486882
चितरंगी में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की शुरुआत
Chitrangi, Madhya Pradesh:विकासखंड चितरंगी के शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के तहत स्नातक और परा स्नातक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सिंगरौली राजकुमार विश्वकर्मा और विकासखंड समन्वयक प्रभु दयाल दाहिया ने मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि तहसीलदार चितरंगी ऋषि नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रवेन्द्रधर द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर नगर निगम दशहरा महोत्सव में लेजर शो और ड्रोन से रामायण उकेरेगा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम की ओर से इस बार दशहरा महोत्सव खासे अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा.. 11 दिवसीय इस महोत्सव को लेकर निगम के भाजपा पार्षदों और अधिकारियों ने कमर कस तैयारी की हैं.. 20 तारीख को दशहरे के मौके पर पटेल मैदान में रावण दहन के साथ आकर्षक लेजर शो और ड्रोन से आकाश में रामायण के पात्र उकेरे जाएंगे .. महापौर अनामिका शर्मा और उपमहापौर हेमंत सांखला ने पत्रकारों को बताया कि निगम बोर्ड की ओर से नाराज कांग्रेस के पार्षदों को अनेक संदेश भिजवाये लेकिन वह नहीं आए..0
0
Report
प्रेमी की रिहाई के लिए युवती ने टावर पर चढ़कर किया घंटों ड्रामा
Noida, Uttar Pradesh:दरअसल टावर पर चढ़ी इस युवती का प्रेमी किसी मामले में जेल में बंद है...अपने प्रेमी की रिहाई के लिए ये युवती टावर पर चढ़ी और घंटों ड्रामा किया...0
0
Report
हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस कार्रवाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, शहर के बीच स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास पटाखों का भंडार मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में पटाखे जब्त किए, पुलिस ने बताया कि सागर तनेजा युवक के घर पर बड़ी मात्रा में पटाखा का भंडारण किया हुआ पाया गया, पुलिस में मौके पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में बंदरों के आतंक पर चक्का जाम, अस्पताल एंटी-रेबीज नहीं मिलने का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। वहीं वन विभाग द्वारा बंदरों के रेस्क्यू को लेकर भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है; जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी और वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द ही बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब साढ़े 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला。0
0
Report
फर्रुखाबाद: टोल पर फोन के बाद पति मौत, घर पहुंची पत्नी लाश
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज-अलीगंज रोड पर कैसर खां अड्डा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में फिटर लोकेंद्र यादव की मौत हो गई. लोकेंद्र यादव, पुत्र गिरीश, मिनपुरी जनपद के नगला हार के निवासी थे, वे 2017 से कायमगंज चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे और सरकारी क्वार्टर में रहते थे. परिवार में गमी होने के कारण वे मैनपुरी गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए. टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. घर पर पत्नी कल्पना अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही थीं; उन्हें वह आखिरी फोन कॉल याद आ रही थी जिसमें लोकेंद्र ने कहा था कि “हम टोल पर आ गए हैं, तुम पानी भरकर रख लो, हम आकर नहाएंगे.” लोकेंद्र अब नहीं लौटेंगे; कल्पना और उनके दो बच्चों परी और शिवांश के सिर से पिता का साया उठा है.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि में गरबा-डांडिया के साथ आस्था और मर्यादा का संदेश
Taga, Chhattisgarh:आखिर मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि में ही धर्म और आस्था की मर्यादा को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं? गरबा और डांडिया, जो मां दुर्गा की भक्ति, साधना और श्रद्धा से जुड़ी परंपराएं हैं, क्या उन्हें केवल मनोरंजन तक सीमित कर देना उचित है? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने गरबा और डांडिया के आयोजनों को लेकर लोगों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना और भक्ति का पर्व है, इसलिए धार्मिक आयोजनों में आस्था, संस्कार और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी क्रम में युवा वर्ग की दो युवतियों ने भी समाज और सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए धार्मिक परंपराओं के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया है। युवतियों ने अपनी पीढ़ी से जागरूक रहने और गरबा-डांडिया जैसे धार्मिक आयोजनों की मूल भावना को समझने का आह्वान किया। उनका कहना है कि उत्सव की खुशियां मनाते समय धर्म, संस्कृति और आस्था का सम्मान बनाए रखना जरूरी है, ताकि धार्मिक परंपराएं मनोरंजन तक सिमटकर न रह जाएं। श्रीमती कौशल्या देवी साय और युवतियों की इस अपील का मुख्य संदेश है कि नवरात्रि केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति समर्पण, श्रद्धा और साधना का अवसर भी है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी साँस्कृतिक विरासत को समझने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे सम्मान के साथ पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सवाल यही है क्या हम अपनी धार्मिक परंपराओं की मूल भावना को सहेज पा रहे हैं? गरबा और डांडिया की भव्यता के साथ भक्ति, संस्कार और मर्यादा भी बनी रहे, यही समाज से अपील है。0
0
Report
पन्ना में अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे अब तक नहीं हुआ
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति का आकलन एक महीने में नहीं हो पाया है, खरीफ का सीजन खत्म हो गया है, रवि की बुआई शुरू हो गई है लेकिन पन्ना के 2 लाख 14 हजार किसानों का अभी तक सर्वे नहीं हो पाया है0
0
Report
घाघरा नदी के कटान से महाराजपुर गांव खतरे में; विशाल पेड़ लहरों की चपेट में
