486882
चितरंगी में सेवानिवृत्त सचिव रामाधार केवट की विदाई समारोह आयोजित
Chitrangi, Madhya Pradesh:जनपद पंचायत चितरंगी में आज सेवानिवृत्त सचिव रामाधार केवट के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। रामाधार केवट खटाई और विजयपुर ग्राम पंचायतों के सचिव रहे हैं। जनपद सीईओ ऋषिणारायण सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सरपंच खटाई हीरामन साहू और सचिव संघ की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया। सीईओ ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की कामना की। विदाई समारोह के बाद, सीईओ ने उन्हें वाहन से घर तक पहुंचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NSUI ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस, देशभर में चुनाव की तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली में NSUI की प्रेस कॉन्फ्रेंस देश भर में होंगे NSUI के चुनाव राज्यों में जारी किए जाएंगे इलेक्शन प्रोग्राम यूनिवर्सिटियों में इलेक्शन के जरिए NSUI बनाएगी अपनी यूनिट प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई पदों पर होंगे चुनाव 45 रुपये होगी 3 साल की मेंबरशिप फीस, 16 से 27 साल के छात्र लड़ सकेंगे चुनाव एप्लीकेशन के जरिए होंगे चुनाव0
0
Report
तेंदूखेड़ा CHC में डॉक्टर-नर्स कमी, डिलीवरी के लिए 60 किमी रेफर लाइन बना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- एक और शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य को लेकर लाख दावे पेश किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है जी हाँ हम बात कर रहे हैं नरसिंहपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा जो कि जिला सागर ,जिला रायसेन,,और तेंदूखेड़ा के बॉर्डर का केंद्र बना हुआ है जिसमे तीनों जिला के मरीज बड़ी दूर-दूर से यहां इलाज कराने के लिए आते हैं लेकिन जब ZEE मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो देखा गया इस स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर और तीन स्टाफ नर्स के सहारे यह स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है बही महिला विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने से डिलेवरी वाली महिलाओं का यहाँ सोनोग्राफी और उपचार न होने पर 60 किलोमीटर जिला अस्पताल रेफर किया जाता है जिससे डिलेवरी वाली महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बही डॉक्टर और स्टाफ नर्स की कमी होने पर मरीज परेशान होते दिखाई दे रहे है बही मौजूद डॉक्टर ने बताया यहां पर पदस्थ डॉक्टरों का ट्रांसफर तो हो गया उनकी जगह कोई नई पद स्थापना नहीं हुई जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना कर रहा है अव देखना होगा कि शासन प्रशासन कितना जागरूक होता है और मरीजों की सुविधा के लिए कितना पुख्ता इंतजाम करेंगे बाइट- डॉ विजय राजन ( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पदस्थ) PTC मौके पर0
0
Report
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में सनकी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना जवां क्षेत्र में सनकी पति ने पत्नी रूपवती की गोली मारकर हत्या कर दी; हत्या के बाद पति मौके से फरार. मायके से पत्नी को बुलाकर घर ले जा रहा था रास्ते में अनबन होने पर उसने अवैध तमंचे से गोली चला दी. दिनेश 7 दिन पहले जेल से छूट कर आया था और दोनों की शादी करीब 17 साल से है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: CCTV फुटेज में चोर, बुजुर्ग दुकानदार पिता का फायदा—वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - जेवर्ल्स की दुकान में कथित चोरी का मामला आया सामने - CCTV फुटेज में एक व्यक्ति पीछे की जेब में कीमती गहना रख हुआ फरार - दुकानदार के बुजुर्ग पिता के बैठे होने का उठाया गया फायदा - घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - पुलिस मामले पूरे मामले की जांच में जुटी - फुटेज और तथ्यों के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी - सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुही रोड की घटना।0
0
Report
धर्म गुरु खामेनई की शहादत को याद कर कौशांबी में शहीद गैलरी सजाई गई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:धर्म गुरु ख़ामेनई की शहादत को याद कर बनाई शहीद गैलरी कौशांबी जिला मुख्यालय स्थित कर्बला में धर्म गुरु ईरान के सुप्रीम लीडर की याद में एक विशेष शहीद गैलरी सजाई गई। गैलरी में सैयद अली ख़ामेनई की तस्वीर के साथ ईरानी शहीदों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर तस्वीरों का अवलोकन किया और शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। आयोजन स्थल पर लगाए गए विशेष पंडाल में धर्म गुरु और ईरान के शहीदों की याद में तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। गैलरी में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनई की तस्वीर के साथ संघर्ष में शहीद हुए लोगों के चित्र