456006
रुनीजा तथा आसपास क्षेत्र में कथा विश्राम पर पाटीदार समाज द्वारा निकाली भव्य शोभा यात्रा
Ujjain, Madhya Pradesh:रुनीजा तथा आसपास क्षेत्र में सावन के पावन माह धर्म की गंगा प्रभावित हो रही है। शिव मंदिरों व शिवालयों में शिव भक्ति बयार चल रही है। बालाजी धाम रुनीजा में भागवत 5 अगस्त से तो चामुंडा धाम गजनी खेड़ी में 2 अगस्त से लगाकर 8 अगस्त तक पाटीदार समाज की धाम समाज द्वारा मां उमिया धर्मशाला में समाज जनों के सहयोग से सप्तदिवसिय संगीत मय भागवत महापुराण कथा आयोजन किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PTC विकास नगर में CCTV से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:पीटीसी विकास नगर0
0
Report
भीषण गर्मी में नैनीताल ट्रैफिक जाम: पर्यटकों से नियम मानने की अपील
Haldwani, Uttarakhand:भीषण गर्मी के चलते नैनीताल में पर्यटन चरम पर है...आलम ये है की पहाड़ों पर वाहन रेंगते नजर आ रही है...जिससे ट्रैफिक सिस्टम पर भी भारी बोझ बढ़ गया है साथ ही प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है की ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े0
0
Report
दरमा मोड़ के पास बजाज मोटरसाइकिल भीषण आग से राख, कोई जनहानि नहीं
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर दरमा मोड़ (धिपा) के पास चली Bajaj मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखने ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। बाइक سवार ने किसी तरह वाहन खड़ा कर अपनी जान बचाई। शुरुआती तौर पर भीषण गर्मी और तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस पूरे हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के रामगंज में आबकारी और पुलिस टीम की दबिश: 6 गिरफ्तार, तलाशी जारी
Ajmer, Rajasthan:एंकर - हटाकर रामगंज थाना क्षेत्र की सांसी बस्ती में जिला पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश की कार्रवाई अंजाम दी। देाकर अनैतिक कार्यों में लिप्त 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है... 120 से ज्यादा पुलिस जवानों के जाब्ते के साथ पहुंचे डिप्टी एसपी मनीष बड़गुर्जर ने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को बस्ती के हर एक घर में गहन तलाशी के निर्देश दिए। क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बनाने सहित चोरी और नशे की अवैध सामग्री की सूचना मिल रही थी। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में कार्रवाई अंजाम दी गई।0
0
Report
सात दिनों से चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज लेकर शिकारपुर थाने के चक्कर लगा रहे पीड़ित।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- शिकारपुर के बालाजी मार्केट स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी, छात्र की रेंजर साइकिल चोरी, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद ,सीसीटीवी फुटेज और एप्लिकेशन लेकर पिछले सात दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रहे है पीड़ित, जल्द कार्यवाही नहीं होने पर किसान संगठन ने दी पुलिस की निष्क्रियता के लिए आंदोलन छेड़ने की चेतावनी।0
0
Report
यमुना पुनर्जीवन पर अमित शाह की दिल्ली में समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: union HOME MINISTER AMIT SHAH CHAIRS REVIEW MEETING ON ISSUE OF YAMUNA RIVER REJUVENATION IN DELHI/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
33 केवी लाइन शटडाउन नहीं होने से तीन युवक गंभीर झुलसे, ग्वालियर रेफर
Datia, Madhya Pradesh:33 केवी लाइन की चपेट में आने से 3 युवक गंभीर झुलसे, ग्वालियर रेफर इंदरगढ़। लांच रोड पर मंटू मास्टर के खेत के पास बुधवार को 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान पुनीत आदिवासी (30), अंकित आदिवासी (30) और पारस वर्मा (20) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी बीटीएल (BTL) द्वारा 11 केवी विद्युत लाइन की मेंटेनेंस और शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि कार्य के दौरान ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन को शटडाउन नहीं कराया गया, जिससे तार आपस में टच हो गए और तीनों कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। लाइनमैन कालीचरण प्रजापति के मुताबिक ठेकेदार ने केवल 11 केवी लाइन का परमिट लिया था, जबकि 33 केवी लाइन चालू थी। घटना के बाद बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बिजली विभाग के अधिकारी नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायलों के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