Noida, Uttar Pradesh:दरसअल घाघरा नदी में हो रहे लगातार कटान की वजह से महाराजपुर गांव का अस्तित्व खतरे में है...ऐसे में महाराज बाबा के स्थान पर एक विशालकाय पेड़ भी घाघरा की लहरों की चपेट में आ गया...0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में कालिका यूनिट का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
Dholpur, Rajasthan:कालिका यूनिट शुभारंभ कार्यक्रम में धौलपुर पुलिस ने निभाई ऑनलाइन सहभागिता महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता धौलपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस की पहल में धौलपुर पुलिस ने ऑनलाइन सहभागिता निभाई। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें धौलपुर से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका टीम जुड़ी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे इस दौरान महिला सुरक्षा पर चर्चा और कालिका प्रभारियों से संवाद किया गया। धौलपुर पुलिस मुख्यालय से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम, महिला पुलिसकर्मी और महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने ऑनलाइन भागीदारी की। इस दौरान एएसपी वैभव शर्मा और एएसपी शिकायत प्रकोष्ठ हवा सिंह भी रहे मौजूद। एसपी सांगवान ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कालिका یونिट के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता, संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित सहायता को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धौलपुर पुलिस द्वारा जागरूकता गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता से महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में 112 और महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें0
0
Report
नीमकाथana के نامदेव मंदिर से चोरी, ताला तोड़कर सामान ले भागे चोर
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में नामदेव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे से कॉपर वायर के बंडल, पंखे और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। नामदेव समाज के अध्यक्ष मक्खन लाल टेलर ने बताया कि देर रात दो कमरों के ताले तोड़कर तीन छठ पंखा पानी की मोटर समेत चार बंडल कॉपर वायर चोरी हुए।0
0
Report
शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर देशभक्ति का संदेश
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर वीर सपूत को किया नमन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शहीद के माता-पिता और वीरांगना की मौजूदगी में भावुक हुआ माहौल,दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित शहीद की शहादत को सलाम, युवाओं को मिला देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश एंकर श्रीमाधोपुर में आज शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सपूत की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर शहीद के बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीद के पिता गिरधारी लाल निठारवाल, माता अणची देवी और वीरांगना सुमन देवी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में लक्ष्मी निठारवाल ने प्रथम, काजल निठारवाल ने द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में संजय सैनी प्रथम, महेंद्र गुर्जर द्वितीय और करण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपए, द्वितीय को 550 रुपए, त्रतीय को 250 रुपए तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 100-100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम ने शहीद महेश निठारवाल के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यादें ताजा कर दीं। शहीद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को सदैव याद रखने और युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देने का संदेश दिया गया。0
0
Report
Advertisement
जालौर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, पंचायत राज चुनाव पर बैठक
Jalore, Rajasthan:जालोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक पंचायत राज चुनाव को लेकर है बैठक जिला प्रमुख और प्रधान को लेकर हो रही है की चर्चा0
0
Report
दीया कुमारी का राजसमंद दौरा: 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा सम्पन्न
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद-उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आज राजसमंद दौरा 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में लगातार जनसभा में ले रही है भाग कुम्भलगढ़ ने सरदारगढ़, राजसमंद के केलवा और नाथद्वारा विधानसभा के कुंठावा गाँव में आयोजित जनसभा में भाग लिया खमनोर के कुंठवा गाँव में वार्ड 7 के प्रत्याशी मदन सिंह है समर्थन में जनसभा में लिया भाग0
0
Report
हैंडपंप से निकलने लगा ज्वलनशील पदार्थ, पानी में आग लगने से गाँव में मचा हड़कंप
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हैंडपंप से निकलने लगा ज्वलनशील पदार्थ, पानी में आग लगने से मचा हड़कंप उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हैंडपंप से पानी के साथ ऑयली पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। पानी में माचिस की तीली लगाने पर आग जलने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे पेट्रोल या डीजल जैसा पदार्थ मान रहे हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव का है, जहां अनिल दुबे के हैंडपंप से पानी के साथ तेल जैसा पदार्थ निकलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल दुबे अपने जानवरों को नहला रहे थे, तभी उन्होंने पानी में चिकनाई जैसा पदार्थ महसूस किया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में हैंडपंप से निकले पानी में आग जलती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पदार्थ की वास्तविक प्रकृति का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार मौके पर अधिकारियों की जांच की पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
