रीवा के गणमान्य लोगों ने किए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के किला मंदिर में किए दर्शन
Umaria, Madhya Pradesh:कृष्ण जन्माष्टमी पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व स्थित रामजानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। महाराजा रीवा, विधायक दिव्यराज सिंह और मीना सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र जैन, एसपी निवेदिता नायडू, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल समेत कई अधिकारियों ने दर्शन किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की, जिसमें हाथी को भी तैनात किया गया। यह मंदिर साल में केवल जन्माष्टमी पर खुलता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
