icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
456006
NNnilesh nagarFollow16 Apr 2025, 09:53 am

उज्जैन में पेंशनर्स का प्रदर्शन: सरकार से समस्याओं का समाधान मांगा!

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के उपप्रांताध्यक्ष शमशेर सिंह तोमर ने बताया कि आज उज्जैन में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन,  विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन एवं समस्त पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया है जिसमें बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, धार, झाबुआ, जबलपुर, मंदसौर, नीमच, आगर, उज्जैन, शाजापुर, ग्वालियर के साथ ही पूरे प्रदेश भर के पेंशनर्स शामिल हुए थे। जिन्होंने सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना को लेकर रामघाट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पहले एक रैली निकाली और सरकार को पेंशनर्स की समस्याओं का निदान करने का निवेदन किया। पेंशनर संघ के मनोहर गिरी ने बताया कि सरकार प्रदेश भर में वैसे तो कई योजनाएं चला रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा: भरथना में विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollowJust now
Bharthana, Uttar Pradesh:

इटावा जनपद के भरथना कस्बे से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी शिल्पी पोरवाल ने अपने पति गोविन्द पोरवाल और देवर गोपाल पोरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिलने पर उनके पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति और देवर ने उनके मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow1m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। 

 

बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव

0
0
Report
Advertisement

देर रात टो टो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Katihar, Bihar:देर रात टो टो एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोगों की मौत हुई. घटना कटिहार जिला मुख्यालय से लगभग 54 किलोमीटर दूर अमदाबाद थाना क्षेत्र के रोशना एवं अमदाबाद महानंदा बांध सड़क पर रघुनाथपुर ढाला के पास घटित हुई. अमदाबाद पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अमदाबाद लाया गया. चिकित्सीय जांच में चिकित्सक द्वारा दोनों की मौत की पुष्टि हुई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रघुनाथपुर ढाला के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. मृतक मनोज यादव (35) और अनिल यादव (25) की पहचान की गई. एक टोटो चालक को हिरासत में लिया गया है. शव पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजे गए हैं.
0
0
Report
Advertisement

संगमेश्वर में भंगार गोदाम में भीषण आग, दमकल से आसपास की दुकाने सुरक्षित

Ratnagiri, Maharashtra:संगमेश्वरमें भंगार गोदामाला भीषण आग; अग्निशमन दलाच्या सतर्कतेमुळे लगतची दुकाने बचावली.. रत्नागिरी जिल्ह्यातील संगमेश्वर येथील मारुती मंदिरासमोरील एका भंगार गोदामाला भीषण आग लागली.. गोदामात मोठ्या प्रमाणावर साठा असल्याने आगीने काही वेळातच रौद्ररूप धारण केले.. घटनेचे गांभीर्य ओळखून देवरुख,चिपळूण,रत्नागिरी नगरपरिषद आणि एमआयडीसीचे अग्निशमन बंब तात्काळ पाचारण करण्यात आले.. या दुर्घटनेत गोदामातील लाखो रुपयांचे साहित्य जळून खाक झाले असले,तरी अग्निशमन दलाच्या तत्परतेमुळे आग लगतच्या घरांमध्ये व दुकानांच्या गाळ्यांमध्ये पसरण्यापासून रोखण्यात यश आले,ज्यामुळे संभाव्य मोठा अनर्थ टळला.. आगीचे नेमके कारण अद्याप समजू शकलेले नाही..
0
0
Report

11 दिन बाद भी जालौन लूटकांड: लुटेरे अभी फरार, CCTV नहीं लगा सके सुराग

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दंपति से लूटकांड मामले में 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पुलिस की पांच टीमें नहीं खोज सकीं लुटेरों का सुराग, तमंचे के बल पर दंपति से जेवरात और नकदी लूटने वाले बदमाश अब तक फरार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने पहाड़गांव चौकी के पास दंपति को बनाया था निशाना, वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र भर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन इसके बावजूद लुटेरों का नहीं लगा पाई कोई ठोस सुराग, चौकी के चंद कदम दूर हुई लूटपाट की वारदात से पहाड़गांव चौकी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, CALिया थाना क्षेत्र में पहाड़गांव पुलिस चौकी के पास हुई थी लूट की वारदात।
0
0
Report

माण्डलगढ़ में श्यूज स्टोर और गोदाम में भीषण आग, करीब दो करोड़ का नुकसान

Jaipur, Rajasthan:District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ के त्रिवेणी चौराहे पर अल सुबह एक श्यूज स्टोर (जूते चप्पल) की दुकान ओर गोदाम में भीषण आग लगी हैं, आग की घटना को लेकर त्रिवेणी चौराहे के बाजार में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर आग पर काबू पाने में जुटे, आग की घटना से महज 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पम्प होने से लोग दहशत में आ गए, गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने से आग की लपटें आगे नहीं बढ़ी, दुकान व गोदाम में प्लास्टिक ओर अन्य मनिहारी सामग्री भी होने से आग बेकाबू हो गई, ओर सारा सामान जल कर राख हो गया, सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंचीं हैं, पुलिस के जवान,ग्रामीणों ओर दमकल के 3 वाहनों से 4 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हैं, बताया जा रहा हैं कि आग की घटना में करीब 2 करोड़ रुपए की सामग्री जल कर राख हो गई हैं, फिलहाल अभी मौक़े पर दुकान ओर गोदाम में रुक रुक कर धुंआ उठ रहा हैं पुलिस और दमकल वाहन मुस्तेदी से डटे हुए है
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में दीनदयाल नगर थाना के बाहर बवाल, दो बहनों समेत चेतन टांक पर कार्रवाई

