486882
पीएमश्री विद्यालय के प्रतिनिधियों ने सीएम राइज मॉडल स्कूल चितरंगी का अवलोकन किया
Sajahawa Alias Bandha, Madhya Pradesh:चितरंगी के शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल में गुरुवार को मंडल स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने स्कूल का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने प्रार्थना सभा, क्लासरूम मैनेजमेंट, क्लास एनवायरनमेंट, प्रिंट रिच एनवायरनमेंट, डिस्प्ले बोर्ड, लाइब्रेरी, और नव विकसित रोबोटिक्स लैब का दौरा किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों और प्रतिनिधियों के साथ एक व्यापक बैठक आयोजित की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम अंचल कार्यालय निरीक्षण: विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने लंबित दाखिल-खारिज पर निर्देश दिए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा पहुंची। इस दौरान अंचल कार्यालय में भूमि संबंधित काम के लिए पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। दाखिल खारिज तथा परिमार्जन लंबित होने की लगातार शिकायत मिलने के बाद सासाराम की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक स्नेहलता कुशवाहा अंचल कार्यालय पहुंचकर एक घंटे तक अंचल कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत की। अंचलाधिकारी को उन्होंने कई निर्देश दिए। बता दे कि अंचल कार्यालय में लोगों की लगातार शिकायत रहती है कि उनका काम जल्दी नहीं हो पा रहा है। कई महीने दौड़ने के बाद भी दाखिल खारिज जैसे काम नहीं हो रहे हैं। जांच एवं निरीक्षण के बाद विधायक ने कहीं की अंचलाधिकारी लगातार हड़ताल पर थे। जिस कारण काम कुछ लंबित हुआ है। अब चुकी हड़ताल से यह लोग लौट आए हैं, तो अब जल्द ही लंबित मामलों को सुलझाने में गति को तेज किया जा रहा है। अब वह खुद आम लोगों की समस्याओं की निगरानी कर रही हैं। बाइट-- स्नेह लता कुशवाहा (आरएलएम विधायक) सासाराम।0
0
Report
धनबाद-बोकारो मार्ग खुलवाने के लिए विधायक ने 24 घंटे का अनशन शुरू किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। बंद सड़क पर चल रहे इस आंदोलन को स्थानीय लोगों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर जुटे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। केंदुआडीह स्थित बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में शुरू हुए इस अनशन में केंदुआ, लोयाबाद, पुटकी, तेतुलमारी समेत आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हुए। समर्थकों की भारी भीड़ के कारण आंदोलन ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा हाई लेवल बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन बैठक नहीं होने और प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने पर विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है, लेकिन करीब एक महीने से सड़क बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में माडा द्वारा भू-धंसान क्षेत्र के पास खुदाई की गई, लेकिन वहां किसी बड़े खतरे जैसी स्थिति नहीं दिखी। ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए वे 24 घंटे तक बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की। उनका कहना है कि मार्ग बंद रहने से व्यापार, यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: सुवेन्दु अधिकारी की पत्ते पर जीवंत तस्वीर
Munger, Bihar:भाजपा का पहला बंगाली सीएम बने सुवेंदु अधिकारी, पीपल के हरे पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी जीवंत तस्वीर। पीपल के पत्ते पर उकेरी बंगाली CM सुवेंदु अधिकारी की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी बधाई। बंगाल में भाजपा सरकार पर कलाकार का अनोखा अभिनंदन, मधुरेंद्र ने पत्ते पर रची सीएम की जीवंत तस्वीर मुंगेर: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह की अगुआई में Suvendu Adhikari ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से सुवेंदु अधिकारी को विशेष अंदाज में बधाई दी है। मधुरेंद्र कुमार ने करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अत्यंत सूक्ष्म, जीवंत एवं आकर्षक तस्वीर उकेरी। कलाकार ने पत्ते पर अंग्रेजी में “Congrats The First CM of West Bengal Suvendu Adhikari” भी लिखा। इस अनोखी कलाकृति के जरिए मधुरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं। उनकी इस बारीक कलाकृति को देखने वाले लोग कलाकार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार पूर्व में भी देश-दुनिया की सामयिक घटनाओं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कलाकृतियां बनाकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। अब तक वे लगभग 20 हजार से अधिक जंगली पेड़ों की हर0
