456006
विधायक महेश परमार ने सोयाबीन का भाव 6000 से 7000 हजार करने को लेकर सीएम को लिखा पत्र
Ujjain, Madhya Pradesh:हाल ही में सोशल मीडिया पर किसानों द्वारा सोयाबीन के भाव को लेकर एक पोस्ट चलाई जा रही है, जिसमें सोयाबीन का भाव 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है। इस मांग का समर्थन करते हुए तराना विधानसभा के विधायक महेश परमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल तय करने की अपील की है ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर दरगाह से बी. ज़ेड. जमीर के डिप्टी सीएम बनने की दुआ जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे कर्नाटक कांग्रेस नेता व पूर्व केबिनेट मिनिस्टर बी जेड ज़मीर अहमद खान के लिए डिप्टी सीएम बनने की विशेष दुआ हुई। कर्नाटक माइनॉरिटीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट रेंक चेयरमैन बीके अल्ताफ़ खान ने सुल्तानुल हिन्द ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश करवाए। दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शकील अहमद ने बताया कि एक अगस्त को बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी के तहत अजमेर दरगाह में ज़मीर अहम खान के लिए खुशियो के साथ सेहत्याबी और लंबी उम्र की दुआ की गई है। चिश्ती ने बताया कि अल्ताफ़ खान के ज़रिए अजमेर दरगाह में विशेष तौर पर बी ज़मीर अहम खान के लिए डिप्टी सीएम बनने और उनके परिवार के सलामती की मुराद भी मांगी है। ख्वाजा साहब के आस्ताना पर सैय्यद शकील अहमद ने अल्ताफ़ खान और ज़मीर अहम खान की जोड़ी सलामत रहने की भी दुआ की। गौरतलब है कि अल्ताफ़ खान अक्सर अजमेर दरगाह पर बी ज़मीर अहम खान की सलामती की दुआ कराते है। यही वजह है कि उनके जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस आला कमान से ज़मीर अहम को डिप्टी सीएम बनाये जाने की भरपूर मांग उठाई है。0
0
Report
ब Bilaigarh Traders Protest: Gaurav Path Delay Fuels Anger
Saiki, Bihar:स्लग/बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का पांच दिवसीय धरना शुरू, सीएमओ की कार्यशैली और गौरव पथ निर्माण में देरी पर आक्रोश एंकर/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर में व्यापारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पांच दिवीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस आंदोलन को नगर के सभी व्यापारियों, दुकानदारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। धरने का मुख्य मुद्दा नगर के गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य में लंबे समय से हो रही देरी तथा नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में व्याप्त असंतोष है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएमओ की मनमानी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी संघ का कहना है कि गौरव पथ का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है, आवागमन में परेशानी हो रही है और आम जनता को धूल, कीचड़ तथा जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए तथा जनहित से जुड़े लंबित कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।0
0
Report
चाकण MIDC के खड्डे बना रहे यातायात जाम: उद्योगों को हो रहा नुकसान
Chakan, Maharashtra:चाकण / पुणे में चाकण MIDC औद्योगिक वसाहती की वैश्विक पहचान मर्सेडीज बेंज, फॉक्सवॅगन, महिंद्रा, बजाज जैसी कंपनियों के कारण बनी है. लेकिन यह पहचान धूमिल हो सकती है और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है. इसका कारण मार्ग पर खड्डे और उससे उत्पन्न अभूतपूर्व यातायात जाम है. चाकण MIDC में पंद्रह सौ से अधिक नामांकित कंपनियाँ हैं और यहाँ रोज लगभग एक मिलियन कर्मचारी आते-जाते हैं. लेकिन खड्डों के कारण उन्हें अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर यात्रा करनी पड़ती है. चाकण MIDC की कंपनियाँ पाँच हजार करोड़ का राजस्व देती हैं, फिर भी सरकार यहां मौलिक सुविधाएं नहीं दे पा रही है. यह शर्मनाक बात है, ऐसा कर्मचारियों का आरोप है.0
0
Report
Advertisement
नेटवर्क समस्या के चलते एएनएम पेड़ पर चढ़कर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने को मजबूर
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के दमेहड़ी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक एएनएम को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है और स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन हाजरी लगाने का दबाव बनाया जा रहा था जिससे मजबूर होकर पेड़ पर चढ़ नेटवर्क खोजने का प्रयास किया जा रहा था जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा होते दिखाई दे रहा है。0
0
Report
