Back
कलेक्टर ने बैढ़न के उत्कृष्ट विद्यालय की लैब साफ-सफाई के निर्देश दिए
ADAjay Dubey
Nov 13, 2025 15:04:34
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने बुधवार को बैढ़न स्थित उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण स्तर का जायजा लेना था। विद्यालय की प्रयोगशाला लैब में गंदगी पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्राचार्य को दो दिन के भीतर साफ-सफाई और उचित व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लैब छात्रों के लिए सीखने का अहम माध्यम है, इसलिए इसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य और शिक्षकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे कक्षाओं में गए और छात्रों से उनके जीवन लक्ष्य, भविष्य के सपने और पढ़ाई की योजनाओं के बारे में बातचीत की। इसी क्रम में ग्राम पतेरी निवासी प्रमोद दुबे की बेटी सवाक्षी दुबे से संवाद हुआ। कलेक्टर ने पूछा कि वह आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं। सवाक्षी ने आत्मविश्वास से कहा — “आईपीएस अधिकारी बनना है।” कलेक्टर ने कहा, “बहुत अच्छा सपना है।” उन्होंने छात्रों से उनकी पसंदीदा विषय और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसी विषय से डरना नहीं चाहिए, बल्कि डर वाले विषय को बार-बार पढ़कर उसमें माहिर बनना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें भी स्कूल में मैथ्स से डर लगता था, लेकिन लगातार अभ्यास से उन्होंने सफलता हासिल की और आज सिंगरौली के कलेक्टर बने हैं। निरीक्षण और संवाद के बाद छात्र उत्साहित नजर आए। कलेक्टर का यह दौरा न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला भी साबित हुआ।
76
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowNov 13, 2025 16:42:010
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 13, 2025 16:41:460
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 13, 2025 16:41:180
Report
NJNitish Jha
FollowNov 13, 2025 16:41:030
Report
JPJai Pal
FollowNov 13, 2025 16:40:400
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 13, 2025 16:40:260
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 13, 2025 16:40:110
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 13, 2025 16:39:5119
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 13, 2025 16:39:2991
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowNov 13, 2025 16:39:1553
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 13, 2025 16:38:5754
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 13, 2025 16:38:3264
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 13, 2025 16:38:1576
Report
59
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 13, 2025 16:37:5473
Report