भी लगाए गए। आयोजन में पहुंचे लोगों ने तस्वीरों का अवलोकन किया और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मौलाना सैयद कौसर अब्बास रिज़वी ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह संदेश देना है कि भले ही हम लोग ईरान नहीं जा सकते, लेकिन अपने मुल्क में रहकर अपने रहबर धर्म गुरु के ग़म में शरीक हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को याद कराने और उनकी कुर्बानियों से लोगों को रूबरू कराने का प्रयास है। वहीं मौलाना सैयद अलमदार हुसैन रिज़वी ने कहा कि तस्वीरें लोगों को उनके मक़सद और कुर्बानियों से परिचित कराने के लिए लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को याद रखना और मज़लूमों के समर्थन का संदेश देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। पूरे आयोजन के दौरान अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।0
0
Report
पश्चिम बंगाल: 125 फुट प्रतिमा की योजना; बारुईपुर नाबालिग लड़की रेप-हत्या मामला और टीएमसी-ईसी संघर्ष
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA: VIJAY OJHA (BJP MLA), RITESH TIWARI (BJP MLA), LOCKET CHATTERJEE (BJP STATE GENERAL SECRETARY) AND RAHUL SINHA (BJP RS MP) ON WEST BENGAL HONOURS DR. SHYAMA PRASAD MOOKERJEE ON BIRTH ANNIVERSARY WITH PLANS FOR 125-FOOT STATUE / BARUIPUR MINOR GIRL RAPE-MURDER CASE SPARKS POLITICAL ROW / MAMATA BANERJEE ALLEGES HOUSE ARREST CLAIM / MOB LYNCHING INCIDENT REPORTED / TMC INTERNAL FACTIONAL DISPUTE AND ELECTION COMMISSION LEGAL BATTLE OVER PARTY NAME AND SYMBOL0
0
Report
Advertisement
NSUI के आंतरिक चुनाव: मोबाइल एप से लोकतांत्रिक चयन शुरू
Jaipur, Rajasthan:देशभर में होंगे NSUI के आंतरिक चुनाव, मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए होगी पूरी प्रक्रिया यूथ कांग्रेस के बाद अब NSUI भी देशभर में अपने आंतरिक चुनाव कराएगी। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI ने चुनाव प्रक्रिया का ऐलान करते हुए बताया कि संगठन के सभी स्तरों पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। NSUI ने बताया कि सबसे पहले देशभर की यूनिवर्सिटियों में इलेक्शन के जरिए यूनिट का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव होंगे। अलग-अलग राज्यों में चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। संगठन के अनुसार, पूरी चुनाव प्रक्रिया मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए संपन्न होगी। चुनाव लड़ने के लिए 16 से 27 वर्ष तक के छात्र पात्र होंगे। NSUI की तीन साल की मेंबरशिप फीस 45 रुपये निर्धारित की गई है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के कार्यभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक अभियान माना जा रहा है। राजस्थान सहित कई राज्यों में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन भी इसी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से होगा। राजस्थान में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी लंबे समय से खाली है, ऐसे में चुनाव के बाद नए नेतृत्व के सामने आने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI ने आरोप लगाया कि देशभर के अधिकांश विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि छात्र राजनीति को मजबूत करने और छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों में नियमित छात्रसंघ चुनाव होना जरूरी है।0
0
Report
कोटा के श्रीपुरा में चाकूबाजी: एक घायल, पुरानी रंजिश से हमला
Kota, Rajasthan:कोटा श्रीपुरा में चाकूबाजी की घटना घर के नीचे घात लगाकर 3 बार किया वार 28 वर्षीय आकाश गंभीर घायल पुरानी रंजिश बताई जा रही है वजह पुलिस मामले की जांच में जुटी कोटा शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। श्रीपुरा के कोलीपाड़ा निवासी 28 वर्षीय आकाश पुत्र रामप्रताप पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आकाश लाइट डेकोरेशन का काम करता है और काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के नीचे पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और तीन बार चाकू से वार किए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमले की वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।0
0
Report
उदयपुर के हिरणमगरी में महिला से मोबाइल लूट का प्रयास CCTV में कैद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल लूट के प्रयास हुआ। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि संजीव नगर सेक्टर-8 स्थित जड़ाव नर्सरी निवास महिला कॉलोनी में टहल रही थी। या दौरान बाइक सवार बदमाश की उस पर नजर पड़ी। कुच दूर जा कर बदमाश फिर से घूम कर आया और झप्पटा मार महिला से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जिसमें महिला नीचे गिर गई। हालांकि बदमाश अपने इरादे में सफल नही हो पाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी थाना उचौलिया में लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में मुठभेड़ में पकड़ा गया, पांव में लगी गोली।
