Back
महिदपुर के डॉक्टर पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तारी की तेज़ मांग
ASANIMESH SINGH
Dec 05, 2025 04:48:01
Ujjain, Madhya Pradesh
महिदपुर स्थित धनवंतरी क्लीनिक के डॉक्टर विमल पाठक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद परिजन तुरंत थाने पहुंचे और POSCO एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपने रिश्तेदारों के साथ उपचार के लिए क्लीनिक गई थी, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बहाने अश्लील हरकतें कीं। घबराई छात्रा परिजनों को पूरी घटना बताकर घर लौटी, जिसके बाद मामला भीम आर्मी संगठन तक पहुंचा। संगठन ने पुलिस थाने पर धरना-प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है
इधर, घटना ने नया मोड़ ले लिया है। सर्व ब्राह्मण समाज ने मामले को षड्यंत्र कर रचा गया बताते हुए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। समाजजन “झूठा प्रकरण वापस लो, निष्पक्ष जांच करो” के नारे लगाते हुए अनुविभागीय पुलिस कार्यालय महिदपुर पहुंचे। एसपी उज्जैन के नाम एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेंरपा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे कि आरोप तथ्यात्मक हैं या साजिशन लगाए गए।
दोनों पक्षों की मांगों के बीच पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, जबकि आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए खोज जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 03, 2026 07:33:290
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 07:33:230
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 07:33:140
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 07:33:080
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 03, 2026 07:32:570
Report
JPJai Pal
FollowMar 03, 2026 07:32:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 07:32:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 07:31:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 07:31:270
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 07:31:170
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 03, 2026 07:30:230
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 07:23:040
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 07:22:400
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 03, 2026 07:21:40Bikram, Bihar:Nishant cm Nitish Kumar birthday video
0
Report
JPJai Pal
FollowMar 03, 2026 07:21:280
Report
