MP के बांधवगढ़ में 'रन फॉर टाइगर' मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 28 जुलाई को 'रन फॉर टाइगर' मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आगामी विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई की तैयारी के रूप में किया गया। मैराथन दौड़ ताला बैरियर से शुरू होकर गुरुवाही बैरियर पर समाप्त हुआ। इसमें पार्क प्रबंधन, वन विभाग के अधिकारी, जिप्सी और गाइड एसोसिएशन, रिसॉर्ट संचालक और स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लिया। मशाल रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी ने हिस्सा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
