Back
प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर: खजुराहो सांसद
NCNITIN CHAWRE
Feb 07, 2026 10:46:19
Katni, Madhya Pradesh
कटनी के अल्प प्रवास पर पहुँचे खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय आम बजट 2026 को जनता के लिए महत्वाकांक्षी और विकासोन्मुखी बताया। इस दौरान लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के कथित बयान पर पूछे गए सवालों का भी सांसद ने जवाब दिया। पत्रकारों ने जब यह सवाल उठाया कि क्या लाड़ली बहनों को भाजपा का कार्यकर्ता समझकर कार्यक्रमों में शामिल न होने पर सूची से नाम काटने की धमकियाँ दी गई हैं, तो इस पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी टिप्पणी की जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएँ सबका साथ, सबका विकास की भावना पर आधारित हैं, जिसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएँ बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं।
लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं में सरकार यह नहीं पूछती कि लाभार्थी कौन है, कहाँ का है या किस जाति-धर्म से है। सरकार की मंशा केवल जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने की है। इनके चलते देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। लाड़ली बहनों को लेकर किसी के द्वारा क्या कहा गया, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन सरकार की भावना पहले भी स्पष्ट थी और आज भी वही है। सांसद ने यह भी साफ किया कि लाड़ली बहनों के लिए भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होना किसी भी तरह से अनिवार्य नहीं है।
वहीं कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ-साथ निजी संस्थानों की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कटनी में पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हालाँकि इस दौरान उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग पर सीधे तौर पर कोई आश्वासन नहीं दिया और पीपीपी मॉडल को ही बेहतर विकल्प बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 07, 2026 12:20:120
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 12:19:530
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 07, 2026 12:19:39Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर फ़ॉलो किया ट्रेफिक नियम
राजमहल चौराहे पर रेड लाइट होने पर रुका मुख्यमंत्री का कारकेड
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 12:19:260
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:19:160
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 07, 2026 12:19:010
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 12:18:44Sambalpur, Odisha:ନ ତାରିଖରେ ଅଭିଜିତ ମଜୁମଦାର ଙ୍କ ସ୍ମୃତିରେ ହେବାକୁ ଥିବା 'ସ୍ୱରାଞ୍ଜଳୀ' ସଂଗୀତ ସନ୍ଧ୍ୟା ପାଇଁ କଳାକାର ଙ୍କ ଅଭ୍ୟାସ |
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 07, 2026 12:18:350
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 07, 2026 12:18:190
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 12:18:050
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 07, 2026 12:17:19Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग,
ऑपरेशन सवेरे के तहत पुलिस की कार्रवाई,
पुलिस का गांजा तस्कर पर शिकंजा जारी,
पुलिस ने गांजा तस्कर सरताज को किया अरेस्ट,
पुलिस ने गांजा तस्कर से 5 KG गांजा बरामद,
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली का मामला।
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowFeb 07, 2026 12:17:080
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 07, 2026 12:16:500
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:16:280
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 07, 2026 12:16:030
Report