Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

उज्जैन में नाबालिक के साथ प्रेम जाल, ग्रूमिंग गैंग और लव जिहाद का मामला सामने

ASANIMESH SINGH
Feb 05, 2026 13:15:57
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन मुस्लिम युवक ने नाबालिक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंंसाया, उपयोग करने के बाद दूसरे मुस्लिम युवकों को सौंपा, पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर 24 घंटे के भीतर नाबालिक को खोजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अपहरण करने के लिए हिन्दू नाबालिक को बुर्का पहनाया गया, cctv आया सामने, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, नाबालिक के बयान के बाद धाराओं और आरोपियों की संख्या बढ़ेगी, मामले का खुलासा करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने कहा "ग्रूमिंग गैंग और लव जिहाद" का मामला, वाट्सएप चैटिंग आई सामने, उज्जैन में ग्रूमिंग गैंग व लव जिहाद जैसा एक मामला सामने आया है । दरअसल यह मामला थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र का है। क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय एक नाबालिक युवती को बेगमबाग निवासी 19 वर्षीय ईमानउल नामक एक मुस्लिम युवक अगवा कर ले गया है। परिवार सदमे में था डरा हुआ था। इसलिए पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचा। पड़ोसियों ने 2 फरवरी को हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता को यह विषय बताया तो वह तत्काल परिवार से मिले और उन्हें थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और अपहरण की धारा 363 में प्रकरण दर्ज कर नाबालिक की पड़ताल शुरू की। परिजनों के बताएं अनुसार आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो नाबालिक की लोकेशन इंदौर की दिखाई गई। नाबालिक को पुलिस इंदौर से अपने साथ लेकर उज्जैन थाने आई। आरंभिक पूछताछ के बाद आरोपी आकिब खान और ईमानउल के खिलाफ अपहरण, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की। आज नाबालिक को न्यायालय में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए मेडिकल भी कराया गया । नाबालिक डरी सहमी हुई है इसलिए मानसिक स्थिति ठीक होने के बाद पुलिस अन्य पूछताछ करेगी। नाबालिक को उज्जैन से इंदौर ले जाने और दो दिनों तक साथ रखने में जिन-जिन लोगों ने साथ दिया है उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा और प्रकरण में धारा भी बढ़ाई जाएगी। मामले में अभी दो आरोपी है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जब इस मामले की खोज में लगे तो कई और भी आश्चर्यजनक तथ्य सामने आए हैं। आरोपी इमानउल ने करीब एक वर्ष नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाया उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद ब्रेकअप कर अपने अन्य साथियों को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजा कि अब तुम लोग इसका उपयोग करो। फिर नाबालिक को दूसरे युवक को सौंपा । आकिब खान ही नाबालिक युवती को अपहरण कराने में शामिल है जो उसे इंदौर ले गया था। खास बात तो यह रही की नाबालिक को बुर्का पहनाया गया ताकि कोई पहचान नहीं सके । cctv में नाबालिक बुर्का पहने दिख रही है। मामले का खुलासा करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अर्जुन सिंह भदोरिया ने बताया कि उज्जैन का 5 नंबर नाका संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहाँ पर कई छोटे-छोटे मोहल्ले हैं। जो लगातार मुस्लिम बाहुल्य बनते जा रहे हैं । यहां महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यह है कि एक नाबालिक बच्ची को प्रेम जाल में फसाया गया । दो-तीन मुस्लिम युवक द्वारा उसका उपयोग किया गया। मोबाइल में कई चैट मिले हैं। आरोपी ईमानउल ने नाबालिक की दोस्ती अपने मित्र से करवाई जहाँ आकिब खान द्वारा उसे बुर्का पहनाकर इंदौर ले गया। जिसे पुलिस ने इंदौर के आजाद नगर से रेस्क्यू किया। इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपी है जो इस रैकेट में शामिल है। यह ग्रूमिंग गैंग का ही मामला है。 वही मामले में सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि 2 फरवरी की रात को पुलिस के पास शिकायत आई थी की नाबालिक कोचिंग का बोलकर घर नहीं लौटी। जिसकी उम्र 15 वर्ष है। पुलिस ने तत्काल अपहरण की धारा 363 में मामला दर्ज कर नाबालिक को 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। पीड़िता का जाति प्रमाण पत्र आने के बाद आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धारा बढ़ेगी । अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। अभी दो लोगों के नाम सामने आए है।नाबालिका की हालत ठीक नही है हालत ठीक होने के बाद पूछताछ करेंगे और भी आरोपी बढ़ेंगे। अपहरण के दौरान जिन-जिन लोगों ने इस घटना में साथ दिया है सहयोग किया है वह सब भी आरोपी बनेंगे。 बाइट--पुष्पा प्रजापति--सीएसपी बाइट--अर्जुन सिंह भदौरिया-- हिन्दू जागरण मंच
