चितरंगी में पूर्व विधायक अमर सिंह ने 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान का शुभारंभ किया
Chitrangi, Madhya Pradesh:चितरंगी के सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक अमर सिंह ने 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया और जनपद सीईओ ऋषि नारायण सिंह ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। जल जीवन मिशन के अधिकारी विपिन शर्मा ने जल संरक्षण और पर्यावरण की शपथ भी दिलाई। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीबों को फल वितरण किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
