484665
उमरिया में पत्रकार सुरक्षा बीमा को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Umaria, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की उमरिया जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर, जिलाध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने बढ़ी हुई पत्रकार सुरक्षा स्वास्थ्य बीमा राशि को घटाकर पांच लाख तक मुफ्त बीमा कराने की मांग की। ज्ञापन कलेक्टर धरणेंद्र जैन को सौंपा गया। इस मौके पर संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में महिला सुरक्षा पर मंत्री जमां खान का विपक्ष पर निशाना, कानून कायम
Jehanabad, Bihar:बिहार में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच जिले के प्रभारी मंत्री जमां खान ने सरकार और पुलिस प्रशासन का पुरजोर बचाव किया है. जहानाबाद प्रवास के दौरान उन्होंने विपक्ष के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है और बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों पर पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है. अधिकांश मामलों में आरोपियों को 24 से 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. मंत्री ने कहा कि महिला हिंसा और छेड़खानी जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाना केवल शासन-प्रशासन के बूते संभव नहीं है. इसके लिए आम आवाम और समाज के हर तबके को जागरूक होना पड़ेगा. जब तक सामाजिक स्तर पर अपराधियों के खिलाफ एकजुटता नहीं दिखेगी, तब तक सुरक्षित माहौल पूरी तरह कायम नहीं हो सकता. छेड़खानी पीड़िता की पहचान कथित रूप से सोशल मीडिया पर उजागर होने को लेकर आरजेडी सांसद मीसा भारती द्वारा उठाए गए सवालों पर मंत्री ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हर संवेदनशील घटना पर राजनीति की रोटी सेकना सही नहीं है. जमां खान ने तंज कसते हुए कहा कि मीसा भारती सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने घर के हालात देखें, जहां उनकी अपनी भाभी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है. वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि जब भी बिहार में विकास, तरक्की और जनहित के बड़े काम होते हैं, तब तेजस्वी यादव धरातल से गायब रहते हैं. उन्होंने मौजूदा एनडीए सरकार को न्याय के साथ विकास की सरकार बताते हुए कहा कि विपक्ष असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल उल-जुलूल बयानबाजी में जुटा हुआ है.0
0
Report
हापुड़ - बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की महताब कॉलोनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गली में जमकर लाठी-डंडे चले, एक युवक लहूलुहान हो गया। जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें हापुड़ की महताब कॉलोनी की हैं। बारिश के बीच पानी से भरी गली में दो पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं। वीडियो में करीब दर्जन भर लोग एक दूसरे पर टूट पड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को घेर कर पीटा जा रहा है। महिलाएं चीख-चीख कर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े से शुरू हुई कहासुनी ने इस बड़े बवाल का रूप ले लिया। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 में बारिश से पानी भर, यातायात प्रभावित
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ- दिल्ली नेशनल हाइवे 9 पर बरसात का पानी बरसा है, वाहनों की रफ्तार धीमी। मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित नेशनल हाईवे 9 पर बरसात का पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। पिछले करीब 12 घण्टे से लगातार हो रही बरसात के चलते लखनऊ दिल्ली नेशनल हाइवे भी बरसाती पानी की जद में आ गया है। करीब घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है। वाटर लॉकिंग के चलते दो पहिया और चार वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है खासा परेशानी। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर बरसाती पानी भारी मात्रा में भरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
यूपी के चार हिस्सों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से राजनीति गर्म, पटेल ने मोर्चा
Prayagraj, Uttar Pradesh:योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर लगाए आरोप, पल्लवी पटेल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों की हत्या के लगाए आरोप, आशीष पटेल ने कहा जीतने के लिए कभी सोनेलाल पटेल ने दूसरे के सिंबल पर नहीं लड़ा चुनाव, लेकिन पल्लवी ने जीत के लिए डॉक्टर पटेल के सभी सिद्धांतों को कुचल दिया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सिराथू से सपा की विधायक पल्लवी पटेल पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गंभीर आरोप लगाया है। आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर डॉ. सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों की हत्या का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा है कि डॉ सोनेलाल पटेल एक बड़े मसीहा थे, उन्होंने जीतने के लिए कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, किसी दूसरे दल के सिंबल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल कभी चुनाव नहीं लड़े। आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सभी सिद्धांतों की हत्या का आरोप लगाया, आशीष पटेल ने कहा कि वह हृदय से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें यानी पल्लवी पटेल को भगवान सद्बुद्धि दे। वहीं यूपी के चार हिस्सों में बंटने पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर द्वारा पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनने के दावे के बीच एनडीए के सहयोगी दलों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। राजभर के बाद जयंत चौधरी ने पश्चिम यूपी में आरएलडी का सीएम बनने की बात कही तो अपना दल एस के नेता एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी अपनी समाज की दावेदारी ठोंक दिया है। आशीष पटेल ने कहा है कि यूपी के चार हिस्सों में बंटने पर पूर्वांचल में