुरक्षित (अनुसूचित जाति) सीट है। यहां से चेतराम लगातार दो बार से बीजेपी से विधायक हैं। इससे पहले वह चार बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं।  हमारे संवाददाता शिव कुमार ने लोगों से बबात की और चुनावी हाल जाना। 6 विधान सभाएं 1 शाहजहांपुर विधान सभा 2 ददरौल विधान सभा 3 जलालाबाद विधान सभा 4 कटरा विधान सभा 5 तिलहर विधान सभा 6 पुवायां विधान सभा यहां सभी 6 विधान सभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पुवायां (सुरक्षित) विधानसभा सीट (संख्या 134) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी चेतराम ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह को 51,578 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। मुख्य परिणाम विवरण: चेतराम (विजेता) भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुल प्राप्त मत 1,29,785, मत प्रतिशत 55.6% उपेंद्र पाल सिंह, समाजवादी पार्टी (SP) कुल प्राप्त मत, 78,207, मत प्रतिशत 33.5% उदयवीर सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) कुल प्राप्त मत, 16,799 मत प्रतिशत 7.2% अनुज कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) कुल प्राप्त मत, 2,493,  मत प्रतिशत, 1.1% कुल मतदाता (Voters) ​निर्वाचन आयोग के आंकड़ों (2022-2024 के अनुसार) के मुताबिक पुवायां विधानसभा में कुल मतदाताओं की स्थिति: कुल मतदाता: लगभग 3,85,622 से 3,87,000   ​पुरुष मतदाता: लगभग 2,06,566   महिला मतदाता: लगभग 1,79,030   थर्ड जेंडर मतदाता: लगभग 26 जनसंख्या (Population) भारत में जनगणना विधानसभा क्षेत्र के बजाय तहसील और नगर स्तर पर प्रकाशित की जाती है। पुवायां क्षेत्र के आंकड़े:   ​पुवायां तहसील (ग्रामीण + नगरीय क्षेत्र): ​2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार पुवायां तहसील की कुल जनसंख्या 6,74,066 थी (जिसमें 3,57,030 पुरुष और 3,17,036 महिलाएं शामिल थीं)।   ​वर्तमान अनुमान के अनुसार पूरे तहसील क्षेत्र की आबादी लगभग 8 लाख के करीब है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई-Sikandra मार्ग पर थार गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

Jamui, Bihar:जमुई-Sikandra मुख्य मार्ग पर चौड़ीहा मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से चौड़ीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि सुगनी देवी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मिर्चा मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लिहाजा घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुई-Sikandra मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया और फरार वाहन के चालक की गिरफ्तारी तथा कार्रवाई की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में मृतका के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां टाउन थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल फरार थार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। दरअसल महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के चीत्कार से सदर अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन बना रहा।
0
0
Report

लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष का देशव्यापी मार्च; SIR और चुनाव आयोग पर आरोप

Patna, Bihar:आज से विपक्षी दलों की ओर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की शुरुआत की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है। देश के कई हिस्सों में आज विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पटना में गांधी मूर्ति के नीचे महागठबंधन के दलों की ओर से प्रदर्शन कर लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र अब नहीं रह गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की ताकत के जरिए इसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजेश राम ने SIR को लेकर कांग्रेस के पूर्व में हुए प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी ने SIR के दौरान चुनाव आयोग के सामने कई सवाल और प्रमाण रखे थे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो कमिश्नरों ने भी इस मुद्दे पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सुमित शशांक ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं, वे लोकतंत्र बचाने की बात नहीं कर सकते। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सोनिया गांधी से माफी मांगने की भी मांग की। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘सेव डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और उनके मतदान के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। एजाज अहमद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आंदोलन जारी रखेगा। चंदन सिंह, जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के नाम पर अपनी कमजोरियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है और SIR का इस्तेमाल राजनीतिक मुद्दे के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं ला पाया है जो यह दावा करे कि वह वैध मतदाता है और SIR के दौरान उसका नाम काटा गया। चंदन सिंह ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही बताते हुए कहा कि गलत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और विपक्ष हार का ठीकरा SIR पर फोड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला अस्पताल में दिखी सादगी और सेवा की झलक

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow15m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। जिला चिकित्सालय झाँसी में गुरुवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल परिवार के कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति और समानता का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. आरके सक्सेना ने सभी से आपसी सौहार्द, समानता और शांतिपूर्ण व्यवहार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बाइट में डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि आज के दिन सभी को महात्मा गांधी के बताए पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का संदेश लेना चाहिए। सुख, शांति और समानता का व्यवहार सभी के साथ करते हुए अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
0
0
Report

गांधी जयंती पर अजमेर में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप: बीपी और शुगर सहित जांच

Ajmer, Rajasthan:मुल्क भर में आज 2 अक्तूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में राजस्थान के शहर अजमेर में भी इस खास मौक़े पर सेहतमंदी और बीमारियों से निजात के लिए तिब्बी कैंप का प्रोग्राम किया गया। अजमेर मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति के सदर सैय्यद रब नवाज़ जाफरी के मुताबिक़ अंदर कोट इलाका में मुफ्त चेकअप और टिटमेंट कैंप लगाया गया। जहां सैकड़ों मरीजों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी जांच और मुफ़्त दवाइयां हासिल की। इस कैंप में बीपी,शुगर,ईसीजी समेत दीगर अमराज का चेकअप किया गया और मुफ़्त दवा भी मुहैया कराई गई। अंदर कोट इलाका के मदरसा में लगे इस कैंप में जयपुर और अजमेर के चेस्ट फिजिशयन, कार्डियोलॉजिस्ट,ईएनटी, न्यूरोलॉजिस्ट,आर्थोपेडिक और स्क्रीन प्रॉब्लम के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने अपनी खिदमत अंजाम दी। बाइट, सैय्यद रब नवाज जाफरी,सदर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर ( काले कपड़े,चश्मा लगाए) बाइट, शेख नावेद चिश्ती,मेंबर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर (काली टोपी) बाइट, हाजी शकील अब्बासी, सदर, राजस्थान अब्बासी भिश्ती समाज ,अजमेर ( सफेद कुर्ता,हल्की काली दाढ़ी) बाइट, डॉक्टर इमरान खान, न्योरोलॉजिस्ट, रेलवे हॉस्पिटल अजमेर ( सफेद शर्ट,चश्मा लगाए )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top