बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी सप्ताह पर जागरूकता रैली का आयोजन
Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बांधवगढ़-ताला में वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को वनों और वन्य प्राणियों के महत्व, साथ ही प्रकृति के संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी और उपसंचालक पीके वर्मा ने बच्चों को जानकारी दी। इसके बाद, पार्क प्रबंधन के अधिकारियों ने बच्चों के साथ वन्य प्राणी जागरूकता रैली निकाली, जहां बच्चों ने अपने वन्य प्राणियों के अनुभव साझा किए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