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammed Khan
Feb 05, 2026 14:32:13
Ajmer, Rajasthan:अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी के रास्ते उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शख़्स ने गहरी खाई में जम्प लगा दी। तारागढ़ दरगाह के खुद्दामें ख्वाजा के नौजवानों लड़को ने इस मंज़र को देखा तो फ़ौरन खाई से शख्स को बचाने की कार्यवाही अंजाम दी गई। बताया जाता है कि जम्प लगाने वाला शख्स जयपुर का रहने वाला है जिसका दिमागी तवाज़ून खराब है और तारागढ़ के ख़ादिम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। तारागढ़ दरगाह पंचायत के सैकेट्री सैय्यद रब नवाज जाफ़री के मुताबिक पहाड़ी से खाई में कूदने वाला शख्स बेसुद है और अपना नाम पता नही बता पा रहा है। ज़ख्मी शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस ज़ख्मी शख्स के रिश्तेदारों को इत्तला पहुंचाने के लिए तारागढ़ और उसके आस पास लोगो से जानकारी हासिल कर रही है। मकामियो ने ज़ख्मी शख्स का फ़ोटो सोशेल मीडिया के ज़रिए शेयर कर दिया है ताकि उसके रिश्तेदारों का पता लग सके।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 05, 2026 14:31:14
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सातवे कन्या विवाह महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 10 दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत कल से हो रहा है। आज प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों व पदाधिकारी की समन्वय बैठक हुई बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विधिवत चर्चा हुई। लाखों लोगों के धाम में आने से लेकर उनके सुरक्षित यहां से निकलने, भोजन, यातायात, सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण कराया। इस बार 300 बेटियों के विवाह होने जा रहे हैं। एडीएम और एडिशनल एसपी के साथ अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक के माध्यम से सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। बागेश्वर धाम आने वाले लोग सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देने के साथ पुण्य लाभ अर्जित कर सकुशल वापस घर निकल सकें यह सबसे महत्वपूर्ण है। समिति की ओर से आयोजन को गरिमापूर्ण बनाने के पूरे प्रबंध किए गए हैं। एडीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह चौकन्ने रहकर व्यवस्थाएं संभालें, हर परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहे। आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यातायात और सुरक्षा पर रहेगी पुलिस की नजर श्रीमद् भागवत कथा बागेश्वर धाम में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण का संगीतमय आयोजन हो रहा है। सातवे कन्या विवाह महा महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा धाम आने वाले लाखों भगवत प्रेमियों को कथा का अवसर मिलेगा।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 14:30:23
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर प्रकाश के दर्ज किया गया था। घर में घुसकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप था। 3 फरवरी को प्रीत ने थाना चिलकाना में मामला दर्ज कराया था कि उसकी शादी का झांसा देकर आरोपी ने घर में घुसकर उसे दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी कर दिया। और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी सुहेल पुत्र इसरार निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आज मुखबिर की सूचना पर बाईपास के रास्ते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 14:25:34