किसी पटेल का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री बन सकता। आशीष पटेल ने यह भी कहा कि वह तो चाहतें हैं कि गठबंधन में जो भी दल रहें हर एक साल के लिए उस दल का अलग अलग मुख्यमंत्री बनना चाहिए। ताकि वास्तव में सामाजिक न्याय हो सके। प्रयागराज के यमुनापार इलाके में आयोजित अपना दल एस की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आशीष पटेल ने कांग्रेस को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जो खुद को पीडीए का नायक कहतें हैं वह 2022 की तरह 2027 में भी हारेंगे और अंत में घर बैठ जाएंगे। आशीष पटेल ने अपना दल एस को लेकर कहा की उनकी पार्टी सीटों की संख्या मिलने पर नहीं बल्कि जीतने में ज्यादा विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जितनी सीटें अपना दल एस को मिलेगी हम उसे जीतने के साथ सहयोगी दल को जिताने में हमारा नेतृत्व और संगठन विश्वास रखता है।0
0
Report
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस मौसम से बाधित, सुरक्षा सर्वोपरि
Routhiya, Uttarakhand:उत्तराखंड: खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा के लिए चल रही हेलीकॉप्टर सर्विस सुबह से ही रुकी हुई हैं। पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हेलीकॉप्टर ऑपरेशन रोक दिया गया है और हवाई रास्ते से तीर्थयात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है। जिला प्रशासन मौसम पर करीब से नज़र रख रहा है। मौसम ठीक होने और हालात ठीक होने पर हेलीकॉप्टर सर्विस फिर से शुरू हो जाएंगी। पैसेंजर की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है, और हेलीकॉप्टर ऑपरेशन मौसम के हिसाब से ही किए जाएंगे। रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा का कहना है, "गाइडलाइन और मौसम की स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर सर्विस रोक दी गई हैं। विज़िबिलिटी बहुत कम है। लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज़रूरी है। मौसम साफ़ होते ही सर्विस फिर से शुरू कर दी जाएंगी।"0
0
Report
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश, विज़िबिलिटी घटने से मुश्किलें बढ़ीं
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के साथ-साथ जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे विज़िबिलिटी पर असर पड़ा है। लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में आम ज़िंदगी पर असर पड़ा है, लोगों को आने-जाने और अपने रोज़ के काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब होने की वजह से, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
Advertisement
लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो रहा फसलो को भारी नुकसान
Nagar Khas, Uttar Pradesh:बस्ती नगर थानान्तर्गत अठदमा ग्रामपंचायत के गोयरी गांव में आवागमन बाधित लगातार हो रही बारिश से फसल पेड़ पौधे सभी को हो रहा नुकसान आज सबेरे ही बड़ा आम का पेड़ बीच रस्ते पर बन्द पड़ी लकड़ी के एक गुमटी पर गिर पड़ा संयोग से गुमटी बंद थी पेड़ गिर जाने से आवागमन भी बाधित हो गया और पेड़ के सहारे गया बिजली का तार भी टूट गया0
0
Report
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, कर्मियों का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:26 सितंबर। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र रामगंज बालाजी में हुआ। इस दौरान आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पौधा, गमला देकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडीएम रमेश देव, आरसीएचओ कमलेश शर्मा सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्ड 36 में सभापति भरत शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।0
0
Report
मैनपुरी के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का विपक्ष पर बोला हमला मैनपुरी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव में हार से विचलित हैं और बौखला गए हैं। ECI और SIR पर भी साधा निशाना जयवीर सिंह ने कहा कि जब चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते हैं तो विपक्षी दल भारत निर्वाचन आयोग और SIR को लेकर सवाल खड़े करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में परिणाम उनके पक्ष में आते हैं, वहां यही मुद्दे भूल जाते हैं。 मंत्री ने कहा कि जनभावनाओं का ही परिणाम था कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। चिराग पासवान के बयान का भी किया जिक्र SIR और निर्वाचन आयोग को लेकर मंत्री ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हालिया बयान का भी उल्लेख किया। चिराग पासवान ने 25 सितंबर 2026 को कहा था कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में पैदा हुई शंकाओं को निर्वाचन आयोग को मजबूती से दूर करना चाहिए。 जयवीर सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ने यदि किसी विषय पर आपत्ति है तो निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने की बात कही है。 मंत्री ने यह भी कहा कि चुनावी मामलों को लेकरVarious yachikaayein सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंची हैं और न्यायालयों द्वारा निर्णय दिए गए हैं। PDA के सवाल पर जयवीर सिंह का पलटवार PDA को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, “बिलों में घुसे चूहे बाहर निकलकर आएंगे और बांध के सापा लथैट बनेंगे"— मंत्री ने कहा कि “सपा के अपराधी सपा को ही नेस्त-नाबूत करने के लिए पर्याप्त हैं।” बाईट - जयवीर सिंह, केबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के गांव में विशाल अजगर, देखकर दहशत, वन विभाग ने पकड़ लिया
Firozabad, Uttar Pradesh:ग्रामीणों में दहशत यूपी के फिरोजाबाद के गांव कबीरपुर में एक विशाल अजगर के दिखाई देने से फैल गई। महिलाएं अपने जानवरों को सुरक्षित करने के लिए पेड़ के पास गईं तो चिड़ियों के चहचहाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर एक विशाल अजगर दिखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
जाति-भाषा की राजनीति पर बवाल: क्या मंत्री पद पर रहेंगे भगवान सिंह कुशवाहा?
