486882
अतिथि शिक्षक संघ चितरंगी का भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Chitrangi, Madhya Pradesh:अतिथि शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई चितरंगी ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में भोपाल के लिए रवाना हो गई है। संघ का प्रमुख अनुरोध है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए नियमितीकरण के आश्वासन को पूरा किया जाए। इसके तहत संघ भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें वे अपने अधिकारों और नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजाखेड़ा केस: 2014 फायरिंग-मारपीट में पांच को आजीवन कारावास
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राजाखेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2014 में रिखब चंद जैन के पुत्र पर फायरिंग एवं मारपीट के मामले में विशिष्ट न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र ने 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय के न्यायाधीश राकेश गोयल ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है。 विशिष्ट लोक अभियोजन सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 में राजाखेड़ा क्षेत्र में रिखब चंद जैन और उनके पुत्र पर हमला किया गया था। इस दौरान फायरिंग और मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए थे। मामले में दर्ज प्रकरण की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई। प्रकरण में प्रमोद, अजीत, देवेंद्र उर्फ देवा, तेजा और आदित्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पहले भी चार आरोपियों को हो चुकी सजा इसी प्रकरण में पूर्व में उदय, राममूर्ति, निरंजन और रामदत्त को भी न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में न्यायालय के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
बड़ौदामेव में सफाई व्यवस्था सुधार की मांग तेज, पार्षद ने अनदेखी के आरोप लगाए
Alwar, Rajasthan:बड़ौदामेव नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली और सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर आमजन और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड संख्या 04 के पार्षद बिशन सिंह ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन प्रतिनिधि पर वार्ड की समस्याओं की अनदेखी करने तथा विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासियों के साथ मिलकर उच्चाधिकारियों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा。 पार्षद बिशन सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को करीब 8 से 10 ग्रामीणों के साथ नगर पालिका प्रशासन के समक्ष समस्या उठाई गई थी। इसके बाद मुश्किल से दो सफाईकर्मियों को भेजा गया। सफाईकर्मियों ने सड़क पर झाड़ू तो लगाई, लेकिन एकत्रित कचरे को उठाने के बजाय सड़क किनारे ही छोड़ दिया। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 पार्षद ने नगर पालिका के अधिकारियों और प्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि कमल सिंह को तीन अलग-अलग दिनों में फोन किया, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं की गई। व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने पर रोड लाइट चालू करवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन जरूर दिया गया, लेकिन अब तक धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) और सफाई सुपरवाइजर मोहर सिंह भी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते। वहीं, पालिका कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। इसके अलावा वार्ड संख्या 03 और 04 के खोरपुरी क्षेत्र में पक्के नाले का निर्माण नहीं होने से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़कों पर जमा रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पार्षदों और ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है。 लगातार जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। पार्षद बिशन सिंह ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था सुधारने, रोड लाइट चालू करवाने और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासीों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
150 से अधिक महिलाएं करवा चौथ पर पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखीं
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर। माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था में इस बार का करवा चौथ महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भावुक माहौल में मनाया गया। आश्रम में रह रही 150 से अधिक प्रभुजन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजन किया। करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, लेकिन अपना घर आश्रम में इस व्रत की तस्वीर कुछ अलग ही थी। यहाँ व्रत रखने वाली वे महिलाएं हैं, जिन्हें उनके पतियों ने छोड़ दिया है, जो बीमार होने पर आश्रम में आ गएं, या जिनके पति को पता होने के बावजूद लेने नहीं आ रहे। कई महिलाओं के पति दूसरी शादी भी कर चुके हैं, इसके बावजूद आश्रम में रहने वाली ये महिलाएं आज