icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456006
NNnilesh nagarFollow14 Apr 2025, 04:12 am

Ujjain - भस्म आरती में कुछ ऐसे निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

Ujjain, Madhya Pradesh:

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती मे बाबा महाकाल को चन्दन का लेप और मस्तक पर त्रिपुंड और गले मे रुद्राक्ष की माला पहनाकर श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर दौरे पर शेखावत ने विदेश यात्रा का अनुभव साझा किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर -केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर दौरे पर रहे।जैसलमेर से पोकरण होते हुए जोधपुर पहुंचे शेखावत ने अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई कर विभिन्न परिवादों पर चर्चा की। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर दिल्ली प्रस्थान से पहले शेखावत ने मीडिया से बातचीत की। लंदन और पनामा की विदेश यात्रा को लेकर उन्होंने इसे सुखद अनुभव बताया। दीपावली के त्योहार पर जोधपुर और अपनों की खूब याद आने की बात भी कही। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी, जिसका निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक था। इसी जिम्मेदारी के चलते दीपावली पर जोधपुर से दूर रहना पड़ा।
0
0
Report

CEIR पोर्टल का कमाल, साइबर टीम ने करीब 1.5 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow2m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ: जनपद में खोए या गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की मदद से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के 07 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सकुशल वापस कर दिए हैं। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना कोतवाली की साइबर टीम ने तकनीकी सर्विलांस का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रेस किया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपने नजदीकी थाने/साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते तकनीकी मदद से डिवाइस को ट्रैक किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर में फायरिंग के बाद जोधपुर संभाग में हाई अलर्ट, पाली में भी चेकिंग तेज

Pali, Rajasthan:बाड़मेर में पुलिस पर फायरिंग के बाद जोधपुर संभाग में हाई अलर्ट, तखतगढ़ में भी सघन नाकाबंदी। बाड़मेर में तस्कर द्वारा पुलिस पर फायरिंग की घटना के बाद जोधपुर संभाग में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संभाग के विभिन्न जिलों में पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पाली जिले में भी सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय नजर आ रही हैं। तखतगढ़ में थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण मय पुलिस जाब्ता के साथ नाकाबंदी करते दिखाई दिए। इस दौरान जालोर की तरफ से आने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों के दस्तावेजों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहे हैं। बाड़मेर की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। संभाग में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है。
0
0
Report

headline

Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं बावजूद इसके छठ वर्तियों औऱ श्रद्धालुओं को कोई दिक्क़त न हो लिहाजा वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार नें नारायणी गंडक नदी के तट पर स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन समेत नगर पालिका परिषद प्रबंधन को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। दरअसल शुक्रवार को नहाये खाये के साथ चार दिनों तक मनाये जाने वाले छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है लिहाजा छठ घाट सज़ धज़ कर तैयार किये जा रहें हैं जहाँ बैरिकेडिंग, डेकोरेशन, साफ़ सफ़ाई औऱ चेंर्जिंग रूम की व्यवस्था समेत अन्य ज़रूरी व्यवस्थायें पूरी की गईं हैं क्योंकि नारायणी नदी तट पर हजारों की भीड़ उमड़ती है जिसको लेकर एक ओर प्रशासन मुस्तैद है तो जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं यहीं वज़ह है की जेडीयू सांसद सुनील कुमार दल बल के साथ गुरुवार को देर शाम तक सभी प्रमुख छठ घाटों पर पहुँचे औऱ स्थल निरिक्षण कर अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए।बताया जा रहा है की बगहा शहर में गंडक नदी किनारे तक़रीबन दर्जनों छठ घाट बनाये गए हैं इन्हीं में शास्त्रीनगर छठ घाट भी ख़ास पूजा स्थल है जहाँ गंडक दियारा से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है लिहाजा वाल्मीकिनगर के सांसद भी तैयारियों का निरिक्षण करने पहुँचे।बता दें की चार दिनों तक मनाये जाने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर ग्रामीण औऱ शहरी इलाकों में प्रशासनिक औऱ नीजी स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं लिहाजा जनप्रतिनिधि औऱ प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर सुविधाओं को लेकर कोई कोऱ क़सर बाक़ी नहीं छोड़ा जा रहा है ताकि छठ वर्तियों औऱ भक्तों को कोई असुविधा न हो।
0
0
Report

मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

DPDevendra pandeyFollow4m ago
Jangl Akhalas Kunar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। क्षेत्र के भौवापार, ककराखोर, सेवई, गढ़वापार, कालाबाग, महावीर छपरा इत्यादि जगहों पर दीपावली पर स्थापित की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौसड़ स्थित राजघाट और बासगांव के दोहाघाट पर किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और 'जय मां लक्ष्मी' के जयकारे लगाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलीपार पुलिस जगह-जगह तैनात रही। सुरक्षा कारणों से दोपहर से ही बिजली उपकेंद्र सेवई फीडर की विद्युत आपूर्ति मूर्ति विसर्जन तक बंद रखी गई, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो। विसर्जन के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement

नवल सागर पार्क का सौंदर्यीकरण: बूंदी पर्यटन केंद्र बनेगा प्रशासन

Noida, Uttar Pradesh:हरफूल सिंह यादव जिला कलेक्टर बूंदीबून्दी नवल सागर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, बूंदी को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजेश गोयल ने गुरुवार को नवल सागर पार्क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग सुविधा विकसित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए लघु बाजार स्थापित करने पर जोर दिया। नवल_sागर झील में गंदे नालों का पानी रोकने, लाइट एंड साउंड शो शुरू करवाने तथा झील किनारे रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इंटरलॉकिंग, फूड कोर्ट और अन्य विकास कार्यों को भी गति देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

पुलिस के डराने धमकाने से चुनाव प्रभावित नहीं: डोटासरा का तंज

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ पंचायतीराज चुनाव में पुलिस का रूतबा ओर डराने धमकाने की कुचेष्टा सफल नहीं होने देंगे।- डोटासरा पंचायतीराज चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का दूसरा दिन भी लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दौरा रहा. डोटासरा ने भोजासर बड़ा बलारां और खीवाससर गांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. पंचायतीराज चुनाव के दौरान जिला परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 47 से भाजपा की ओर से डीआईजी के रिश्तेदार को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बलारां गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के रूतबे ओर डराने धमकाने किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने ने कहा कि डीआईजी के रिश्तेदार को अगर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बना देती तो भाजपा सरकार उसे निलंबित कर देती. किसी भी मतदाता को डरने की आवश्यकता नहीं है निर्भीक होकर भय मुक्त मतदान करें.
0
0
Report
Advertisement

दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर अधेड़ शव क्षत-विक्षत; पुलिस जांच जारी

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गंगापुर दौसा रेल लाइन पर रालावास गांव के समीप मिला शव सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर डीडवाना निवासी विनोद पुत्र रामस्वरूप रैगर के रूप में हुई शव की पहचान शव को रखवाया गया रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव होगा परिजनों के सुपुर्द मामले को लेकर पुलिस जुटी जांच पड़ताल में राहुवास थाना क्षेत्र का है मामला दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में रालावास गांव के समीप दौसा गंगापुर रेलवे ट्रैक के समीप एक अधेड़ का शव क्षतविक्षत हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस और जीआरपी को मिली तो मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मौका मुआना किया गया मृतक का एक पैर कटा हुआ था साथ ही सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से भी क्षतिग्रस्त मिले मृतक के शव की पहचान डीडवाना निवासी विनोद पुत्र रामस्वरूप रैगर के रूप में हुई पुलिस ने शव को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा अब यह हादसा है या आत्महत्या है या और कोई वजह है इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है परिजनों को जब मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया
0
0
Report

