चितरंगी में कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर
Sajahawa Alias Bandha, Madhya Pradesh:ब्लाक कांग्रेस कमेटी चितरंगी ने आज थाना चितरंगी में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रघुराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कांग्रेस अध्यक्ष संकथा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की और उन्हें आतंकवादी कहा, जिससे उनका अपमान हुआ है। इस मामले में पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