भी पूरी श्रद्धा के साथ उनके लिए व्रत रख रही हैं, इस उम्मीद में कि शायद एक दिन वो उन्हें लेने जरूर आएंगे। मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी नविता दीक्षित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह भोपाल में 4 साल तक कंप्यूटर टीचर रही हैं और अच्छी पढ़ी-लिखी हैं। टीचर की नौकरी छोड़ने के बाद ससुराल में पहले तो अच्छे से रखा, लेकिन बाद में ताने मारना शुरू कर दिया। उन पर एटीट्यूड में रहने का आरोप लगाया गया और जॉब करने के लिए कहा गया। जॉब ढूंढते-ढूंढते वह अपना घर आश्रम पहुँच गईं। उन्हें आश्रम में रहते हुए 9 साल हो गए हैं और इन 9 सालों में पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, ससुराल वाले कोई पता भी नहीं बता रहे। नविता ने भावुक होते हुए कहा, हमारे पति हमें लेने आएं या न आएं, लेकिन फिर भी हम उनकी दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए हर साल व्रत रखते हैं। वह जहां भी हों, खुश रहें। उन्होंने जितने दिन हमारे साथ बिताए, वह बहुत सुंदर पल थे, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी याद में ही व्रत रखते हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अमरीन ने बताया कि उन्होंने लव मैरिज की थी। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भटकते-भटकते वह अपना घर आश्रम पहुँच गईं। उनका यह पहला करवा चौथ व्रत है। अमरीन ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है और भाई-बहन छोटे हैं। उनके पति उन्हें ले जाना चाहते हैं, लेकिन ससुराल वाले ले जाने नहीं दे रहे। अमरीन को आज भी अपने पति पर पूरा भरोसा है कि वह उन्हें यहाँ से ले जाएंगे और इसके लिए वह प्रयास भी कर रहे हैं। झारखंड की रहने वाली प्रमिला ने बताया कि उनकी अरेंज मैरिज दिल्ली के संगम विहार में हुई थी। उन्हें अपना घर आश्रम में रहते हुए 6 साल हो गए हैं। उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति को सब पता है और वह आश्वासन भी दे रहे हैं, लेकिन अभी तक लेने नहीं आए हैं। प्रमिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ दूसरी पत्नी के साथ भी रहने को तैयार हैं, लेकिन उनके भाई और पिता न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे आयोजन को लेकर अपना घर संचालिका माधुरी भारद्वाज ने बताया कि आश्रम में करीब 150 से अधिक महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। महिलाओं ने फैंसी ड्रेस, कटिंग, मेहंदी आदि की तैयारी की। सभी प्रभुजन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही उन्होंने निर्जला व्रत रखा हुआ है। माधुरी भारद्वाज ने कहा, इन महिलाओं का भाव यही है कि भला है, बुरा है, जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है। इनमें से कई ऐसी हैं जिनको पता है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है, तलाक हो गया है, या वह रखना नहीं चाहते और ले जाने नहीं आ रहे। कई बार बात भी हुई है, आश्वासन भी दिया गया है, लेकिन फिर भी नहीं आए। जिस तरह से इन महिलाओं का भाव दिख रहा है, उससे यह साफ संदेश जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। मैं यही कहूंगी कि उनके पतियों को भगवान सद्बुद्धि दे, ताकि ये महिलाएं अपने घर पहुंच सकें, इन्हें इज्जत और वही प्यार मिले जो ये अपने पति से करती हैं। परिवार का कोई भी व्यक्ति बीमार होता है तो उसे संभालना चाहिए, न कि अकेला छोड़कर तड़पना देना चाहिए। जब सब कुछ पता होने के बाद भी पत्नी को नहीं ले जाया जा रहा, तो यह स्पष्ट है कि मानवीय संवेदना बहुत नीचे गिर गई है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में सआदतगंज ब्राह्मण टोला में ट्रिपल हत्याकांड का डरावना वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW- राजधानी में ट्रिपल हत्याकांड का खौफनाक वीडियो वायरल राजधानी लखनऊ के सआदतगंज ब्राह्मण टोला में हुई सनसनीखेज ट्रिपल हत्याकांड का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी ऋषभ शुक्ला सरेआम गोलियां बरसा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है。 वहीं दूसरा वीडियो आरोपी को पुलिस द्वारा दबोचे जाने का है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा。 ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
मोरादाबाद की महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख पूजा सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:कर आके भ्रावा ने वीरो को कहा, देख वीरो तेरा चंद निकल आया है। वीरो कि भाबिया का चंद भी निकल आएगा वीरो। ऐसे भ्राव ने जा के वीरो का रात टुट गया। वीरोधर राजा वर्ग पति गहरी नींद विच सो गया। दीरो अपनी दासी को अपनी पूजा करने के लिए जाते हैं। उधर जैसे ही पूजा समाप्त होती है, इधर। राणी हुई हुन हाथ विच पानी ले के अपना अपना बया मनसो। कम रहा आज करवा चौथ का अवसर। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई आज करवा चौठ की। इनफैक्ट मैं कहूंगी सभी पुरुषों को बहुत-बहुत बधाई जिनके जीवन में इतनी खूबसूरत औरतें हैं जो आपके लिए जीवन के लिए, आपके दीर्घ आयु के लिए, आपके सुंदरता के लिए आपके घर को खूबसूरत बनाते हैं, आपके बच्चों को सुंदर बनाते हैं। जो आप एक जीवन में घड़ती हैं उन सभी पुरुषों को आज बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज के इस सुंदर बेला हमारी करवा चौथ की। आज हम सभी ने कॉलोनी के सभी महिलाओं ने बहुत सुंदर से सज के हम लोग ने अभी पूजा करी है। जो करवा व्रते हैं उसकी पूजा करी और शाम को जब चांद निकलेगा उसको अर्घ देके उसकी आरती करके फिर अपने हस्बैंड से से जल ग्रहण करके हम लोग प्रसाद खिलाएंगे सब मिलके। सुहागनों का पर्व है और 16 सिंघार के साथ हम लोग सजते हैं और अपनी मंगल कामना करते हैं अपने हस्बैंड्स के लिए। फेस्टिवल है? करवा चौथ का, कैसे सेलिंग है? करवा चौथ का फेस्टिवल तो मुझे लगता है पूरा एक हफ्ता चलता है जिसमें हम बहुत सारी शॉपिंग करते हैं उसके बाद हम बहुत ड्रेस अप होते हैं एंड फिर आप देख रहे हैं हम पूरी थाली से प्रे करते हैं एंड उसके बाद ये रात तक जब हम अपने हस्बैंड्स को देख लेते हैं उसके बाद ये खत्म होता है इट्स अ होल वीक फेस्टिवल आई थिंक। तो वेट रहता है इस फेस्टिवल का। बहुत पूरे मुझे लगता है पूरे साल वेट रहता क्योंकि पूरा रेड पहनना और पूरा सर से लेकर पैर तक इतना ड्रेस होना हर एक चीज़ छोटी चीज़ जो हम लोग नहीं वैल्यू करते जैसे बिछुए पायल हम सब कुछ पहनते हैं और हमें बहुत अच्छा लगता है इस दिन।0
0
Report
दमोह मॉब लिंचिंग: रामबाई सिंह ने हिंदुवादी संगठनों पर गंभीर आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:बीएसपी की चर्चित और दबंग पूर्व विधायक ने हिंदुवादी संगठनों पर लगाए गंभीर आरोप माना कि देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं... एंकर/ एमपी के दमोह में पिछले दिनों कथित मॉब लिंचिंग की घटना में कसाई समुदाय के युवकों पर भैंस भरकर ले जाते समय ग्रामीणों द्वारा रोकने और मारपीट के मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज है वहीं हिंदुवादी संगठन पुलिस की भूमिका को कठघरे में खड़ा करके पुलिस की सही कार्यवाही न होने के बाद का नतीजा पूरे घटनाक्रम को करार दे रहे है। इस बीच बीएसपी की चर्चित नेत्री पूर्व विधायक रामबाई सिंह की एंट्री भी इस मामले में हुई है। दबंग विधायक कहलाने वाली बसपा की पूर्व विधायक ने इस मॉब लिचिंग की घटना पर हिंदुवादी संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए है। एसपी ऑफिस अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को समस्याओं को लेकर पहुंची रामबाई सिंह ने कहा कि पशु तस्करी इन्हीं संगठनों के इशारे पर हो रही है, उनका दावा है कि गाय भैंस ले जाने वाले लोगों से संगठन के लोग पैसे लेते है जिसके प्रमाण उनके पास है है और जो लोग पैसे नहीं देते उन्हें रोककर मारपीट की जाती है। रामबाई ने साफ कहा कि देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है और देश को धर्म जाति मजहब के नाम पर लड़ाया जा रहा है जो ठीक नहीं है। बाइट/ रामबाई सिंह ( पूर्व बसपा विधायक पथरिया दमोह)0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में पहुंचा चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर , कई क्षेत्रों में बारिश और तेज ठंड
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:बंगाल की खाड़ी से उठे भयानक चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का व्यापक असर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले तक पहुंच चुका है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद इस चक्रवात के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है और भारी तबाही की आशंका बनी हुई है। चित्रकूट में चक्रवात अर्नब के मुख्य प्रभाव निम्नलिखित हैं: • मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं: चित्रकूट और आसपास के बुंदेलखंड इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे दिन के सामान्य तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। • फसलों को भारी नुकसान: अचानक आई तेज बारिश और आंधी के कारण धान के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की पकी-पकाई फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। • प्रशासन का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पक्के मकानों में रहने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। • नदियों का जलस्तर: लगातार हो रही इस भारी बारिश के कारण चित्रकूट की प्रसिद्ध मंदाकिनी नदी समेत अन्य नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा मंडराने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात अर्नब का यह असर उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बने रहने के आसार हैं, जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।0
0
Report
मोकामा घाट पर होमगार्ड ने गंगा में छलांग लगाकर वृद्ध महिला की जान बचाई
Barh, Bihar:मोकामा थाने में एक होमगार्ड ने तपस्वी घाट पर गंगा नदी में छलांग लगाकर एक वृद्ध महिला की जान बचाई। एक वृद्ध महिला गंगा नदी की तेज धारा में बहती हुई दूर चली गई। घाट पर मौजूद किसी की हिम्मत गंगा नदी में कूदकर महिला की जान बचाने की नहीं हुई। तभी बाइक गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान विकास वहां पहुंचे। उन्होंने एक क्षण देर किए बिना वर्दी में ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने महिला को तेज धारा से खींचकर बाहर निकाल लिया। महिला झाझा की रहनेवाली थी और मोकामा के तपस्वी घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। विकास बाढ़ अनुमंडल में बेलछी थाना अंतर्गत गोपालगंज गांव के रहनेवाले हैं।0
