Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010
उज्जैन महिदपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: एक दिन में 50 से अधिक घायल
ASANIMESH SINGH
Jan 08, 2026 06:46:03
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन, उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 50 से ज्यादा लोगो को काटा उपचार के लिए पीड़ित पहुँच रहे शासकीय चिकित्सालय, आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए आज चलेगी मुहिम, उज्जैन जिले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर नगर में आवारा कुत्तों के काटने से एक ही दिन में 50 लोग घायल हुए हैं। घायल उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। इतनी अधिक संख्या में लोगों के शिकार होने के बाद नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोगों की अब नींद खुली है और इन कार्रवाई की बात की जा रही है। दरअसल महिदपुर नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से बुधवार को स्थिति गंभीर हो गई, जब एक पागल कुत्ते ने टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में करीब 50 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को परिजनों व नागरिकों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर नगर पालिका की टीम रात में सक्रिय हुई और 2 कुत्तों को पकड़ लिया । जिसमे से एक कि मौत हो गई। महिदपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एस. रामपुरे ने बताया कि कल शाम तक 50 मरीज आए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। इंजेक्शन भी लगाया गया है। सभी मरीज स्वस्थ है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Jan 09, 2026 04:26:35
Ranchi, Jharkhand:रांची रांची दावोस में पहली बार झारखंडी जोहार गूंजेगा। वैश्विक मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की दमदार मौजूदगी दिखेगी। पहली बार वैश्विक मंच पर दिखाया मज़बूत आदिवासी नेतृत्व, स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दुनियाभर के निवेशकों के साथ झारखंड में निवेश की बात होगी। दावोस में लगभग 130 देश के कुल तीन हजार डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, सीएम दावोस दौरा एक बहुत बड़ा ऑपर्च्युनिटी है। हमारे देश के पहले ट्राइबल लीडर यूथ आइकॉन अपने नए विचार के साथ थर्ड जेनरेशन के एआई जमाना है इसके चैलेंज को स्वीकार करते हुए झारखंड को विश्व मानचित्र पर रखना ,हमारे पर्यटन को रखना , उद्योग , खनिज और संस्कृति को रखना ये बड़ी उपलब्धि है। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुको कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता किशोर शहदेव ने कहा 19 जनवरी से सीएम हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर हैं, कई जगह पर जायेगें और उनका प्रयास है कि एक वातावरण तैयार हो और राज्य में निवेश आए, विदेश से निवेशक आएं और क्षेत्र का विकास हो। ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिले। हालांकि ये बीजेपी के पल्ले नहीं पड़ रहा है। बीजेपी की सरकार ने तो मोमेंटम झारखंड में कई एमओयू किए इसको लेकर तो उनके पास जवाब नहीं है。 बाइट... किशोर शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता , कांग्रेस इसको इलाके राजनीतिक विश्लेषक डॉ प्रो राजकुमार शर्मा बताते हैं ये पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है ,झारखंड के सीएम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस जा रहे हैं और उस फोरम पर झारखंड में निवेश की बात होगी जो बहुत अच्छी बात है बाइट ... डॉ प्रो राजकुमार शर्मा , राजनीतिक विश्लेषक
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Jan 09, 2026 04:26:07
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में कोल्ड स्टोर ने भीषण आग,लाखों का नुकसान, टल गया और बड़ा हादसा.. एंकर/ सागर में देर रात एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है जब यहां एक कोल्ड स्टोर में भीषण आग लग गई और इस वारदात में लाखों का नुकसान हुआ है। मामला सागर के रामपुरा वार्ड का है यहां बनी एक कोल्ड स्टोर में लोगों ने धुआं निकलते देखा और कुछ ही मिनटों में ये धुआं तेज आग की लपटों में बदल गया और पूरी कोल्ड स्टोर को इस आग ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग और नहीं फैली वरना इस जगह से लगा बड़ा रिहायशी इलाका है तो बड़ी संख्या में दुकानें भी है और समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कई घर और दुकानें इससे प्रभावित हो सकती थी। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है और पुलिस जांच कर रही है।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Jan 09, 2026 04:25:57
Baruipur, West Bengal:আইপ্যাক ডিরেক্টর প্রতীক জৈনের বাড়ি ও তৃণমূলের আইটি অফিসে কেন্দ্রীয় তদন্তকারী সংস্থার অভিযানের প্রতিবাদে ভাঙড়ে তৃণমূলের বিক্ষোভ মিচ্ছিল।। ভাঙড়ের হাতিশালা এলাকায় ক্যানিং পূর্বের বিধায়ক সওকাত মোল্লা নেতৃত্বে প্রতিবাদ মিছিল সংগঠিত হয়।। যেখানে ভাঙড় ২ ব্লকের সকল স্তরের নেতৃত্বরা উপস্থিত ছিলেন।। পাশাপাশি ভাঙড়ের ঘটকপুকুর এলাকায় প্রতিবাদ মিছিল করেন আহছান মোল্লা বাহারুল ইসলামরা।। ভাঙড় ১ তৃণমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে প্রতিবাদ মিছিল সংগঠিত হয়।। পরিকল্পিত ভাবে তৃণমূল কংগ্রেসকে হেনস্থা করার জন্য কেন্দ্রীয় সরকারের ষড়যন্ত্রে এই ইডির অভিযান বলে জানান সওকাত মোল্লা।।
