icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456006
NNnilesh nagarFollow15 Apr 2025, 09:09 am

Ujjain - मंदिर मे कंप्यूटर ऑपरेटर ने श्रद्धालु को गर्भग्रह से बाहर निकाला, मारा थप्पड़

Ujjain, Madhya Pradesh:बनारस से सुमित कुमार अपनी पत्नी, 10 साल के बच्चे माता-पिता और सास, ससुर के साथ भात पूजन करवाने के उद्देश्य से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ भगवान का पूजन अर्चन सभा मंडप में किया और उसके बाद जब शासकीय रसीद कटवाने के बाद अपने बेटे को लेकर गर्भग्रह में पहुंचे थे तो यहां ओमप्रकाश ठाकुर नाम के एक व्यक्ति पहुंचे जो की मंदिर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने सुमित कुमार के गर्भग्रह में जाने पर नाराजगी जताई और अभद्रता करने लगे। ओमप्रकाश और नाराज हो गए जिन्होंने श्रद्धालुओं के साथ झूमाझटकी करते हुए उन्हें चांटा तक मार दिया। इस हमले से सुमित कुमार खुद यह नहीं समझ पाए कि आखिर उनसे ऐसी क्या भूल हो गई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कारौली में नशामुक्त युवा कार्यक्रम ने युवाओं को स्वस्थ भारत की शपथ दिलाई

Karauli, Rajasthan:मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- मेरा युवा भारत करौली की ओर से मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विकसित भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और उपस्थित लोगों ने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प लिया। उन्हें परिवार, समाज और देश को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। MY Bharat के एमटीएस नेहरू लाल बैरवा ने छात्राओं के लिए विकसित भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन MY Bharat के उपनिदेशक पंकज यादव के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता, नेहरू लाल बैरवा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करौली के जिला संयोजक तिलक भारद्वाज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीत जाटव, मनीष कुमार शर्मा और संजीत कुमार मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

कोटा: 5 घंटे में FIR दर्ज, 8 आरोपी नामजद, 2 लाख वसूलने का मामला उजागर

Kota, Rajasthan:कोटा में ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है... जिस 14 साल के बच्चे के अपहरण, जंगल में ले जाकर मारपीट और 2 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप के बावजूद तीन दिन तक FIR दर्ज नहीं की गई थी, अब दादाबाड़ी पुलिस ने 5 घंटे में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज़ी न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद एसपी तेजस्विनी गौतम और एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद अब FIR नंबर 0237 दर्ज की गई है। FIR में 8 लोगों को नामजद किया गया है। मामला 18 सितंबर का है। परिवार का आरोप है कि बच्चे को मोबाइल की दुकान दिखाने के बहाने ले जाया गया, फिर जंगल में उसके साथ मारपीट की गई और उसके मोबाइल से मां को फोन करवाकर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।
0
0
Report