0
Report
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Sakti, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर सक्ती में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जनगणना निदेशालय रायपुर के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला और चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर याने 2 दिन का रहा। इस दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता और शुद्धता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर के एस पैंकरा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन में कीड़ा, हड़कंप मचा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है. इससे बच्चों के मिलने पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं. मामला सरैया प्रखंड के बहिलवारा रुपनाथ उत्तरी पंचायत के वार्ड-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 का है, जहां बुधवार को बच्चों के भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आयी. इसकी जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन केंद्र पहुंचे और हंगामा करने लगे. हालांकि जिन बच्चों ने भोजन किया था, वे सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को केंद्र पर चावल के साथ आलू-सोयाबीन की सब्जी बनायी गयी थी. बच्चों के अनुसार, सोयाबीन खराब होने के कारण उसमें छोटे-छोटे कीड़े थे. सहायिका मालती देवी ने जब बच्चों को भोजन दिया, तो कुछ बच्चों की नजर कीड़ों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर सुनैना देवी, सिंधु देवी समेत कई परिजन केंद्र पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जतायी और कहा कि बच्चों को नियमित रूप से मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है. जबकि घटना के समय केंद्र की सेविका रीता देवी अनुपस्थित थीं. जबकि सहायिका के मुताबिक पर्यवेक्षिका के केंद्र की जांच के लिए आने के दौरान सेविका कुछ समय के लिए वहां आयी थीं. केंद्र पर मौजूद बच्चों दिव्या कुमारी, सोनू कुमार, अनुष्का कुमारी, ऋषभ कुमार और शिवा कुमार ने भी भोजन में कीड़े दिखने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि केंद्र पर कभी-कभी भोजन ठीक से नहीं बनाया जाता और मेनू के अनुसार भी खाना नहीं दिया जाता है. उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण भोजन देने की बात कहने पर खर्च को लेकर भी जवाब दिया जाता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया. अब भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद केंद्र पर परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं. मामले में संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे धर्मपुरी महाराज नर्मदापुरम पहुंचे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- आपने पैदल नर्मदा परिक्रमा करते लोगों को तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी साधु को हाथों के बल मां नर्मदा की परिक्रमा करते देखा है आस्था, तपस्या और संकल्प की ऐसी ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है नर्मदापुरम से, जहां पहुंचे हैं पूज्य नागा साधु दिगंबर श्री धर्मपुरी जी महाराज महाराज की यह अनोखी परिक्रमा लोगों के बीच चर्चा کا विषय बनी हुई है। करीब एक साल से जारी इस कठिन यात्रा में महाराज हर दिन हाथों के बल कई किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। वीओ01- मां नर्मदा के प्रति अगाध श्रद्धा और जनकल्याण एवं विश्व शांति का संदेश लेकर निकले धर्मपुरी महाराज की साधना किसी को भी हैरान कर सकती है। नवंबर 2025 में अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब नर्मदापुरम पहुंच चुकी है। महाराज को देखने और उनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि महाराज सामान्य तरीके से पैदल नहीं, बल्कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब दो से तीन किलोमीटर तक हाथों के सहारे आगे बढ़ना अपने आप में बेहद कठिन साधना है। अमरकंटक से शुरू हुआ उनका सफर डिंडोरी, महाराजपुर, जबलपुर और नरसिंहपुर जैसे प्रमुख पड़ावों से गुजरते हुए नर्मदापुरम तक पहुंचा है। वीओ02- बताया जा रहा है कि मां नर्मदा की करीब 3,500 किलोमीटर की इस परिक्रमा को पूरा करने में सात से आठ वर्ष तक का समय लग सकता है। मां नर्मदा की महिमा और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकले धर्मपुरी महाराज की यात्रा अब देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। नर्मदापुरम में उनके पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं में उनके दर्शन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अब हर किसी की निगाह इस अनोखी साधना पर है कि महाराज अपनी इस लंबी परिक्रमा को कब पूरा करते हैं। बाइट(A1)- श्री धर्मपुरी महाराज बाइट(A2)- बबिता (श्रद्धालु ) बाइट(A3)- अनिल ( श्रद्धालु )0
0
Report