Datelikalan, Uttar Pradesh:*लखीमपुर खीरी।थाना उचौलिया पुलिस द्वारा, लूट की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार; पैर में लगी गोली* *अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस, चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद* वांछित अभियुक्त अरूणेश दीक्षित उर्फ गुड्डू उर्फ रामनरेश निवासी साद खेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव पर शाहजहांपुर, उन्नाव व खीरी में दर्ज है 19 मुकदमें।0
0
Report
अमित शाह के बंगाल दौर में टीएमसी नेता रिजु दत्ता सस्पेंड, बारुइपुर केस पर राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RIJU DUTTA (SUSPENDED TMC LEADER) ON AMIT SHAH’S WEST BENGAL VISIT MARKING 125TH BIRTH ANNIVERSARY OF DR SHYAMA PRASAD MUKHERJEE / 12-YEAR-OLD GIRL FOUND DEAD IN SOUTH 24 PARGANAS AND LYNCHING OVER RAPE-MURDER SUSPICION / MAMATA BANERJEE ‘HOUSE ARREST’ ALLEGATION OVER ATTEMPT TO MEET BARUIPUR VICTIM’S FAMILY / TMC SUCCESSION BATTLE AHEAD OF ELECTION COMMISSION HEARING0
0
Report
पटना: प्रशांत किशोर Bankipur बायपोल उम्मीदवारता पर राजनीतिक संदेश व विपक्षी गठबंधन की संभावनाएं
Noida, Uttar Pradesh:PATNA: PRASHANT KISHOR (JAN SURAAJ CONVENER) ON BANKIPUR BYPOLL CANDIDATURE OBJECTIVE BEHIND CONTESTING ELECTION AND POLITICAL MESSAGE BJP AND JAN SURAAJ STAKE IN PRESTIGE BATTLE POSSIBILITY OF FUTURE OPPOSITION ALLIANCE AFTER RESULT0
0
Report
Advertisement
तेज़ हवा से ताड़ का पेड़ गिरने से महिला की मौत, बाजार समिति में हंगामा
Nalanda, Bihar:लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में शनिवार को तेज हवा के कारण एक ताड़ का पेड़ गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान बड़ी पहाड़ी देवी कॉलोनी निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिंता देवी रोज की तरह बाजार समिति में सब्जी खरीदने आई थीं। इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और एक पुराना ताड़ का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार समिति में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। बाजार समिति परिसर में कई पुराने ताड़ के पेड़ हैं, जिनकी जड़ें जलजमाव के कारण कमजोर हो चुकी हैं। लोगों ने बताया कि समय रहते इन पेड़ों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना नगर निगम को दी जाएगी। नगर निगम के सहयोग से जर्जर और खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें जेसीबी के माध्यम से हटाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
JAAC ने पाकिस्तान सरकार के लिए 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:POJK BREAKING JAAC has now call final ULTIMATUM to Pak Government Protesters issue 48-hour ultimatum to Islamabad, JAAC warns of final action on July 9 JAAC has invited the OIC and international media to visit PoJK and witness the ground situation first-hand.0
0
Report
गिरिडीह में नवविवाहिता की हत्या: पति ने कबूला जुर्म, 12 घंटे में उद्भेदन
Giridih, Jharkhand:पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला में 5 जुलाई 2026 को मिली नवविवाहिता के सड़े-गले शव के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने मृतका के पति मुन्नाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 5 जुलाई को पीरटांड़ थाना कांड संख्या 23/26 बीएनएस की धारा 103(1)/238(a)/3(5) दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी आबीद खान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मुन्नाल किस्कू ने बताया कि उसका विवाह 09.03.2026 को पड़ोस के गांव भावनपुर निवासी स्व. शिवलाल मुर्मू की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था. विवाह के बाद से उसे संदेह था कि उसकी पत्नी किसी अन्य लड़के से बात करती है. 28.06.2025 को घटना के दिन जब मृतका अपने मोबाइल पर किसी अन्य युवक से बात कर रही थी, तो आरोपी को गुस्सा आ गया. आवेश में आकर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी. लाश छिपाने के लिए शव को हरकटवा नाला में फेंक दिया और ऊपर से घास डाल दिया. इसके बाद वह घर आकर सामान्य व्यवहार करने लगा. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल की पहचान की और वहां से मृतिका का एक जोड़ा गुलाबी रंग का चप्पल भी बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के पास से ओपो कंपनी का क्रीम रंग का मोबाइल फ़ोन, मृतक का एक जोड़ा गुलाबी रंग का चप्पल बरामद किया है. छापामारी दल में डुमरी के एसडीपीओ आबीद खान, पीरटांड थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.0
0
Report
Advertisement