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Jan 09, 2026 04:25:39
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Jan 09, 2026 04:25:10
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Jan 09, 2026 04:24:58
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में चौधरी सराय इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी दादा मियां की मजार और मस्जिद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी के मामले में सपा विधायक इक बाल महमूद ने बयान देकर मजार और मस्जिद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही न होने का बड़ा दावा किया है । संभल में सपा के मौजूदा विधायक इक बाल महमूद ने अपने आवास पर बयान देकर कहा है ..दादा मियां की मजार और मस्जिद पर प्रशासन की बुलडोजर तैयारी की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात की थी .…प्रशासन के आला अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया है कि अब दादा मियां की मजार और मस्जिद पर बुलडोजर कार्यवाही नहीं होगी ...लेकिन जुम्मे के साप्ताहिक बाजार के लिए प्रशासन से परमीशन लेनी होगी ....हालांकि दादा मियां की मजार और मस्जिद पर बुलडोजर कार्यवाही रोके जाने के मामले में प्रशासन की और से कोई पुष्टि नहीं हुई है ।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Jan 09, 2026 04:24:36
Chatra, Jharkhand:ठंड से बचने के लिए दम्पति ने कमरे में जलाई थी बोरसी, दम घुटने से पत्नी हुई मौत,पति की हालत गंभीर चतरा : चतरा में पड़ रही बेतहासा ठंड अब जानलेवा हो गई है। चल रही शीतलहरी और हाड़ छेद देने वाली सर्द हवाओं से बचने के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा रह गया है। जिससे कुछ की जिंदगी बच भी रही है तो कुछ की जान भी जा रही है। कुछ ऐसा ही हादसा सदर थाना क्षेत्र के कोलाडीह गांव में घटी है। जहां पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सपना देवी अपने पति विशाल कुमार और 25 दिन के दुधमुंहा बच्चे के साथ अपने कमरे में बोरसी जलाया और कमरा बंद कर सो गई। सुबह जब वो देर तक नहीं उठी तो उसके सास और ननद उसे उठाने गई। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जहां पति पत्नी और बच्चा बेहोशी की हालत में मिले। परिजन आनन फानन में तीनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने सपना को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल की स्थिति गंभीर है और इलाज जारी है वहीं 25 दिन का दूधमुंहा बच्चा स्वस्थ है। सपना की मौत की खबर सुनते ही कोलाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ दयानंद सरस्वती ने आम जनता से अपील किया कि ठंड से बचने के लिए अलाव, बोरसी या हीटर का उपयोग जरूर करें लेकिन कमरे का दरवाजा या खिड़की को जरूर खोलकर रखें। ताकि दम घुटने से सपना जैसी हादसा से बचा जा सके। बाइट : डॉ दयानंद सरस्वती, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Jan 09, 2026 04:24:09
Saiki, Bihar:वनमंडल कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रांगण में वनों को अग्नि से बचाव एवं फायर फाइटिंग इक्विपमेंट के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी सारंगढ़, उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ की उपस्थिति में समस्त वन परिक्षेत्राधिकारी, वनक्षेत्रपाल, उपवनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, फॉयर वॉचर्स, कर्मचारीगण एवं अन्य वनकर्मी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वनाग्नि की रोकथाम, फायर फाइटिंग उपकरणों के सही उपयोग, तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी उपस्थित वनकर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी मौसम में संभावित वनाग्नि की घटनाओं को रोकना एवं वनों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना रहा।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 09, 2026 04:23:42
Bihar:समस्तीपुर में कई थानाध्यक्ष समेत 90 से अधिक पुलिस कर्मियों के वेतन पर रोक एसपी ने लगाई रोक,क्राइम मीटिंग के दौरान मुसरीघरारी और ताजपुर थानाध्यक्ष की लगायी क्लास. समस्तीपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 की वार्षिक अपराध एवं पुलिस की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी। एसपी ने 2025 में पुलिस द्वारा चलाये गये अभियानों, अपराध नियंत्रण की स्थिति, लंबित मामलों, वारंट-समन के निष्पादन और प्रमुख आपराधिक घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में सकारात्मक प्रगति को और मजबूत करें व जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता दें। वही क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती दिखाते हुए लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान 90 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। इसमें कई थानाध्यक्षों के नाम भी शामिल है। वही जहरीली शराब मामले में मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष और ताजपुर में पुलिस की पिटाई को लेकर ताजपुर थाना अध्यक्ष को फटकार लगाया है ।उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपितों की गिरफ्तारी में अनावश्यक देरी नहीं हो, अन्यथा पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं कानून-व्यवस्था, अनुसंधान और गिरफ्तारी जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
Jan 09, 2026 04:22:55
Mathura, Uttar Pradesh:

मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है यहां लव मैरिज करने के नाराज स्वजन अपनी ही बेटी को जबरन कार में बैठाकर ले गए । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है ।अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पुलिस कार नंबर ट्रैस कर मायके पक्ष की जानकारी हुई। इसके बाद कोतवाल ने युवती के पिता पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए वापस लाने को कहा है । उधर पीड़ित पति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है।


दरअसल , मथुरा के रहने वाले रविंदर सिंह आइसीआइसीआइ बैंक की कोसीकलां ब्रांच में कार्यरत हैं। 

आइसीआइसीआइ बैंक मथुरा की भूतेश्वर शाखा में कार्य करने वाली गुजरात के बनासकट पालनपुर निवासी प्रियंका से उनका प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन प्रियंका के मायके पक्ष के लोगों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कई बार बेटी को समझाया और सब कुछ छोड़कर वापस आने को कहा, लेकिन प्रियंका ने उनकी बात नहीं मानी। नवंबर में भी बैठक हुई, लेकिन युवती ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। 

इससे मायके पक्ष के लोग नाराज थे। प्रियंका ड्यूटी के लिए बैंक आ रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनको कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर ले गए। इसे देख बैंक कर्मियों ने पति को सूचना दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पति ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने टोल पर जाकर कार नंबर को ट्रैस किया। 

गुजरात की कार को देख पति ने मायके पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने युवती के पिता से फोन पर बात की। साथ ही कहा कि अगर युवती को कुछ हुआ तो सभी को जेल भेजा जाएगा। कोतवाल ने बताया कि पिता ने युवती को वापस लाने का आश्वासन दिया है।

0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Jan 09, 2026 04:21:44
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा साबित होते हुए एक बैनटेक्स ज्वेलरी व्यापारी की जान खतरे में डाल दी। 2 जनवरी को ज्वेलरी बेचने वाले रामगिरी गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ छिंदवाड़ा लौट रहे थे तभी चंदन गांव स्थित शराब भट्टी के पास सड़क पर फैला चाइनीज मांझा अचानक उनके गले में लिपट गया। मांझा लगते ही रामगिरी का गला बुरी तरह कट गया और तेज़ी से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुपट्टे और रुमाल से गला बांधकर रक्तस्राव रोकने की कोशिश की और दोस्तों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नागपुर रेफर किया, जहाँ अलग-अलग समय पर तीन ऑपरेशन किए गए। डॉक्टरों के अनुसार कट इतना गहरा था कि आहार नली तक दिखाई देने लगी थी। गले में 43 टांके आए हैं। करीब चार दिन के इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ और फिलहाल रामगिरी खतरे से बाहर हैं। इलाज में अब तक लगभग 40 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। बैनटेक्स ज्वेलरी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले रामगिरी के लिए यह घटना आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका है, क्योंकि इलाज और आराम के दौरान वे काम नहीं कर पाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यही है आखिर कब लगेगी इस जानलेवा मांझे पर पूरी तरह रोक।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top