icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow16 Oct 2024, 02:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ खंडित, कार में तोड़फोड़ फैल गई

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार दिल्ली नैशनल हाईवे पर कांवड़ खंडित होने पर विवाद, गुस्साए शिवभक्तों ने कार में की जम कर तोड़फोड़। हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कार से दूसरे शिवभक्त की कांवड़ टकराकर खंडित होने की बात सामने आई। कांवड़ खंडित होते ही मौके पर विवाद बढ़ा और आक्रोशित कांवड़ियों ने संबंधित कार को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग भी कांवड़ यात्रा से लौट रहे थे, घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में शिवभक्त जुट गए। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ियों को ठंडा पेयजल और आम देकर यात्रा में सुरक्षा का भरोसा कराया

Saharanpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जनकपुरी पुलिस ने जनपद से गुजर रहे कांवड़ियों का स्वागत किया। पुलिस टीम ने शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई तथा उन्हें ठंडा पेयजल और मीठे आम वितरित किए, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके। जलपान और विश्राम के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए सकुशल रवाना हुए। सहारनपुर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और हरसंभव सहायता के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में डिवाइडर पर चढ़ी बस, यात्रियों में हड़कंप, घायलों के बिना राहत

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर उदयपुर रोड स्थित जाना मेड़ी बस स्टैंड के पास रात को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई. बस डिवाइडर पर चढ़ते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. कई यात्री घबराकर अपनी सीटों से उठ गए, हालाँकि राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बस को सुरक्षित हटाने और यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि डिवाइडर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

गृह क्लेश से जिम संचालक ने खुद को गोली मारी; व्हाट्सऐप संदेश से मामला खुला

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी 55 वर्षीय जिम संचालक एवं बालाजी कॉलेज ऑफ लॉ में क्लर्क के पद पर कार्यरत देवदत्त शर्मा ने कथित तौर पर अपने ही घर में लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही पास में स्थित जिम में व्यायाम कर रहे युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवदत्त शर्मा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देवदत्त शर्मा गांव में अपने घर पर ही 'द रॉक जिम' का संचालन करते थे। देर शाम को वह रोज की तरह कॉलेज से घर लौटे, भोजन किया और उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मामलے की जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से कुछ समय पहले देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को व्हाट्सऐप पर एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने गृह क्लेश का जिक्र किया था। इसी संदेश को पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश आत्महत्या की वजह प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस सभी तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव सलेमपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन की प्रतिनिधि

Almora, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा निवासी एनसीसी की युवा आपदा मित्र कैडेट गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। देशभर से इस कार्यक्रम के लिए केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिनमें उत्तराखंड से गर्विता शामिल हैं। वह इस समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता भाकुनी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की युवा आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षित गर्विता का चयन उत्तराखंड के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
0
0
Report

हरियाणा भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया और आईटी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी में लक्ष्मण यादव, सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, दीपक मंगला, लतिका शर्मा, जवाहर सैनी, अशोक गुर्जर और रविंद्र बलियाला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता और वेद फुल्ला को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अमित दहिया को युवा मोर्चा, ऋचा पाहवा को महिला मोर्चा, महेश चौहान को किसान मोर्चा, सुनील सैनी को ओबीसी मोर्चा, अजय खुंडिया को एससी मोर्चा और डॉ. अवनीत वढैच को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
0
0
Report

अमरावती में बाढ़ से 72 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें प्रभावित, मुआवजे की मांग

Amravati, Maharashtra:अमरावती जिल्ह्याला अतिवृष्टीचा फटका; 72 हजार क्षेत्र बाधित, शेतकरी संकटात, भरपाईची मागणी अमरावती जिल्ह्यात गेल्या दोन दिवस झालेल्या मुसळधार पावसामुळे शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. अतिवृष्टीमुळे तब्बल ७२ हजार हेक्टरपेक्षा अधिक क्षेत्रातील पिकांना फटका बसल्याचा कृषी विभागाचा प्राथमिक अहवाल आहे. सर्वाधिक नुकसान नांदगाव खंडेश्वर आणि मोर्शी तालुक्यात झाले आहे. सोयाबीन, कापूस, तूर, मका, संत्रा तसेच भाजीपाला पिके पाण्याखाली गेली आहेत. अनेक शेतांमध्ये पाणी साचल्याने पिके पिवळी पडू लागली असून उत्पादनावर गंभीर परिणाम होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. अतिवृष्टीमुळे नदी नाल्यांना पूर आला आहे. अनेक ठिकाणी शेतातील बांध फुटले, विहिरी खचल्या आणि शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. प्रशासनाने बाधित भागांची पाहणी सुरू केली असून पंचनाम्यांना गती देण्याच्या सूचना देण्यात अल्या आहेत. दरम्यान, नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना तातडीने आर्थिक मदत आणि भरपाई जाहीर करण्याची मागणी विविध शेतकरी संघटनांकडून करण्यात येत आहे.
0
0
Report
Advertisement

मोदी के बयान पर संदीप देशपांडे का सवाल: राम मंदिर चोरी पर माफ़ी?