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद ने कहा मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का DNA टेस्ट होना चाहिए। भगवान सिंह कुशवाहा ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह घृणा और द्वेष की राजनीति को दर्शाती है। हम ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करते और न ही जाति के आधार पर किसी समाज को निशाना बनाने की राजनीति करेंगे। भगवान सिंह कुशवाहा कई बार दल बदलकर जनता दल यूनाइटेड में आए हैं और आज जिस दल में हैं, उसी के इशारे पर बयान दे रहे हैं। लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि हम हर जाति और हर समाज का सम्मान करते हैं। उन्होंने यादव समाज के लिए जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक सोच पर सवाल खड़े होते हैं। अगर किसी यादव समाज के व्यक्ति पर अपराध का आरोप है या वह अपराध में पकड़ा जाता है, तो क्या पूरी यादव जाति को लुच्चा-लफंगा कहा जाएगा? इसी तरह अगर किसी कुशवाहा समाज का व्यक्ति अपराध करता है, तो क्या पूरे कुशवाहा समाज को उसी नजर से देखा जाएगा? अपराधी की पहचान उसकी जाति से नहीं, उसके अपराध से होनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है और किसी एक व्यक्ति के अपराध के लिए पूरी जाति को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। अब जनता दल यूनाइटेड को स्पष्ट करना चाहिए कि इस तरह की भाषा बोलने वाले व्यक्ति पर पार्टी क्या कार्रवाई करेगी? क्या ऐसे बयान देने वाला व्यक्ति मंत्री पद पर बना रहेगा या पार्टी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? यह सवाल सिर्फ एक नेता के बयान का नहीं है, बल्कि राजनीतिक संस्कार और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का भी है। जाति और घृणा की राजनीति से समाज को बांटने के बजाय नेताओं को जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। हाल-चाल — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद भाजपा ने कहा बीजेपी सभी जातियों का सम्मान करती है। हमारा नारा ही है—सबका साथ, सबका विकास। हम सभी को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करते हैं। जिसने हमें वोट दिया हो या नहीं दिया हो, उसकी भी पूरी जिम्मेदारी सरकार की बनती है और हम उसी नीति के तहत काम करते हैं। लेकिन जो लोग जिस परिवेश और संस्कार में पले-बढ़े हैं, उनके व्यवहार और स्वभाव पर भी उसका प्रभाव दिखाई देता है। हमारा प्रयास है कि सत्ता में आने के बाद समाज के हर वर्ग के बीच सकारात्मक बदलाव आए। हम भारत की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप अच्छे संस्कार, सामाजिक समरसता और सभी के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। जेडीयू के मंत्री ने कहा अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। अपराध, अपराध होता है। सरकार भी इसी नीति पर काम करती है। जो भी अपराध करेगा या कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ sख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या मजहब से हो, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जहां तक भगवान सिंह कुशवाहा जी के राजनीतिक और पारिवारिक इतिहास की बात है, उस पर हम ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। इचरी नरसंहार मामले में उन्हें 2023 में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया था, जबकि नौ अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। NDA की राजनीति पर भी सवाल उठते रहे हैं कि उसने जाति और संप्रदाय के मुद्दों को राजनीतिक विमर्श में जगह दी है। आज जरूरत इस बात की है कि अपराध को अपराध के रूप में देखा जाए, जाति के चश्मे से नहीं.0
0
Report
नवरात्र में डांडिया का धमाका: जामताड़ा गांधी मैदान में महोत्सव 2026
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में नवरात्र के मौके पर डांडिया का रंग जमने वाला है। आगामी 11 अक्टूबर को शहर के गांधी मैदान में भव्य डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सूरत से विशेष डांडिया टीम पहुंचेगी, जबकि भोजपुरी स्टार शिल्पी राघवानी भी शिरकत करेंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डांडिया महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 अक्टूबर को गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में सूरत से आने वाली विशेष डांडिया टीम लोगों का मनोरंजन करेगी। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार शिल्पी राघवानी की मौजूदगी भी कार्यक्रम का खास आकर्षण होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मानसरोवर में सीवर-गड्ढे, सड़क जाम और चोरी के संकट से लोग परेशान
