484665
विकलांग लखन यादव ने कलेक्टर से की मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल की मांग
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर जनपद के चिल्हारी गांव में रहने वाले लखन यादव (35 वर्ष), जो जन्म से विकलांग हैं और चलने-बोलने में असमर्थ हैं, ने कलेक्टर से मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल की मांग की है। लखन यादव चिल्हारी-बम्हनगवा रोड पर छोटी सी किराना दुकान चलाकर गुजारा करते हैं। उनकी मां उन्हें सुबह दुकान छोड़ने आती हैं और शाम को वापस ले जाती हैं। लखन यादव को विकलांग पेंशन और खाद्यान्न का लाभ तो मिल रहा है लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और वे कच्चे घर में रहते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भाकीयू महापंचायत: टिकैत उरई में किसानों की समस्याओं के लिए आवाज उठाएंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:उरई में अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों के नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शुक्रवार को उरई में विशाल किसान महापंचायत आयोजित करेगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और बुंदेलखंड में किसानों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। फसल बर्बादी का मुआवजा, फसल बीमा, अन्ना पशुओं की समस्या और खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दे महापंचायत में प्रमुखता से उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि शुक्रवार, 25 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह करीब 11 बजे उरई स्थित राठ रोड गल्ला मंडी पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशाल किसान महापंचायत में जिले सहित बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। बुंदेलखंड में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और फसलों के प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द राहत उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन दैवीय आपदा राहत और फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। महापंचायत में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बुंदंदेलखंड के किसानों के सामने अन्ना पशुओं की समस्या भी गंभीर मुद्दा बनी हुई है। खेतों में घूम रहे अन्ना पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आगामी फसल की बुवाई का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। इसके बावजूद अन्ना पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकना मुश्किल हो रहा है। महापंचायत में गौशालाओं को दोबारा प्रभावी ढंग से संचालित कराने और अन्ना पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई जाएगी। भाकियू का कहना है कि गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को फसल बचाने में राहत मिल सकती है। भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक, महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। चौधरी राकेश टिकैत किसानों से सीधे संवाद कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान, सरकारी राहत और खेती-किसानी से जुड़ी परेशानियों की जानकारी लेंगे。0
0
Report
एटा में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप: पुलिस ने किया जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात व्यक्ति का नहर में बहता मिला शव, नहर में अज्ञात शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की शुरू, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसमी नहर का पूरा मामला.0
0
Report
Advertisement
जालौन में शटर तोड़कर चोरी: साहिल खान गिरफ्तार, मूर्ति समेत चांदी बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर अरेस्ट, पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी साहिल खान को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की बरामद, आरोपी के पास से मूर्ति समेत करीब 123 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात भी हुए बरामद, चोरी की घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दे रही दविश, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने उरई नगर से की आरोपी की गिरफ्तारी।0
0
Report
फतेहपुर गैंगस्टर केस: राजू तिवारी को 7 साल की सजा
Fatehpur, Uttar Pradesh:गैंगेस्टर एक्ट के दोषी को 7 साल की सजा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फतेहपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषी राजू तिवारी उर्फ बालकृष्ण तिवारी को सजा सात वर्ष के सश्रम कारावास के साथ ₹10 हजार अर्थदंड एएसजे-03 गैंगेस्टर कोर्ट ने सुनाया फैसला असोथर थाने में साल 2007 में दर्ज हुआ था गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा0
0
Report
सीवान दरौली लूटकांड: आरोपी जाकिर हुसैन गिरफ्तार, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद
Siwan, Bihar:सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जाकिर हुसैन की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दरअसल, 8 सितंबर को दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। अपराधी बाइक से दुकान पहुंचे थे और दुकानदार से लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर दुकानदार दिलीप वर्मा पर चाकू से हमला किया गया था और फायरिंग भी हुई थी। मौके पर मौजूद दुकानदारों और ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। गंभीर रूप से घायल दिलीप वर्मा को इलाज के लिए पहले दरौली और फिर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद टड़वा बाजार में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार में पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के सफापुर निवासी सगीर मियां के पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को छोटपुर के पास सीवान बाईपास से पकड़ा गया। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद इस लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या और बढ़ गई है। दिलीप वर्मा की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की थी।0
0
Report
Advertisement
गजरौला में स्वदेशी जागरण मंच ने फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को चौपला पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक सुधांशु बिश्नोई एवं जिला संयोजक डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि "अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण और दबाव की राजनीति है। भारत के समाज को अमेरिकी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करके अमेरिका को सबक सिखाना होगा। यही समय है जब हम सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।" खजान सिंह, किरण पाल कश्यप, रवि सैनी, जोगेन्द्र सिंह जाटव, अंकुर नागर, राजीव मित्तल, डॉ. राजीव शुक्ला सहित गजरौला इकाई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
Parashurampuri, Uttar Pradesh:धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के गांव धीयरपुरा रौली बौरी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका (26) पत्नी शोभित कुमार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। मोनिका धोती के सहारे छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना परशुरामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। उसका मायका हरदोई जनपद के कौढा गांव में बताया गया है। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मझौलिया में आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में गुरुवार को प्रखंड स्तर पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक आईसीडीएस निदेशालय, बिहार पटना के पत्रांक 5246, दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिमी चंपारण, बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, सभी महिला पर्यवेक्षिका तथा सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
मऊ की चुनावी चौपाल: योगी के नेतृत्व पर जनता का अटूट भरोसा
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में ज़ी मीडिया की टीम ने मऊ जिले के चुनावी माहौल को टटोलने के लिए जनता के बीच 'चुनावी चौपाल' लगाई। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे, जिसमें विकास, रोजगार और राजनीतिक दलों की स्थिति को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं देखने को मिलीं। चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने चुनाव को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। जहाँ कुछ लोगों का मानना था कि सीटों के समीकरण और उम्मीदवारों के चयन का असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है, वहीं कई लोगों का यह भी कहना था कि वर्तमान सरकार के कामकाज के आगे इन बातों का खास असर नहीं पड़ेगा। बातचीत के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने यह भी रेखांकित किया कि रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका प्रभाव कहीं न कहीं चुनावों पर जरूर देखने को मिल सकता है। जब बात बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की आई, तो लोगों का एक सुर में यह मानना था कि इस बार चुनाव में बसपा का प्रभाव या असर लगभग न के बराबर दिखाई दे रहा है। इसके विपरीत, बातचीत में शामिल कई लोगों ने यह पूरा भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार भी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। तमाम मुद्दों, बहसों और कयासों के बीच मऊ की चुनावी चौपाल का लब्बोलुआब यही रहा कि जनता के एक बड़े वर्ग के मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर अटूट विश्वास है। लोगों ने साफ शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा— असर कुछ भी हो, बाबा जी फिक्स हैं।0
0
Report
एजाज अहमद बोले: बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार क्यों नहीं सख्त?