Chendhare, Maharashtra:तुमच्याकडे माफी मागितली कुणी ? ...... RAM मंदिरात चोरी करणाऱ्यांना माफ करणार का ? पंतप्रधानांच्या वक्तव्यावर संदीप देशपांडे यांचा सवाल ....... पंतप्रधान व्हिक्टिम कार्ड खेळताहेत ....... अँकर - आपल्याबद्दल अप शब्द वापरणाऱ्यांना माफ केलं या पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वक्तव्यावर मनसे नेते संदीप देशपांडे यांनी टीका केलीय. पंतप्रधान व्हिक्टिम कार्ड खेळत असल्याचं ते म्हणाले. तुमच्याकडे माफी मागितली कुणी असं म्हणत राम मंदिरात चोरी करणाऱ्यांना माफ केलं ka असा सवाल त्यांनी उपस्थित केला आहे. बाईट - संदीप देशपांडे, मनसे नेते
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के स्कूल में शिक्षिका भारती सुमन के ट्रांसफर पर बच्चों का रोना वायरल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के स्कूल में शिक्षिका भारती सुमन के ट्रांसफर पर बच्चों का रोना वायरल एंकर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मल्हीपुर में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। विद्यालय की शिक्षिका भारती सुमन के स्थानांतरण की चर्चा सुनते ही विद्यालय के बच्चों में गम का माहौल छा गया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बच्चों को मैडम के ट्रांसफर की खबर मिली। सभी बच्चे रोने-बिलखने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों छात्राएं शिक्षिका भारती सुमन से लिपटकर फूट-फूट कर रो रही हैं। कोई उनका हाथ पकड़े हुए है तो कोई साड़ी का आंचल। शिक्षिका भी बच्चों को गले लगाकर उन्हें समझा रही हैं, चुप करा रही हैं, लेकिन बच्चों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लगभग एक घंटे तक विद्यालय परिसर में यही दृश्य बना रहा। बच्चों का रोना-चीखना सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। यह दृश्य गुरु-शिष्य के अटूट प्रेम का जीता-जागता उदाहरण है। वास्तव में भारती सुमन ने अपने कर्तव्य और निष्ठा से बच्चों के दिल में यह जगह बनाई है। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी बताया कि मैडम भारती सुमन समाज के लिए एक प्रेरणा हैं और उनका पढ़ाने का तरीका बच्चों को काफी पसंद है। स्कूली बच्चों का बताना था कि यह हमारी दूसरी मां है। मैडम के बिना स्कूल सुना सा रहेगा, मैडम पढ़ने के साथ-साथ मां की तरह मानती थी। वहीं शिक्षिका भी भावुक होकर रो पड़ी और कहा कि मेरा स्थानांतरण का जानकारी बच्चों को चल गया। इसके बाद से सभी क्लास के बच्चे रो पड़े। हम 23 साल से अधिक इस स्कूल में शिक्षिका के पद पर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई शिक्षिका और छात्रों के इस प्रेम की सराहना कर रहा है। बाइट : भारती सुमन,शिक्षिका बाइट : सचिन कुमार,छात्र बाइट : छात्रा
0
0
Report

यूपी में हाई अलर्ट: कांवड़ मार्गों और सरकारी स्थलों पर सुरक्षा बढ़ी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सूत्रों के अनुसार इंटेलीजेंस इनपुट के बाद यूपी अलर्ट पर। यूपी के प्रमुख स्थल और कांवड़ मार्गों की सुरक्षा बढ़ाई गई। सीरियस खुफिया इनपुट के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनपुट के मद्देनजर महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अलर्ट जारी होने के बाद प्रदेशभर में व्यापक सुरक्षा समीक्षा शुरू कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, सघन वाहन चेकिंग करने तथा संभावित संवेदनशील स्थलों पर एंटी-सैबोटाज उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और वाराणसी के पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।इन शहरों में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश से गुजर रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस गश्त बढ़ाने तथा लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और स्थानीय खुफिया तंत्र को भी कांवड़ यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को अधिकतम सतर्कता बरतने को कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, होटल, लॉज और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों की निगरानी तथा सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी फील्ड अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखने और किसी भी खुफिया इनपुट पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top