Back
जवान ने प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरते यात्री को बचाया; वाराणसी यात्री सुरक्षित
ASANIMESH SINGH
Mar 06, 2026 14:38:05
Ujjain, Madhya Pradesh
ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से पहले जवान ने पकड़कर बचाई जान, वाराणसी जा रहा था यात्री
उज्जैन।
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से एक यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने ही वाला था, तभी ड्यूटी पर तैनात जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरा घटनाक्रम रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया..
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को सवारी गाड़ी संख्या 19489 के रवाना होने के बाद एक यात्री खाने-पीने का सामान लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन के हैंडल को पकड़कर गाड़ी के साथ घिसटने लगा।
घटना को देख ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र पटेल ने तुरंत आवाज लगाई। इस पर मौके पर मौजूद आरक्षक शिवराम मीणा ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को पकड़कर खींच लिया और उसे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरने से बचा लिया।
बाद में पूछताछ में यात्री ने अपना नाम जाहिद निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया। वह पीएनआर क्रमांक 8545408541 के तहत छायापुरी से वाराणसी तक यात्रा कर रहा था। घटना में उसके हाथ में हल्की चोट आई, लेकिन उसने खुद को स्वस्थ बताया और आरपीएफ का धन्यवाद किया।
घटना के बाद यात्री स्वेच्छा से उसी ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 07, 2026 01:00:280
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 07, 2026 01:00:150
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 07, 2026 00:46:190
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 07, 2026 00:45:130
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report