484661
उमरिया में भारत बंद हुआ बेअसर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में 21 अगस्त को आरक्षण के विरोध में भीम आर्मी, ओबीसी महासभा और अन्य संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर बेअसर रहा। जिले में प्रातः से ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए थे, लेकिन बंद का आह्वान नागरिकों के बीच प्रभावी नहीं रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और मदद
Noida, Uttar Pradesh:12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल-बैग एवं स्टेशनरी हेतु उनके अभिभावकों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. का निष्पादन एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का सम्मान समारोह0
0
Report
दिल्ली के मानसून के लिए सरकार की तैयारी: 243 पंप, 41 नाव, 77 नाले साफ
Noida, Uttar Pradesh:मानसून के आते ही दिल्ली के पॉश इलाकों की तस्वीर कुछ ऐसी हो जाती थी ... मानसून शुरू होते ही वह तस्वीर सभी जगह देखने को मिलती थी. तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता था कि दिल्ली जलभराव से पानी के अंदर डूब जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए अब सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि मॉनसून से पहले दिल्ली सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए 243 से ज्यादा पंप, 41 बोट, थ्री-टियर अलर्ट सिस्टम और सेंट्रल कंट्रोल रूम तैयार किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में नोडल अफसर तैनात कर जवाबदेही भी तय की गई है. दिल्ली में मॉनसून की पहली बारिश लोगों को गर्मी से राहत तो दी है. लेकिन इसके साथ जलभराव की चिंता भी बढ़ गई है. पिछले कुछ सालों में भारी बारिश के दौरान कई सड़कें पानी में डूब गई थीं और लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा था. कहीं सड़कें तालाब जैसी दिखीं तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए थे. इस बार ऐसी परेशानी दोबारा न हो, इसके लिए दिल्ली सरकार ने पहले से ही पूरी तैयारी शुरू कर दी है. सरकार ने 'फ्लड कंट्रोल ऑर्डर-2026' लागू किया है. जिसके तहत ग्राउंड लेवल से लेकर कंट्रोल रूम तक कई इंतजाम किए गए हैं. ताकि भारी बारिश के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो. दावा यह है कि बारिश का पानी सड़कों पर जमा न हो, इसके लिए इस बार बड़े स्तर पर काम किया गया है. दिल्ली के 77 बड़े नालों की पूरी सफाई कराई गई है. नालों की गहराई बढ़ाने के लिए उनमें से 30 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गाद निकाली गई है. इसके अलावा पानी निकालने के लिए 243 से ज्यादा हैवी पंप तैयार रखे गए हैं. किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए 41 नावें भी रिजर्व रखी गई हैं. वहीं किराड़ी, मुंडका और बुराड़ी जैसे संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली में भारी वर्षा होने पर सरकारी दावे टिकेंगे या नहीं.0
0
Report
प्रतापगढ़ में नीम के पेड़ से युवक का शव मिला; इलाके में सनसनी
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर पट्टी कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक का नीम के पेड़ से लटकता मिला शव चांदपुर चौमरी गांव में युवक की मौत से फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम मृतक मनजीत गौतम ने चार दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास, उस समय बाल-बाल बची थी जान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस मामले की गहराई से कर रही है छानबीन。0
0
Report
Advertisement
चुटिया में मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पूर्व प्रेमी राहुल गुप्ता गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में 31 मई को हुई मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस महिला पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। वही जांच में तथ्य सामने आया कि महिला लव ट्राइंगल में थी जिसकी जानकारी मिलने के बाद राहुल ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। 31 मई को चुटिया थाना क्षेत्र में रानी कुमारी का शव उसके ही बिस्तर पर पड़ा मिला। शव की प्राथमिक जांच के बाद यूडी केस चुटिया थाने में दर्ज किया गया था जिसके बाद शव के पोर्स्टमार्टम में महिला के अन नैचुरल डेथ की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस रजिस्टर करते हुए जांच शुरू की और मामले में महिला के पूर्व प्रेमी राहुल गुप्ता को टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वही ये जानकारी सामने आई कि राहुल को शक था कि मृतिका का किसी और के साथ एजीआर है जिसके कारण ही राहुल ने पहले दो दिनों तक रानी की रेकी की और फिर महिला की गल घोंटकर हत्या कर फरार हो गया।0
