icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खराब मौसम में पर्यटक कार नहर में पलटी, चार युवक सुरक्षित बचाए गए

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है... यहाँ खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते एक कार गहरी नहर मे जा गिरी... हादसा उस वक्त हुआ जब चकराता से घूमकर लौट रहे लखनऊ के चार पर्यटकों से भरी ये एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बह रही नहर में जा गिरी... इस हादसे मे कार के अंदर बैठे युवको की सांसें कुछ समय के लिए अटक गईं... इस खौफनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई... घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खराब मौसम और बारिश के बीच पानी से लबालब इस नहर मे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया... पहले लखनऊ के इन चारों पर्यटकों को रेस्क्यू टीम ने डूबी हुई कार से सुरक्षित बाहर निकाला और उसके बाद पर्यटकों की कार को भी क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकाल लिय गया... जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर मानसनगर निवासी अनुराग यादव, देवांश सिंह, सत्यम कुमार और ऋषिकांत त्रिपाठी चकराता घूमने के बाद वापस डुमेट बाढ़वाला मे मौजूद होटल मे लौट रहे थे...इसी दौरान खराब मौसम और बारिश के चलते सड़क के बाहर बह रही नहर का अंदाजा नहीं लग पाया...जिसके चलते पर्यटकों से भरी ये कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी... हादसे के बाद कार पानी के तेज बहाव में फंस गई... कार के भीतर बैठे युवक मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगे और इसी अफ़रा-तफ़री के बीच आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी... जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची... बारिश और अंधेरे के बीच जवानों ने रस्सियों के सहारे जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में नहर में फंसी कार को भी बाहर खींच लिया गया। इस खौफनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया...गनीमत रही कि समय रहते राहत टीम मौके पर पहुंच गई...वरना ये हादसा जानलेवा भी हो सकता था...
0
0
Report

दिल्ली में जल संकट गहरा, यमुना जलस्तर कम; पानी के लिए लोग मटका लेकर प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली प्रचंड गर्मी के चलते यमुना का जलस्तर काफी कम हो गया है जिससे दिल्ली में जल संकट बना हुआ है दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर पानी नहीं आ रहा और कहीं आ रहा है तो काफी गंदा पानी की संकट को लेकर दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा के विजयनगर में आज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मटका लेकर प्रदर्शन किया गया इनका कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है और इसकी वजह से इनको आज मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ गया है महिलाओं का कहना है कि हमें पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है ऐसे में क्या सारी पेंशन हम अपनी खरीदने में लगा दें हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा जल संकट को लेकर कल एक बैठक की गई थी लेकिन जिस तरह से लगातार गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में यमुना का जलस्तर भी काफी कम हो गया है तो दिल्ली में जल संकट बढ़ता ही जा रहा है
0
0
Report

रोहतास में पिकअप की टक्कर से 40 वर्षीय संतोष साह की मौत

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के संझौली से है। जहां संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव के पास एक पिकअप वैन की चपेट में आने से 40 वर्षीय संतोष साह की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक संतोष बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कंडाडीह के रहने वाले थे। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संझौली जा रहे थे। इसी دوران एक मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी मिली कि लगभग 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मैजिक गाड़ी उन्हें घसीटते हुए लेकर चली गई। लोगों ने मैजिक को घेर कर रोका तथा संतोष साह को इलाज के लिए पहले संझौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन इसी दौरान संतोष साह की मौत हो गई। बताया जाता है कि संतोष साह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बैरी गांव के पास नित्य क्रिया के लिए गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। तभी एक मैजिक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी बाद में उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी。
0
0
Report
Advertisement