दुष्काळ में किसानों को पूर्ण मदद: कृषि मंत्री भरने ने कहा सरकार साथ खड़ी है

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राज्यात सर्वत्र दुष्काळाचा सावट आहे आणि खूप मोठे नुकसान शेतकऱ्याचा झाला आहे आता तोंडाशी आलेला घास निसर्गाने हिरावून घेतला आहे. काल 76 आणि आज छप्पन तालुक्यांचा आढावा आम्ही बैठकीचा माध्यमातून घेतला आहे. शेतकऱ्याला मदत करणं सहकार्य करणे हे निश्चितच सरकार म्हणून आमची जबाबदारी आहे. मुख्यमंत्री आणि दोन्ही उपमुख्यमंत्री यांनी शेतकऱ्यांना सांगितला आहे की अडचणीच्या काळामध्ये शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आहोत ज्या ज्या योजनेच्या माध्यमातून शेतकरी उभा राहील त्या त्या सर्व गोष्टी सरकार करण्याचा प्रयत्न करत आहे. आता सध्या हे विषय महत्त्वाचे नाही तर आपल्या शेतकऱ्याची काय नेमकी परिस्थिती झाली हे महत्त्वाचा आहे कोणी एखादा होपलेस माणूस मोबाईल खेळायला.. गेम खेळला, याकडे माझ्या सकट आपण देखील लक्ष देऊ नये शेतकऱ्याला आधार देना शेतकऱ्याला मदत करणे ही गोष्ट आता सध्या तरी महत्त्वाचे आहे.. कोण मोबाईल खेळत कोण मोबाईल मध्ये गेम खेळत याच्याकडे लक्ष देण्यापेक्षा.. चर्चा करण्यापेक्षा शेतकऱ्याला आपण काय मदत करू शकतो.. याकडे लक्ष गेलं पाहिजे शेतकऱ्याने अनेक स्वप्न रंगवले आहे त्या शेतकऱ्याच्या सर्व स्वप्नांचा चक्काचूर झालेला आहे.. शेतकऱ्याला नीट झोप लागत नाहीये त्यामुळे अशा शेतकऱ्यांना आपल्याला आधार दिला पाहिजे आणि यावर आपण चर्चा केली पाहिजे. आम्हाला गांभीर्य आहे म्हणूनच आम्ही सध्या पीक परिस्थितीचा आढावा घेतो आहे.. एक परिस्थितीची पाहणी करूनच आढावा घ्यावा लागतो.. नियम अटी आहेत. राज्याचे मुख्यमंत्र्यांनी याबाबतीत दोन दिवसांपूर्वी घोषणा केलेली आहे.. ती राज्यातील अडचणीत सापडलेल्या शेतकऱ्यांना मदत केली जाईल. कुठलीही निवडणूक डोळ्यासमोर नसताना राज्याच्या मुख्यमंत्र्यांनी 56 लाख शेतकऱ्यांना 40 हजार 485 कोटी रुपयांची मदत केली. सरकार नेहमीच शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आहेत आणि आम्ही देखील शेतकऱ्याचेच मुलं आहोत.शेतकऱ्याच्या अडचण कशी दूर होईल हा आमचा प्रयत्न आहे. कोण काय बोलतो हे आमच्यासाठी महत्त्वाचा नाही.. माझे कृपा करून आपल्याला विनंती आहे की या गोष्टींमध्ये कोणीही राजकारण आणू नये शरद पवार साहेबांनी आम्हाला ज्या सूचना केल्या निश्चितच त्या सूचनांचे आम्ही नोंद केलेली आहे शरद पवार साहेबांनी केलेल्या सूचनांच्या मी नोंद घेतो आहे आणि त्यात काही सुधारणा करण्याची गरज असली तर त्या सुधारणा करतो आहोत. आज शेतकरी पूर्णपणे उध्वस्त झालेला आहे त्यामुळे यात कोणीही राजकारण न करता शेतकऱ्याला कशी मदत होईल हे आपण पाहिला पाहिजे ऑन शेतकऱ्यांसाठी विशेष अधिवेशन बोलवलं पाहिजे विरोधकांचे म्हणणे आहे अधिवेशन बोलवण्याचे काही गरज नाही कारण आम्ही सर्व एकच आहोत ना.. शेवटी शेतकऱ्याला आपल्याला मदतच करायची आहे त्यामुळे त्यासाठी अधिवेशनाची गरज नाही ऑन जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळ परिस्थिती मी शनिवारी नाशिक जिल्ह्यात नाशिक विभागाची बैठक घेतो आहे त्यामध्ये.. जळगाव जिल्ह्याचा देखील आढावा घेतो आहे. जिथे जिथे शेतकरी अडचणीत आहे जिथे जिथे पिकांचे नुकसान झालेला आहे... अशा सर्व शेतकऱ्यांच्या पाठीशी आमच्या सरकार उभा राहणार आहे. निकष ना लावता मदत करण्यासंदर्भात मी देखील तुमच्या मताशी सहमत आहे. मात्र त्यासाठी सुरुवातीला पाहणी तर करू द्या, आढावा तर घेऊ द्या शेतकऱ्याला पाठिंबा आणि शेतकऱ्याला भरघोस मदत करण्याची ही वेळ आहे. बाइट_: कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे..
0
0
Report

