456006
ग्राम सुरेल में जमीन में हिस्सा नही देने की बात को लेकर विवाद, केस दर्ज
Ujjain, Madhya Pradesh:भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुरेल में फरियादी प्रभुलाल ने आरोप लगाया है कि आरोपीगण ने जमीन के हिस्से को लेकर अश्लील गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभुलाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
61 फीट रावण दहन के साथ दशहरे की धूम, मेघनाथ और कुंभकर्ण भी जलाए गए
Kishanganj, Bihar:आंखें चमकीं-जीभ लपलपाई और अग्निबाण से धूं-धूंकर जला रावण किशनगढ़ के रविंद्र रंगमंच मैदान में मना बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव, 21-21 फीट के मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन; सतरंगी आतिशबाज़ी और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, उमड़ा जनसैलाब रावण की चमकती आंखें, लपलपाती जीभ और पुतले से निकलती आग की लपटों के बीच जैसे ही श्रीराम ने अग्निबाण चलाया, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। देखते ही देखते 61 फीट के रावण का विशाल पुतला धूं-धूं कर जलने लगा। इसके साथ ही 21-21 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। दशहरे के अवसर पर किशनगढ़ के रविंद्र रंगमंच मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मंगलवार देर शाम ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। दशहरा मेला कमेटी की मेजबानी में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। रावण दहन से पहले पुतले की आंखों से निकलती चिंगारियों और उसकी विशेष यांत्रिक गतिविधियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मैदान में मौजूद बच्चे, युवा और परिवार इस अनूठे दृश्य को देखने के लिए उत्साहित रहे। श्रीराम के अग्निबाण के साथ रावण का पुतला जलने लगा तो मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के साथ विजयादशमी का उत्सव अपने चरम पर पहुंच गया। रामदल की शोभायात्रा से युद्ध मंचन तक दिखा धार्मिक उल्लास बजरंग नवयुवक रामलीला मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव के अनुसार, रामदल की शोभायात्रा दोपहर में सावंतसर स्थित रामलीला मैदान से रवाना हुई। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता मैया और हनुमान सहित रामदल शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ देर शाम रविंद्र रंगमंच मैदान पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह बना रहा। मैदान में श्रीराम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का सजीव मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम द्वारा रावण की नाभि में अग्निबाण चलाकर पुतले का दहन किया गया। इस दृश्य ने रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया और उपस्थित लोगों को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। आतिशबाज़ी ने रोशन किया आसमान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां रावण दहन के बाद नगर परिषद के सहयोग से सतरंगी आतिशबाज़ी की गई। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के नजारों ने दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ा दी। इसके बाद मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुंबई के कलाकार ने वृंदावन के प्रसिद्ध मधुरम बैंड के सहयोग से भजन जैमिंग की प्रस्तुति दी। वहीं, इंडिया गॉट टैलेंट की कलाकार ने आकर्षक रिंग डांस प्रस्तुत किया। समाजसेवी राजाराम अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में नगर परिषद के सहयोग से सतरंगी आतिशबाज़ी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं जिला देहात कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी रहे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति राजकुमार बड़जात्या ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी राजाराम अग्रवाल उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले में आए लोगों को मनोरंजन का एक और अवसर दिया। दशहरा मेला कमेटी ने संभाली व्यवस्थाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में दशहरा मेला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। कमेटी अध्यक्ष रमेश चांडक, प्रदीप अग्रवाल, गोपाल प्रधान, अनिल लढ़्ढा, निर्देशक विनोद पाटनी, सह संयोजक रामेश्वर सोलंकी, मोहित अग्रवाल, जितेंद्र मारोठिया और सत्यस्वरूप अग्रवाल सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे रहे。0
0
Report
मल्लावां में BJP के भीतर बगावती सुर! महामंत्री बोले:- कार्यकर्ता दरी बिछाए
