icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456010
NNnilesh nagarFollow15 Apr 2025, 05:36 am

Ujjain - महाकाल की भस्म आरती: देखिए अद्भुत श्रृंगार का नज़ारा

Ujjain, Madhya Pradesh:

वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया. इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया. कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई. आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती मे बाबा महाकाल को मस्तक पर त्रिशूल, चंद्रमा और बेलपत्र के साथ गले मे रुद्राक्ष की माला पहनाकर श्रृंगारित किया गया. श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top