MMDR बिल पर झारखंड में पक्ष-विपक्ष का तीखा हमला

Bokaro Steel City, Jharkhand:MMDR बिल को लेकर झारखंड में पक्ष विपक्ष जमकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे है जहां कल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में धरना दिया वहीं आज झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बोकारो निवास में प्रेस वार्ता कर MMDR बिल राज्य और देश हित में बताया साथ ही उन्होंने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में देश का 40 प्रतिशत खनिज संपदा है लेकिन टैक्स उतना नहीं मिल पा रहा है और 23 हजार करोड़ रुपया आया जबकि राज्य सरकार ने टैक्स लगाया जिसमें_s_aढ़े 7 हजार करोड़ रुपया आया उसके बाद भी।क्योंकि झारखंड सरकार खदानों की आक्शन नहीं कर पा रही है जबकि उड़ीसा में 17 प्रतिश खनिज संपदा है लेकिन वहां के राज्य सरकार द्वारा खदानों का आक्शन ज्यादा से ज्यादा कर उसे चालू कराया है तो उन्हें ज्यादा टैक्स मिल रहा है। 17 प्रतिशत वाला राज्य में 46 हजार 710 करोड़ रुपया आया। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में साढ़े 6 सालों में मात्र तीन खदान की नीलामी हुई। उन्होंने कहा कि साल 2014 - 15 में जब केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार थी तब राज्यों को मिला 25 हजार 206 करोड़ रुपया वहीं जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो साल वो बढ़कर हो गया एक लाख 14 हजार 549 करोड़ रुपया। ऐसे में केंद्र में पहले की सरकार से अभी राज्यों को ज्यादा पैसा मिल रहा है उसके बाद DMFT फंड अलग से दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्षा बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में बालू घाटों की नीलामी बहुत ही कम घाटों की हुई है ऐसे में बाकी घाटों का पैसा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस राज्य के लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। जबकि जब ये बिल आ रहा था तब उनके MP सदन से भाग गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जमीन विवाद से बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या की कोशिश; कार्रवाई की मांग तेज

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग—जमीन और मुआवजे के विवाद में बुजुर्ग किसान विश्वनाथ बिंद पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. बंदा कोल माइंस इलाके में 65 वर्षीय किसान विश्वनाथ बिंद पेड़ पर फंदे से लटकता मिला; परिजनों ने समय रहते रस्सी काटकर किसान को बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती कराया. किसान का आरोप—जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई, मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. निजी कंपनी और राजस्व विभाग पर मिलीभगत कर जमीन में फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप. किसान का दावा—मकान, जमीन और पेड़-पौधे प्रभावित हुए, लेकिन मुआवजा नहीं मिला. घटना के बाद कांग्रेस ने प्रशासन से कार्रवाई और किसान को न्याय दिलाने की मांग की. कांग्रेस नेता की चेतावनी—मामला विधानसभा में उठाया जाएगा, जरूरत पड़ी तो कोल माइंस का घेराव करेंगे. मामला प्रशासन और कंपनी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट.
0
0
Report

नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर हादसे के पीछे प्रशासन-जनप्रतिनिधियों पर सवाल

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने हादसे को नलखेड़ा नगर और जनप्रतिनिधियों के लिए कलंक बताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। वीओ- मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक भेरूसिंह परिहार ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और मंदिर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते आठ लोगों की जान गई और दो परिवारों में मातम पसरा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरना पड़ेगा। सभा में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई। सभी ने बगलामुखी मार्ग स्थित नाले की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। अंत में मृतकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया。
0
0
Report
Advertisement

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मोहल्ला बादल पुरवा निवासी आदिल इकबाल पुत्र अनवर खान लखनऊ में रहते हैं। उनका मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी पीड़ित के चचेरे भाई ने उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह बिसवां पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
0
0
Report

महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित

Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन आयोजित, बृजमनगंज से चार लोग आमंत्रित* *महराजगंज।* आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* ने की। इस कार्यक्रम में बृजमनगंज थाने से 4 लोगों को आमंत्रित किया गया था - 1. राकेश जायसवाल - नगर अध्यक्ष, बृजमनगंज 2. जगदम्बा जायसवाल 3. शिव श्रीवास्तव 4. प्रियंका जायसवाल पत्नी गौरव जायसवाल इस दौरान बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, शिव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया के सदुपयोग, अफवाहों को रोकने व जनजागरूकता को लेकर चर्चा कर अपने सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी आमंत्रित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए एक ग्रुप बनाकर सभी को जोड़ा जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
0
0
Report
Advertisement

मेवाड़ में निवेदिता मेनन के उदयपुर आगमन पर करणी सेना का कड़ा विरोध

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के विद्या भवन ऑडिटोरियम में रमा मेहता स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होने आ रही जेएनयू की रिटायर प्रोफेसर निवेदिता मेनन का मेवाड़ ने विरोध शुरू हो गया है। करणी सेना सहित अन्य हिंदूवादी धार्मिक संगठनों ने मेनन के उदयपुर में आने पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी वे यहां आती है तो विरोध का सामना करना पड़ेगा। दरअसल उदयपुर के रामा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा उदयपुर में सुरक्षा निगरानी - परिवार, राष्ट्र और अभद्र महिला विषय पर 23 सितंबर को एक लेक्चर का आयोजन किया जा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से रिटायर प्रो निवेदिता मेहता को आमंत्रित किया हैं। कार्यक्रम सामने आते ही इसका विरोध शुरू हो गया हैं। करणी सेना के संभाग अध्यक्ष परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि सीजेपी का प्रोटेस्ट हो या अन्य कार्यक्रम निवेदिता मेनन द्वारा राष्ट्र विरोधी बयान दिए हैं। ऐसे में मेवाड़ की धरा पर स्वीकार्य नहीं हैं। बाइट- डॉ. परमवीर सिंह दुलावत, संभाग अध्यक्ष, करणी सेना बाईट- रविकांत त्रिपाठी,
0
0
Report

यूपी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने 92 साल के बुजुर्ग के पैर की चोट देख खुद सहायता की

Deoria, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का एक बेहद आत्मीयता से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आप को बात दे कि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही अपने गृह जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के दौरे के दौरान अंतर्गत ग्राम सखनी के रहने वाले लखी चंद्र विश्वकर्मा बुजुर्ग व्यक्ति से मिले जिनके पैर में मोच थी। तो मंत्री जी ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद खड़े होकर बुजुर्ग के पैर को अपने हाथ में ले लिया। वही तस्वीरों में आप देख सकते है कि उन्होंने बुजुर्ग के पैर को सही तरीके से घुमाने हिलाने और मोच से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करके दिखाया। उन्होंने बुजुर्ग को यह बताया कि पैर को कैसे धीरे-धीरे हिलाना है जिससे पैर का सूजन और दर्द कम हो सकेगा। वहीं आपको बता दे जनपद में जब भी योग शिविर का आयोजन होता है कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और योग करने की सलाह भी देते हैं। इस बुजुर्ग के प्रति सेवा भाव करने के वीडियो को सोशल मीडिया पर मंत्री जी की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं इस संबंध में जब हमने फोन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से बात की उन्होंने बताया की विगत कल मैं उस गांव में एक कार्यक्रम में गया था। विश्वकर्मा जी प्रधान रहे हैं और रिटायर्ड प्रधानाचार्य रहे। उनकी उम्र 92 साल के करीब है और चुनाव में मेरे प्रस्तावक भी रहे हैं। उनके पैर में मोच लगी थी तो उन्हीं को देखने चला गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top