NEET तैयारी पर केंद्रित कार्यक्रम में बच्चों को करियर पर फोकस करने का संदेश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के अंदर neet के छात्रों के द्वारा किए गए विरोध के बाद गाजियाबाद में एक निजी स्कूल के अंदर राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मोटिवेट किया गया और उन्हें बताया गया कि अगर वह neet एग्जाम की तैयारी करते हैं और उसमें सफल हो जाते हैं तो उन्हें निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। पेपर लीक होना एक गंभीर समस्या है लेकिन उसके लिए दिल्ली की तरह उग्र प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। बच्चों को ऐसे प्रदर्शन करने की जगह अपने करियर और पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। पायलट राकेश त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन ने बताया कि बच्चों का मार्गदर्शन करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पेपर लीक होना एक गंभीर समस्या है और इसका समाधान करना जरूरी है।0
0
Report
पानीपत की निट्रा लैब का आधुनिकीकरण: 5 करोड़ के बजट की उम्मीद
Panipat, Haryana:दुनिया की सबसे बड़ी टेक्स्सटाइल सिटी की सबसे बड़ी विडंबना देश की प्रमुख टेक्सटाइल लैब बदहाल 2001 से मशीनें कबाड़ लगभग 450 उद्योगों को टेस्टिंग के लिए जाना पड़ रहा बाहर यार्न से लेकर तैयार उत्पाद तक 42 तरह के परीक्षण की सुविधा नहीं, उद्योगपतियों ने उठाए सवाल अधिकारियों ने दो माह में आधुनिकीकरण का दिया भरोसा पानीपत देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल नगरी पानीपत, जहां से हजारों करोड़ रुपये का कपड़ा और होम टेक्सटाइल देश-विदेश में निर्यात होता है तथा केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है, वहीं यहां की सरकारी निट्रा (NITRA) टेस्टिंग लैब बदहाली का शिकार है। वर्ष 2001 में स्थापित इस लैब में आज भी शुरुआती दौर के कंप्यूटर और पुरानी मशीनें पड़ी हैं, जिनमें अधिकांश वर्षों से उपयोग में नहीं हैं। परिणामस्वरूप जिले की करीब 450 औद्योगिक इकाइयों को यार्न से लेकर तैयार उत्पाद तक की टेस्टिंग के लिए दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य राज्यों की निजी लैबों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने शनिवार को निट्रा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान लैब की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पानीपत की इंडस्ट्री को आज तक यह भी जानकारी नहीं थी कि सरकारी निट्रा लैब में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं, क्योंकि यहां उद्योग की जरूरत के अनुरूप मशीनें ही नहीं हैं। धमीजा ने कहा कि एक निर्यातक को यार्न से लेकर अंतिम उत्पाद तक लगभग 42 से 43 प्रकार के परीक्षण कराने पड़ते हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश टेस्ट की सुविधा पानीपत में उपलब्ध नहीं है। इसके कारण उद्योगपतियों को निजी एजेंसियों और दूसरे शहरों की लैबों में अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लैब की दैनिक आय करीब एक हजार रुपये है, जबकि सरकार को प्रतिदिन लगभग छह हजार रुपये का खर्च वहन करना पड़ रहा है। उनके अनुसार यह केंद्र वर्षों से घाटे में चल रही है और लंबे समय से इसकी अनदेखी की गई है। धमीजा ने कहा कि पूर्व में निट्रा के अधिकारियों ने लैब के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग का उल्लेख किया था, लेकिन अब तक इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि बैठक में अधिकारियों ने अगले कुछ महीनों में लैब को आधुनिक बनाने का आश्वासन दिया है। पुरानी मशीनें हटेंगी, नई तकनीक से लैस होगा केंद्र टेक्सटाइल विभाग के निदेशक संजय कुमार ने स्वीकार किया कि केंद्र में मशीनें काफी पुरानी हैं और आधारभूत ढांचा भी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पावरलूम सर्विस सेंटर का स्वरूप बदलकर अब "इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल एंड एपेरल डेवलपमेंट सेंटर (ITDC)" करने का निर्णय लिया है, ताकि पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक ही स्थान पर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। बजट स्वीकृत होते ही पुरानी मशीनों को हटाकर उद्योग की मांग के अनुसार नई मशीनें स्थापित की जाएंगी। मशीनों के चयन में उद्योग जगत की भी भागीदारी होगी। उनके अनुसार सितंबर तक नई योजना लागू होने और अगले दो माह में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। 2022 तक अच्छी थी लैब, अब पांच करोड़ मिलने की उम्मीद निट्रा गाजियाबाद के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर कुशाग्र प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2021-22 तक पानीपत की लैब पूरी तरह कार्यरत थी, लेकिन आधुनिकीकरण की आवश्यकता और नई सरकारी योजना के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि निट्रा ने अपने स्तर पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर कुछ बुनियादी टेस्टिंग सुविधाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि करीब पांच करोड़ रुपये की सहायता मिलने की संभावना है। यह राशि मिलने के बाद उद्योग और निर्यातकों के साथ विचार-विमर्श कर वर्ष के अंत तक आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। कुशाग्र प्रकाश ने बताया कि पुरानी मशीनों को हटाने की स्वीकृति मिल चुकी है और स्क्रैपिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अगले