सीकर में अंतिम चरण: 4 लाख मतदाता 12 जिला परिषद पदों के लिए मतदान करेंगे

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर शेखावाटी सीकर सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 14 नवंबर से:4.1 लाख वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच लक्ष्मगगढ़ व सीकर केविधानसभा क्षैत्र मे चुनावी प्रचार मे दिनभर जुटे मंत्री पूर्व सासंद IPS राज्य पुलिस में DIG के पद पर तैनात अरशद अली खान की पत्नी जरीना खान चुनावीप्रचारमेपहुचें मंत्री झांबर सिंह खर्रा वार्ड 47 से भाजपा से चुनाव लड़ रही जरीना खांन सीकर में पंचायती राज चुनावों का अंतिम चरण 14 नवंबर से शुरू होगा। इस चरण में जिले के 4,01,124 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 12 जिला परिषद सदस्य, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच चुनेंगे。 युडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़जिला परिषद व पचांयत समिति सदस्य के लिए प्रचार किया। बेसवा गांव मे मंत्रीझाबसंरसिहपहुचे。 IPS राज्य पुलिस में DIG के पद पर तैनात अरशद अली खान की पत्नी जरीना खान सीकर जिलापरिषद के वार्ड 47 से चुनाव लड़ रही है।जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 से भाजपा ने बेसवा सरपंच जरीना खान के चुनावी सभा मे मंत्री झांर सिंहखर्रानेपुहचेंकर वोट मांगे वही पूर्वसीकर सासंद सुबेधानन्द सरस्वती,भाजपा नेता मधसूदन भिंडा, भाजपानेता श्रवण चौधरीसहितअनेक लोग सभा मे पहुचे。 अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होंगे。 बाइट— झाबर सिंह खर्रा
0
0
Report

ड्राइवर आंदोलन: कोरिया व एमसीबी मुख्यालयों पर प्रदर्शन, ड्राइवर आयोग की मांग

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिला और एमसीबी जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के आह्वान पर ड्राइवरों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत ड्राइवर सड़क पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने और वेलफेयर बोर्ड का गठन शामिल है। आंदोलन के दौरान NH-43 पर निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रोका जा रहा है। हाईवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन बनी देश की स्वच्छता मिसाल; 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान

Ujjain, Madhya Pradesh:दिल्ली से सम्मान लेकर सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे महापौर, निगम आयुक्त और सफाई मित्र, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को मिला पहला स्थान उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ और गुंटूर जैसे शहरों को पीछे छोड़कर मिले इस राष्ट्रीय सम्मान को लेकर शहर में खुशी का माहौल है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद गुरुवार को दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सफाई मित्र शाम 4 बजे नीलकंठ द्वार पर एकत्रित हुए। यहां से सभी सम्मान लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के चरणों में पुरस्कार समर्पित किया। इस दौरान सफाई मित्रों की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे उज्जैन की मेहनत का परिणाम है। सफाई मित्रों के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के प्रोत्साहन, मीडिया की जागरूकता और शहरवासियों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि एमआर-5 और गोंडिया क्षेत्र में कचरे के बड़े ढेर हटाना भी स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण रहा। वहीं महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस सम्मान का सबसे बड़ा श्रेय सफाई मित्रों को जाता है, जिनकी दिन-रात की मेहनत से उज्जैन को देश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के प्रत्येक नागरिक का भी आभार जताया। महापौर ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन को यह उपलब्धि मिली है, इसलिए सबसे पहले यह सम्मान उनके चरणों में अर्पित किया गया है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है। वहीं महापौर ने आने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर भी स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उज्जैन को आगे भी स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मान ने एक बार फिर साबित किया है कि सफाई मित्रों की मेहनत और शहरवासियों की भागीदारी से उज्जैन देश के सामने स्वच्छता की मिसाल पेश कर सकता है। बाइट - निगम कमिशनर अभिलाष मिश्रा बाइट - निगम सभापति कलावती यादव
0
0
Report

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, अचानक हुई फायरिंग से मची अफरा-तफरी, लाइव वीडियो

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow22m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पूरा मामला थाना ओंछा क्षेत्र के नगला कंचन गांव का है। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव की घटना दिखाई दे रही है। फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की पहचान कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top