Mallawan, Uttar Pradesh:हरदोई में विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा की नगर इकाई के महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा उर्फ बाबा का फेसबुक वीडियो चर्चा में । मल्लावां (हरदोई)। विधान परिषद चुनाव से पहले मल्लावां में भाजपा के भीतर असंतोष के स्वर उभरे हैं। नगर इकाई के महामंत्री और नामित सभासद वीरेंद्र मिश्रा उर्फ ‘बाबा’ ने करीब 2 मिनट 3 सेकंड के फेसबुक वीडियो में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कार्यकर्ता दरी बिछाएं और मठाधीश मलाई खाएं।” वीरेंद्र मिश्रा के इस बयान को जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और उन्हें मिलने वाले सम्मान को लेकर उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी तैयारियों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका के बीच किसी पदाधिकारी का सार्वजनिक रूप से असंतोष जाहिर करना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में स्थानीय भाजपा नेतृत्व की प्रतिक्रिया भी फिलहाल सामने नहीं आई है।0
0
Report
जैसलमेर में विजयादशमी पर रावण दहन से उत्साह का उत्सव
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जैसलमेर में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयादशमी पर्व, शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, सभापति विजय डागरा, एसपी अभिषेक शिवहरे ने रिमोट कंट्रोल से किया रावण दहन, कार्यक्रम में जिले के पुलिस, BSF, पार्षद रहे मौजूद, रावण दहन देखने उमड़ा हजारों शहरवासियों का हुजूम, जोरदार आतिशबाजी से रंगीन हुआ स्वर्णनगरी का आसमान, देशी-विदेशी पर्यटकों ने कैमरों में कैद किया भव्य नजारा। जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतिक विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर स्थित शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हजारों की तादात में आमजन अहंकारी रावण के अहंकार कों चूर होता देखने पहुंचे। त्रिकाल संध्या होने के साथ ही जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी,जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने रिमोट कंट्रोल बटन दबाकर लंका पति रावण के करीब 50 फ़ीट के पुतले का दहन किया। इसके साथ ही 40-40 फ़ीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, नगर परिषद सभापति विजय डांगरा, आयुक्त पवन कुमार, पुलिस सीओ सिटी रूपसिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दहन के पश्चात समूची स्वर्णनगरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजायमान हों उठा। पुतले दहन के पश्चात आकाश में 30 मिनट तक इको फ्रेंडली पटाखों से जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने विजयादशमी के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस त्यौहार को हमारे पूर्वज भी रियासत काल से मनाते आ रहे हैं। विधायक ने जनता को शुभकामना देते हुए अपील की कि सभी लोग मिलकर धर्म व सत्य की रक्षा करें और एकजुट होकर समाज के सभी वर्गों की सेवा भावना से कार्य करें। वहीं, जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने भी समस्त जैसलमेर वासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन न्याय और सच्चाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने का आह्वान किया। आगामी त्यौहारों, पर्यटन सीजन और चुनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जैसलमेर की आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी पहचान को भविष्य में भी बनाए रखने की अपील की। बाईट-छोटूसिंह भाटी, विधायक, जैसलमेर बाईट-अनुपमा जोरवाल, जिला कलेक्टर, जैसलमेर0
0
Report
Advertisement
उदयपुर विजय दशमी: गांधी ग्राउंड पर रावण दहन, 100 फीट सोने की लंका
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज विजय दशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के गांधी ग्राउंड में रावण परिवार के पुतले का दहन किया गया। इस आतिशीय नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहर वासी ग्राउंड पर पहुंचे। रावण दहन से पहले सनातन मंदिर से राम दरबार की झांकियों से सजी शोभायात्रा निकाली। जिसके शोभायात्रा के गांधी ग्राउंड पर पहुंचने के बाद आतिशीय नजारे के बीच पहले 100 फीट लंबी सोने की लंका, 65-65 फीट लंबे कुभंकरन और मेघनाथ के पुतला के साथ 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्री राम के जय घोष से मुँहाज़मान हो गया।0
0
Report
साकीनाका खैरानी रोड के अब्दुल राशिद कंपाउंड के गोदामों में आग, दमकल पहुंची
Mumbai, Maharashtra:साकीनाका खैरानी रोड पर अब्दुल राशिद कंपाउंड के गोदामों में आग लग गई। भंगार के गोदाम होने से आग बड़े पैमाने पर भड़की। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।0
0
Report
कल शाम रोष प्रदर्शन के बाद SIT का गठन; प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए
Noida, Uttar Pradesh:कल शाम हुए रोष प्रदर्शन में साथ देने के लिए तहेदिल से आभारहम सभी की मेहनत रंग लाई, प्रशासन ने हमारी प्रमुख मांग (SIT का गठन) पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक IPS ऑफिसर के नेतृत्व में इसे गठित करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतः हमें कल के प्रदर्शन को एक बार रोकना चाहिए, आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका साथ सर्वदा हमे यूं ही मिलता रहेगा। हमारा परिवार सदैव आपका आभारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
अकोला में 51 फुट की रावण प्रतिमा दहन—रिमोट से संचालित दहन, युवाओं में उत्साह
Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील भारत विद्यालय मैदानावर 51 फुटी रावणाच्या प्रतिमेच दहनण्यात आलं... नवीन पिढीला अन्यायाविरुद्ध लढण्याचा संदेश देण्यासाठी तब्बल 24 वर्षांपासून राजे छत्रपती शिवाजी महाराज क्रिडांगण, तापडिया नगर येथे युवाशक्ती नवदुर्गा मंडळच्या वतीने रावण दहन करण्यात येत...यंदाचे आकर्षण म्हणजे रावण दहन रिमोट कंट्रोलद्वारे करण्यात आलं... हा रावण दहन पाहण्यासाठी पंचक्रोशीतील नागरिक, युवक आणि बच्चे कंपनीची तोबा गर्दी केली होती...0
0
Report
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बजरंग दल पदाधिकारी ने दरोगा पर हमला
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के दौरान उप निरीक्षक बीके शर्मा ने बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अखिलेश राजपूत के साथ लाठी, लात और थप्पड़ों से मारपीट की। अखिल के मना करने के बावजूद दरोगा नहीं रुके। बताया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार और जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को भेजकर जानकारी दी। देवा के प्रखंड संयोजक हिमांशु और विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी वीडियो पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है.0
0
Report
पंजाब में भीषण हालात:_navajot_ कौर का दर्दनाक बयान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Amritsar, Punjab: Navjot Kaur, wife of former cricketer and Bharatiya Rashtrawadi Party (BRP) founder Navjot Kaur Sidhu, says, "These poor people live in complete darkness; they didn't even have toilets. When the rain came, all their tents were blown away, and the area became electrified. We were standing right there amidst that live current... The current situation in Punjab is, as everyone knows, very grim. There isn't a smile on anyone's face. No one is even willing to laugh if someone does, it feels like a forced, insincere laugh..."0
0
Report
Advertisement
बारात में मारपीट से दूल्हे के भाई की हत्या, बिजनौर में हड़कंप
Moradabad, Uttar Pradesh:दूल्हे के भाई का मर्डर बिजनौर में शादी समारोह में हुआ झगड़ा. गांव के दबंगों ने बारात में आये युवकों के साथ की जमकर मारपीट. दूल्हे के तहेर े भाई की सुए से घोपकर की गयी हत्या. कई बाराती हुए गंभीर घायल. घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती. हत्या की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम. एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा. थाना शहर कोतवाली इलाके के बख्शीवाला गांव की घटना. बताया गया कि बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहात के गांव मखवाड़ा निवासी आकाश कश्यप पुत्र गजराज सिंह की बारात बिजनौर शहर के बुखारा रोड बकली में स्थित हीरा पैलेस में आई थी. बरात में उसका तहेरा भाई 35 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र अशोक कुमार भी आया था. शाम छह बजे बरात चढ़त के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बैंक्वेंट हाल सामने के मैदान में किसी बात को लेकर अश्वनी का गांव के युवकों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सुआं से हमला कर दिया. अश्वनी के सीने में कई वार किए. बीच-बचाव में आए अश्वनी के चचेरा भाई लवकुश भी घायल हो गया. एक आरोपित को पिटाई से घायल किया गया. घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया. घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी अभय पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.0
0
Report
सीकर दशहरा महोत्सव: 74 फीट रावण दहन और रामलीला में राज्याभिषेक