Delhi, Delhi:दिल्ली के मानसरोवर एफ ए ब्लॉक में समस्याओं सीवर जाम सड़के जर्जर बुजुर्ग लोग हो चुके हादसे का शिकार मानसरोवर का रिंग रोड भी गड्ढों से अछूता नहीं कई शिकायतों के बावजूद समस्याओं का हल नहीं राजेश शर्मा मोती नगर विधानसभा के मानसरोवर गार्डन के एफ ए ब्लॉक के लोग टूटी सड़के सीवर जाम और गंदगी से परेशान है इतना ही नहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने भी यहां के लोगों की नींद उड़ा दी है ।दरअसल एफ ए ब्लॉक की पिछली गलियां एमसीडी के تحت आती है और यहां से आम आदमी पार्टी के पार्षद पुनीत राय है लोगों का कहना है एमसीडी के साथ-साथ स्थानीय पार्षद से गलियों को दुरुस्त करने के लिए कई बार शिकायत कर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं लोगों का आरोप है कि चुनाव के वक्त तो हाथ जोड़कर यह पार्षद वोट लेने आते हैं लेकिन उसके बाद अपनी शक्ल तक नहीं दिखाते है। यही नहीं मानसरोवर का रिंग भी गढ़ों से अछूता नहीं है रिंग रोड की सड़को पर भी गढ़े ही गढ़े है जिस पर कभी भी हादसे हो सकते है।वहीं लोगों का कहना है सीवर टूटे हुए हैं सीवर ओवरफ्लो हो रहा है जिससे लोगों के घरों में पानी भी गंदा आता है और तो और लोगों की समस्याएं यहीं खत्म नहीं होती है लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे यहां रहने वाले निवासियों का कहना है कि यहां पिछले कई महीनो से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही ऐसे में लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गुहार लगाई है कि उनकी इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। मौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली0
0
Report
दिलचस्प हादसा: आम के पेड़ के गिरने से दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहा धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लागंज धानेपुर से रेहरा बाजार बलरामपुर जाने वाले मार्ग पर राजापुर ग्राम पंचायत के आधार डीहा गांव के पास अचानक घर जा रहे दो बाइक सवारों के ऊपर आम का पेड़ गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय इमरान पुत्र अजीज निवासी सकरड़ीया थाना रेहरा बाजार और 33 वर्षीय खालिद पुत्र हाशिम निवासी सकरड़ीया थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरीके से कड़ी मशक्कत कर आम के पेड़ को काटकर आवागमन पूरी तरीके से चालू करवा दिया गया है। वही दोनों मृतक Branch के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को बलरामपुर पुलिस के माध्यम से सूचना देकर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि दोनों मृतक बलरामपुर के रहने वाले हैं जो धानेपुर के शुक्लागंज से अपने घर रेहरा बाजार जा रहे थे रास्ते में आम का पेड़ इन दोनों पर गिर गया जिससे दोनों की मौत हो गई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। आम के पेड़ को हटाकर आवागमन पूरी तरीके से चालू कर दिया गया है लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।0
0
Report
बिहारशरीफ में एनसीसीएफ ने प्याज 35 रुपये किलो बेचकर महंगाई में राहत दी
Nalanda, Bihar:महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बिहारशरीफ से राहत की खबर है। शहर के मोगलकुआं मोहल्ले में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी एनसीसीएफ की ओर से महज 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री की गई। बाजार में जहां प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है, वहीं आधे से भी कम कीमत पर प्याज मिलने की खबर फैलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एनसीसीएफ ने ट्रक के माध्यम से प्याज उपलब्ध कराया। सस्ती दर पर प्याज मिलने से लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिली। ग्राहकों ने कहा कि बाजार भाव की तुलना में कम कीमत पर प्याज मिलने से घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हुआ है। लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में छोटी-सी बचत भी बड़ी राहत देती है। लोगों ने यह भी मांग की कि आलू-प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि बाजार में कीमतें स्थिर रहें और आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