रतलाम के नामली में सुकून स्पा केस: तीन गिरफ्तार, फरार संचालक की तलाश जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में स्थित सुकून स्पा सेंटर मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। तीन दिन पहले पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया था। जांच के बाद होटल संचालक सहित स्पा सेंटर प्रबंधन से जुड़े लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस दौरान होटल संचालक फरार हो गया, जबकि प्रबंधन से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिये गए। वहीं थाईलैंड की युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। आज पुलिस रिमांड समाप्त होने पर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी विवेक कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान स्पा सेंटर की गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई है। फरार संचालक की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार यह स्पा सेंटर एक वाटर पार्क परिसर में संचालित हो रहा था, जिसे किराये पर दिया गया था। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा सेंटर भी चर्चा में हैं और लोगों की नजर अब इस बात पर है कि क्या आगे भी ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई सामने आएगी। हालांकि अन्य संस्थानों को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
लोकसभा स्पीकर के साथ ई-बस यात्रा, डेलीगेट्स CPA पहुँचे
Chandigarh, Chandigarh:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ई बस से सफर विधानसभा परिसर से टैगोर ऑडिटोरियम तक ई बस से की यात्रा हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत कई डेलीगेट रहे साथ में मौजूद ई बस के माध्यम से ही CPA में पहुंचे सभी डेलीगेट्स ने किया सफर0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में डब्बू डालसेव की पेटीज में कीड़ा, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग डब्बू डालसेव की पेटीज में निकले कीड़े, दुकान से पेटीज लेकर गये ग्राहक की पेटीज में निकले कीड़े, एक नहीं बल्कि चार-चार पेटिस में निकले कीड़े, ग्राहक ने कीड़े लगी पेटीस का वीडियो बना कर किया वायरल ग्राहक कीड़े लगी पेटीस लेकर वापस दुकानदार के पास पहुंचा अलीगढ़ में डब्बू डालसेव के नाम से मशहूर पेटिस विक्रेता, डब्बू डालसेब की पेटीज में कीड़ा निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के ब्लू बर्ड स्कूल के सामने का मामला。0
0
Report
ग्वालियर: CCTV फुटेज में शराबी हालत में गिरा आरक्षक, मौत की वजह नया दावा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आरक्षक अंकित तोमर मौत मामले से जुड़ा महत्वपूर्ण CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आरक्षक शराब के नशे में धुत्त नजर आने के साथ ही बाइक से नीचे गिरता नजर आया है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही रामहित गुर्जर भी साथ नजर आया है। ऐसे में फुटेज सामने आने के बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस लाइन में पदस्थ SAF आरक्षक अंकित तोमर का गुरुवार सुबह शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी क्षेत्र में शव मिला था। जिसके बाद पुलिस लगातार आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। ऐसे में मामले की जांच से जुड़ा एक महत्वपूर्ण CCTV पुलिस के हाथ लगा है। जिसने आरक्षक की मौत की असली वजह को उजागर कर दिया है, एक ओर जहां संदेही के रूप में पुलिस हिरासत में लिया गया रामहित गुर्जर लगातार कहानी बदल रहा था, वहीं CCTV फुटेज के सामने आने के बाद उसने असली कहानी अब पुलिस को बताई है। CCTV की कड़ियाँ जोड़ते हुए जानकारी सामने आई है कि रामहित गुर्जर ने कम्पू जैन पेट्रोल पंप से उसे अपने साथ बाइक पर बैठाया था। जिसके बाद वह चिरवाई नाका पहुंचे थी। इस दौराम उन्होंने शराब पी थी। रात लगभग 10:30 के आसपास शराब पीने के दौरान दोनों बहुत नशे में थे। ऐसे में जब रामहित गुर्जर एक जगह बाइक से उतरा