Sikar, Rajasthan:सीकर में आज मंगलवार को सीकर सांस्कृतिक मंडल की ओर से शहर के रामलीला मैदान में 74वां दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान की गई आकर्षक रंगीन आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। रंगीन आतिशबाजी के बाद धूं-धूंकर रावण के पुतले का दहन हुआ। आतिशबाजी के दौरान ही रावण के पुतले के पैरों में आग लगी और पुतला धूं धूंकर जलने लगा। दशहरा महोत्सव में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक शाही सवारी, भरत मिलाप और राज्याभिषेक प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। दशहरा महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम की शाही सवारी शाम 6 बजे शहर के बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी मंदिर से रवाना हुई। पारंपरिक लवाजमे और शाही ठाठ के साथ निकली सवारी जाट बाजार, सूरजपोल गेट, घंटाघर, न्यू दूजोद गेट और महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की सवारी के दर्शन किए। शहर के रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन के बाद शाम 7:30 बजे संत-महात्माओं के सानिध्य में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक अनंत विभूषित जगद्गुरु देवाचार्य, मलूक पीठाधीश्वर एवं अग्रपीठाधीश्वर संत श्री राजेंद्रदासजी महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान पालवास के महंत चंद्रमादासजी महाराज और लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज का भी सानिध्य रहा। रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप ने दर्शकों को भावविभोर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सीकर सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त मंत्री जानकीप्रसाद इंदोरिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर परिषद के सहयोग से व्यवस्थाएं की गईं। रामलीला मैदान में आयोजित इस पारंपरिक दशहरा महोत्सव में रावण दहन और रंगीन आतिशबाजी के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान रावण के पुतले के दहन के दौरान जय श्री राम के नारे भी गुंजायमान रहे।0
0
Report
देवरिया के सलेमपुर दुर्गा पूजा मेले में स्कार्पियो से भीड़ पर स्टंट, घायल
Deoria, Uttar Pradesh:Deoria: देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कार्पियो सवार भीड़ में स्टंट बाजी करता नजर आ रहा है। कई बार वह भीड़ को दौड़ते हुए दिख रहा है और लोग भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। इस बावत पुलिस ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट: गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर0
0
Report
Advertisement
एटा में दशहरे के अवसर पर रावण दहन, सत्य की जीत का प्रतीक
Etah, Uttar Pradesh:एटा, उत्तर प्रदेश: दशहरा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और रामलीला मैदान में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।0
0
Report
रोहतक के आईटीआई मैदान में रावण दहन, दीपेंद्र हुड्डा के साथ भारत भूषण बत्रा
Rohtak, Haryana:रोहतक की ऐतिहासिक ITI मैदान का रावण दहन सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ किया साथ मे रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा ने किया रावण दहन0
0
Report
शेखावत के आह्वान पर रावण दहन से भीतर की बुराइयों पर विजय का संदेश
Jodhpur, Rajasthan:रावण के साथ मन की बुराइयों का भी करें दहन, तभी आएगा रामराज्य: शेखावत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में 55 फीट के रावण का भव्य दहन, 15 मिनट तक आतिशबाजी से गूंजा दशहरा मैदान; हजारों लोग बने उत्सव के साक्षी जोधपुर। विजयादशमी के अवसर पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान में नन्दन मयूर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 55 फीट ऊच्चे रावण के पुतले का दहन आकर्षक आतिशबाजी के बीच किया गया। रावण की आंखों और मुकुट से कोल्ड फायर निकला, वहीं करीब 15 मिनट तक चली आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रसन्नचंद मेहता और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अश्विनी दवे के मंत्रोच्चार और शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद महादेव व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अपने भीतर की बुराइयों को भी करें खत्म समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि रावण दहन केवल बाहरी बुराइयों पर विजय का प्रतीक नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें अपने भीतर झांककर ईर्ष्या, अहंकार, द्वेष और असत्य जैसी बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामराज्य स्थापित करना है तो बदलाव की शुरुआत खुद से और अपने घर से करनी होगी。 शेखावत ने उपस्थित लोगों से अगले वर्ष दशहरा मैदान में लौटने से पहले अपनी कम से कम एक बुराई छोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से इस संकल्प को जीवन में उतारने की अपील की। उनके आह्वान पर मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। समिति संस्थापक विक्रम सिंह पंवार और महोत्सव समिति अध्यक्ष जनार्दन सिंह पंवार ने आयोजन की सफलता के लिए पुलिस प्रशासन और जोधपुर नगर निगम का व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए आभार जताया। साउंड बाईट गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