0
Report
Advertisement
एकमा CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Chapra, Bihar:एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और रो-रोकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि नौ महीने के इंतजार के बाद मां की गोद में मृत बच्चा दे दिया गया। उनका आरोप है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद अस्पताल कर्मियों ने प्रसव पीड़िता की समय पर जांच नहीं की, जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन माथा पटक-पटक कर रोते रहे और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताते रहे। मृत नवजात की मां की पहचान एकमा प्रखंड के लाकठ छपरा गांव निवासी संजीव कुमार राठौर की पत्नी कृतिका कुमारी के रूप में हुई है। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें इलाज के लिए एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद कृतिका कुमारी बेसुध हो गईं।0
0
Report
नासिक SIT से निदा खान के परिवार की पूछताछ शुरू
Mumbai, Maharashtra:Nasik TCS case निदा खान के परिजन पूछताछ के लिए नासिक पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुँचे पुलिस निदा खान और उसके परिवारवालों को आमने-सामने बिठाकर करेगी पूछताछ निदा खान की मां, पिता, भाई और मौसी से होगी पूछताछ पुलिस इस पूछताछ से निदा के फरारी के दौरान किसने किसका साथ लिया..इसकी जानकारी ली जाएगी नासिक पुलिस कमिश्नर द्वारा बनाई गई SIT द्वारा होगी पूछताछ0
0
Report
जालौन में पुलिस ने अवैध शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद की अवैध शराब, ठेके के पास की दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पुलिस से की बरामद, पुलिस ने 10 सीलबंद पेटी और 23 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद, पुलिस ने अवैध शराब बेंच रहे एक युवक को भी किया गिरफ्तार, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्दाबाद गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज पुलिस ने करोड़ों की प्रतिबंधित दवाओं के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले की पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पनियरा और श्यामदेउरवा पुलिस एसओजी और स्वाट टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पनियरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इनपुट मिला था कि अभियुक्त अल्ताफ अहमद पिछले 2 साल से छुप-छुप कर नशीली दवाओं और इंजेक्शन का भंडारण कर अवैध रूप से बेचता था। इस इनपुट पर पनियरा और श्यामदेउरवा पुलिस एसओजी और स्वाट टीम के साथ मिलकर अभियुक्त अल्ताफ अहमद को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 3584 कैप्सूल ट्रामाडाल हाइड्रोक्लोराइड और 1800 एम्पुल ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पिछले 2 साल से प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और अवैध रूप से बिक्री करता था, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और यह तफ्तीश भी की जा रही है कि इस अवैध दवाओं के चेन में कौन-कौन लोग थे।0
0
Report
सहारनपुर में मसूद बोले बंगाल में लोकतंत्र चोरी हुआ, एकता जरूरी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में इमरान मसूद का बीजेपी पर हमला, बोले- “बंगाल में लोकतंत्र चोरी हुआ सहारनपुर इमरान मसूद ने सहारनपुर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आरोप लगाया कि वहां केंद्रीय बलों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर किया गया। मसूद ने दावा किया कि वोटरों को मतदान से रोका गया और केंद्रीय बलों द्वारा खुद वोट डलवाने जैसी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज तक सार्वजनिक नहीं होने दी गई, जिससे संस्थाओं के दुरुपयोग की आशंका मजबूत होती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगी। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है और 18 मई को सहारनपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की घटनाओं से सीख लेकर विपक्ष को समझदारी और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे और भाषण पर टिप्पणी करते हुए मसूद ने कहा कि उनके भाषण में किसानों, गन्ना, आलू, व्यापारियों या महंगाई का कोई जिक्र नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है। मसूद बोले, “10 साल शासन करने के बाद भी अगर सिर्फ नाम बदलना ही काम रह गया है तो जनता असली मुद्दों का जवाब मांग रही है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्मों और अन्य माध्यमों से देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार बात नहीं करती। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा गलत है और कांग्रेस उसका समर्थन नहीं करती। व्हाइट इमरान मसूद कांग्रेस सांसद0
0
Report
JDA bulldozes illegal colony in Manpura Machedi; about 3 bighas land razed
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर JDA दस्ते ने मानपुरा माचेड़ी में चलाया पिला पंजा JDA जॉन 13 के रुण्डल में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर काटी गई थी कॉलोनी मिट्टी- ग्रेवल सड़क, बाउंड्री वॉल व अन्य अवैध निर्माण को किया ध्वस्त JCB मशीन चलाकर किया गया ध्वस्त ध्वस्तीकरण में खर्च करीब 30 हजार रुपये भी वसूल करेगा JDA JDA के DIG आनंद शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
झारखंड के गढ़वा में यूपी मौलाना के साथ हिंदू महिला मामला मचा हलचल
Obra, Uttar Pradesh:झारखंड के गढ़वा जिले में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए यूपी के एक मौलाना का मामला अब चर्चाओं का विषय बन गया है। गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में स्थानीय लोगों और VHP के प्रखंड प्रमुख की सूचना पर पुलिस ने एक मौलाना और महिला को हिरासत में लिया था। महिला ने खुद को अनपरा निवासी बताया था जबकि मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी निवासी ओबरा, सोनभद्र बताया। मामले के सामने आने के बाद Zee Media की टीम मौलाना के घर ओबरा पहुंची जहां कैमरे पर मौलाना ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सफाई दी। मौलाना ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि से इनकार करते हुए दावा किया कि वह महिला को झाड़-फूंक के सिलसिले में उसके घर छोड़ने जा रहा था। हालांकि पूरे मामले को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में यूपी के मौलाना के साथ एक हिंदू महिला को ग्रामीणों ने देख लिया। सूचना मिलते ही VHP के प्रखंड प्रमुख और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी निवासी ओबरा, सोनभद्र बताया जबकि महिला ने खुद को प्रीति दीक्षित निवासी अनपरा बताया। महिला के साथ दो माह का मासूम बच्चा भी मौजूद था। महिला ने ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि उसे झाड़-फूंक के बहाने यहां लाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों से घंटों पूछताछ की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद Zee Media की टीम सोनभद्र के ओबरा स्थित मौलाना अकबर अंसारी के घर पहुंची जहां कैमरे पर मौलाना ने अपनी सफाई पेश की। मौलाना अकबर अंसारी ने बताया कि वह झाड़-फूंक का काम करता है और बिहार में कोचिंग के माध्यम से मुस्लिम बच्चों को उर्दू की तालीम भी कराता है। मौलाना के मुताबिक महिला की उससे मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी। महिला अपने ससुराल पक्ष से विवाद के कारण परेशान थी। मौलाना का दावा है कि महिला ने अपनी मां से फोन पर बात कराई थी जिसके बाद उसकी मां ने दुआ और झाड़-फूंक करने की बात कही और किराया भाड़ा देने का भी आश्वासन दिया। मौलाना के अनुसार महिला का घर डेहरी आन सोन इलाके में है और वह उसे रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर जा रहा था। इसी दौरान झारखंड के बीरबल गांव में स्थानीय लोगों और VHP के कार्यकर्ताओं को शक हुआ जिसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। मौलाना ने दावा किया कि पुलिस ने महिला के परिजनों और उसके पति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा और न ही महिला के पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिली। मौलाना के मुताबिक जरूरी पूछताछ और जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि इस पूरे मामले में कई सवाल अब भी खड़े हो रहे हैं। आखिर रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात इतनी जल्दी भरोसे में कैसे बदल गई। महिला अपने दो माह के बच्चे के साथ दूसरे राज्य तक क्यों पहुंची। और अगर मामला केवल झाड़-फूंक का था तो ग्रामीणों को संदिग्ध स्थिति क्यों लगी। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
