Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Singrauli486889

सिंगरौली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, जिला न्यायाधीश विजय चौहान ने की शिरकत

Aug 25, 2024 15:40:36
Singrauli, Madhya Pradesh

नालसा की कार्ययोजना के तहत 23 अगस्त को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देवसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश आर.एन. चंद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह राठौड़ के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश विजय चौहान और अध्यक्ष गुंजेश्वरी प्रसाद तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणावादिनी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sharma
Mar 26, 2026 07:18:46
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 26, 2026 07:18:30
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल की गैस एजेंसी पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है यह राजधानी भोपाल के मिनाल स्थित LPG गैस एजेंसी है... सिलेंडर के लिए भीड़ तंत्र बिना सोचे समझे दौड़ लगा रहा है... भ्रम से भ्रमित होकर... जी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा ने LPG सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोगों से बातचीत की तो महज 20 से 30% ही पात्र व्यक्ति थे जिनका आज सिलेंडर मिलना था बाकी व्यक्तियों की बुक चेक की गई या बातचीत की तो बिना बुकिंग के और बिना KYC किये लाइन में लगे नजर आए... यह लाइन में लगे लोगों तकरीबन 80% लोग LPG सिलेंडर की कमी की अफवाह वाली खबरों के शिकार है जिनको हमने दूर करने की कोशिश... लोगो ने खुद स्वीकार किया LPG की कोई कमी नही है अफवाह से डर लग रहा है... एक व्यक्ति ने कहा स्टॉक करने वाले लोग पैनिक कर रहे है स्टॉक करके ब्लैक में बेच रहे है... एजेंसी मैनेजर ने साफ कहा डिपो से जितने सिलेंडर पहले आया करते थे उतने ही आ रहे हैं... कहीं कोई कमी नहीं है यह एजेंसी के बाहर जो लाइन है उसमें से ज्यादातर लोग वह है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं... स्टॉक कर रहे हैं बिना बुकिंग के सिलेंडर लेने के लिए एक्चुअल आ रहे हैं... लोग डर रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है जो भ्रमित करने वाली सोशल मीडिया पर खबरें तैर रही है वह सही है और इसीलिए सिलेंडर का स्टॉक करना चाहते हैं... अलग-अलग तरीके के जरिए बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन्हीं लाइन में एक्चुअल हैं पर वह जो बिना नियमों का पालन करते हुए सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर आए हैं उनके चलते एक्चुअल लोगों को भी लाइन में लगना पड़ रहा है... एजेंसी मैनेजर से बातचीत
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 26, 2026 07:17:18
khiri, Uttar Pradesh:Lpg की किल्लत के चलते अब पीएनजी को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है सरकार के निर्देशानुसार जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस पाइपलाइन मौजूद है वहां के लोगों को 3 महीने के अंदर कनेक्शन लेना ही होगा उसके बाद उस क्षेत्र में एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी इसको लेकर ज़ी मीडिया की टीम ने लखनऊ के हैदरगंज इलाके में रियलिटी चेक किया जहां पर पीएनजी गैस लाइन पिछले दो सालों से बिछी हुई है लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि हम पीएनजी कनेक्शन जरूर लेना चाहेंगे लेकिन यहां 2 साल पहले पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन आज तक किसी को कनेक्शन नहीं दिया गया अगर ऐसा होता है तो यह फैसला स्वागत योग्य है। Lpg की समस्या को देखते हुए यह अहम फैसला है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 07:17:07
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:17:00
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर के जलालपुर स्थित ऐतिहासिक श्री शीतला माता मठिया मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर 56 भोग, सोलह श्रृंगार, दिव्य कीर्तन और झूला उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नीरज जलालपुरी की टीम ने माता को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। दिशांत गुप्ता ने श्रृंगार किया, जबकि आशीष जैन, आनंद जायसवाल, शुभम गुप्ता, सौरभ सैनी, रितिक अग्रवाल व अभिषेक सोनकर समेत भक्तों ने जयकारे लगाए। मां की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दीपों की रोशनी और घंटियों की ध्वनि के बीच उमड़े भक्तों ने वातावरण को दिव्य बनाते हुए भक्ति धारा बहा दी।
1089
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 26, 2026 07:16:54