दो महीनों में अनुपयोगी मशीनें हटा दी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र को फिलहाल प्रतिवर्ष केवल 17 लाख रुपये का अनुदान मिलता है, जिसमें वेतन, बिजली, किराया और रखरखाव जैसे सभी खर्च पूरे करने पड़ते हैं। उद्योग को आधुनिकीकरण का इंतजार बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि पानीपत में आधुनिक टेस्टिंग सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो निर्यातकों का समय और लागत दोनों बचेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा भी मजबूत होगी। अब उद्योग जगत की निगाहें केंद्र सरकार की नई योजना और प्रस्तावित बजट पर टिकी हैं, जिससे वर्षों से बदहाल पड़ी निट्रा लैब को आधुनिक स्वरूप मिल सके। बाइट विनोद धमीजा अध्य्क्ष हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री बाइट संजय कुमार निदेशक टेक्सटाइल विभाग बाइट कुशाग्र प्रकाश प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर निट्रा गाजियाबाद0
0
Report
Advertisement
NSUI का जोधपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर NSUI ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन NSUI जोधपुर जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कड़ेला, ओम सिंह देवासी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत, ऋषि कच्छावा, छात्र नेता अभिजीत गांधी, जितेश्वर चौधरी, शेरू गुंदी सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. बबलू सोलंकी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और युवाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्र हितों की लगातार अनदेखी कर रही है और छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने में देरी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की घोषणा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो NSUI पूरे राजस्थान में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर सहित प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविध्यालयों के छात्र सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेंगे और छात्र हितों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
दौसा में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का रैली- संवाद के साथ समापन
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा महिला सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान का समापन रैली ओर संवाद के माध्यम से हुआ समापन RAC डीआईजी श्वेता धनकड़, एसपी पीयूष दीक्षित सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद एक माह के अभियान में जिले कई कार्यक्रम किए गए आयोजित जिनके माध्यम से जिले की हजारों छात्राओं ओर महिलाओं को किया गया जागरूक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दौसा जिले में चलाए गए महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आज RACDआईजी श्वेता धनकड़ और एसपी पीयूष दीक्षित की मौजूदगी में रैली और संवाद के माध्यम से अभियान का समापन किया गया अभियान के तहत जिले की हजारों छात्राओं और महिलाओं को जिले भर में दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उनके अधिकारों , कानून , साइबर ठगी से बचाव सहित अन्य जानकारियां दी गयी ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं बेझिझक पुलिस तक अपनी बात पहुंचा सके जिससे पुलिस तत्काल उस पर एक्शन लेते हुए राहत दे सके RAC डीआईजी श्वेता धनकड़ ने कहा एक समय था जब महिलाओं की पूजा होती थी कहा जाता है जहां महिलाओं की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं लेकिन समय के बदलाव के साथ कुछ अलग परिस्थितियाँ भी बनी हम सबको मिलकर उसमें सुधार करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करना है हालांकि आज महिलाएं काफी बुलंदियों पर पहुंच रही है और यह हम सबके लिए खुशी की बात है इस दौरान जिला पुलिस द्वारा पर्यावरण का संदेश देते हुए पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया गया बाइट श्वेता धनकड़ डीआईजी RAC जयपुर बाइट रेखा राठौड़ एडीजे पॉक्सो कोर्ट दौसा0
0
Report
मीरज़ापुर में CM योगी के प्रधानमंत्री बनने की मांग, 2029 के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:PTC- मीरजापुर में CM योगी के प्रधानमंत्री बनने की मांग उठी है. हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान साल 2029 को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया गया. अब देखना होगा कि संगठन की यह मुहिम आने वाले समय में किस तरह आगे बढ़ती है.0
0
Report
Advertisement
खरगोन के गंधावड में उफनती नदी में बाइक समेत दो दोस्त बहे, एक लापता
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम गंधावड में उफनती नदी में बाइक समेत बह गए दो दोस्त। 19 वर्षीय युवक लापता, एक युवक तैरकर सुरक्षित निकला, दूसरे की तलाश जारी। रपट पार करते समय तेज बहाव में बही बाइक। लापता 19 वर्षीय विनय वास्कले और उसका दोस्त इंदौर से कॉलेज में एडमिशन कर लौटने के दौरान हुआ हादसा। ऊन थाना पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण चला रहे सर्च ऑपरेशन। लगातार बारिश से गधावड़ नदी उफान पर, रपट पार करना पड़ा भारी। लगातार बारिश के दौरान उफनती नदी, नाले और रपट पार नही करने की प्रशासन की अपील का नही हो रहा है असर। ऊन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।0