Patna, Bihar:बिहार में अपराध को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने जमुई और समस्तीपुर में सामने आए मामलों को लेकर बिहार सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एजाज अहमद का आरोप है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं से ऐसा लगता है कि अपराधियों में कानून और प्रशासन का भय कम हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने के स्तर पर जिस तरह की सख्ती दिखनी चाहिए, वह नजर नहीं आ रही है। आरजेडी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि किसी भी वारदात के बाद सरकार में बैठे लोग मामले की दिशा भटकाने के लिए बयानबाजी करते हैं और पूर्ववर्ती सरकार का हवाला देकर अपना बचाव करते हैं। उनका कहना है कि इससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि अपराध के मामलों में कार्रवाई को लेकर भेदभाव या दिशा बदलने की कोशिश से प्रशासनिक कार्रवाई भी प्रभावित होती है और वास्तविक अपराधियों तक पहुंचने में मुश्किल पैदा होती है। हालांकि, ये सभी आरोप आरजेडी नेता एजाज अहमद के हैं। अब सवाल यह है कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है और हालिया घटनाओं में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है。0
0
Report
एमपी में अगले 4 दिन बारिश के आसार; 45 जिलों में वर्षा अलर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी में अगले 4 दिन तक बारिश के आसार भोपाल समेत 45 जिलों में झमाझम बारिश इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया0
0
Report
Advertisement
पलामू के बोंकेया में करमा विसर्जन के दौरान पांच युवकों की मौत, खोज जारी
Babhandih, Jharkhand:पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोंकेया गांव में करमा पूजा के झूर विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच युवकों की मौत के बाद लापता एक युवक के शव की तलाश तेज कर दी गई है। चार युवकों के शव बरामद कल ही बरामद हो चुका था, जबकि हेमंत सिंह के शव की तलाश में NDRF की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि नदी की तेज धारा में शव बह गया है। पुलिस प्रशासन, स्थानीय गोताखोरों और NDRF की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
दिलचस्पी बढ़ी: जम्मू की जर्जर इमारतों के भयावह हालात, मरम्मत पर देनी होगी प्राथमिकता
Jammu, जम्मू के पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों में खड़ी जर्जर इमारतें अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। पक्का डंगा, कच्ची छावनी, उस्ताद मोहल्ला, पीर मिट्ठा, कनक मंडी, पुरानी मंडी और नेहरू मार्केट जैसे इलाकों में कई पुरानी इमारतों की हालत बेहद खराब है। कहीं दीवारों में गहरी दरारें हैं, तो कहीं छज्जे और प्लास्टर जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और सीलन के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। इन इमारतों के आसपास रहने और कारोबार करने वाले लोगों को हर समय किसी हादसे का डर बना रहता है। नेहरू मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि ऐसी इमारतों की समय रहते मरम्मत होनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समाधान निकाला जा सके। वहीं, कस्टोडियन संपत्तियों में रहने वाले लोगों की भी यही शिकायत है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से जर्जर मकानों की समस्या से परेशान हैं। कुछ इमारतें तो पूरी तरह गिरने की कगार पर पहुंच चुकी हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मामले में वक्फ सदस्य एडवोकेट सोहेल काज़मी ने भी स्थायी समाधान की जरूरत बताई। उनका कहना है कि वक्फ और कस्टोडियन की जितनी भी संपत्तियां हैं, उनके विवाद और रखरखाव से जुड़े मामलों का स्थायी हल निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से राजस्व से जुड़ा मामला है और सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि जर्जर इमारतों का सर्वे कराया जाए, खतरनाक भवनों की पहचान हो और जहां जरूरी हो वहां मरम्मत या सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ पुरानी इमारतों का नहीं, बल्कि इन इमारतों के बीच रहने और रोज गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का भी है।0
0
Report
बिहार विधान परिषद: जन सुराज ने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का बड़ा खुलासा
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने तीन और समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जन सुराज ने विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए अपने घोषित उम्मीदवारों की संख्या आठ कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।0
0
Report
Advertisement