0
Report
एसएमएस अस्पताल के मेडिकल ज्यूरीस्ट विभाग के HOD डॉ. नंद लाल डिसानिया ने किया आत्महत्या
Jaipur, Rajasthan:एसएमएस अस्पताल से बड़ी खबर। मेडिकल ज्यूरीस्ट विभाग के HOD डॉ. नंद लाल डिसानिया ने किया सुसाइड। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। निजि अस्पताल में उपचार के दौरान मौत। पार्थिव देह एसएमएस अस्पताल लिए जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं है। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।0
0
Report
ED की छापेमारी: पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर PMLA जांच तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:The Directorate of Enforcement (ED), Allahabad Zonal Office, conducted search operations on 08.07.2026 under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002, at multiple premises in Jhansi and Lucknow in connection with an ongoing investigation against Shri Deep Narayan Singh Yadav, former MLA and his associates. The investigation is based on an ECIR registered by ED on the basis of an FIR of the Uttar Pradesh Vigilance Establishment relating to alleged possession of disproportionate assets by the former MLA. Preliminary investigation has revealed the generation and laundering of proceeds of crime through a network of companies and LLPs engaged in real estate, construction and other businesses. The case also involves allegations relating to various scheduled offences (more than 23 FIRs) under the PMLA. During the course of today's search operations, various incriminating documents, digital devices and records relating to movable and immovable properties, financial transactions are being examined to trace the proceeds of crime and identify the persons involved in the laundering of such proceeds. Further investigation is under progress under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act, 2002.0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद सेक्टर-8 मालखाने के हथियार चोरी: अदालत ने चौधरी की अग्रिम जमानत खारिज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर 8 थाने से हथियार चोरी मामले में पुलिस के दावों पर उठे सवाल, अदालत में बदले बयान फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना मालखाने से 32 सरकारी हथियार चोरी होने के मामले में पुलिस मीडिया में लगातार सभी हथियार बरामद होने का दावा करती रही, लेकिन अदालत में पेश किए गए तथ्यों में अलग तस्वीर सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है。 दरअसल, राजस्थान के तिजारा क्षेत्र निवासी केशव चौधरी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि उनका नाम मूल एफआईआर में नहीं है और उन्हें केवल सह-आरोपी के बयान के आधार पर मामले में शामिल किया गया है。 पुलिस ने अदालत में दायर जवाब में कहा कि थाना प्रभारी द्वारा मालखाने का रिकॉर्ड जांचने के दौरान शुरुआत में 13 पिस्टल और रिवॉल्वर गायब मिले थे। बाद में जांच आगे बढ़ने पर अदालत में 32 हथियार चोरी होने की सूची भी प्रस्तुत की गई। जांच के दौरान वर्ष 2024-25 में थाना सेक्टर-8 में कार्यरत रहे मोनू का नाम सामने आया। इसके बाद मोनू, संजय सुनारिया और केशव चौधरी को मामले में आरोपी बनाया गया। पुलिस का आरोप है कि संजय सुनारिया की निशानदेही पर केशव चौधरी का नाम सामने आया और उसने चोरी के तीन रिवॉल्वर करीब 70-70 हजार रुपये में खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि तीन रिवॉल्वर की बरामदगी अभी बाकी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है。 वहीं बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि केशव चौधरी का नाम एफआईआर में नहीं है। साथ ही दावा किया गया कि जिन तीन रिवॉल्वर की बात की जा रही है, वे पहले ही बरामद किए जा चुके हैं और उनका भुगतान किसी अन्य व्यक्ति ने किया था, इसलिए गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है。 सरकारी पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकारी हथियारों की चोरी और खरीद-फरोख्त गंभीर अपराध है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी हो सकती है। इसके बाद अदालत ने केशव चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।उधर, पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मालखाने से चोरी हुए सभी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है।0