गोमांस तस्करी मामले में अतीक अहमद की 168 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Moradabad, Uttar Pradesh:गोमांस तस्करी मामले में संलिप्त गैंगस्टर अतीक अहमद के विरुद्ध बिजनौर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत लगभग 168 करोड़ 13 लाख 32 हजार 600 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई जिला जालौन जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा भेजी गयी आख्या के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर जसजीत कौर द्वारा कुर्की के आदेश जारी किये गए हैं। जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अतीक अहमद पुत्र मोहम्मद उमर एवं उसके गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जालौन जिले में अभियोग पंजीकृत है। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गोमांस तस्करी, फर्जी दस्तावेजों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित किया गया तथा उसी अवैध धन से विभिन्न संपत्तियां खरीदी गईं। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा जनपद बिजनौर के सहसपुर कस्बे के स्थित ग्राम याकूबपुर क्षेत्र में खरीदी गई भूमि तथा निर्मित ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस का मूल्यांकन कराया गया, जिसमें भूमि एवं भवन का कुल मूल्य लगभग 168.13 करोड़ रुपये आंका गया। जांच में यह संपत्ति अपराध से अर्जित धनराशि से निर्मित पाई गई, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की गई है। बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने इस फैक्ट्री को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इस फैक्ट्री पर जिला प्रशासन जालौन और बिजनौर की संयुक्त टीम कुर्की के आदेश का पालन करती नजर आयेगी। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संगठित अपराध, गो-तस्करी, अवैध कारोबार तथा अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी ताकि जनपद में कानून का राज और अधिक सुदृढ़ हो सके।
0
0
Report

मोदी जी ने मन की बात में देश को जोड़ा, रोजगार और खेल का संदेश

Noida, Uttar Pradesh:देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पूरे विश्व के अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जो हर माह देश की जनता के साथ बात करते हैं और पूरे विश्व में किसी देश में ऐसा है ही नहीं। बहुत पहले एक बार। अमेरिका के राष्ट्रपति ने लगभग इस बात को भी 6070 साल से ज्यादा हो गए। तब वो उन्होंने एक एपिसोड शुरू किया था जिसमें वो साल में एक बार रेडियो के माध्यम से अमेरिका के लोगों से बात करते थे। हमारे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 134वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात का और इससे जनता के साथ जुड़ने के अलावा पूरे देश के छोटे छोटे इलाकों में जो छोटी, छोटी, महत्वपूर्ण घटनाएं होती हैं उसका उल्लेख करते हैं। चाहे आज उन्होंने जो 100 मीटर में हमारे दो धावकों ने गुरिंदर वीर सिंह और उसके एक और साथी ने नेशनल रिकॉर्ड दो बार तीन बार तोड़ा उसको 2 दिन के अंदर क्या आप सोचिए एक छोटी सी बात आम。 गर्मी को दूर करने के लिए जो हमारा स्थानीय देसी कूलेंट्स है, चाहे वो आम पन्ना हो, चाहे वो कोकण का जूस हो, बेल पत्थर का जूस हो लेकिन वो साथ साथ हमारी इकॉनमी के भी बड़े घटक है तो ऐसी छोटी छोटी बातों को लेकर के जब प्रधानमंत्री जी पूरे देश को जोड़तें हैं ये उनका देश के प्रति भी और देशवासियों के प्रति भी एक प्रतिबद्धता दिखाता है। ये मन की बात के जो एपिसोड है, मैं समझता हूँ। आज ये ऐसा इवेंट बन गया है पूरे देश में की। हर व्यक्ति जो एक समय रामायण को देखा करते थे, आज मन की बात。 मास के अंतिम रविवार में प्रधानमंत्री जी को सुनने के लिए पूरा देश इकट्ठा होता है।
0
0
Report

टोंक में ऑनलाइन सट्टे नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तारी, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