Rohtak, Haryana:भारत में बड़े-बड़े घोटालों की लिस्ट में जब भी नाम आता है, तो एक नाम जरूर सुनाई देता है निर्मल सिंह भंगू और उनका PACL (पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड) स्कैम. एक साधारण दूध बेचने वाला व्यक्ति, जो पंजाब के छोटे से गांव बेला से था, कैसे करोड़ों लोगों की जमा-पूंजी लूटकर देश की अर्थव्यवस्था को हिला सकता है? यह लालच, धोखे और लाखों परिवारों की टूटी उम्मीदों का मामला है. अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है, क्योंकि 20 मार्च 2026 को ED ने बड़ी कार्रवाई की. ED ने कुल 22,656.91 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है. वही रोहतक जिले के माधोडी रागधन गाव मे PACL के नाम कोई जमीन नही मिली ग्राउंड रिपोर्ट पर जांच में यही पता चला कि यहाँ PACL कंपनी की कोई जमीन ही नही है
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 26, 2026 07:15:55
Karnaprayag, Uttarakhand:ईरान और अमेरिका महायुद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। रसोई गैस हो या पेट्रोलियम पदार्थ दोनों को लेकर किल्लत पड़नी शुरू हो गयी है। चमोली जिले के अंतर्गत कर्णप्रयाग पैट्रोल पम्प पर दो दिन बाद पेट्रोल आने के बाद पम्प पर सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही, दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक अपने अपने वाहनों का टैंक फुल करने के लिए लाइन में लगे रहे। दो देशों के बीच आपसी लड़ाई की आंच अब भारत सहित विश्व के अनेक देशों पर भी पड़ने लगी है। ईरान पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से न सिर्फ ये दोनों देश बल्कि अन्य देशों पर भी इसका खासा असर पड़ता दिखाई देने लग गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर भारी मारामारी पड़ी हुई है। कर्णप्रयाग के जीएमओ के पेट्रोल पंप पर दो दिनों से पेट्रोल समाप्त का बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन आज सुबह जैसे ही पेट्रोल का टैंकर कर्णप्रयाग पहुँचा वैसे ही पम्प पर तेल भराने वालों को लंबी लाइन लग गयी। लोगों का कहना है कि दो दिनों से तेल न मिलने पर पेट्रोल के इंतजार में वाहनों के पहिये जाम रहे, जिससे दिक्कतें होने लगी हैं। कर्णप्रयाग में जीएमओ पेट्रोल पंप के मैनेजर सूरज रावत का कहना है कि रुड़की डिपो को डिमांड भेजे जाने के बावजूद समय पर तेल नहीं आ रहा है। आज दोनों पक्षों में पेट्रोल आया है तो सुबह से ही हम तेल बांटने में लगे हुए हैं। 8 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल आने के बाद सभी लोगों को तेल बांट रहे हैं। लेकिन आगे क्या स्थिति रहेगी यह बत पाना मुश्किल है। अमेरिका-ईरान युद्ध की आग अब भारत तक असर दिखाने लगी है। वैश्विक तेल सप्लाई चरमराने से देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत गहराती जा रही है। कहीं लंबी कतारें, तो कहीं पंप सूखे पड़े हैं—आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बढ़ती कीमतों ने पहले ही जेब पर चोट की थी, अब सप्लाई संकट ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। सरकार स्थिति पर नजर बनाए होने का दावा कर रही है, लेकिन जमीन पर हालात कब सामान्य होंगे यह बता पाना मुश्किल है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 26, 2026 07:15:34
Karauli, Rajasthan:रामनवमी के अवसर पर मदन मोहन जी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। रामनवमी पर भगवान मदन मोहन जी को धनुष-बाण एवं सिरपेच धारण कराए गए, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मदन मोहन जी और गोपाल जी के विग्रहों का मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। पंडित विष्णु कटारा ने वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक सम्पन्न कराया, वहीं पुजारी द्वारा पंचगव्य एवं षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक आरती के पश्चात भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और पूरे आयोजन में आस्था का माहौल बना रहा। पंडित विष्णु कटारा ने बताया कि रामनवमी के दिन भगवान को धनुष-बाण धारण कराना मर्यादा और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:15:30
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार की सुबह लगभग 06 बजे एक कुरकुरे-लाई कारखाने में भीषण आग लग गई। लोगो ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। कारखाने के मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। उस समय कारखाने में पैकिंग का काम चल रहा था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मुरमुरे (लाई) बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने की जांच की जा रही है। घटना की सूचना तत्काल सरायलखंसी थाना पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे में मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा
1022
comment0
Report
Advertisement
Back to top