0
Report
रांची में मानसून देरी से डैम जलस्तर घटे, पेयजल संकट की आशंका
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मानसून के प्रवेश किए हुए लगभग 20 दिन से ज्यादा हो चुके हे लेकिन मानसून में जितनी बारिश होनी चाहिए हुई नहीं है।।पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 31% कम बारिश हुई है और इसका सीधा असर राजधानी के डैम और जलाशयों पर देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल रांची के डैम और जलाशयों का जल स्तर बहुत नीचे है, अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो आगे पेयजल जल संकट की समस्या हो सकती है。0
0
Report
जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन; निजी अस्पतालों पर छापा, क्लीनिक बंद
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, निजी अस्पतालों पर छापा; कई क्लीनिक बंद कर संचालक फरार जौनपुर: जिले के बदलापुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिला स्तर से पहुंची संयुक्त टीम ने कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर उनके पंजीकरण, चिकित्सकीय दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। इस कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण यादव ने किया। उनके साथ बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश कुमार मौर्य भी मौजूद रहे。 अचानक हुई छापेमारी की सूचना मिलते ही कई निजी अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ अस्पतालों के शटर गिरा दिए गए, जबकि कई संचालक मौके से गायब हो गए। जांच के दौरान जिन संस्थानों में नियमों का उल्लंघन या आवश्यक दस्तावेजों में कमी मिली, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना मानकों के संचालित अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे बदलापुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों में हड़कंप का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
गंगा नहर में 15 वर्षीय खुशबु का शव, डांट से आहत होकर घर से निकली
Chandauli, Uttar Pradesh:गंगा नहर में मिला 15 वर्षीय किशोरी खुशबु का शव। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। मृतका की पहचान बबूरी, थाना क्षेत्र चंदौली की निवासी खुशबु के रूप में हुई। अपने ननिहाल मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र गयी थी मृतका। ननिहाल में रील बनाने को लेकर महिला ने डांटा था। डांट से आहत होकर 06 जुलाई घर से निकल गयी थी खुशबु। 08 जुलाई सुबह नहर में शव मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास मुग़लसराय चकिया मार्ग का है।0
0
Report
गुरुग्राम के सोहना रोड पर रात की बारिश से भारी जलभराव
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - सोहना रोड पर भारी जलभराव एरिया मॉल के सामने हुआ जलभराव रात को आई बारिश से हुआ जलभराव, पानी निकासी का नहीं है प्रबंध सड़क से गुजरने वाले वाहनों को करनी पड़ रही भारी मशक्क्त जलभराव के कारण वाहनों कि गति थमी0
0
Report
चिड़ावा के गौरवशाली इतिहास पर महेश कुमार शर्मा की नई किताब का भव्य विमोचन
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं 'चिड़ावा का गौरवशाली इतिहास' पुस्तक का हुआ विमोचन चौरासियों के मंदिर में हुआ भव्य पुस्तक विमोचन समारोह लेखक महेश कुमार शर्मा 'आजाद' की नई पुस्तक का लोकार्पण भारती भाई बोले— यह पुस्तक चिड़ावा की विरासत का दर्पण हर घर तक पहुंचे, नई पीढ़ी इतिहास से जुड़े— भारती भाई झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, विनोद सैनी व संजय शर्मा आदि रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में परमहंस पं. श्री गणेश नारायण जी की तपोस्थली चौरासियों का मंदिर में अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा 'आजाद' की पुस्तक "चिड़ावा का गौरवशाली इतिहास" का गरिमामय विमोचन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम भारती भाई थे। इस मौके पर पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, शिक्षाविद् विनोद सैनी तथा पत्रकार संजय शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर भारती भाई ने कहा कि यह पुस्तक चिड़ावा की महान विरासत का दर्पण है और इसे हर घर तक पहुंचना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि धन और पद समय के