Tonk, Rajasthan:टोंक में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी हिरासत में; 6 करोड़ से अधिक का हिसाब किताब बरामद एंकर...टोंक में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जिला विशेष टीम (DST) और पुरानी टोंक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशव्यापी सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के मकान पर छापेमारी की。 पुलिस जांच में सामने आया कि टोंक में बैठकर पूरे राजस्थान में ऑनलाइन पर्ची सट्टे का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं。 कार्रवाई के दौरान पुलिस को 26 मोबाइल फोन, 14 कैलकुलेटर, एक टेबलेट फोन तथा हिसाब-किताब से संबंधित 7 डायरियां भी मिली हैं। प्रारंभिक जांच में फोन-पे के माध्यम से 6 लाख 41 हजार रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड सामने आया है, जबकि बरामद दस्तावेजों में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े 6 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का हिसाब-किताब मिला है。 पुलिस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है。 बाइट 01 पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा
0
0
Report
Advertisement

रामगंगा नहर में डूबे 15 वर्षीय रिहान की तलाश जारी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूब गया जिसकी घंटतलाश में में पुलिस और गोताखोर जुटे हैं, बताया गया कि किशोर बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और यहां अपनी नानी के घर छुट्टियों में घूमने के लिए आया था अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजनौर जिले के हल्दौर निवासी 15 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान रामगंगा पोषक नहर में नहाते समय डूब गया। रिहान अपने मामा के घर आया हुआ था और दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि बिलना पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नौगावां सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन रिहान का कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर नहर में लगातार सर्च अभियान चलाकर किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

मन की बात: मोदी ने गर्मी में जल संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी मन की बात भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी रहे मौजूद भीषण गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा और सतर्कता का दिया संदेश भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान पर जताया गर्व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर दिया विशेष जोर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक रहे मौजूद एंकर- भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना..रेनवाल रोड स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भीषण गर्मी को लेकर नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। साथ ही जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने और प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने के प्रयासों से जुड़ने का संदेश भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

गहलोत पुष्कर के चिंतन शिविर में शरीक, बच्चों के साथ सेल्फी लेते हुए स्वागत

Ajmer, Rajasthan:प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पुष्कर के तिलोरा ग्राम के रिज़ॉर्ट में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के चिंतन शिविर में शिरकत करने पहुंचे. पुष्कर से पूर्व तिलोरा गांव पर उनका बच्चों, ग्रामीणों सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर गहलोत पूरे आत्मीय नजर आए जहाँ उन्होंने बीच मार्ग अपना वाहन रोककर उनके स्वागत के लिए खड़े बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई. इस मौके पर कई कांग्रेसी नेताओं ने गहलोत का माला और सफा पहनकर स्वागत भी किया. शिविर स्थल पहुंचे गहलोत का यहां भी जोरदार स्वागत किया गया. गौरतलाप है कि कल शिविर का समापन होगा और समापन सत्र को आईसीसी के वरिष्ठ नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. 10 दिवसीय संगठन सृजन एवं चिंतन शिविर में दिल्ली और राजस्थान के संगठन जिला अध्यक्षों को कांग्रेस की रीति नीति से आमजन को अवगत कराकर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है इस प्रशिक्षण को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर कांग्रेस में एक नई जान फूंकने की कवायत शुरू की है
0
0
Report
Advertisement

नवादा में बीजेपी के नए प्रदेश मंत्री संजय मुन्ना का विशाल स्वागत

Nawada, Bihar:BJP प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब नवादा परिषदन आज भगवा रंग में सराबोर हो गया. BJP के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से जोरदार स्वागत किया. जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पूरा जिला संगठन एकजुट नजर आया. मेहता जी ने मंच से कहा, "संजय मुन्ना ABVP से निकले हुए जमीनी कार्यकर्ता हैं. जिलाध्यक्ष से लेकर कई पदों पर काम कर चुके हैं. प्रदेश मंत्री बनना नवादा जिले के लिए गौरव की बात है. उनके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा." साधारण कार्यकर्ता पर बड़ा भरोसा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने भावुक होकर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके लिए मैं PM नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, CM सम्राट चौधरी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने संकल्प लिया, संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरूंगा. BJP की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना अब मेरा लक्ष्य है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top