icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow28 Sept 2024, 02:35 am

मझखेता गांव में चरवाहों का सम्मेलन, बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने किया जागरूक

Manpur, Madhya Pradesh:

मानपुर रेंज के मझखेता गांव में बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के प्रबंधन ने सीमावर्ती ग्रामों के चरवाहों का सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना था, क्योंकि क्षेत्र में जंगली जानवर, जैसे बाघ और तेंदुआ, मवेशियों को अपना निशाना बनाते हैं, जिससे चरवाहों पर खतरा बढ़ जाता है। सम्मेलन में मढऊ, मझखेता, देवरी, बड़खेरा, दमना, और अन्य गांवों के पुरुष और महिला चरवाहों ने उप संचालक पी के वर्मा के समक्ष अपनी समस्याएं साझा की। इस पहल से चरवाहों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चिराग पासवान: योगी के साथ पापा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि — गहरा रिश्ता उजागर

Noida, Uttar Pradesh:युवा बिहारी चिराग पासवान पापा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर पापा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर पापा को श्रद्धांजलि देना मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सम्मान का क्षण है। यह इस बात का प्रमाण है कि पापा और मुख्यमंत्री जी के बीच का रिश्ता केवल सार्वजनिक जीवन तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें व्यक्तिगत स्नेह, सम्मान और आत्मीयता भी थी। मैं अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में ठेला विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल, जयपुर रिफर

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके के तहसील के सामने गली में ठेला लगाने के बीच कचरा डालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक ठेला लगाने वाले युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी इलियास ने कहासुनी के बाद मोहम्मद रब्बानी पर चाकू से करीब पांच बार वार किए। हमले में मोहम्मद रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गया और चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रब्बानी और आरोपी इलियास दोनों सीकर शहर के तहसील कार्यालय के सामने वाली गली में ठेला लगाते हैं। गुरुवार दोपहर को कचरा डालने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो चाकूबाज़ी तक पहुंच गया। इस दौरान इलियास ने चाकू निकालकर रब्बानी पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजन और मोहल्लेवासियों ने अस्पताल पहुँचकर स्थिति की जानकारी दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी।
0
0
Report

कोटपूतली में कांग्रेस का काला दिवस: प्रशासन-चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली....कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन के तहत कोटपूतली मे भी पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोटपूतली-बहरड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इस दिन को 'काले दिवस' के रूप में मनाते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश भर में करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं और चुनावों में धांधली की जा रही है। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों और नगर परिषद प्रकरणों का उदाहरण देते हुए नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा विपक्षी प्रत्याशियों को डराने-धमकाने और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन अब आम जनता और कानून-व्यवस्था की रक्षा करने के बजाय केवल सत्ताधीशों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्रियों -स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और संविधान के लिए कुर्बानियां दी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और देश के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने और हर प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार है। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा。
0
0
Report

यूनिफॉर्म को लेकर सरदारशहर स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप, भारी हंगामा

Churu, Rajasthan:सरदारशहर के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. विद्यार्थियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में परिजन भी विद्यालय पहुंच गए. विद्यार्थियों और परिजनों का आरोप है कि शिक्षक गौरीशंकर ने बिना यूनिफॉर्म स्कूल आने की बात को लेकर विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. परिजनों का कहना है कि बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. विद्यार्थियों ने बताया कि आज विद्यालय में यूनिफॉर्म से छूट का दिन था, जिसके चलते वे बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंचे थे. उनका कहना है कि उन्होंने शिक्षक से अगली बार यूनिफॉर्म पहनकर आने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने उनकी बात नहीं मानी और कई विद्यार्थियों के साथ डंडे से मारपीट की. विद्यार्थियों के अनुसार, मारपीट के दौरान एक विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. बाद में परिजनों के पहुंचने पर उसे घर ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर विद्यार्थियों के परिजन भी विद्यालय पहुंचे. बच्चों के शरीर पर चोट के कथित निशान देखकर परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, किसी शिक्षक को उनके साथ मारपीट करने का अधिकार किसने दिया? वहीं पूरे मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में आज ऐसा कोई मामला हुआ ही नहीं. मामले को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष सोनगरा ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. हालांकि, उनके सामने विद्यार्थियों की कथित मारपीट के वीडियो दिखाए जाने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में सप्ताह में एक दिन यूनिफॉर्म से छूट का दिन निर्धारित होता है और उस दिन विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म के स्कूल आ सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है? कि विद्यार्थियों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग संबंधित शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है? वहीं विद्यार्थियों ने शिक्षक गौरीशंकर को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटाने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी: कांग्रेस ने वोट बचाओ मार्च से चुनाव आयोग पर भारी आरोप लगाए