0
Report
बागपत की कांवड़ यात्रा: मुस्लिम आरिफ सहित हिन्दू दोस्त गौ माता की सुरक्षा का संकल्प
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के कांवड़ यात्रा के दौरान विविध रंग देखने को मिले। हरिद्वार से बागपत पहुँची कांवड़ यात्रा में हिन्दू मुस्लिम और गौमाता के प्रति प्रेम देखा गया। बागपत के कस्बा बड़ौत का रहने वाला आरिफ, जो मुस्लिम समुदाय से है, और उसके चार हिन्दू दोस्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। आरिफ और उसके दोस्तों ने गौ माता को बचाने और उसे राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग के लिए संकल्प लिया है, तथा महाशिवरात्रि पर बागपत के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। आरिफ का कहना है कि गौ माता सड़कों पर घूमती हैं और किसी वाहन वाला उन्हें टक्कर मारकर मौत के घाट उतार देता है, इसलिए उनके लिए आश्रय स्थल बनाएं जाएं और किसानों से अनुरोध है कि गौ माता दूध देना बंद कर दें तो उन्हें सड़कों पर नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि उनकी सेवा करनी चाहिए। सरकार से भी गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग जारी है।0
0
Report
हरिद्वार में हर कदम संभलकर सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में हर कदम संभलकर0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में SP कार्यालय के पास दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, एक घायल
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में एसपी ऑफिस के पास शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदला। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दुकान कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद महिला थाना और जंक्शन थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बावजूद शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल व्यक्ति एसपी ऑफिस पहुंच गया और वहां हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं। जंक्शन पुलिस तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। इधर, एसपी बी. आदित्य ने मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
सीएमएचओ ने करौली के दो प्राथमिक केंद्रों में अनुपस्थित चिकित्सकों पर नोटिस जारी किया
Karauli, Rajasthan:जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीणा ने शुक्रवार को दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी और कुछ कार्मिक अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम और गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर बर्रिया का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सा अधिकारी और कुछ कार्मिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। इसके अलावा मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महोली का निरीक्षण किया गया। यहां चिकित्सा अधिकारी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बावजूद मौके पर मौजूद नहीं मिले। हालांकि अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमएचओ ने जलजनित, मच्छरजनित और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी जनजागरूकता अभियान चलाने तथा गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इस अवसर पर डीपीसी (आईईसी) लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे。0
0
Report
नीमच पुलिस ने 705 किलोग्राम डोडाचूरा समेत तस्करों को पकड़ लिया; बड़ी सफलता
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश को नशामुक्त बनाने की मंशा और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है ज़रूर अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में थाना मनासा की कंजार्डा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की रही एक बोलेरो पिकअप व मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त की गई कुल मशरूका की कीमत लगभग 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। कंजार्डा चौकी पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की सटीक सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संभावित मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से 705 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्कर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और मुख्य वाहन को सुरक्षा देने के लिए एक मोटरसाइकिल से पायलटिंग कर रहे थे। पुलिस ने इस मोटरसाइकिल को भी मौके से जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने शीतल धाकड़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और गिरोह की तलाश में आगे की विवेचना जारी है। बाईट 01 राजेश व्यास, एसपी नीमच0
0
Report
Advertisement