जयपुर: नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की गिरफ्तार, 1200 किमी पीछा के बाद पकड़
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नकबजन का जुलूस निकाला पुलिस ने शातिर नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की को सड़कों पर घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में सड़क पर पैदल घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में ही आरोपी नेसोने-चांदी के आभूषण और रोलेक्स कंपनी की घड़ी आदि चोरी किए थे पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को 1200 किलोमीटर पीछा करने पकड़ा गिरफ्तारी के बाद पुलिस मौका तस्दीक के लिए ले गई थी इस दौरान कॉलोनी वालों को संदेश दिया कि अपराधी बच नहीं पाएंगे0
0
Report
Advertisement
Bareilly के Hari Mandir में सामूहिक करवा चौथ से नई परंपरा बनी
Bareilly, Uttar Pradesh:करवा चौथ... पति की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए मनाया जाने वाला त्योहार। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। अमूमन, देश भर में करवा चौथ पर्व का उल्लास घरों तक सीमित रहता है। यानी सुहागिन स्त्रियां परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घरों में ही पूजा-पाठ आदि करती हैं। लेकिन बरेली के मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में करवा चौथ पर एक बेहद अनूठी परंपरा सालों से चला रही है। वह है सामूहिक करवा चौथ पूजा की। करवा चौथ को यह नई पहचान मिली सरहद पार से आकर बसे लोगों से। इसका अनुसरण करते हुए अब अन्य जगहों पर भी सामूहिक करवा चौथ पूजा का आयोजन किया जाने लगा है। आइए, जानते कैसे और कब पड़ी इस अनूठी परंपरा की नींव। हरि मंदिर में 1947 में जब देश आजाद हुआ तो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के चलते सरहद पार रहने वाले दर्जनों पंजाबी परिवार वहां से बरेली आकर बस गए। पाकिस्तान से आए परिवारों को यहां रेफ्यूजी कॉलोनी में सस्ते दामों में जमीन देकर बसाया गया, जो वर्तमान में मॉडल टाउन के नाम से जानी जाती है। करवा चौथ पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। बंटवारे के बाद उस वक्त सरहद पार से आए कुछ पंजाबी परिवारों ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाई। जिसने धीरे-धीरे सामूहिक करवा चौथ पूजा का रूप ले लिया। तब से अब तक हर साल हरि मंदिर में करवा चौथ पर इसी तरह सामूहिक रूप से भव्य आयोजन होता है। आजादी के कुछ सालों बाद तक मुहल्ले के कुछ परिवारों की महिलाएं ही सामूहिक पूजा करती थी, लेकिन बाद में साल-दर-साल रेफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती चली गई। पिछले कुछ सालों में परंपरा और भी बढ़ गई है। अब तो मॉडल टाउन के अलावा शहर के दूसरे मुहल्लों की भी महिलाएं मंदिर में पूजा करने आती हैं। एक हजार से अधिक महिलाएं करवा चौथ वाले दिन पूजा करने के लिए मंदिर आती हैं।0
0
Report
महोबा में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी छापेमारी, आरा मशीन सीज
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार और बिना लाइसेंस संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। डीएफओ के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई, जबकि बिना लाइसेंस चल रही एक आरा मशीन को सीज कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा है। वास्तव में महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में वन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएफओ देवाशीष जैना के निर्देशन में औचक अभियान चलाया गया। टीम ने श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननोरा के पास चितैया और ढुडैया गांवों के बीच तथा क्रेशर के पास बने लकड़ी के भंडारण स्थलों पर छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी के ढेर मिले, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। टीम अब लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं श्रीनगर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ले में बड़े तालाब के पास बिना वैध लाइसेंस संचालित आरा मशीन भी पकड़ी गई। मौके से भारी मात्रा में नीम समेत अन्य लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने आरा मशीन को सीज करते हुए उसके पार्ट्स भी कब्जे में ले लिए हैं। डीएफओ देवाशीष जैना ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर टीम भेजी गई थी। मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी भी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मशीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जुर्माने की कार्रवाई होगी। सहयोग नहीं करने पर आगे एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।0
0
Report
चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व में एक नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी !
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नवंबर के प्रथम सप्ताह में जंगल सफारी शुरू होने की संभावना है । मारकुंडी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तैयारियाँ युद्ध स्तर पर की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