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन जागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की,जन जागरण मार्च बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाला गया। एसडीएम कोर्ट पहुंचने के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया,इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और वोट से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं के चलते आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी。
0
0
Report

जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण पर मुकदमा, दो नामजद समेत तीन आरोपी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा जौनपुर में 10 वर्षीय बालक के अपहरण से हड़कंप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा , जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव में स्कूल जाते समय 10 वर्षीय बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है。 गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी के अनुसार उनका करीब 10 वर्षीय पुत्र दिवाकर घर से भरसठ स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के लिए निकला था। आरोप है कि शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज पुत्र इलियास अपने एक अज्ञात साथी के साथ बालक को अपने साथ ले गया。 परिजनों का कहना है कि अरबाज पहले भी उनके गांव और घर के आसपास आता-जाता था। महिला ने एक अन्य ग्रामीण पार्वती देवी पर भी घटना से जुड़ी जानकारी होने का संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर साजिश के तहत बालक को गायब किया है。 बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बालक की मां ने रामपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी。 तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपालापुर निवासी अरबाज, गढ़वा हेमराज निवासी पार्वती देवी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बालक की तलाश के साथ ही नामजद आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
0
0
Report

भाजपा पंचायत चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी, जीत का दावा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनाव 2026 बीजेपी पंचायत चुनावों को लेकर जारी करेगी घोषणा पत्र。 11 अक्टूबर को जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र。 सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे जारी。 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायत चुनावों में जीत का दावा किया。 कहा—पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा。 जमीनी स्तर पर हमने संगठन को मजबूत किया。 प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा काम किया。 संकल्प पत्र में जनता को विकास के संकल्प बताएंगे。 ग्रामीण क्षेत्र में भी शहर की तरह सुविधाएं देंगे。 हम जो कहते हैं, वो कर के दिखाते हैं
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुलिस से भिड़ंत और CEC हटाने की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में आज कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और गोंडा कांग्रेस कार्यालय से हाथों में झंडा लेकर गोंडा उतरौला मार्ग पहुंचे। कलेक्ट्रेट की तरफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ना चाहा लेकिन नगर कोतवाली पुलिस ने रोक लिया। विरोध के दौरान कलेक्ट्रेट जाने के लिए अड़े कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद गरमाए नेताओं में से गोंडा सदर प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं, जिन्हें महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव ने हटाया। कांग्रेस पार्टी ने आज गोंडा कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च का आयोजन किया था, लेकिन कई कांग्रेसियों को सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर हाउस अरेस्ट करके रखा गया है।
0
0
Report

उन्नाव में सपा का पैदल मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, अंबेडकर प्रतिमा के पास लिया संविधान बचाने का संकल्प उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दो दिन पूर्व जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को भी उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हो रहे कथित प्रयासों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों, दलितों और पिछड़ों को समान न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व सांसद अनु टंडन ने पत्रकारों से बातचीत में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को हटाया जाना चाहिए, उसके बाद यह देखा जाएगा कि किसे जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली भाजपा कार्यालय जैसी नजर आ रही है, न कि समाज के हित में। अनु टंडन ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो समाजवादी पार्टी का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग परेशान है और इन मुद्दों पर गंभीरता से बात होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी के ‘अबकी बार 300 पार’ के दावे पर अनु टंडन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी जीतती रही है और आगे भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा कथित तौर पर वोटों की चोरी कर चुनाव जीतती है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि गलत हो रहा है तो उसका विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष विरोध की भाषा समझने को तैयार नहीं है। वहीं, सांसद साक्षी महाराज को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सांसद अनु टंडन ने कहा कि साक्षी महाराज हमारे बड़े हैं और वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील की कि पत्रकार भी देश के नागरिक हैं और मीडिया कर्मियों के साथ हुई कथित अभद्रता के खिलाफ उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा ने उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में जिसका पलड़ा भारी होता है, उसकी तारीफ करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज कोई नया काम नहीं कर रहे हैं। पैदल मार्च के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top