Baheri, Kanman, Uttar Pradesh:बहेड़ी।पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी में वार्षिक उत्सव, खेलकूद दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर प्रधानाचार्या नंदिनी अनामिका पद्मनाभन तथा रश्मि जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मि ए. जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्षा बहेड़ी रहीं। समारोह में तहसील नोडल राकेश माथुर, राजकीय हाईस्कूल सबराह के प्रधानाचार्य रामचन्द्र शर्मा, राव्हाण ताल गोरिया के प्रधानाचार्य मो. आर. एच. टांडा छागा से रश्मि, एम.जी.एम. इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रवक्ता वीर पाल सिंह, सभासद पप्पू ताहिर, तरुण कालरा, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रभारी रेशमा रानी रहीं, जबकि मंच संचालन गिरिजा गंगवार ने किया। विद्यालय की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी सुनीता सचान द्वारा दी गई। कार्यक्रम में गती रश्मि जमन्त, प्रतिया कुमारी, प्राची पंडित, जुल्फी हसीन, शरद सक्सेना, सुरेन्द्र तोमर एवं ललित मोहन की भी उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्या नंदिनी अनामिका पद्मनाभन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
1
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 05, 2026 14:23:36
Faridabad, Haryana:एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने ZEE दिल्ली एनसीआर हरियाणा से की खास बातचीत में बोले कि आगामी बजट आने वाला बजट हरियाणा वासी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट में आम जनता, व्यापारियों और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए जाएंगे, जिससे हरियाणाकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक सतीश फागना ने यह भी कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस वर्षों के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। सड़कों, सीवर, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर निरंतर काम किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया बजट आने के बाद विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र में अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार और तेज़ी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है और आगामी बजट उसी दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगा। लोग ने भी कहा कि आने वाला बजट काफी फायदेमंद साबित होगा
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Feb 05, 2026 14:22:59
Raipur, Chhattisgarh:नगर पंचायत गुरूर के वार्ड क्रमांक 02 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने एक प्रार्थना सभा में धावा बोल दिया। आरोप है कि यहाँ गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर और भ्रम फैलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की नाकाम कोशिश की जा रही थी, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, हंगामे का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, और यहां प्रार्थना सभा को बंद कराया गया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि कथित तौर पर ईसाई धर्म के कुछ प्रचारक स्थानीय निर्धन परिवारों को निशाना बना रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा था और ईसाई धर्म अपनाने के बदले विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे थे। इसी उद्देश्य से एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहाँ लोगों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली हम यहाँ पहुंचे。 जनप्रतिनिधियों और संगठनों का कड़ा रुख जैसे ही इस बात की भनक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू और हिंदू संगठनों को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने न केवल चल रही सभा को रुकवाया, बल्कि वहां मौजूद धर्म के ठेकेदारों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अध्यक्ष प्रदीप साहू ने इस कृत्य को समाज की शांति भंग करने वाला बताया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस कार्रवाई के दौरान चौलेश देशमुख, राकेश साहू, जयंत साहू, आकाश साहू, निलाम्बर साहू, रवि देशमुख, अनमोल ओझा, यमन नरेटी, आयुष देवान समेत बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मुस्तैद रहे。 जांच और कार्रवाई की मांग घटना के बाद नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी जांच की जाए। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्यवाही हो। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदीप साहू ने बताया कि हम अपने क्षेत्र में भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना न केवल अवैध है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ भी है।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 05, 2026 14:22:37