साथ बदल जाते हैं, लेकिन विरासत सदियों तक जीवित रहती है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने की। पं. प्रवीण पलड़िया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया तथा संचालन संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक अरड़ावतिया, डॉ. चन्द्र प्रकाश कुलश्रेष्ठ और नरेन्द्र गिरधर ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे चिड़ावा के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने वाला महत्वपूर्ण एवं भावी पीढ़ियों के लिए संग्रहणीय दस्तावेज बताया। वक्ताओं ने लेखक महेश कुमार शर्मा 'आजाद' के शोधपरक लेखन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी कृतियां स्थानीय इतिहास को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह में शहर के अनेक लेखक, पत्रकार, शिक्षाविद, साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में विवाह-पूर्व संवाद केंद्र शुरू, युवाओं को मिलेगा वैवाहिक जीवन प्रशिक्षण
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में विवाह-पूर्व संवाद केंद्र शुरू होगा ताकि युवाओं और उनके परिवारों को वैवाहिक जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन मिले. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल 'तेरे मेरे सपने' के तहत यह केंद्र महल स्कूल के पास वार्ड नंबर 47 में संचालित होगा. केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी जिला पर्यावरण सुधार समिति को सौंपी गई है. केंद्र शुरू होने के बाद जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी. पहल देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है और अब झुंझुनूं को भी शामिल किया गया है. मनोसामाजिक और विधिक सलाहकारों को दिल्ली में प्रशिक्षित किया गया है ताकि विवाह तैयारी कर रहे युवाओं और उनके परिवारों को विश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ रिश्तों के विषयों पर सलाह मिल सके. यह केंद्र वैवाहिक पंजीकरण कार्यालय की तरह नहीं, बल्कि जागरूकता और परामर्श केंद्र के रूप में काम करेगा.0
0
Report
बेतिया बॉर्डर पर 75 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ इंडो नेपाल बार्डर से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है 75 केजी गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है बीती देर रात्रि गस्ती के दौरान पचरौता मोहनी ब्रिज के पास एसएसबी को यह सफलता मिली है पिलर संख्या 429 के पास से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है तस्कर अंधेरे का लाभ ले नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था तस्कर का नाम रविन्द्र यादव बताया जा रहा है जो मानपुर थाना अंतर्गत खैरवा टोला का रहने वाला है पकड़े गए गांजा तस्कर को एसएसबी ने भंगहा थाना को सुपुर्द कर दिया है बरामद गांजा की कीमत लाखों में बताई जा रही है0
0
Report
सहरसा रेलवे जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों रेलवे जंक्शन स्थित नवनिर्मित रेल कोच रेस्टोरेंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लोग दूर दराज से आकर इस रेल कोच रेस्टोरेंट में घूमने के साथ - साथ भोजन का लुत्फ उठा रहे हैं. दरअशल रेल प्रसासन के द्वारा सहरसा जंक्सन के ठीक बाहर रेल परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का निर्माण करवाया गया है ताकि यहाँ आने वाले यात्रियों सहित शहर वासियों को खाने पीने की चीजें मुहैया कराई जाए. ट्रेन के खराब पड़े बोगियों को आकर्षक ढंग से सजाकर रेल कोच रेस्टोरेंट का निर्माण कराया गया है जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नही दिख रहा है यही वजह है कि लोग काफी दूर दराज से अपने परिवार के साथ यहां घूमने आ रहे हैं, रेल कोच को पूर्णतः वातानुकूलित बनाकर टेबल कुर्सियां लगाई गई है वही तरह तरह के लाइटों से सुज्जित किया गया जो लोगों को काफी लुभा रहा है, यहाँ आने लोग इस रेल कोच रेस्टोरेंट का काफी तारीफ कर रहे हैं, हालांकि इस रेल कोच रेस्टोरेंट का अभी तक विधिवत उदघाटन नही हुआ है लेकिन ट्रायल के तौर पर इस रेल कोच रेस्टोरेंट को चालू कर दिया गया है, इस रेल कोच रेस्टोरेंट में 120 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है, रेस्टोरेंट में सभी प्रकार के इंडियन खाने के साथ - साथ चाइनीज फूड पूरे साफ सुथरे तरीके से परोसा जाता है. कोसी इलाके में पहली बार रेल कोच रेस्टोरेंट के निर्माण से लोगों के बीच काफी खुशी देखी जा रही है. सहरसा रेलवे जंक्शन स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
Advertisement