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में दीनदयाल नगर थाना के बाहर दो बहनों द्वारा मचाया गया बवाल के बारे में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दोनो बहनों ने थाने के बाहर ज्वालिनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। ऐसा करने से रोकने वाले पुलिस कर्मियों के साथ झूमझामकी की थी, और साथ में अन्य साथियो के साथ पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास भी किया था। ऐसे में अब दोनों बहनों के साथ साथ आये और वीडियो बनाने वाले चेतन टांक पर भी कार्रवाई की जा रही है। बतादे कि चेतन टांक पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं - हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य 15 प्रकरण चेतन टांक पर दर्ज हैं। चेतन टांक भेजपा से जुड़ा पदाधिकारी भी है।
0
0
Report

हांसी के 400 साल पुराने श्री काली देवी मंदिर में नवरात्र आस्था चरम पर

Hansi, Haryana:हांसी हांसी के 400 साल पुराने श्री काली देवी मंदिर में मां के शीतल स्वरूप के दर्शन, नवरात्र में उमड़ रही श्रद्धा अन्य स्थानों पर मां काली के रौद्र रूप के दर्शन, हांसी में शीतल स्वरूप में विराजमान हैं माता; मुंबई सहित दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु हांसी। नवरात्र के पावन दिनों में हांसी के ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। करीब 400 साल पुराने इस प्रसिद्ध मंदिर में मां काली के दर्शन के लिए दूर-दूर के क्षेत्रों से भक्त पहुंच रहे हैं। काली देवी चौक स्थित इस मंदिर की मान्यता केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी मंदिर के प्रति गहरी आस्था है。 आपको बता दे कि मंदिर की सबसे खास बात यहां मां काली का स्वरूप है। आमतौर पर अन्य मंदिरों में मां काली के रौद्र रूप के दर्शन होते हैं, जहां माता की जीभ बाहर निकली हुई दिखाई देती है। वहीं हांसी के इस ऐतिहासिक मंदिर में मां काली शीतल स्वरूप में विराजमान हैं। यही विशेषता मंदिर को अलग पहचान देती है और श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा करती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त मां के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो वर्षों से लगातार नवरात्र में मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी श्याम पांडे ने बताया कि मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर मां काली की प्रतिमा में जीभ बाहर दिखाई देती है, जबकि हांसी के मंदिर में माता का स्वरूप अलग है और वह शीतल रूप में विराजमान हैं। भक्त भारत भूषण भयाना ने बताया कि उन्हें मां काली के प्रति गहरी आस्था है और वह लगातार कई वर्षों से माता के दर्शन करने आ रहे हैं। नवरात्र के दौरान मां के दरबार में आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। वही अन्य भक्तजन रामावतार बंसल ने बताया कि वह मुंबई से विशेष रूप से मां काली के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माता के प्रति गहरी श्रद्धा है और वह हर साल नवरात्र के अवसर पर मां के दर्शन करने आते हैं। हांसी का श्री काली देवी मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक पहचान और मां काली के अनूठे शीतल स्वरूप के लिए भी प्रसिद्ध है। नवरात्र के दिनों में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद बरवाअड्डा में तेज कार ने बाइक सवारों को टक्कर दी; महिला की मौत

Dhanbad, Jharkhand: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के NH1 19 जोडापीपल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक में सवार पुरुष महिला और बच्चा सड़क में गिर गया।घटना में महिला की मौत जो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 19 को जाम कर कार सवार पर मामला दर्ज करने और मुवाबजा की मांग करने लगे। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास की।लेकिन ग्रामीण अपनी माँग पर अड़े रहे। स्थानीय लोगों ने कार चालक और दो अन्य को पुलिस के हवाले किया।पुलिस द्वारा कार सवार पर मामला दर्ज करने और सरकारी सहायता देने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया।लगभग चार घण्टे तक NH19 जाम रहा।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी।मृतक महिला की पहचान रौशन प्रवीन 19 वर्षीय के रूप में हुआ। सभी नावाटांड बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के हीं रहने वाले है। श्रीरामपूर से रिस्तेदारो के घर से लौटने के क्रम में हादसा हुआ。
0
0
Report

बागपत के इदरीशपुर में खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल के पास मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

यूपी के किसानों को 493 करोड़ DBT से सीधे खाते में राहत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है. बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से किसानों को राहत देंगे. 9 लाख 18 हजार से अधिक किसानों के लिए 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि जारी होगी. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. कार्यक्रम गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रखा गया है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत दी जा रही है. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पहले ही 169 करोड़ रुपये जिलों को जारी हो चुके हैं, जिनमें 1 लाख 29 हजार 326 किसानों को 78 करोड़ 75 लाख रुपये का अनुदान दिया गया. अब सोमवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 493 करोड़ रुपये की सहायता जारी की जाएगी. आपदा प्रभावित परिवारों को भी 225.93 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है. कुल मिलाकर, गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के लिए राहत वित्तीय सहायता जारी करने का यह कार्यक्रम आपदा प्रभावित किसानों के लिए अहम है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top