देवबंद के लालवाला गांव में जमीन विवाद ने दो पक्षों में हिंसक झड़प
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में जमीन के घेर के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदلب गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-patthar चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि थाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम लालवाला में जमीन के घेर के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और हल्के पथराव की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है。0
0
Report
जैसलमेर: इंद्रा गांधी मुख्य नहर पर 1254 RD वन पट्टी में भीषण आग, दमकल जुटी
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर के नाचना से खबर इंद्रा गांधी मुख्य नहर की 1254 RD पर वन पट्टी में लगी आग, आग ने लिया विकराल रूप, मोके पर पुलिस प्रशासन व दमकल मौजूद, आग बुझाने के किये जा रहे है प्रयास, आग से सेकड़ो पेड़ पौधे जल कर राख,0
0
Report
Advertisement
ED से पंजाब में AAP घोटाला: करोड़ों का लैंड स्कैम उजागर
Delhi, Delhi:पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा जी पर ED की रेड और गिरफ्तारी ने 'AAP' सरकार के करोड़ों के फर्जीवाड़े और औद्योगिक जमीन के नाम पर हुए बहुत बड़े 'लैंड स्कैम' की सारी परतें खोल दी हैं। एक बार फिर साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार इस पार्टी के DNA में है। पहले दिल्ली को घोटालों का अड्डा बनाकर बर्बाद किया और अब वही लूट का मॉडल पंजाब में भी लागू कर दिया गया है। लुधियाना और अन्य जगहों पर जिस औद्योगिक जमीन को फैक्ट्रियां लगाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए लिया गया था, वहां नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से CLU (Change of Land Use) करवाया गया और अवैध रूप से आलीशान फ्लैट्स का गोरख धंधा खड़ा कर दिया गया। यह सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि उन किसानों के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिनकी जमीनें हड़प कर ये नेता अपनी जेबें भर रहे हैं। करोड़ों के फर्जी बिल और शेल कंपनियों का यह खेल बताता है कि इन्होंने 'रंगला पंजाब' बनाने के नाम पर उसे पूरी तरह 'कंगाल पंजाब' बना दिया है। भगवंत मान जी और केजरीवाल जी जवाब दें, क्या जनता को लूटकर अपना और अपने नेताओं के घर भरना ही 'AAP' का असली मॉडल है?0
0
Report
यूपी मंत्रिपरिषद के संभावित चेहरों में 8 नेता
Noida, Uttar Pradesh:में मंत्री बनने वाले संभावित चेहरे 1- भूपेंद्र चौधरी - जाट (ओबीसी) - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी - मुरादाबाद के रहने वाले 2- मनोज पांडेय - ब्राह्मण (सवर्ण) - सपा के बागी और रायबरेली की ऊंचाहार से विधायक 3- पूजा पाल - पाल (ओबीसी) - सपा की बाग़ी और कौशांबी के चायल से विधायक 4- अशोक कटारिया - गुर्जर (ओबीसी) - एमएलसी - बिजनौर के रहने वाले 5- कृष्णा पासवान - पासी (एससी) - फतेहपुर की खागा से विधायक 6- सुरेश पासी - पासी (एससी) - पासी समाज से अमेठी के जगदीशपुर से विधायक 7- सुरेंद्र दिलेर - वाल्मीकि (एससी) - अलीगढ़ की खैर से विधायक 8- आशीष सिंह आशु - कुर्मी (ओबीसी) - हरदोई की मल्लवाँ से विधायक0
0
Report
लखनऊ अलीगंज: सीएनजी स्टेशन पर दबंगई, लाइन तोड़कर मारपीट और धमकी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज इलाके में सीएनजी स्टेशन पर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। लाइन तोड़ कर सीएमजी गाड़ी में भरवाने से रोकने पर एक परिवार के साथ कुछ युवकों और महिलाओं ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीडिता प्रिया जैन के अनुसार वो अपने भाई और पति के साथ अपनी गाड़ी में सीएनजी लेने के लिए लाइन में खड़ी थी इस बीच एक सफेद टाटा पंच कार (UP32 QD 8695) अचानक कतार तोड़ते हुए उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गई। विरोध करने पर कार सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गाड़ी से निकलकर हमलोगों के साथ मारपीट शुरु कर दी पीडिता प्रिया जैन बाईट0
0
Report
Advertisement