Muju, Jeonbuk State:कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चिरमिरी के दक्षिण-पूर्वी चिरमिरि कोलफील्ड क्षेत्र में स्थित अपनी प्रस्तावित अंजन हिल कोयला खदान परियोजना के लिए जनसुनवाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह खदान कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत आती है और लगभग 388.261 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। प्रस्तावित कोयला उत्खनन के लिए जनसुनवाई 5 फरवरी को ग्राम भुकभुकी, जनपद पंचायत खंडगवा पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारी जैसे अपर कलेक्टर अनिल सिदार, पर्यावरण जलवायु संरक्षण अधिकारी शैलेश पिसदा, अनुविभागीय अधिकारी ब्रजेन्द्र सारथी, स्थानीय सीएसपी दीपिका मिंज, एसईसीएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार मनीष सिंह मौजूद थे। जनसुनवाई में स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन जताया जिनमें जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रिया मेष्राम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम कोयला खदान के खुलने का स्वागत करते हैं।long-ago के दौरान अंजन हिल माइंस एक बार फिर नई ऊर्जा और नई पहचान के साथ शुरू होने जा रही है, जिससे चिरमिरी के नागरिकों और आसपास के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खुशखबरी सामने आई है। परियोजना के पुनः शुरू होने से चिरमिरी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। खास बात यह है कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को उनकी योग्यता के अनुसार प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पलामाधान करते हुए एसईसीएल के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और परियोजना का विकास पूरी तरह से आवंटित लीज क्षेत्र के भीतर, सभी वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कोयला खदान पर भी रोक लगेगी। जनसुनवाई के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने निजी भूमि के संभावित अधिग्रहण को लेकर चिंताएं व्यक्त कीं। इन चिंताओं के सखुलने से लोगों को रोजगार मिलेगा। चिरमिरी से पलायन रुकेगा।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 05, 2026 14:22:12
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर मुस्लिम वर्ग व मौलाना की प्रतिक्रिया。 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को लेकर इनकी कैसी क्रिया प्रणाली रही और क्या यूपी में अपराध उन्होंने कम किया। साथ ही यूपी में क्या विकास किया है, लोगों के आवागमन को लेकर सड़कों का कितना जाल बिछा, चाहे वह एक्सप्रेसव, हाई-वे, मेट्रो या एयरपोर्ट बनवाए हैं। जिसको लेकर आजमगढ़ के मुस्लिम वर्ग व मौलाना की अलग-अलग प्रक्रिया रही है。 योगी सरकार को लेकर पूर्व हज ट्रेनर सलीम अहमद ने कहा कि सरकारी नौकरियों पर रोक लगी हुई है, जहां भर्तियों की रफ्तार बहुत सुस्त है। दावा किया गया था कि प्रदेश में उद्योग लगेंगे, इस मामले में भी कोई विशेष प्रगति नहीं देखने को मिल रही है। सिर्फ एक्सप्रेसवे बनवा देना उसमें मालदार लोग जिनके पास महंगी गाड़ियां हैं, उनके चलने में सुविधा जरूर हुई है। लेकिन आम जनता जो पैदल व साइकिल चलते तथा जो मजदूरी करते हैं उसके घरों में चूल्हा जल रहा की नहीं, उनके बच्चों की शिक्षा, बीमारी का इलाज क्या कामयाबी हासिल की है या आम जनता तक सरकार कहा तक पहुंची है। अपराध को लेकर कहा की एनकाउंटर होता है, जब अपराधी हमला करता है। आये दिन अपराधियों द्वारा हमले कहीं ना कहीं इनके मनोबल टूटे नहीं है। साइबर अपराध तथा छिनैती हो रहे हैं। उन्हें 10 में से 5 नंबर दे सकते है। वहीं इस मामले में सिया कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल तो अच्छा है लेकिन थोड़ा बहुत अंधभक्ति ज्यादा है। अपराध को बहुत कंट्रोल किया गया है, आजमगढ़ में लंगड़ा अभियान बहुत तेजी से चल रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा विकास के लेकर कहा कि सड़कों का जाल शहर व गांव और लिंक रोड बनाया गया। मुख्यमंत्री का कार्य सराहनीय है, उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश किया की रमजान में बहुत प्रतिबंधित किया जाता है, आने वाले समय में जिसका ध्यान रखा जाये। वहीं इस मामले में मौलाना दिलशाद अहमद ने भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यकाल को अच्छा बताया, जहां सुख शांति है। यूपी में शासन के शक्ति के चलते जहां अपराध कम है। इनके कार्यकाल में एयरपोर्ट बना है, स्मार्ट सिटी बनने वाला है। वहीं मुस्लिम वर्ग के युवक ने भी सराहना करते हुए 10 में से 9 नंबर देने की बात कही।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top