तो आरक्षक अंकित तोमर उसपर बैठा रहा। लेकिन नशे के चलते वह गिर गया। वह फिर उठा और बाइक से टिक कर खड़ा हो गया। रामहित ने बताया कि आगे जाकर वह फिर गिर गया। जब अंधेरे में गाड़ी पीछे की तो वह उसके पैर पर चढ़ गयी। जिससे उसके खून बहने लगा। उसकी यह हालत देखकर वह भाग गया। ऐसे में CSP रॉबिन जैन ने बताया है कि रामहित गुर्जर मौके से भाग गया था। ऐसे में संभवतः मौत हेवी ब्लीडिंग के चलते हो सकती है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद रामहित को आरोपी बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सीतापुर के तालाब की अवैध मदरसे को DM कोर्ट ने तत्काल हटाने का आदेश
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में तालाब की सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे के मामले में डीएम कोर्ट का सख्त फैसला आया है। डीएम कोर्ट से आदेश जारी हुआ है कि अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए। आपको बता दें कि इससे पहले तहसीलदार कोर्ट से भी तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का आदेश जारी हो चुका है। लेकिन मदरसा संचालक द्वारा अवैध कब्जा हटाया नहीं गया। डीएम कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने के साथ क्षतिपूर्ति का भी आदेश जारी कर दिया है। इसमें मदरसा संचालक को 10.46 लाख की क्षतिपूर्ति सरकारी खजाने में जमा करनी होगी। डीएम कोर्ट के आदेश के बाद मदरसा संचालक को सख्त नोटिस जारी किया गया है कि जल्द तालाब की जमीन पर बने अवैध मदरसे को हटा ले इससे पहले भी प्रशासन नोटिस जारी कर चुका है लेकिन अवैध कब्जेदार कब्जा नहीं हटा रहे हैं यह पूरा मामला सदर तहसील क्षेत्र के कचनार का है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में खाद-बीज संकट पर किसान कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव; जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में किसानों की बदहाली, खाद-बीज संकट और डीजल की किल्लत को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है, संगठन का आरोप है कि बुवाई का समय सिर पर होने के बावजूद प्रदेश का अन्नदाता परेशान है क्योंकि उन्हें पर्याप्त खाद और खेती के लिए जरूरी डीजल नहीं मिल रहा है, किसान कांग्रेस ने प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया, दो बोरी डीएपी और एक बोरी पोटाश तत्काल उपलब्ध कराने तथा जरीकेन में कम से कम 5 हजार रुपए तक का डीजल देने की मांग की है, इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसानों को दो या तीन किस्तों में खाद देने के नियम को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इससे किसानों को बार-बार सोसायटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उनका समय बर्बाद हो रहा है, संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा.0
0
Report
Giriraj Singh says Kharge to unite 50 parties, strikes blow on dynastic politics
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे क्या कहेंगे, 25 नहीं वे 50 दलों को मिला लें, ये लोग वंशवाद के पोषक हैं। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटा उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता, गांधी परिवार से निकलेंगे नहीं... कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला नहीं कर सकती..." रघ? RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे ऐसे ही बूथ कैप्चर करना चाहते हैं जैसे उनके पिताजी करते थे? वह ज़माना अब गया। ये लोग वंशवादी हैं, सत्ता के बिना रह नहीं सकते इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं." 20 TMC सांसदों के भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने की खबरों पर उन्होंने कहा, "ये सांसद और विधायक भी अपना भविष्य देख रहे होंगे...जनता हिसाब लेना चाहती है। TMC अब खत्म हो चुकी है, TMC का नामों-निशान नहीं है इसलिए डूबती जहाज पर कौन बैठेगा?"0
0
Report
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघला स्टील लीक, आठ मजदूरों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:VISAKHAPATNAM (ANDHRA PRADESH): EIGHT WORKERS DIED & SEVERAL INJURED AS MOLTEN STEEL LEAKS AT VISAKHAPATNAM STEEL PLANT/ VISUALS FROM GAJUWAKA HOSPITAL0
0
Report
Advertisement
